209303
Kanpur Dehat - कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में सोमवार को करीब दस बजे अम्बेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई. वहीं अम्बेडकर जयंती पर लोगों ने केक काटा और अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर अमित, किशोरी,राजा, गोलू, पिंटू, तिलक आदि कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर एसिड हमला, आरोपी युवक फरार
Raipur, Chhattisgarh:लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा पर फेंका एसिड, एसिड फेंक कर भागा युवक झुलसी हुई अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पीछे से दौड़ते आकर फेंका एसिड सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, हाथ और चेहरे में लगा एसिड - जांच में जुटी पुलिस, आरोपी युवक की तलाश तेज युवती का दर्ज किया जा रहा बयान, कम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी युवती0
0
Report
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए 7 भवन बुलडोजर से ध्वस्त
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर आखिरी बुलडोजर एक्शन हुआ... चौक थाने के बगल से सड़क की जद में आ रहे 7 भवनों को बुलडोजर और हथौड़े से तोड़ दिया गया.... ध्वस्तीकरण के बाद अगला फोकस सड़क निर्माण पर है... ताकि काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर रास्ता मिल सके0
0
Report
दालमंडी में फिर बुलडोजर दहाड़: एक बार फिर गरमाई राजनीति
Varanasi, Uttar Pradesh:दालमंडी में फिर 'बुलडोजर दहाड़'0
0
Report
Advertisement
भाजपा अजमेर में पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी, कमल खिलाने का दावा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ कमर कसी है.. जिले के दौरे पर आए अजमेर प्रभारी और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण चतुर्वेदी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर देहात भाजपा की आवश्यक बैठक ली... और चुनाव को जीतने के गुरु मंत्र दिए .... इस बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे... इस दौरान हुई बैठक में संगठन स्तर पर चुनाव को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.. बैठक के दौरान ग्रामीण चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की.. बैठक संपन्न के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा नेता चतुर्वेदी ने दावा किया है प्रदेश की निकाय चुनाव में भाजपा ने कमल को खिलाया था ग्रामीण सरकार को चुनने में भी ग्रामीण जनता भाजपा का समर्थन कर कमल खिलाएगी... उन्होंने कहा की प्रदेश की सभी जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड कायम करेगी।0
0
Report
नरसिंहपुर पुलिस ने नकबजनी के शातिर चोर गिरफ्तार किया, 4.25 लाख के माल बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस को चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लाख 25 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों में नकबजनी की दो वारदातें सामने आई थीं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिरों और सुरागों की मदद से होशंगाबाद के पिपरिया निवासी प्रहलाद प्रजापति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये का लैपटॉप-मोबाइल और 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 4 लाख 25 हजार का मशरूका बरामद किया है। पुलिस आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ शराब ठेकदारों का प्रदर्शन: 50 यूनिट शराब के 40% उठाव अनिवार्यता समाप्त करें
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh के शराब ठेकदारों ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मदिरा दुकानों पर 50 यूपी शराब के 40 प्रतिशत उठाव की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार के 28 सितंबर 2026 के आदेश से देशी मदिरा की गारंटी राशि में 25 प्रतिशत राजस्थान निर्मित मदिरा तय है। शेष हिस्से में 50 यूपी मदिरा का उठाव 40 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है। उनका कहना है कि यह 40 प्रतिशत अनिवार्यता अव्यावहारिक है और इससे व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी 2019 से 2024 में यह अनुपात 40 से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया था। ठेकदारों के अनुसार जब 50 यूपी का अनुपात 40 प्रतिशत रहा तब दुकानों के बंदोबस्त में दिक्कतें आईं। अनुपात घटाने पर ही बंदोबस्त हो पाया। 2024-25 से अब तक अनिवार्यता नहीं थी, तो ग्राहकों की मांग पर ही मदिरा उठाई गई। इससे 50 यूपी मदिरा की मांग कम हुई है, क्योंकि ग्राहक आरएमएल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
प्रमोद तिवारी ने किरेन रिजिजू के बयान पर हमला, लोकतंत्र पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान, 'SIR का विरोध भारत विरोधी तत्वों की साजिश का हिस्सा' पर कहा, "जब आप प्रदर्शन करें तो देश मज़बूत होता है? जब विपक्ष करें तो कमज़ोर होता है? मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप ऐसा कुछ बोलें कि जनता हंसे नहीं। आप तीन तीन महीने सदन नहीं चलने दो तो लोकतंत्र है? अरुण जेटली, सुषमा स्वाराज ने कहा था। हम अगर सदन नहीं चलने दें को लोकतंत्र के खिलाफ हैं। कुल मिलाकर इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा अब एक बुझता हुआ चिराग है? जिसका तेल तेज़ी से खत्म हो रहा है। किस दिन खत्म हो जाए, किसी को नहीं पता।0
0
Report
खबर Available नहीं (कोई समाचार सामग्री नहीं)
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में जिंदल मोबिलिट्रिक का चौथा शो रूम खुला, अशोक चौधरी ने उद्घाटन किया
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर के भगवानपुर बिबिगंज एनएच 28 के समीप जिंदल मोबिलिट्रिक का देश का चौथा शो रूम खुल गया है और यूनिर्सल मोटोकॉर्प के नाम से खोला गया है. उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने किया. मंत्री ने कहा इलेक्ट्रिक बाइक आने से पेट्रोल और डीजल की बचत होगी, जिससे देश आर्थिक मजबूत होगा. देश में इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर भी आ रहे हैं और यह शुरुआत अच्छी है. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे. अभिषेक कुमार ने कहा कि बाइक की शुरुआती कीमत 1 लाख से है और तीन से अधिक मॉडल आ रहे हैं. चौक मॉडल एक्स शोरूम 90,000 से शुरू हुआ है; एक बार चार्ज पर 118 KM माइलेज देता है. सुजीत पांडे ने कहा यह बाइक अलग है और कंपनी वादा पूरा करती है.0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में तेज ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वी/ओ- पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया का है जहां आज एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फतेहपुर में पत्नी की चाकू से हत्या, आरोपी पति को आजीवन कारावास
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पत्नी की चाकू से हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास. अपर सत्र न्यायाधीश FTC-2 अजय सिंह प्रथम ने सुनाई सजा. अभियुक्त नजमुल हसन को कोर्ट ने आजीवन कारावास व 25 हजार रुपए अर्थदंड से किया दंडित. सन 2021 में युवक ने अपनी पत्नी गुलनाज की चाकू से गोद-गोदकर की थी निर्मम हत्या. शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह ने पेश की दलीलें. सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतपुर गाँव में हुई थी वारदात.0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संजय निषाद का विवादित बयान बवाल मचा रहा है
Sultanpur, Uttar Pradesh:यूपी में अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले सियासत लगातार गरमाती जा रही है.. इस बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सुल्तानपुर में एक जनसभा के दौरान विवादित बयान दिया.. लेकिन खुलेआम इस तरह से कानून तोड़ने के लिए कहना विपक्ष को बड़ा हथियार देने जैसा है..और उनके इस बयान को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों का नामांकन बरेली में, परिषद सीटों पर चुनाव तैयार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "आज बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड के भाजपा के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों का नामांकन हमने बरेली में कराया है। उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव होने हैं, उसमें स्नातक और शिक्षक की सीटें हैं। भाजपा ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं...इस बार अधिकांश सीटें भाजपा जीतेगी..."0
0
Report
बलरामपुर में पति-पत्नी ने वसीम अंसारी की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिये, खेला गया खेल!
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले से बड़ी खबर है, जहां डौरा पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों में पति और पत्नी शामिल है. दरअसल, 2 अक्टूबर की शाम कोटडीह गांव निवासी वसीम अंसारी के लापता होने की रिपोर्ट उसके भाई ने डवारा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद वसीम अंसारी की खोजबीन में जुटी हुई थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चिलमा गांव के पास उबका जंगल में नाला के पास गड्ढे में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ है, पुलिस ने मृतक की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपिया का मृतक वसीम अंसारी से पूर्व से अवैध संबंध था. घटना की शाम आरोपी महिला ने वसीम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद मनबासो और उसके पति सोनू ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और अपराध छिपाने के लिए शव के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, जिसके बाद मृतक के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
चित्रकूट: वन विभाग दफ्तर के बाहर ग्रामीण-विधायक का हंगामा, ट्रैक्टर जब्ती पर उग्र प्रदर्शन
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट अनुभाग के मझगवां में वन विभाग कार्यालय के बाहर हंगामा मच गया है। चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों के साथ वन विभाग दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। पूरा मामला आदिवासी किसान के ट्रैक्टर जब्ती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि खेत जोतते समय वन भूमि जोतने का आरोप लगाकर मझगवां वन विभाग की टीम ने किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में विधायक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधायक ने कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा - या तो ट्रैक्टर छोड़ो या आज रात यहीं बीतेगी। मौके पर वन विभाग के एसडीओ, मझगवां रेंजर और मझगवां थाना पुलिस बल तैनात है। वन विभाग का कहना है कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार ट्रैक्टर जब्त किया गया है, उसे ऐसे छोड़ना नियम विरुद्ध होगा। वहीं विधायक ने वन विभाग पर आदिवासियों को बेवजह परेशान करने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। रात बढ़ने के साथ मामला और गरमाता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
