284003
झांसी में नहाते समय कुएं में फंसे दो नाबालिग बच्चे, एक की गई जान, दूसरे की तलाश जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद के महादेव मंदिर के पास एक पुराने कुएं पर पांच बच्चे नहाने गए हुए थे। जिनमें से दो बच्चे कुएं में पानी के दबाव में फंस गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू करके एक बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बच्चे को बचाने में गोताखोर प्रयास में जुटे हैं। उधर नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को शांत कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरिया के पटवारी संघ की 16वें दिन हड़ताल: चार मांगों शासन से जवाब नहीं
Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पटवारी संघ की हड़ताल लगातार 16वें दिन भी जारी है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी कलेक्टर कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की। पटवारियों ने साफ कहा है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。 वीओ – पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में नए पीवी ऐप पर काम का बहिष्कार करते हुए पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही इसे लागू करना, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करना शामिल है। पटवारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर अब तक शासन स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में जिलेभर के पटवारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। लगातार जारी हड़ताल से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। अब सवाल यह है कि शासन पटवारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लेता है और आम लोगों को राजस्व संबंधी कामकाज में हो रही परेशानी से राहत कब मिलेगी। बाइट 1: योगेश गुप्ता, सदस्य, पटवारी संघ बाइट 2: भरत यादव, जिला अध्यक्ष, पटवारी संघ, कोरिया बाइट 3: वंदना किंडो, महिला सदस्य, पटवारी संघ0
0
Report
मेगा हाईवे पर मालासर के पास बोलेरो पलटकर पांच घायल
Churu, Rajasthan:मेगा हाईवे पर मालासर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई. एक के बाद एक करके लगभग सात आठ बार पलटी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली. हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. अधिकारी ने बताया कि सरदारशहर तहसील की ढाणी दुधगिरी निवासी 22 वर्षीय जयपाल गोस्वामी, 19 वर्षीय धनराज मेघवाल, 27 वर्षीय रमेश लुहार, 65 वर्षीय दिनेश लुहार और तेतरवाल की ढाणी निवासी 35 वर्षीय राजू जाट बोलेरो में सवार होकर रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे कि मालासर से पहले गोलाई में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी पांचों लोग घायल हो गए, जिन्हें टोल एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जयपाल, राजू एवं दिनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया.0
0
Report
बारिश ने फसल बर्बाद की, किसानों ने गीतों से मांगा मुआवजा
Kawardha, Chhattisgarh:बारिश ने बर्बाद की फसल, तो गीतों में छलका किसानों का दर्द; गाकर सरकार से मांगा मुआवजा कवर्धा। अर्नव चक्रवात के असर से पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल झुक गई है, तो पककर तैयार फसल कई जगह काली पड़ने लगी है। बाड़ियों में लगी सब्जियां भी बारिश से प्रभावित हुई हैं。 लेकिन कवर्धा के ग्रामीण इलाके से सामने आया एक दृश्य किसानों की पीड़ा को बयां करने के लिए काफी है। जब बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, तो उनके दर्द को शब्द नहीं, बल्कि गीतों ने आवाज दी। किसानों ने गीत गाकर अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से मुआवजे की मांग की。 महीनों की मेहनत, खेती में लगी लागत और फसल से जुड़ी उम्मीदों पर संकट देखकर किसान मायूस हैं। त्योहारों के बीच उनके सामने आर्थिक चिंता भी खड़ी हो गई है。 अब किसानों की मांग है कि प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के ये गीत उनकी बेबसी और उम्मीद, दोनों को बयां कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अमित जी के लिए पाँच वीडियो देखें: ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:फाइव वीडियो अमित जी के लिए0
0
Report
ओखला डंपिंग यार्ड में ड्राइवरों का धरना, वेतन समय पर और बोनस की मांग
New Delhi, Delhi:ओखला के डंपिंग यार्ड के अंदर कूड़ा गाड़ी ड्राइवरों का जन आक्रोश: समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और पिछले वर्षों से बोनस नहीं दिया जाना को लेकर। ओखला के डंपिंग यार्ड घर-घर कूड़ा लेकर जाने वाले स्थल हैं, जहाँ ड्राइवरों ने धरना प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से वेतन नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से कूड़ा-गाड़ियाँ घर-घर जाकर कूड़ा नहीं उठा पा रहीं, जिससे डंपिंग यार्ड में ड्राइवरों को दिक्कतें हो रही हैं, जैसे वेतन काटना और बोनस नहीं देना जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।0
0
Report
कानोता-बांदीकुई सेक्शन पर कवच लगना, जयपुर-दिल्ली रूट में सुरक्षा कवच शुरू
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर से बांदीकुई तक ट्रेनों का सुरक्षा 'कवच'! उत्तर-पश्चिम रेलवे में रेल सुरक्षा की पहल, दुर्घटना रोकने की दिशा में बड़ी कवायद कानोता से बांदीकुई के बीच कवच की कमीशनिंग, 67 किमी हिस्से में हादसों का खतरा कम, NWR में 5561 किमी ट्रैक पर लगेगा कवच जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे में ट्रेन दुर्घटनाएं रोकने की दिशा में कवच तकनीक को पूरे रेलवे ट्रैक पर लगाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि जयपुर से दिल्ली रूट पर 67 किमी के एक हिस्से में कवच तकनीक की कमीशनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस रूट पर अब रेल हादसों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। जयपुर से दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर-पश्चिम रेलवे में पहली बार जयपुर मंडल के कानोता-बांदीकुई के बीच 67 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर कवच प्रणाली लगाई गई है। इस स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ की कमीशनिंग रेलवे प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह उत्तर-पश्चिम रेलवे का पहला सेक्शन है, जहां स्टैंडर्ड कवच प्रणाली की कमीशनिंग पूरी कर ली गई है। इस तकनीक की मदद से लोको पायलट के सिग्नल चूकने या निर्धारित गति से तेज स्पीड में ट्रेन चलाने जैसी स्थितियों में दुर्घटना का खतरा कम किया जा सकेगा। रेलवे जीएम पंकज शर्मा ने भी सेक्शन में फुट प्लेट कर कवच सिस्टम देखा है। दरअसल कवच प्रणाली ट्रेन की गति और सिग्नल की स्थिति पर निगरानी रखती है। निर्धारित परिस्थितियों में लोको पायलट समय पर कार्रवाई नहीं करता है तो सिस्टम स्वतः ब्रेक लगाने में मदद करता है। इसमें रोल-बैक और रोल-फॉरवर्ड जैसी असामान्य गतिविधियों के लिए भी सुरक्षा प्रावधान हैं। आपात स्थिति में एसओएस अलर्ट भेजने की सुविधा उपलब्ध है। जयपुर मंडल के 7 ब्लॉक सेक्शन में परीक्षण - कानोता-बस्सी, बस्सी-झर, झर-जटवाड़ा, जटवाड़ा-दौसा में लगाई कवच प्रणाली - दौसा–भांकरी, भांकरी–अरनिया और अरनिया–बांदीकुई सेक्शन में भी कवच लगाया गया - फील्ड इंस्टॉलेशन के वेरिफिकेशन के बाद ट्रायल और विभिन्न सुरक्षा परीक्षण पूरे हुए - झर-जटवाड़ा सेक्शन पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से ट्रायल हुए - कानोता-बस्सी सेक्शन पर स्वीकृत सेक्शनल स्पीड से ट्रायल किया गया उत्तर-पश्चिम रेलवे में कवच प्रणाली का गणित - उत्तर-पश्चिम रेलवे के कुल 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगी कवच प्रणाली - लगभग 2600 करोड़ रुपए की लागत से कवच 4.0 प्रणाली लगाई जा रही - कवच के लिए 1586 रूट किमी में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य स्वीकृत - केबल बिछाने का लगभग 87.35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका - स्टेशन कवच के लिए टेंडर अवार्ड किया जा चुका - सर्वे और ड्राइंग तैयार करने का कार्य प्रगति पर - संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 253 टावरों में से 251 का कार्य जारी ट्रेनों के इंजन में कवच लगाने की प्रक्रिया करनी होगी पूरी कानोता-बांदीकुई सेक्शन पर कमीशनिंग पूरी होना उत्तर-पश्चिम रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि यात्रियों को इसका वास्तविक लाभ मिलने के लिए संबंधित ट्रेनों के इंजनों में भी कवच उपकरण और परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं जरूरी हैं। जयपुर-दिल्ली रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों के इंजन में कवच सुविधा लगाना जरूरी है। ऐसे में अब रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के इंजन में कवच उपकरण लगाने की प्रक्रिया तेज करनी होगी, जिससे कि वास्तव में इस रूट को दुर्घटनाओं से मुक्त बनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
दूदू विधानसभा में भाजपा का दावा, डिप्टी सीएम ने गांवों में वोट-अपील तेज
Dudu, Rajasthan:दूदू विधानसभा में पंचायतीराज चुनाव का बजा बिगुल, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा जुटे चुनावों में। गांवों में कर रहे हैं ताबड़तोड़ दौरा, वोटरों को लगे हुए रिझाने में। डिप्टी सीएम ने मंडावरी, कुडली, मैंदवास में किया जनसंपर्क, लोगों से की अपील। डिप्टी सीएम ने कहा - कांग्रेस राज में दूदू में हालात थे बदतर, भाजपा के राज में गांवों में हुआ विकास। दूदू विधानसभा क्षेत्र के तीनों पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने का किया दावा。0
0
Report
जालौन के नदीगांव रोड पर बीच सड़क बुल फाइटिंग, राहगीरों में अफरा-तफरी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बीच सड़क पर दो सांडों की बुल फाइटिंग, दो सांडों की जबरदस्त लड़ाई से सड़क पर गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल, सांडों के संग्राम को देख आसपास के स्थानीय लोग पानी डालकर सांडों को भगाते आए नजर, मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर सांडों की लड़ाई से खुली नगर पालिका की व्यवस्था की पोल, बीच सड़क पर सांडों की बुल फाइटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्तिथ जिओ ऑफिस के पास का मामला।0
0
Report
गाजीपुर के मदरियापुर में दहेज हत्या: पति को उम्रकैद
Fatehpur, Uttar Pradesh:पहला करवाचौथ भी नसीब नहीं हुआ दहेज हत्या में पति को उम्रकैद करवाचौथ पर दहेज हत्या के दोषी पति को उम्रकैद शादी के महज 3 महीने बाद मधु देवी की हुई थी मौत 9 मई 2022 को रितेश के साथ हुई थी मधु की शादी ससुरालीजनों पर 7 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप दोषी पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया 28 जुलाई 2022 को फांसी लगाकर हत्या किए जाने का मामला FTC-2nd अजय सिंह प्रथम ने सुनाई सजा गाजीपुर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
Kota के खेतों में मगरमच्छ दिखा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Kota, Rajasthan:KOTA बोरखेड़ा क्षेत्र में खेत में दिखा मगरमच्छ, अमृतनगर स्थित खेत में दिखाई दिया मगरमच्छ, सूचना पर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सफल रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को किया सुरक्षित स्थल पर रिलीज,0
0
Report
जयपुर-दिल्ली रूट में कवच सुरक्षा का पहला 67 किलोमीटर सेक्शन कमीशन
Jaipur, Rajasthan:हैडर- उत्तर-पश्चिम रेलवे में रेल सुरक्षा की पहल. दुर्घटना रोकने की दिशा में बड़ी कवायद. कानोता से बांदीकुई के बीच कवच की कमीशनिंग. 67 किमी हिस्से में हादसों का खतरा कम. NWR में 5561 किमी ट्रैक पर लगेगा कवच. उत्तर-पश्चिम रेलवे में ट्रेन दुर्घटनाएं रोकने की दिशा में कवच तकनीक को पूरे रेलवे ट्रैक पर लगाया जा रहा है. जयपुर से दिल्ली रूट पर 67 किमी के एक हिस्से में कवच तकनीक की कमीशनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. इस रूट पर अब रेल हादसों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा. देखें, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- जयपुर मंडल के कानोता-बांдиकुई सेक्शन पर कवच प्रणाली लगाई गई है. कवच प्रणाली लोको पायलट के सिग्नल चूकने या निर्धारित गति से तेज स्पीड में ट्रेन चलाने जैसी स्थितियों में दुर्घटना का खतरा कम कर सकती है. इसमें SOS अलर्ट, रोल-बैक और रोल-फॉरवर्ड जैसी सुरक्षा प्रावधान हैं. बाकी सेक्शन में भी कवच लगाया गया है. कवच प्रणाली का गणित: कुल 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगी कवच, लागत लगभग 2600 करोड़ रुपए, 1586 रूट किमी में फाइबर केबल बिछाने का कार्य स्वीकृत, केबल बिछाने का 87.35% कार्य पूरा, स्टेशन कवच के लिए टेंडर अवार्ड, संचार नेटवर्क के लिए 251 टावरों में से 251 का कार्य जारी. कनोता-बांदीकुई सेक्शन पर कमीशनिंग उत्तर-पश्चिम रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यात्रियों को वास्तविक लाभ के लिए इंजनों में कवच उपकरण और परिचालन व्यवस्थाएं जरूरी होंगी; जयपुर-दिल्ली रूट के ट्रेनों के इंजन में कवच सुविधा लगाने की प्रक्रिया तेज करनी होगी.0
0
Report
रामगढ़ हादसे में ट्रेलर-बाइक भिड़ंत से कॉलेज छात्र की मौत, साथी घायल
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, साथी गंभीर घायल; दोनों थे दोस्त अलवर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गोहा मोड़ के पास बाइक और ट्रेलर की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया। दोनों युवक कॉलेज में साथ पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के नसोपुर निवासी अनूप जाटव पुत्र लाखन जाटव अपने दोस्त रोहित जाटव पुत्र राजकुमार जाटव निवासी सहजपुर नगली के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गोहा मोड़ के पास उनकी बाइक की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 22 वर्षीय रोहित जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनूप जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोहा मोड़ पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।0
0
Report
Advertisement
जामनगर के नॉनवेज रेस्टोरेंट में फूड PoisonING की आशंका, सात लोग अस्पताल में भर्ती
Jamnagar, Gujarat:જામનગર શહેરના પાંચ હાટડી વિસ્તારમાં આવેલી એસ.કે. રેસ્ટોરન્ટમાં નોનવેજ ભોજન આરોગ્યા બાદ આશરે સાત જેટલા લોકોની તબિયત લથડતાં ચકચાર મચી છે. ચિકન શાવરમા અને ફ્રાઇડ રાઈસ ખાધા બાદ અસરગ્રસ્તોને ફૂડ પોઈઝનિંગની અસર થઈ હોવાની આશંકા વ્યક્ત કરવામાં આવી રહી છે. તબિયત લથડતાં તમામ અસરગ્રસ્તોને શહેરની અલગ-અલગ ખાનગી હોસ્પિટલોમાં સારવાર માટે ખસેડવામાં આવ્યા હતા. આ ઘટનાની જાણ થતા જામનગર મોદીપાલિકાના ફૂડ વિભાગની ટીમે સંબંધિત રેસ્ટોરન્ટમાં તપાસ હાથ ધરી હતી. તપાસ દરમિયાન સ્વચ્છતા અને આરોગ્યપ્રદ પરિસ્થિતિઓના નિયમોનું યોગ્ય પાલન થતું ન હોવાનું જણાતાં ફૂડ વિભાગ દ્વારા રેસ્ટોરન્ટમાંથી ખાદ્ય સામગ્રીના નમૂના લેવામાં આવ્યા હતા. ત્યારબાદ નિયમોનુસાર રેસ્ટોરન્ટનો વેચાણ-વ્યવહાર બંધ કરાવી દુકાનને સીલ કરવામાં આવી هئي. આ અંગે મહાનગરપાલિકાના ફૂડ શાખાના અધિકારી નિલેશ જાસોલિયાએ જણાવ્યું હતું કે, ખાદ્ય સુરક્ષા અને સ્વચ્છતાના નિયમોના ભંગ બદલ સંબંધિત રેસ્ટોરન્ટ સામે ફૂડ સેફ્ટી એન્ડ સ્ટાન્ડર્ડ્સ એક્ટ હેઠળ આગળની કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરવામાં આવી છે. બીજી તરફ, આ ઘટનામાં અસરગ્રસ્ત બધા સાત દર્દીઓની હાલત હાલ સ્થિર હોવાનું જાણવા મળ્યું છે અને તેઓ સારવાર હેઠળ હતાં. ખાદ્ય સામગ્રીના નમૂનાઓની તપાસ બાદ ફૂડ પોઈઝનિંગની आशંકા અંગે વધુ સ્પષ્ટતા થઈ શકશે.0
0
Report
AMC ने दिवाली के लिए सिर्फ सात स्थानों पर लाइट डेकॉरशन की अनुमति दी
Ahmedabad, Gujarat:આણ્વદ્ળ Ahmedabad રાજ્યમાં કથિત વીજ સંકટ મામલે amc નો મોટો નિર્ણય આ વર્ષે ફક્ત ૭ સ્થળો પર જ લાઈટ ડેકોરેશન કરવામાં આવશે રિવરફ્રન્ટ પરના ૬ બ્રિજ અને ભદ્રકાળી મંદિરે જ લાઇટિંગ કરવામાં આવશે અન્ય એકેય સ્થળો પર amc ડેકોરેશન લાઇટિંગ કરશે નહીં લાઇટિંગના સમયમાં પણ મોટો કાપ મૂકવામાં આવશે ગત વર્ષે સાંજે ૭ થીparen ૬ સુધી લાઈટ ચાલુ રાખવામાં હતી આ વર્ષે સાંજે ૭ થી મધરાત ૧ વાગ્યા સુધી જ ડેકોરેશનની લાઇટ ચાલુ રાખવામાં આવશે દીવાળી અને નવા વર્ષે આખી રાત ડેકોરેશન લાઇટ ચાલુ રાખવામાં આવશે0
0
Report
साहिबगंज के महादेवगंज में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के महादेवगंज में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल पांच देशी कट्टा, एक देशी बंदूक, एक जिंदा गोली, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में हथियारों की खरीद-बिक्री का मामला भी सामने आया है। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद राजा पुत्र शेख रफीक, प्रकाश कुमार पुत्र चंदन सिंह और कृष्णा कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने भी अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच देशी कट्टा, एक बंदूक, एक जिंदा गोली, एक खाली खोखा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ सुशील कुमार ने दी।0
0
Report
Advertisement
