झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
Jhansi, Uttar Pradesh:18 नवंबर 2024 को झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 73 यात्रियों से 57,180 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। इसके अलावा, अनियमित रूप से यात्रा कर रहे 36 यात्रियों से 18,160 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान यात्री छिपते हुए नजर आए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
