झांसी जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन झांसी में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता सांसद अनुराग शर्मा ने की। बैठक में विधायकगण और अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद शर्मा ने विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देने की बात करते हुए डबल इंजन की भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
