284001
झांसी जिला कारागार में बंदियों को मिला कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को झांसी जिला कारागार में कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, सॉफ्ट टॉयज, और ऑर्गेनिक फार्मिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर बंदियों ने अपने बनाये टैडी बीयर मंत्री को दिखाए जिसकी मंत्री ने सराहना की। मंत्री ने बंदियों की काउंसलिंग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिला विभाग करेगी दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के रिकॉर्डिंग से उल्लंघन की जांच
Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विभाग की अगली कार्रवाई कॉन्सर्ट के वीडियो और दस्तावेज जुटाएगा विभाग हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन की होगी जांच आपत्तिजनक गानों पर विभाग ने जताई थी आपत्ति राहत इंदौरी के शेर से दिलजीत ने दिया था जवाब इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब मामले में अगली कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग कॉन्सर्ट के वीडियो और दूसरे दस्तावेज जुटाकर यह पता लगाएगा कि आयोजन में हाईकोर्ट के आदेश और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने वाले आवेदक को विभाग की ओर से जवाबी पत्र लिखा जाएगा। 15 नवंबर को इंदौर के सी 21 मॉल में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था। इससे पहले 6 नवंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग ने मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जीभ विचो लैबिया और जट्ट उठे फायर करदा जित्थे पाबंदी हरियाणा दी जैसे गाने नहीं गाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि ऐसे गानों का छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके बावजूद कॉन्सर्ट में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश दिया गया। अब विभाग कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके आधार पर आपत्ति उठाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉक्टर पंडितराव धरेनावर को पत्र लिखकर कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि शिकायतकर्ता से हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी भी मंगवाई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के द्वारा लिखें गए पत्र के बाद भी दिलजीत ने इंदौर में वो चारों गाने गाए जिन्हे गाने के लिए मना किया गया था। इतना ही नहीं दिलजीत ने राहत इंदौरी के शेर के माध्यम से जवाब भी दिया था।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में पंजाब नशा तस्कर नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नशा तस्कर गिरोह का खुलासा: पंजाब के तरनतारन से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार हरियाणा में नशे का कारोबार फैलाने वाले पंजाब के नशा तस्करों के नेटवर्क पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब के तरनतारन से हेरोइन यानी चिट्टे की सप्लाई कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में पंजाब के तरनतारन से जुड़े नशा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में गुरपाल सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया, जिसे पहले भी चिट्टे की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी कड़ी में शाहाबाद पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरपाल सिंह उर्फ बाबा के तार चिट्टे की बरामदगी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में सामने आए हैं। इनमें 268 ग्राम और 200 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा एफआईआर नंबर 394 में गिरफ्तार साहिल, रवि, राहुल और अन्य आरोपियों के तार भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से नशे की खेप कहां से आती थी और कुरुक्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। सुरेन्द्र का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तरनतारन के कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और स्थानीय संपर्कों की पहचान की जा रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। कुरुक्षेत्र पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पंजाब से हरियाणा तक फैले इस नशा तस्करी नेटवर्क में कितने और चेहरे बेनकाब होते हैं。0
0
Report
पंचकुइयां रोड क्वीन बार में गोलीबारी, आरोपी सतिंदर उर्फ कांता घायल और फरार
New Delhi, Delhi:कल रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड क्वीन बार में फायरिंग की घटना हुई, बताया जा रहा है किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ इसके बाद आरोपी सतिंदर उर्फ कांता ने हवा में फायरिंग कर फरार हो गया. फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी सतिंदर उर्फ कांता शामिल था. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सोनिया विहार से ढूंढ निकाला. ऑपरेशन के दौरान, फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.0
0
Report
Advertisement
नागौर के गोविंद गोपाल गौशाला में अन्नकूट महोत्सव, 156 व्यंजनों से ठाकुरजी का भोग
Nagaur, Rajasthan:नागौर के गोविंद गोपाल गौशाला बागनाडा में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी श्री श्री 1008 सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर ठाकुरजी महाराज को 156 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद ठाकुरजी महाराज की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान के दर्शन कर खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान गौसेवा का विशेष महत्व भी देखने को मिला। गौशाला में गायों के लिए दो क्विंटल वापसी (गायों के लिए विशेष आहार) तैयार करवाकर उन्हें खिलाई गई। इस दौरान गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। अन्नकूट महोत्सव में बीजु बुगालिया, सीमा बुगालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा गौशाला परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के साथ ही गौसेवा का संदेश भी दिया।0
0
Report
ज्वेलर्स दुकान के सामने हमला: दुकानदार ने बदमाशों को खदेड़ा
Kota, Rajasthan:पुलिस चौकी के सामने ही ज्वेलर्स दुकानदार पर हमला, दो बदमाशों ने की मारपीट; दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, हमलावरों को खदेड़ा शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका नजारा सोमवार को रंगबाड़ी इलाके में देखने को मिला। यहां रंगबाड़ी पुलिस चौकी के ठीक सामने विनायक ज्वेलर्स की दुकान पर दो बदमाशों ने पहुंचकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दुकानदार ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और दोनों हमलावरों का मुकाबला करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया।0
0
Report
गोमाता-ग्वाल-गोपाल महोत्सव में शिक्षा मंत्री ने किया गो संतों का सम्मान
Kota, Rajasthan:गोमाता-ग्वाल-गोपाल महोत्सव, गोपाष्टमी पर गांव ग्वाल ओर गौ माता का विशाल पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में गांव ग्वाल ओर संतो का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मान, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर किया पूजन, साथ ही ग्वालों एवं सफाई कर्मियों का माला एवं कम्बल देकर किया सम्मान, गो पूजा के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा क्षेत्र में संचालित है योजना, 8 महीने में 40गांवों के 62 ग्वाल हुए सक्रिय, ट्रस्ट के माध्यम से ग्वालों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए वेतन दिया जाता है, गौ संवर्धन और देखरेख योजना का मुख्य उद्देश्य, चारागाह भूमि संवर्धन को लेकर कार्यरत सरकार, 150बीघा में होगा चारागाह भूमि पर गो आश्रय स्थलों का विस्तार, परिसर में गोसेवा हेतु सम्पूर्ण सुविधाओं रहेगी, 500 करोड़ की लागत से 457 गोमाता आश्रय का होगा निर्माण, गांव ग्वाल योजना प्रदेशभर में लागू करने की मंशा, मोड़क स्थित खेतड़ी हनुमान गौशाला पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, प्रमुख संत एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं अन्य सदस्य रहे कार्यक्रम में उपस्थित0
0
Report
Advertisement
राजस्थान मंत्री राठौड़ गौरव सेनानियों और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को प्रदेशभर से आए नागरिकों, गौरव सेनानियों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गौरव सेनानियों का सम्मान करना और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को उचित मंच मिलना जरूरी है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। विकास का अर्थ केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। राठौड़ ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान, गौरव सेनानियों का सम्मान और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना जनसेवा की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद बेहतर निर्णय लेने और विकास कार्यों को जमीनी जरूरतों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।0
0
Report
श्रीविजयनगर में मच्छर रोकथाम के लिए नगरपालिका ने फागिंग अभियान शुरू किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में बदलते मौसम में बढ़ती मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पालिका टीम ने कस्बे में फागिंग मशीन लगाकर वार्डों में सघन फागिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को वार्ड नंबर 11 में टीम ने गली-गली जाकर फागिंग करवाई। बदलते मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने संज्ञान लिया है। टीम लगातार अलग-अलग वार्डों में मशीन द्वारा फागिंग कर निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान से वार्डवासियों को राहत मिली है। लोगों ने पालिका के इस कदम की जमकर सराहना की। वार्डवासियों का कहना है कि समय पर फागिंग होने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोक लगेगा।0
0
Report
सूर्यकुंड में पानी में करंट से हड़कंप, प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुधार का भरोसा
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं - लोहार्गल सूर्यकुंड में करंट की आशंका से मचा हड़कंप - अस्थि विसर्जन के बाद स्नान कर रहे 30-35 लोगों को झटके लगने का दावा - दावा— महिला पूजा जांगिड़ करंट महसूस होने के बाद हुई बेहोश - पति दिनेश बोले— पत्नी को खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया, मदद नहीं मिली - डिस्कॉम अधिकारियों की जांच में पानी में करंट की पुष्टि नहीं - स्वामी अवधेशाचार्य ने बिजली तार सहित अन्य व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग उठाई - प्रशासन ने जांच और विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार का दिया भरोसा झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब कुंड के पानी में करंट दौड़ने की सूचना सामने आई। अस्थि विसर्जन के लिए सीकर जिले के पलसाना के समीप गोविंदपुरा गांव से आया एक परिवार स्नान कर रहा था। इसी दौरान महिलाओं को पानी में करंट महसूस होने की बात सामने आई। एक महिला बेहोश हो गई। जबकि अन्य महिलाओं ने भी हल्के करंट के झटके महसूस होने की शिकायत की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार परिवार के करीब 30 से 35 सदस्य पांच वाहनों में लोहार्गल पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के बाद पुरुषों ने पहले कुंड में स्नान किया। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरुषों को भी हल्का करंट महसूस हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद जब महिलाएं स्नान कर रही थीं तो दिनेश जांगिड़ की पत्नी पूजा को तेज करंट महसूस हुआ और वह बेहोश हो गई। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाला। परिजन पूजा को पहले लोहार्गल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे चिराना सीएचसी रेफर कर दिया गया। चिराना सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला का ब्लड शुगर, बीपी सहित अन्य जांच सामान्य मिलीं। महिला को करीब दो से तीन घंटे अस्पताल में भर्ती रखकर ड्रिप चढ़ाई गई। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के पति दिनेश जांगिड़ ने आरोप लगाया कि कुंड में स्नान कर रहे परिवार के कई सदस्यों को करंट महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद की। उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्होंने खुद उसे उठाकर बाहर निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर सामने आई। इसके बाद नवलगढ़ एसडीएम प्रांजल कंवर, अजमेर डिस्कॉम के एक्सईएन गिरधारीलाल वर्मा, एईएन नरेश सैनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिस्कॉम के एईएन नरेश सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सूर्यकुंड के पानी में करंट होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। जिस समय घटना हुई, उस समय बिजली की सप्लाई बंद थी। घटना के बाद पूरे सूर्यकुंड परिसर की जांच की गई, लेकिन करंट फैलने की संभावना से जुड़े कोई हालात नहीं मिले। उन्होंने महिला के बेहोश होने का कारण किसी अन्य वजह से होने की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलने पर स्वामी अवधेशाचार्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे सीकर से लोहार्गल आए और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परिवार पहले से ही एक दुखद घटना से गुजर रहा है और ऐसे में इस तरह की परेशानी ने उन्हें और व्यथित किया है। स्वामी अवधेशाचार्य ने छापोली में पूर्व में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेना जरूरी है। यदि आसपास बिजली के तार या अन्य ऐसी व्यवस्थाएं हैं, जिनसे खतरा हो सकता है तो उन्हें हटवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई है। हाईमास्ट लाइट और अन्य विद्युत व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करवाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी घटना के बाद अफवाह फैलाने के बजाय पारदर्शिता से वास्तविक जानकारी सामने आनी चाहिए। प्रशासन और पंचायत को मिलकर ऐसी व्यवस्थाएं करनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल डिस्कॉम की प्रारंभिक जांच में सूर्यकुंड के पानी में करंट की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि परिजन और अन्य लोगों ने करंट महसूस होने की शिकायत की है। ऐसे में पूरे मामले की तकनीकी जांच और सूर्यकुंड परिसर में बिजली की व्यवस्थाओं का सुरक्षित होना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की आशंका बाकी न रहे।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े बाजार में मारपीट: युवक को जबरन कार में बिठाकर ले गए; CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े بازار में मारपीट..फिर जबरन कार में बैठाकर युवक को ले गए...ऊधम सिंह नगर के किच्छा में बैंक के बाहर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया...पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई... CCTV में कैद इस पूरी घटना ने बाजार की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं... अब पुलिस की जांच में साफ होगा की, लेनदेन के विवाद में शामिल आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है...0
0
Report
जालौन: परैथा नहर में डूबे दो युवकों की SDRF खोज जारी; एक शव बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए दो युवक नहर में डूबने का मामला, एसडीआरएफ टीम ने काफी देर की तलाश के बाद बरामद किया एक युवक का शव, दूसरे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन, नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे थे दोनों युवक, रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने परैथा गांव में आये थे दोनों युवक, पुलिस ने नदी में टीम की मदद से युवकों की तलाश के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा नहर का मामला0
0
Report
युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 16 नवम्बर की सुबह करीब 3 बजे शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना के ग्राम मुड़िया नगरा निवासी कामरान पुत्र गुड्डू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। उसने अपनी पुत्री को काफ़ी तलाश किया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस शीघ्र युवती को बरामद कर लेगी।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला व युवक को घायल किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, नेशनल हाईवे क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर में सड़क पार कर रही महिला और बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जोरदार टक्कर की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों में स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायलों को इलाज के लिए भिजवाया सीएचसी मुसाफिरखाना, जहां पर बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने क्या मृतक घोषित तो वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रेफर किया गया हायर सेंटर, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्यवाही में जुटी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रिछौरा मोड का है मामला,0
0
Report
चहनिया चौराहे पर बाइक पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - कूड़े में लगाई गई आग की लपटें दुकान तक पहुंचीं, - बाइक पार्ट्स कि दुकान में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर खराब - चहनिया चौराहे पर स्थित बाइक पार्ट्स दुकान में लगी आग - मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान दुकान तक पहुंचीं लपटें - दुकान संचालक राजू सिंह ने लापरवाही से आग लगाने का लगाया आरोप - संचालक बोले- समय रहते आग पर काबू नहीं मिलता तो पूरी दुकान जलकर राख हो सकती थी。 - बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बे का मामला。0
0
Report
मथुरा BJP की दो दिवसीय बैठक से मिशन-2027 की तैयारी तेज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली। मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया। समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है।0
0
Report
Advertisement
