icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow10 Aug 2024, 03:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के नोहटा क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों पर छापा, 2000 लीटर नष्ट

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के नोहटा क्षेत्र ने शराब की भट्टियों पर छापा, दो हजार लीटर से ज्यादा कच्ची शराब की गई नष्ट. दमोह जिले के बंडा शराब कांड के बाद सरकार के सख्त रुख का साफ असर देखने को मिल रहा है और पुलिस शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। जिले के नोहटा में बीती शाम एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। नोहटा थाना क्षेत्र के पटी बेड़िया गांव में नोहटा पुलिस ने शराब की अवैध भट्टियों पर छापा मारा और यहां बड़ी तादात में अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया है। दरअसल इस गांव के लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का निर्माण हो रहा है और बड़े इलाके के माफिया भट्टियां लगाए हैं। पुलिस और राजस्व की टीम ने यहां दबिश दी तो हालात देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। यहां खेतों के बीच नाली बनाकर शराब तैयार करने का महुआ लहान छिपाया गया था और कई कमरों में शराब बनाने के उपकरण लगे हुए थे, नोहटा पुलिस ने यहां करीब दो हजार लीटर कच्ची शराब और महुआ लहान नष्ट किया है। जिले के एडिशनल एसपी के मुताबिक जिले भर में पुलिस को एलर्ट किया गया है और बीते तीन दिनों में जिले भर में 100 से ज्यादा जगहों पर पुलिस दबिश दे चुकी है.
0
0
Report
Advertisement

जन्माष्टमी मेले में गोलीबारी: छात्र की मौत, Teghara इलाके में दहशत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हो रही मारपीट के दौरान अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा वार्ड नंबर-13 का है। मृतक छात्र की पहचान बजलपुरा वार्ड नंबर-13 निवासी मोहम्मद आशिक के पुत्र मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद समीर अपनी बहन के साथ तेघड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। मारपीट देखने के लिए समीर भी वहां रुक गया। इसी दौरान एक गुट की ओर से अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई। गोलीबारी के दौरान एक गोली समीर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल समीर को आनन-फानन में तेघड़ा पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो गुटों के बीच पहले से मारपीट हो रही थी। गोलीबारी के दौरान समीर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समीर का किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। वह अपनी बहन के साथ जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में उसकी जान चली गई। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बनी रही। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोलीबारी और छात्र की हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पुनपुन नदी जलस्तर में कमी, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और नाव सुविधा जारी

Masaurhi, Bihar:पुनपुन नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर की गिरावट। लेकिन अभी भी खतरे के निशान से 2.88 मीटर ऊपर। पुनपुन नदी के उफान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। जो लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे तक जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की गिरावट रिकॉर्ड की गई। वर्तमान में श्रीपालपुर के समीप खतरे के निशान 50.60 से बढ़कर 53.48 मीटर तक है। बुधवार को नदी के जलस्तर में हर चार घंटे में एक सेंटीमीटर की गिरावट है। जलस्तर में कमी से लोगों को थोड़ा सुकून तो मिला है। इसके वाबजूद अभी भी नदी के तटबंधों से ओवरफ्लो करता नदी का पानी निचले इलाकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगी है। जिला प्रशासन द्वारा आवागमन से बाधित गांव सपहुआ, लखनपार, फहीमचक गांव में नाव की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पांच जगहों पर सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित जगहों पर मेडिकल कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।
0
0
Report

मसौढ़ी में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म: दो युवक गिरफ्तार

Masaurhi, Bihar:मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. मसौढ़ी, पीपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई. जहां एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए. परिजनों ने पीपरा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने एक्शन लिया महज कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपने घर अकेली थी. उसके परिजन किसी कार्यवश पुनपुन गए थे. इस दौरान दोनों आरोपी उसके घर में घुंच आए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत किया. शोरगुल होने की आशंका से आरोपियों ने उसका मुंह भी बंद कर रखा था. उसके साथ मारपीट भी गई. बाद में दोनों मौके से फरार हो गए. परिजन जब घर पहुंचे तो पीड़ित को जख्मी हालत में पाया. सूचना पर पुलिस पहुंची. दोनों आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस उनके पीछे लगी. तकनीकी टीम की मदद से एक आरोपी को मसौढ़ी और दूसरे को केवड़ा के समीप से गिरफ्तार किया गया. पीपरा थाना के एसएचओ प्रिंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरज और बबलू पीपरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पीड़ित को चिकित्सा हेतु पटना भेजा गया है.
0
0
Report
Advertisement

रात के अंधेरे में पप्पू यादव ने बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था पर सवाल उठाए

Hajipur, Bihar:आधी रात को सीएम के बाढ़ राहत शिविर में पप्पू यादव का छापा, खाना खाकर भड़के - बोले, जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा है बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने देर रात बड़ा सियासी हंगामा खड़ा कर दिया। हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास बने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर में पप्पू यादव ने रात के अंधेरे में औचक निरीक्षण किया।शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर पप्पू यादव ने पूरे कैंप का जायजा लिया और वहीं का बना खाना पीड़ितों के साथ बैठकर खाया। खाना खाते ही वे व्यवस्था पर जमकर बरसे।पप्पू यादव ने कहा कि राहत शिविर में परोसा जा रहा खाना इंसान के खाने लायक नहीं है। "जला हुआ दाल और कच्चा चना की सब्जी, कच्चा चावल परोसा जा रहा है" उन्होंने कहा राहत शिविर में रह रहे लोगों ने भी पप्पू यादव से शिकायत की। लोगों का कहना था कि जब कोई बड़ा नेता या अधिकारी आता है तभी व्यवस्था ठीक दिखती है। मुख्यमंत्री जी आए थे तो उस दिन रेड कार्पेट बिछाकर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी, लेकिन उनके जाते ही सब धराशायी हो गया। प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है, भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच 500-500 रुपये के नोट बांटे और महिलाओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया।राहत शिविर के बाद पप्पू यादव सीधे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। देर रात तेरसिया गांव में उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से पूरी बनाई और बाढ़ पीड़ितों को खिलाया। ग्रामीण इलाके में भी उन्होंने देर रात तक लोगों के बीच 500-500 रुपये के नोट बांटे और महिलाओं को सैनेटरी पैड दिया। पप्पू यादव ने वहीं बाढ़ पीड़ितों के साथ रात्रि विश्राम किया।पप्पू यादव के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनके हाथ का बनाया खाना खाया और आर्थिक मदद ली।जी मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने सरकार और वैशाली जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। राहत के नाम पर बद से बदतर व्यवस्था है। हम रात भर राघोपुर में ही पीड़ितों के साथ रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे।
0
0
Report

Masaurhi के बाढ़ में दो किशोर डूबे, एक की तलाश जारी

Masaurhi, Bihar:बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे। एक को ग्रामीणों ने बचाया दूसरा की तलाश जारी। मसौढ़ी गौरीचक थाना क्षेत्र के रामगंज में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो लड़के डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह एक को बचा लिया जबकि एक की तलाश जारी है। डूबा हुआ बच्चा प्रियांशु वैशाली जिला का रहने वाला है जो अपने ननिहाल रामगंज आया हुआ था। वह गांव के ही एक लड़के के साथ नहाने चला गया। दोनों कमर भर पानी में नहा रहे थे। इस दौरान प्रियांशु के साथ आए लड़के का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए प्रियांशु आगे बढ़ा। बचाने के क्रम में वह भी डूबने लगा। आसपास के लोगों की नजर पडने पर लोग मदद के लिए दौड़े। एक किशोर को तो बचा लिया गया लेकिन प्रियांशु की कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार की देर शाम तक उसकी खोजबीन जारी थी।
0
0
Report

अशोकनगर में नि:शुल्क शो: 'हनुमान अंश' के शोज हाउसफुल आस्था का संगम

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में 'हनुमान अंश' का निःशुल्क शो हाउसफुल - अशोकनगर में 'हनुमान अंश' के दोनों शो हाउसफुल, - सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत, - पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की पहल पर निःशुल्क प्रदर्शन - भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को भी दोपहर 3 बजे होगा विशेष शो, एंकर-अशोकनगर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की पहल पर नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म के शुरू होने से पहले गूंजे सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति के हुजूम के चलते दोनों शो पूरी तरह हाउसफुल रहे। जब आस्था सच्ची हो, तो नजारा कुछ ऐसा ही होता है। अशोकनगर में नीम करौली बाबा के जीवन और हनुमान भक्ति पर आधारित धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। फिल्म के प्रदर्शन से ठीक पहले पूरे सभागार ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। पहला शो विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं के लिए रखा गया था, जो पूरी तरह पैक रहा। वहीं दूसरे शो में भी पैर रखने की जगह नहीं बची। दर्शकों ने नीम करौली बाबा के चमत्कारी जीवन और उनकी हनुमान भक्ति के प्रसंगों को बड़े पर्दे पर भावविभोर होकर देखा。 आधुनिक दौर में सनातन संस्कृति और बजरंगबली के प्रति यह अटूट श्रद्धा साफ संदेश देती है कि आस्था का रंग आज भी सबसे गहरा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top