icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow31 Jul 2024, 06:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत,घटना झंझारपुर थाना के मोहना चौक की है।

Madhubani, Bihar:DEATH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी में निजी नर्सिंग होम में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिले में संचालित दर्जनों अवैध नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत आम बात हो गयी है। निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप।मामला झंझारपुर थाना के मोहना चौक स्थित कथित नर्सिंग होम की है।मृतिका की पहचाना मोहना गांव निवासी 25 वर्षीय गुड़िया देवी के तौर पर हुई है।परिजनों की माने तो महिला को डिलेवरी के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था और ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ।ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गयी।नर्सिंग होम संचालक ने मरीज के बिगड़ते हालत को देख डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया जहां प्रसूता की मौत हो गयी।परिजनों का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।बहरहाल जिले में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम फर्जी चिकित्सक के सहारे चलाया जा रहा है। दलालों के माध्यम से अवैध नर्सिंग होम फलफूल रहा है और भोले भाले लोग शिकार हो रहे हैं।जरूरत है ऐसे मौत के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की।
0
0
Report

गुरुग्राम जलभराव: JE मनोज समेत ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में जलभराव होने पर बड़ा एक्शन जलभराव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेई को किया निलंबित वार्ड-14 में जलभराव के दौरान फील्ड से अनुपस्थित रहने पर जेई मनोज को किया निलंबित बारिश के दौरान जेई का मोबाइल फोन भी बंद मिला जलभराव की स्थिति में मशीनरी और डी-वाटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की थी जिम्मेदारी समय पर सहायता और प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई बिना पूर्व अनुमति स्टेशन छोड़ने की बात भी सामने आई निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने तत्काल प्रभाव से जेई को किया निलंबित हरियाणा सिविल सर्विसेज पनिशमेंट एंड अपील रूल्स, 2016 के तहत की कार्रवाई आपात स्थिति में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- निगमायुक्त
0
0
Report

बृजलाल का दावा: कृष्ण जन्मभूमि कॉरिडोर से भाजपा सत्ता का लाभ, विपक्ष पर वार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊराज्यसभा सांसद बृजलाल का बयान सीएम योगी के मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण करा रहे हैं-बृजलाल साधुवाद महाराज जी-बृजलाल जब विरासत और सनातन के उत्थान की बात आती है तो अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द उठ जाता है-बृजलाल अखिलेश जी अपने को यदुवंशी, कृष्णवंशी कहने में नहीं थकते-बृजलाल लेकिन जब बात कृष्ण जी के मंदिर और जन्मस्थली पर भव्य कॉरिडोर की आती है तो चुप हो जाते है-बृजलाल भगवान राम मंदिर अयोध्या पर राजनीति करते है किंतु दर्शन करने नहीं जाते-बृजलाल मुसलमान न नाराज हो जाय, राम भक्तों का नरसंहार करने का श्रेय लेते है-बृजलाल सत्ता में आने पर केवल मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों की बाउंड्री सरकारी धन से बनवाते है-बृजलाल मुज़फ़्फ़रनगर दंगे के समय दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सरकारी हवाईजहाज़ से बुलाकर सम्मानित करते है-बृजलाल विरासत और सनातन का विरोध करते है-बृजलाल याद रख ले अखिलेश यादव जी, विरासत और सनातन का विरोध अक्षम्य है-बृजलाल कभी माफ़ नहीं किये जाओगे-बृजलाल इसका परिणाम आप को 2027 विधान सभा चुनाव में मिल जायेगा-बृजलाल
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ में घिरे बरारी के बच्चे नाव से ही स्कूल पहुंचने को मजबूर

Katihar, Bihar:नाव में सवार होकर बच्चों को स्कूल जाने को मजबूर बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज जाने के लिए नाव ही साहारा बरারি प्रखंड के प्रतापगंज बांध किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारो तरफ से बरंडी नदी से घिरा हुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज के छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे है और नाव के सहारे स्कूल जाने के मजबूर कटिहार में बच्चे नाव में सवार होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं । कटिहार के बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज जाने के लिए नाव ही सहारा बना हुआ है। बरंडी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद स्कूल बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। वहीं कटिहार में गंगा, कोशी और बरंडी नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है । जिसका असर बच्चों के पठन पाठन पर भी पड़ रहा है । बरारी प्रखंड के प्रतापगंज बांध किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारो तरफ से बरंडी नदी से घिरा हुआ है, जिस कारण सड़कों और आवागमन के रास्तों में बाढ़ का पानी फैल गया है और अब बच्चों के स्कूल जाने के लिए एक मात्र साधन नाव है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज के छात्र छात्राएं स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे है और नाव के सहारे स्कूल जाने के मजबूर हो रहे है। विद्यालय के शिक्षक अब्दुल बारिक कहते है कि बाढ़ का पानी फैलने के कारण विद्यालय आने जाने के लिए नाव ही सहारा है और नाव में बच्चों को लेकर आना जाना पड़ता है, जिससे डर बना रहता है । यहां अगर सरकार की मदद से एक पुल बन जाती तो बच्चों को जान जोखिम के नहीं डालना पड़ता, सरकारी नाव भी नही है और अपने पर्सनल खर्चे से प्राइवेट नाविक को रखा गया है जो बच्चों को विद्यालय लाने और ले जाने के लिए 500 रुपया प्रतिदिन ले रहा है, जिसमे 100 से अधिक बच्चे प्रतिदिन पार करते है। वही नाविक आवेद अली कहते है कि वो अपने निजी नाव से बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने का काम करते है जिसका उन्हें 500 रुपया प्रतिदिन मिल जाता है और वो 150 से 200 बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय पहुंचाते है , डर तो रहता है लेकिन हम अच्छे से स्कूल पहुंचाते और लाते हैं। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज में पढ़ने वाले बच्चों की अभिभावक कहते है कि बच्चे स्कूल नाव पर सवार होकर जाते है, इसका डर तो रहता है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे की डूबकर मौत हुई है । हमलोग चाहते है कि पुल बन जाएगा तो बच्चों को नाव से नहीं जाना पड़ेगा ।
0
0
Report

विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं मिला, शिक्षक खुद सफाई करते दिखे

Katni, Madhya Pradesh:सफाईकर्मी नहीं मिला तो प्राचार्य और शिक्षक खुद साफ करने लगे टॉयलेट अब सप्ताह में एक दिन शिक्षक अपने हाथों से शौचालय और विद्यालय परिसर की सफाई करते हैं। करीब एक वर्ष से सप्ताह में एक दिन पूरा टीचर स्टाफ श्रमदान कर विद्यालय को स्वच्छ रखने में जुटा है। कटनी जिले से करीब 16 किलोमीटर दूर जंगल के बीच स्थित इस विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय का बोर लंबे समय से बंद पड़ा है। पानी की व्यवस्था स्कूल स्टाफ को खुद करना पड़ता है। विद्यालय में नियमित सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं है। दूर से सफाईकर्मी को बुलाने पर एक बार की सफाई में करीब एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च होते हैं। नियमित रूप से यह खर्च उठा पाना संभव नहीं था। जब विद्यालय में गंदगी की स्थिति सामने आई तो प्राचार्य और स्टाफ ने किसी दूसरे का इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई करने का निर्णय लिया। कई बार विद्यार्थियों को जब अपने शिक्षक यह काम करते दिखाई देते हैं तो वे भी प्रेरित होकर सहयोग के लिए आगे आ जाते हैं। 'विद्यालय हमारा घर है, सफाई करने में कैसी शर्म' बाइट प्राचार्य विपिन तिवारी
0
0
Report

रायसेन: जिला बदर उल्लंघन पर राहुल वेदी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी राहुल वेदी अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम पठारी स्थित आरोपी के घर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर घर के पिछले हिस्से की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।\n\nआरोपी राहुल वेदी के विरुद्ध रायसेन जिले की सीमाओं से लगे जिला भोपाल, विदिशा, सागर, होशंगाबाद, सीहोर एवं नरसिंहपुर की राजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।
0
0
Report
Advertisement

हिंदी में प्रमुखHeadline: ओलख में किसानों ने मलोत-मुख़्तसर मार्ग पर धरना कर मार्ग रोक दिया; बिजली आपूर्ति सुधार की मांग

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ, ਕਿਹਾ—ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸਪਲਾਈ ਦੋਦਾ- 4 ਸਤੰਬਰ: ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਔਲਖ ਵਿਖੇ ਮਲੋਟ-ਮੁਕਤਸਰ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਕਾਰਨ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਔਲ਼ਖ ਗਰਿੱਡ ਤੋ ਸਾਡੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਨੂੰ ਦੋ-ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਹੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਖੇਤ ਸੁੱਕਣ ਲੱਗ ਪਏ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੰਬੇ-ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲੱਗ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਧਰਨਾਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਖੇਤਾਂ ਲਈ ਨਿਰਵਿਘਨ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੀ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਧਰਨੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਐੱਸ ਐੱਚ ਓ ਮਲੋਟ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ。
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा में जादूटोना के शक से हत्या, शव जलाने के 6 आरोपी चिन्हित

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में जादूटोना के शक में हत्या और शव जलाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। मामला पोरोपरिया पटेलपारा का है, जहां 1 सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसके शव को श्मशान घाट में जलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले में अरनपुर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report

कटनी में पुरानी रंजिश: मजदूर पर कुल्हाड़ी हमला, तीन गिरफ्तार

Katni, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश के चलते मजदूर को मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया. हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार. कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में मजदूर अपनी साथी मजदूरी लेने के लिए जब गया था तभी पुरानी रंजिश के चलते उस पर विवाद हो गया और मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया. फरियादी राघवेन्द्र सिंह, ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर द्वारा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की गई. रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई. घटना के दौरान प्रदीप कचेर एवं नंदनी कचेर ने लाठी-डंडे से मारपीट की. घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
0
0
Report
Advertisement

दौसा में कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालु मंदिरों तक पहुँचे

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा कृष्णजन्माष्टमी पर्व छोटे बड़े सभी मंदिरों में सजाई गई भव्य झांकियां गिरिराज धरण मंदिर और गोबिंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन जहां हजारों की तादाद में पहुंच रहे है श्रद्धालु सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पुलिस जाप्ता तैनात एएसपी शंकर लाल मीणा खुद कर रहे शहर का दौरा दौसा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिले के छोटे बड़े सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वही मनमोहक राधा कृष्ण की झांकियां सजाई गई है जिला मुख्यालय पर स्थित गिरिराज धरण मंदिर और गोविंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन हो रहे हैं जहां हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं मान्यता है दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित गोविंद देव जी मंदिर उस समय का है जब वृंदावन से जयपुर गोविंद देव जी को ले जाया गया था तो एक रात्रि विश्राम यहां दौसा में किया था और उसी स्थान पर यह भव्य मंदिर बनाया गया है जहां सैकड़ो वर्षों से यहां लोगों की आस्था है और इसी लिहाज से कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है एएसपी शंकर लाल मीणा शहर का लगातार दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं वही श्याम मंदिर और दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंच रही है जहां कई जीवंत मनमोहक झांकियां सजाई गई है श्रद्धालु झांकियां देखकर अभीभूत हो रहे हैं
0
0
Report

Wi-Fi सुरक्षित रखें: राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी से जानिए हैकिंग के खतरे!

Jaipur, Rajasthan:Wi-Fi चलाते समय सिर्फ स्पीड नहीं...सिक्योरिटी भी जरूरी ....साइबर क्राइम पुलिस की यह एडवाइजरी जरूर पढ़ें नॉट फाइल शॉट लगा लें जयपुर अगर आपका Wi-Fi राउटर भी साइबर अपराधियों के निशाने पर है...तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi हैकिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को राउटर की सुरक्षा मजबूत करने और अनधिकृत डिवाइस के नेटवर्क से जुड़ने की स्थिति में तुरंत जांच करने की सलाह दी है। आखिर कैसे सुरक्षित रखें अपना Wi-Fi...देखिए ये रिपोर्ट। इंटरनेट की रफ्तार बढ़ाने वाला Wi-Fi अगर सुरक्षित नहीं है, तो यही कनेक्शन साइबर खतरे का रास्ता भी बन सकता है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi को हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक अनधिकृत डिवाइस के Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ने से इंटरनेट की स्पीड और डेटा खपत प्रभावित होने के साथ डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता को भी खतरा हो सकता है।''पहले जांचें, फिर करें कार्रवाई'' ... अगर आपको लगता है कि कोई अनजान डिवाइस आपके Wi-Fi से कनेक्ट है तो मोबाइल या लैपटॉप को अपने Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर खोलें। इसके बाद राउटर के एडमिन पेज पर जाकर एडमिन यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें। कनेक्ट डिवाइस या डिवाइस लिस्ट में जाकर अनजान डिवाइस को रिमूव किया जा सकता है। अब बात Wi-Fi की सुरक्षा की...पुलिस ने सबसे पहले राउटर का डिफॉल्ट ''एडमिन'' पासवर्ड तुरंत बदलने की सलाह दी है। Wi-Fi पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का हो और उसमें अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और विशेष चिन्ह शामिल हों। साथ ही Wi-Fi का नाम यानी SSID ऐसा रखें जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड का आसानी से पता न चले। ग्राफिक्स इन ''Wi-Fi की सुरक्षा के 3 जरूरी कदम'' पहला- WPA3 या कम से कम WPA2-AES Encryption इस्तेमाल करें। दूसरा-WPS फीचर को Disable रखें। तीसरा- रिमोट मैनेजमेंट बंद रखें, ताकि इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग्स तक पहुंच न हो सके। पुलिस ने नेटवर्क और डिवाइस मैनेजमेंट को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। गेस्ट या स्मार्ट टीवी और IoT डिवाइस के लिए अलग गेस्ट नेटवर्क बनाने की सलाह दी गई है। इससे मुख्य नेटवर्क को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राउटर के Firmware यानी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने और सुरक्षा के लिए भरोसेमंद डिवाइस के MAC Address को Whitelist करने की सलाह दी गई है। राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी या हैकिंग की कोशिश होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना देने की अपील की है। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एडवाइजरी में 9256001930 और 9257510100 हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top