284002
झांसीः UP जीएसटी की टीम ने फूड फार्मों के ठिकानों पर मारा छापा
Jhansi, Uttar Pradesh:शहर में यूपी जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवध फूड्स, न्यू अवध फूड्स, कुशवाहा जी फूड्स और नंदी बटर काउंटर समेत 4 फर्मों के सात ठिकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान टीम ने इन दुकानों के प्रपत्रों की जांच की और पाया कि ये दुकानदार ग्राहकों को बिल नहीं दे रहे थे और सरकार को भी टैक्स नहीं दे रहे थे। यह एक बड़ा घोटाला है, इसलिए इन फर्मों पर कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH-07 पांवटा साहिब मोटर मार्केट में जलभराव से भारी जाम, प्रशासन को चेतावनी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:एनएच 07 पांवटा साहिब मोटर मार्केट में भारी जल जमाव स्थानीय लोगों ने लगाया जाम पांवटा साहिब के मोटर मार्केट भूपपुर क्षेत्र में जल भराव की समस्या विकराल हो गई है. मंगलवार को जैसे ही यहां तेज बारिश हुई सारे राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर पानी जमा हो गया कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया नाराज लोगों ने यहां ट्रैफिक जाम कर दिया जम के बाद स्थानीय पुलिस ने आकर मौके पर जाम खुलवाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले 15 सालों से यह स्थिति बनी हुई है. बरसाती मौसम में पांवटा साहिब के कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या विकराल हो जाती है. राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर स्थित मोटर मार्केट भूपुर में जल भराव की समस्या सबसे अधिक रहती है. मंगलवार को हुई बारिश से भी यहां सड़क तालाब में परिवर्तित हो गई. सड़क के साथ लगते कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया. इस क्षेत्र से वाहनों का गुजरा मुश्किल हो गया. कई घंटे तक यहां पर ऐसी स्थिति बनी रही. हालांकि स्थानीय लोग बार-बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद से बार-बार इस हिस्से में ड्रेनेज सिस्टम सही करने की मांग कर रहे हैं मगर, लोगों की मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है. लगभग 15 सालों से यहां ऐसी स्थिति बनी हुई है. मंगलवार को हुए जल भराव से लोगों के सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने सड़क के इस हिस्से पर सांकेतिक जाम लगा दिया. इसके बाद पुलिस प्रशासन और एनएच विभाग हरकत में आया और किसी तरह जाम खुलवाया. लोगों ने हालांकि जाम तो खोल दिया है मगर, प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द स्थाई समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यहां सड़क मार्ग को फिर से बंद कर दिया जाएगा.0
0
Report
जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर हड़ताल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर एकदिवसीय हड़ताल की, इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार छत्तीसगढ़ से लगे हुए अन्य प्रदेशों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार मासिक स्टाइपेंड मिलता है लेकिन इसकी तुलना में छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टरों को बेहद कम स्टाइपेंड सरकार दे रही इसे पहले भी इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई, वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में देखने को मिला, मेकॉज की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे रही, मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल में इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन भी किया और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई, तरफ जूनियर डॉक्टरों के संघ ने भी इंटर्न डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से माँगो को जल्द पूरा करने की बात कही। बाइट डॉ नवनीत कुमार इंटर्न बाइट डॉ यामिनी वर्मा इंटर्न0
0
Report
भोजासर में फॉलोअप शिविर: सरकारी योजनाओं से दर्जनों लाभार्थी लाभान्वित
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के ग्राम पंचायत भोजासर में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में आयोजित फॉलोअप शिविर में विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को किया लाभान्वित।0
0
Report
Advertisement
NSUI प्रदर्शन के विरोध में बिहार में बहाली की राजनीति गर्म
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना NSUI के प्रदर्शन को लेकर राजद प्रवक्ता ने कहा हम लोग उसका समर्थन करते हैं। NSUI के प्रदर्शन के समर्थन में सरकार के तरफ से सिर्फ वर्ग लाया जा रहा है। जब छात्र सड़क पर आते हैं प्रदर्शन करते हैं तो सरकार उनको लाठी मरती है जेल में डालती है। सरकार का बस एक ही काम है छात्रों को डराना धमकाना और झूठा मुकदमा करना। जदयू के एमएलसी और प्रवक्ता ने कहा नीतीश कुमार जी के सरकार में लाखों बहाली निकली थी और भारी मात्रा में शिक्षक और शिक्षिकाएं बहाल हुए थे उसके बाद हम लोग चुनाव में चले गए थे सरकार बनने के बाद सरकार में भी फिर बदला हुआ था लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने मिलान किया है कि जल्द बहाली होगी कांग्रेस यूथ को बरगलाने के लिए अनावश्यक प्रदर्शन कर रही है बिहार में। कांग्रेस को राजनीति में कुछ करने के लिए बचा नहीं है इसलिए इस तरह का प्रदर्शन करवा रही है बिहार में जल्द ही निश्चित तौर पर बहाली आने वाली है। भारती मेहता, MLC सह प्रवक्ता, जेडीयू भाजपा प्रवक्ता ने कहा यह वही कांग्रेस है जिन्होंने अपने शासनकाल में ना तो केंद्र में ना बिहार राज्य में कोई काम करके दिखाया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार शिक्षकों को लेकर बेहद ही कमेंट करशील रही है और बहुत सी बहाली भी हुई है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने भी कहा है कि बहाली होगी। अभ्यर्थी थोड़ा सा घर रखें जल्द ही बहाली होगी जो सरकार कहती है वह करके दिखाती है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा जिस तरह से सरकार ने NSUI के द्वारा हो रहे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है यह बिल्कुल गलत है। छात्र हित आवाज उठाने से हम लोग रुकेंगे नहीं हम लोग आवाज उठाते रहेंगे दमनकारी सरकार के खिलाफ लगातार हम लोग आवाज लगाते रहेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को यह चेतावनी है कि छात्रों के मुद्दे पर इस तरह की धूल - मूल नीति अपनाना बंद करें0
0
Report
पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में धमोत्तर थाने का घेराव
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में धमोत्तर थाने का किया घेराव, शीघ्र कार्रवाई और ट्रॉली बरामद करने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन , प्रदर्शन के दौरान एक युवक थाना परिसर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताने लगा, ट्रॉली चोरी के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई, प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे, पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में भाजपा की चुनाव तैयारी तेज, बूथ मजबूत से जीत की राह दिखेगी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायतीराज और निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारण, मंडल स्तर की बैठकों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
आबूरोड रेलवे स्टेशन तिराहे पर तेज रफ्तार हादसा, दो घायल, CCTV वीडियो वायरल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड शहर के रेलवे स्टेशन तिराहे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा हुआ। तेज गति से आ रही एक बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर कार के ऊपर से सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और यातायात पुलिस ने तुरंत दोनों को एम्बुलेंस से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सुचारु कराया। शहर थाना पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है।0
0
Report
रघुवर दास ने जेपीएससी-जीएसएसी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर, झारखंड में जेपीएससी परीक्षा घोटाला और जीएसएसी सीजीएल घोटाला पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने जमशेदपुर परिसदन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला बहुत बड़ा घोटाला है और यह 5-6 वर्षों से चल रहा है. अभय तिवारी से बड़े खुलासे हुए हैं. उनकी मांग है कि इसकी जांच झारखंड के मुख्यमंत्री के माध्यम से सीबीआई से कराई जाए. दिल्ली में नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया था, उसी प्रकार यहां भी सीबीआई को जांच में लगाया जाए. श्री रघुवर दास ने कहा झारखंड एक गरीब प्रदेश है और इसकी आवाज कोई नहीं उठा रहा है. आंदोलन कर रहे छात्र टेंट लगाने नहीं पाए, जबकि आंदोलनकारियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. इन दोनों परीक्षाओं में घोटाला हुआ है; अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य खराब न हो. बीजेपी मध्य प्रदेश और बिहार में चुनाव जीत नहीं सकी, क्षेत्रीय समस्याएं हो सकती हैं, उपचुनाव के रिजल्ट से राष्ट्रीय प्रभाव नहीं. स्थानीय खेल से जुड़े प्रश्न पर कहा जेएफसी जमशेपुर्त फुटबॉल क्लब, टाटा स्टील ने बंद करने का निर्णय लिया है, उसका अवलोकन कर क्लब को चालू रखने के लिए कहा जाएगा.0
0
Report
पन्ना में ठेकेदारों द्वारा पलीता लगाकर सड़क मरम्मत, कलेक्टर ने लिया नोटिस
Panna, Madhya Pradesh:सड़कों की मरम्मत के नाम पर ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं। दुरमुट (लोहे के 3-4 किलो का टुकड़ा जिसका उपयोग घरों में मिट्टी या फर्श कुटाई में किया जाता है) से कूटकर सड़कों के मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। तस्वीरें MPRDC की सड़क अमानगंज बाईपास की हैं। PTC शामिल है। एंकर— पन्ना जिले में सड़कों के खस्ता हाल की खबरें कई बार दिखाई हैं, लेकिन आज जो तस्वीर दिखायी जा रही है, उसे देखने पर यही लगता है कि स्पेस तकनीक से मध्य प्रदेश में सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है। इन तस्वीरों में दुरमुट का उपयोग एमपीआरडीसी की सड़कों के मरम्मत कार्य में होता है। जहां रोलर चलना चाहिए, वहां मजदूर दुरमुट कूट रहे हैं। भारी वाहन निकलेंगे तो पेंच वर्क के परखच्चे उड़ जाएंगे। लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारियों की लापरवाही और मौके पर उपस्थित न होने से ठेकेदार फायदा उठा रहे हैं और पैच वर्क में खासी लापरवाही है। वाइस ओवर— वही मामला पन्ना कलेक्टर उषा परमार के संज्ञान में आया, उन्होंने कहा यह लापरवाही है और एमपीआरडीसी को नोटिस जारी कर पूछताछ करेंगे। बाइट— उषा परमार, कलेक्टर पन्ना।0
0
Report
Advertisement
गतोरा की शराब दुकान में डकैती: 5-6 हथियारबंद बदमाश लूट कर भागे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गतोरा स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में बीती रात 5 से 6 हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने एक दुस्साहसिक डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने पूरी योजना के साथ दुकान पर धावा बोला और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाते हुए उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के कैश लॉकर को तोड़ने का असफल प्रयास किया, लेकिन वे काउंटर में रखी 25 हजार रुपये से अधिक कीमत की शराब और गल्ले में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते शातिर बदमाश अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर (DVR), स्कैनर और वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी उठा ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों समेत डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सघन नाकेबंदी कर दी है।0
0
Report
इंडिगो की देवघर-गुवाहाटी सीधी उड़ान शुरू, पूर्वोत्तर के श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा
Deoghar, Jharkhand:देवघर। देवघर और गुवाहाटी के बीच मंगलवार से सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ हो गया। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई यह सेवा फिलहाल सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इस नई उड़ान सेवा से झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा, साथ ही यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी।निर्धारित समय के अनुसार गुवाहाटी से विमान सुबह 9:25 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं वापसी में विमान देवघर से 11:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। लगभग एक हजार किलोमीटर की दूरी अब महज दो घंटे में तय की जा सकेगी।इंडिगो द्वारा शुरू की गई इस सेवा का शुरुआती किराया देवघर से गुवाहाटी के लिए 3649 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि हवाई टिकटों का किराया मांग और उपलब्धता के अनुसार बढ़ता या घटता रहेगा।देवघर और गुवाहाटी के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के लाखों अनुयायी पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवास करते हैं, जिन्हें अब देवघर स्थित सत्संग एवं अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में bastante आसानी होगी। मंगलबार को गुवाहाटी से पहली उड़ान के देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर उसका पारंपरिक वाटर सैल्यूट देकर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर में इस अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि यह सेवा देवघर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और बाबा नगरी से जुड़ने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि पहले दिन गुवाहाटी से देवघर आने वाले यात्रियों की संख्या 48 रही, जबकि देवघर से गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों की संख्या 40 दर्ज की गई। नई हवाई सेवा से पर्यटन, व्यापार, धार्मिक गतिविधियों और पूर्वोत्तर भारत के साथ देवघर की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
छიათीसगढ़ हाईकोर्ट: कोयला थर्मल प्लांटों के लिए नए श्रम सुरक्षा नियम अंतिम चरण में
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खतरनाक उद्योगों और विशेषकर कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को नए श्रम सुरक्षा नियमों को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। शासन की ओर से कहा गया कि इस पर तेजी से काम जारी है।हाईकोर्ट के पिछले आदेश के परिपालन में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय (नवा रायपुर) के प्रभारी संचालक ने एक व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत कर नई नियमावली की प्रगति की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। शासन की ओर से कहा गया कि इस पर नियम बनाया जा रहा है।राज्य सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि थर्मल पावर प्लांट जैसे खतरनाक उद्योगों के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं। नियमों को अंतिम रूप देने की प्ररि या अंतिम चरण में है और जल्द ही फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।सुनवाई में शासन की ओर से इसके लिए कुछ और समय की मांग की गई जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार का व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्ते संहिता, 2020 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुका है। इसके तहत हर राज्य को मजदूरों की भलाई के लिए अपने नियम तय करने हैं। शासन की ओर से कहा गया कि छत्तीसगढ़ श्रम विभाग ने एक कमेटी बनाकर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तें नियम, 2026 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस ड्राफ्ट को 6 मई 2026 को राजपत्र में प्रकाशित कर 45 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे。0
0
Report
Advertisement
पहाड़ी भूस्खलन से कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग बंद, जल्द नहीं खुलेगा
Karnaprayag, Uttarakhand:सोमवार को पहाड़ी से भूस्खलन के कारण कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग ध्वस्त हो गया; आज दूसरा दिन है और यातायात सुचारू नहीं हो पाया. मार्ग पर भारी चट्टान आने से उसे खोलने के लिए मशीनरी को परेशानी हो रही है. सड़क बाधित रहने से कपीरी पट्टी के लोगों को कई किलोमीटर दूर सिमली होकर कर्णप्रयाग पहुँचना पड़ रहा है. लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मार्ग को खोलने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं. मार्ग खुलने में अभी वक्त लग सकता है. उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कें, पैदल रास्ते छतिग्रस्त होने से परेशानियाँ हो रहीं हैं. पहाड़ी से चट्टान टूट जाने से मार्ग करीब 20 मीटर ध्वस्त हो गया था, जिससे कपीरी पट्टी के लोगों का मुख्य बाजार से सम्पर्क टूट गया है. लोकनिर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद होकर दिशा निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि मार्ग को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, एक बड़ी मशीन भी लगा दी गयी है. कल तक हल्के वाहनों के लिए मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा.0
0
Report
फरीदाबाद में महिला शिक्षक हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:FARIDABAD (HARYANA): ACCUSED ARRESTED IN WOMAN TEACHER MURDER CASE AMAN YADAV (ASSISTANT COMMISSIONER OF POLICE, CRIME, FARIDABAD)0
0
Report
बिनयतोष मिश्रा: मुख्यमंत्री कार्यालय से गायब इंक्वायरी फाइलों की क्राइम ब्रांच जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): BINAYTOSH MISHRA (DGP, CID–CRIME BRANCH) ON CRIME BRANCH INVESTIGATION INTO MISSING INQUIRY FILES FROM CHIEF MINISTER'S OFFICE DURING NAVEEN PATNAIK GOVERNMENT/ JUSTICE A. S. NAIDU COMMISSION REPORT/ SUM HOSPITAL FIRE INCIDENT INQUIRY REPORT0
0
Report
Advertisement
