icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Mohit Singh ChadarMohit Singh ChadarFollow10 May 2025, 09:17 am

Jhansi: प्रसिद्ध काली जी मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला टूटा!

Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में पुलिया नंबर 9 पर स्थित प्रसिद्ध काली जी के मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिए। सुबह 5:30 बजे जब मंदिर के सेवक रोज़ की तरह ताला खोलकर साफ-सफाई कर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे पैसे गायब हैं। उन्होंने तुरंत काली वाड़ा सामाजिक संस्थान समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी। करीब 6:30 बजे सभी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिया नंबर 9 के चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को लिखित शिकायत दी। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि चोरों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

निकाय चुनाव: बढ़ी मतदान से भाजपा के पक्ष में उत्साह का बोलबाला

Udaipur, Rajasthan:राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदाता के लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उदयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने अपनी खुशी व्यक्त की है। राठौर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि शहरी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया हो। इतिहास गवाह है कि जब भी वोटिंग परसेंटेज बढा है तो उसका फायदा सत्ताधारी दल को मिला है। लोग प्रदेश की भजन लाल सरकार के कार्यों पर मोहर लगाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। चुनाव में भाजपा बंपर जीत दर्ज करेगी。
0
0
Report

कोटा नगर निगम चुनाव: मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन पूरा, वार्डों में तैयारी तेज

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर पीयूष समारिया की मौजूदगी में ईएमएस के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की गई। तृतीय रेंडमाइजेशन के तहत 815 सक्रिय मतदान दलों को उनके मतदान बूथ आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं 816 से 897 तक के मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा 898 से 965 तक के मतदान दल अतिरिक्त रिजर्व के रूप में तैयार रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी, रिटर्निंग अधिकारी रवि वर्मा, मतदान दल प्रभारी मुकेश चौधरी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा मौजूद रहे। अब मतदान दलों के बूथ आवंटन के साथ ही नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान की तैयारियां और तेज हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

चुनाव निष्पक्षता के लिए तैयारी: ईवीएम सुरक्षा और मॉक पोल पर जोर

Kota, Rajasthan:kota. 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया और राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के 100 वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों में फैले हुए हैं, ऐसे में यह चुनाव प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान सामग्री, ईवीएम की सुरक्षा और तकनीकी खराबी की स्थिति में एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरत पड़ने पर ही रिजर्व ईवीएम का उपयोग किया जाए। मतदान से एक घंटे पहले उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। वहीं बूथ के 100 मीटर के दायरे में आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report

आचार संहिता के दौरान किशनगढ़ में बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर घायल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 42 में आचार संहिता की पालना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शाम 6 बजे प्रचार थमने के बाद चुनावी बैनर हटाए जा रहे थे। इसी दौरान बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही युवक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
0
0
Report
Advertisement

बालेसर में मतदान के शक पर दो पक्षों की भिड़ंत, पुलिस ने मतदान शांत कराया

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर दुर्गावता ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 23 और 25 महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से दूर सड़क पर दो तीन दूसरे वार्ड के मतदाता पहुंचे। तो वहां खड़े लोगों को शक हुआ कि शायद फर्जी मतदान करने के लिए आए। तो वहां पर दोनों गुट के लोग आपस में उलझ गए। इतने में पास ही खड़ी पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भगा दिया। इसके बाद सांय को साढ़े तीन बजे के आसपास बालेसर के जूनावास में बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित स्कूल में वार्ड संख्या 1, 16, 17, 18, 19 नंबर वार्ड के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में हुई झड़प, फर्जी मतदान का शक होने पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों के लोगों को भगाया। इसके बाद बालेसर पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह उज्ज्वल और थाना प्रभारी भंवर लाल जेवलिया मौके पर पहुंचे एवं जाब्ते की सहायता से दोनो पक्षों के लोगो को वहां से भगाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से प्रारम्भ करवाया।
0
0
Report

जयपुर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों को अगला दिन ब्रेक; ड्यूटी खत्म, यात्रा भत्ता नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुरनिकाय चुनाव-मतदानकर्मियों को बड़ी राहत。 चुनाव ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को मिला ‘अगले दिन का ब्रेक’。 मतदान पूरा होते ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी खत्म。 मतदान सामग्री जमा कराते ही माने जाएंगे कार्यमुक्त。 देर रात तक सामग्री जमा कराने के बाद अगले दिन नहीं करनी होगी ड्यूटी。 दूसरे दिन अपने विभाग में उपस्थिति देने की जरूरत नहीं。 इस दिन मतदानकर्मियों को नहीं मिलेगा कोई यात्रा भत्ता。 जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जारी किए आदेश。 मतदान के बाद देर रात तक चलने वाली प्रक्रिया को देखते हुए फैसला。
0
0
Report

नवजीवन शिशु अस्पताल सील: पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रशासन की कार्रवाई

Pariaunna, Bihar:बिहार शरीफ शहर के कागजी मोहल्ला रोड (भैसासुर) स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल पर प्रशासन ने आखिरकार सीलिंग कार्रवाई की। नवजात शिशु की कथित हेराफेरी और बड़े फर्जीवाड़े के मामले में पटना उच्च न्यायालय के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए की गई। सीलिंग के दौरान अस्पताल के अंदर से प्रमुख जीवनरक्षक उपकरण नदारद पाए गए; परिसर में केवल कुछ दवाइयां, टेबल, कुर्सियां, पंखे और एसी ही मिले, जिससे संकेत मिला कि महंगे उपकरण संस्था ने समय रहते हटा दिए। 25 मार्च 2023 के 17 दिनों बाद नवजीवन शिशु अस्पताल में नवजात बच्चे की अदला-बदली और गंभीर धांधली का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पटना उच्च न्यायालय की शरण ली। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध और मानकों की अनदेखी कर चल रहे निजी क्लीनिकों व अस्पतालों में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति बनी है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में चाय के साथ जनता ने महंगाई और विकास पर सरकार का रूख दिखाया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चाय की चुस्की के साथ हमने जाना जनता का मूड। शहर की सड़कों से लेकर चाय की दुकानों तक क्या है आम आदमी की राय? सरकार के कामकाज से जनता कितनी खुश है, महंगाई और रोजगार को लेकर क्या सोचती है जनता? और लखनऊ के विकास को लेकर क्या कहती है राजधानी की जनता? लखनऊ की अलग-अलग जगहों पर जब हम पहुंचे, तो मुद्दे कई थे लेकिन चर्चा एक ही—आखिर जनता के मन में क्या है? किसी के लिए शहर में हो रहा विकास सबसे बड़ा मुद्दा है, तो किसी की चिंता महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर है। युवाओं के बीच रोजगार और भविष्य को लेकर सवाल हैं, तो आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और उनके असर की चर्चा। लखनऊ की जनता ने अपने अनुभव के आधार पर सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। किसी ने विकास के कामों को सराहा, तो किसी ने उन समस्याओं को सामने रखा जिनका समाधान अभी बाकी है। लखनऊ की जनता ने अपनी बात खुलकर रखी— कहीं सरकार के कामकाज को लेकर संतोष नजर आया, तो कहीं जनता ने अपनी उम्मीदें और शिकायतें भी सामने रखीं। यानी चाय की एक प्याली के साथ लखनऊ की जनता ने बता दिया कि उसके लिए असली मुद्दे क्या हैं और सरकार से उसकी उम्मीदें क्या हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top