284001
झांसीः बकवां बुजुर्ग गांव में 4 बदमाशों की लूटपाट, विरोध पर युवक को मारा
Jhansi, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बकवां बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात 4 बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा की बट मारकर युवक को लहूलुहान कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसे लात मारकर गिरा दिया। फिर युवक के सीने पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने एक घंटे तक घर में लूटपाट की। वे करीब 8 लाख रुपए के गहने और 70 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फीफा विश्व कप पर राजधानी रांची समेत दुनिया मोहित, फुटबॉल प्रेमी उत्साहित
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप पर राजधानी रांची सहित पूरी दुनिया की नजर है। फुटबॉल का खेल सब के सर चढ़ कर बोल रहा है। राजधानी रांची में भी फुटबॉल के खिलाड़ी से लेकर फुटबॉल के प्रशंसक इसमें डूबते नजर आ रहे हैं। फुटबॉल के प्रशंसक अपने अपने पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं।0
0
Report
अद्वित ज्वेल्स IPO से नई ऊँचाइयों की ओर, राजस्थान की कला डिजाइनों का संगम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की सदियों पुरानी रत्न और आभूषण कला की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड। कंपनी अपने ब्रांड ‘रामभजो’ के जरिए पारंपरिक कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी को आधुनिक डिजाइन्स के साथ पेश कर रही है। राजस्थानी कारीगरी और नई सोच के मेल से कंपनी यूनिक डिजाइन, कस्टमाइजेशन और बेहतरीन गुणवत्ता पर काम कर रही है। जयपुर में स्थित इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में पारंपरिक कला के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी के वन ऑफ़ डायरेक्टर कृष्णा गिलारा ने बताया की कंपनी अब अपने विकास के नए पड़ाव पर है। अद्वित ज्वेल्स का IPO आज से शुरू हो गया है, जो 26 जून तक खुला रहेगा। कंपनी का उद्देश्य अपनी विरासत, कारीगरों की कला और ज्वेलरी बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।0
0
Report
नालंदा में चंदा वसूली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा में एक बार फिर दबंगई और हिंसा की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव के पास चंदा वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने पहले जाति पूछी, फिर चंदे की रकम को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिजनों के अनुसार चिंटू यादव अपने साथी सचिन कुमार के साथ फल लाने के लिए जहांगीरपुर से मसिदपुर जा रहा था। इसी दौरान कोनन गांव के पास कुछ युवक बाबा चौहरमल मेला के आयोजन के लिए चंदा वसूल रहे थे। आरोप है कि युवाओं ने चिंटू से एक हजार रुपये चंदा मांगा। जब उसने सहयोग राशि के रूप में 100 रुपये दिए तो बदमाश भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो परिजनों के अनुसार बेरहमी से की गई पिटाई की ओर इशारा करते हैं। परिजनों ने पुलिस पर मामले को सड़क दुर्घटना बताकर लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों की रिहाई: 13 मजदूर बंधनमुक्त
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर बंधुआ मजदूरों की कहानी आपने फिल्मों व नाटकों मे देखी व सुनी होंगी जिस तरह फिल्मों मे मजदूरों पर अत्याचार कर उनसे काम लिया जाता है और मेहनताने के नाम पर उनको दो रोटी सूखी दी जाती है। आपको लगता होगा ऐसा टॉर्चर पहले होता होगा लेकिन ये टॉर्चर अभी भी जारी है जिसका जीता जागता सबूत मुज़फ्फरनगर मे देखने को मिला। जहाँ तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में एक डोना पत्तल की फैक्ट्री मे अलग-अलग राज्यों से लाये गए मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरों से पूरा दिन काम कराया जाता था और खाने के नाम पर दो सुखी रोटी देते थे अगर कोई काम में गलती करता था फिर उन्हें कोड़ों से पिटा जाता था लोहे की गर्म रोड से जलाया जाता था साथ ही थर्ड डिग्री वाली यातनाएं भी दी जाती थी अगर कोई विरोध करता तो उस पर पिटबूल डॉग छोड़ दिया जाता था. एसएसपी संजय वर्मा के मुक्ति अभियान के तहत एसपी देहात अक्षय संजय की टीम ने एक सूचना पर एक फैक्ट्री मे छापेमारी की तो पुलिस चकित रह गई फैक्ट्री में लगभग 13 मजदूर बंधक बनाए गए थे जिनके शरीर पर पिटाई के निशान और यातनाओं की गवाही दे रहे थे। पुलिस ने उनको बंधन मुक्त कराते हुए मौके से फैक्ट्री मालिक प्रदीप बालियान व मैनेजर शिवा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके दो अन्य लोग फरार हो गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से यातनाएं देने वाले लाठे, डंडे, व लोहे के उपकरण बरामद किये. छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से रामू, विक्रम, नारायण, सीताराम, संतोष, शिवम जाटव, जगदीश, राजहंसर, साहिल, रंजीत पासवान, दिलशाद, उज्जवल और सोनू चौहान कुल 13 मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। एसएसपी संजय वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जहाँ आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है वही पीड़ित मजदूरों को खाना खिलाया और उनको सम्मानित करते हुए उन्हें उनके परिजनों से मिलाने का वादा किया। आपको बता दे कि मजदूरों को पिछले डेढ़ सालों से वहाँ पर बंधक बनाया गया था वही उनके दो साथी इस यातनाओं के बीच मौत के मुँह में भी समा गए हैं जिनकी डेड बॉडी पुलिस को लावारिश अवस्था में बरामद हुई थी। पुलिस ने इन मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए टीम का गठन कर दिया है。 बाइट = संजय वर्मा (एसएसपी मुज़फ्फरनगर) बाइट = जगदीश (बंधनमुक्त मजदूर)0
0
Report
उमरिया के बिजली-डीजल मुद्दे पर कांग्रेस का धरना: SDM कार्यालय तक पैदल रैली
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के जनपद मुख्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली डीजल एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। आयोजन में राज्य के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल समेत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद SDM को ज्ञापन लेने पहुंचना था, लेकिन कोर्ट में व्यस्तता होने के कारण वह प्रदर्शन स्थल नहीं पहुंची और तहसीलदार को ज्ञापन लेने भेज दिया जिसके कारण कांग्रेस नेता भड़ग गए और प्रदर्शन स्थल से पैदल रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।0
0
Report
एटा में ट्रक पलटा, कार सवार चार घायल, राहत कार्य जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अनियंत्रित होकर ट्रक कार के ऊपर पलटा, हादसे में कार सवार चार घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को निकाला बाहर, पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, उपचार जारी, कार सवार लोग हाथरस से सकीट जा रहे थे, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना सकीट क्षेत्र के बाबली नहर के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से मंदिर-धर्मशाला क्षतिग्रस्त
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में मौसम का कहर देखने को मिला है। मंगलवार शाम करीब चार बजे के बाद आए तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और मूसलधार बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। कांडा तहसील के धपोलासेरा गांव में वर्षों पुराना विशाल बांज का पेड़ उखड़कर ग्राम देवता सैम मंदिर और धर्मशाला पर गिर गया, जिससे दोनों संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं एक अन्य गांव में तेज अंधड़ के दौरान चीड़ का विशाल पेड़ मकान पर गिरने से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सानीउड़यार क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। लगातार बारिश के बाद भद्रावती नदी समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बुलंदशहर में बैटरी व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या, बदमाश फरार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: गुलावठी में बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या बदमाशों ने दुकान पर बैठे रोहताश राणा की गोली मार की हत्या वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों हत्यारे फरार पुलिस ने मौके से 3 खोखा कारतूस किए बरामद मृतक रोहताश राणा वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलबीर हत्याकांड मामले में था जमानत पर एसपी सिटी, फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी, पुलिस ने इलाके के DVR कब्जे में लिए गुलावठी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से सनसनी0
0
Report
पीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा मौत के विरोध में परिजनों-कांग्रेस का धरना; कार्रवाई की मांग
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है; तीसरे दिन भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतका शारदा के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता थालियां और कटोरे लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. कांग्रेस ने मृतका के बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था, आर्थिक सहायता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद परिजन और कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर ही धरने पर बैठ गए. जैसी घटनाक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जानी चाहिए. स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद से छात्रों के मुद्दे उजागर, महंगी शिक्षा चिंता
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आरंभ किए गए शिक्षा न्याय संवाद अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में उठाए गए महंगी शिक्षा, शिक्षा ऋण, बढ़ती बेरोजगारी, विद्यार्थियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ तथा कोचिंग हब में छात्रों की आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर इन विषयों पर आधारित प्रस्तुतीकरण को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया। बाद में प्रेसवार्ता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आज देश का छात्र महंगी शिक्षा और शिक्षा ऋण के बोझ तले दबा हुआ है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ते मानसिक दबाव के कारण अनेक विद्यार्थी निराशा का सामना कर रहे हैं। देशभर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्र संवाद के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों के वास्तविक मुद्दों को देश के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी शिक्षा न्याय, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर तथा छात्रों के सम्मानजनक भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।0
0
Report
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर शिंदे का सकारात्मक रुख सामने
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): EKNATH SHINDE (MAHARASHTRA DEPUTY CM) ON UNIFORM CIVIL CODE BILL / BALASAHEB THACKERAY मुंबई - UCC पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में शिवसेना पहले से ही सकारात्मक है बालासाहब ठाकरे जी की भूमिका शुरू से ही वही रही है। देश में एक ही कानून होना चाहिए, सभी को न्याय मिलना चाहिए... इस पर हमारी भी भूमिका सकारात्मक है।"0
0
Report
सहसपुर स्किल हब के तीन भवन का लोकार्पण, 51 युवाओं को नियुक्ति पत्र; जर्मनी वर्क परमिट भी मिला
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :-- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) सहसपुर स्किल हब में तीन भवनों का लोकार्पण, 51 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला। देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नवनिर्मित भवन, बहुउद्देशीय हॉल और छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहे. विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अब तक लगभग 600 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दे चुका है, जिनमें से करीब 550 युवाओं को रोजगार मिला है। प्रशिक्षण प्राप्त 51 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में चयनित होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में खासा उत्साह रहा। विदेश रोजगार विभाग के सहयोग से जर्मनी में नौकरी प्राप्त करने वाली एक युवती को वर्क परमिट और वीजा सौंपा गया। यह 글로벌 रोजगार अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार कर रही है और सहसपुर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।0
0
Report
Advertisement
कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर छापेमारी, सेंटर सील
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बेसमेंट में संचालित एक डिजिटल क्लासेस सेंटर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली है। डीआईओएस और फायर सेफ्टी विभाग की संयुक्त जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। मंझनपुर मुख्यालय में डीआईओएस और फायर सेफ्टी ऑफिसर की संयुक्त छापेमारी के दौरान कई कोचिंग सेंटर संदिग्ध पाए गए। बेसमेंट में संचालित डिजिटल क्लासेस सेंटर में फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्र, अलार्म और स्मोक डिटेक्टर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। जांच के बाद डीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील करने के आदेश दिए। सिराथू तहसील के नजदीक नहर रोड पर संचालित सार्थक अकादमी की लाइब्रेरी में भी गंभीर खामियां सामने आईं। बेसमेंट में चल रही इस लाइब्रेरी में न तो फायर एग्जिट गेट बनाया गया था और न ही आग से बचाव के लिए कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को बड़ा खतरा बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मंझनपुर मुख्यालय में दर्जनों कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बिना मानकों के संचालित हो रहे थे, तब जिम्मेदार विभागों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ी। नियमों की खुलेआम अनदेखी होने से प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
महरौली से 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर गुड़गांव में हत्या, टैक्सी चालक गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:साउथ दिल्ली के महरौली इलाके से किडनैप हुई 11 साल की नाबालिक बच्ची का गुरुग्राम में शव मिला. टैक्सी ड्राइवर ने बलात्कार करके गुड़गांव की अरावली पहाड़ियों पर फेंका. Location: साउथ दिल्ली. घटना स्पॉट के मोर्चरी के बारे में जानकारी मिली. सोमवार सुबह 5 बजे फुटपाथ पर रहने वाली एक 11 वर्षीय बच्ची को एक टैक्सी ड्राइवर जबरन टैक्सी में उठाकर गुड़गांव गया और अरावली पहाड़ियों में उसकी हत्या कर दी. एक राहगीर ने शव देख कर गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी. महरौली थाने को सूचना दी गई. महरौली थाना पुलिस ने 6 घंटे के अंदर आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट आनंद मित्तल घटना को लेकर कुछ कहने से पीछे हट रहे हैं.0
0
Report
पटना फायर स्टेशन की तैयारी: ट्रैफिक के बावजूद फायर टेंडर 5–15 मिनट में पहुँच सकता है
Patna, Bihar:आग से बचाव को लेकर फायर स्टेशन कितने सजग हैं इसकी जांच करने ZEE MEDIA की टीम पटना के बुद्धमार्ग स्थित फायर सर्विस स्टेशन पहुंची . यह पटना का जिला फायर स्टेशन है . यहाँ देखिये की फायर टेंडर की मौजूदगी है लेकिन उसके आगे फायर अधिकारियों की गाडी खड़ी है . इमरजेंसी में यह फायर टेंडर को निकलने में परेशानी हो सकती है . लेकिन यहाँ मौजूद फायर कर्मी कहते हैं की कोई दिक्कत नहीं होती सारे फायर कर्मी मौजूद होते हैं 24 घंटे . हमने इसको लेकर अधिकारी के कमरे में जाकर उनसे बात करने की कोशिश की तो पता चला की अधिकारी इलाके में फायर एफटी की जांच में निकले हैं . इसीबीच फायर के उप कमांडेंट जो कंकरबाग का इलाका सम्हालते हैं उनसे भेंट हो गयी तो उनसे सवाल किया की आग लगने पर पटना स्टेशन या बोरिंग रोड के इलाके मे फायर टेंडर को पहुँचने में कितना टाइम लगेगा . उप कमान्डेंट ने बताया की फायर की सूचना पर पटना स्टेशन के इलाके में पांच मिनट में पहुंचा जा सकता है लेकिन सड़क पर ट्राफिक की स्थिति क्या है उसको देखना पड़ता है . ट्राफिक कम हो तो 5 मिनट काफी है . जब उनसे उनके इलाके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की कंकरबाग का इलाका बड़ा है तब भी उस इलाके में 15 मिनट से अधिक कही भी फायर टेंडर को जाने में नहीं लगता .0
0
Report
Advertisement
