284303
मोंठ में किसान ने प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में पिया जहरिला पदार्थ
Moth, Uttar Pradesh:झांसी के मोंठ में अपने खेत में प्रशासन द्वारा नाला खोदने के विरोध में एक किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही जहरिले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई और प्रशासन ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक होने पर प्रशासन के अधिकारी उसे अपनी ही सरकारी गाड़ी से झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। फिलहाल किसान की हालत नाजुक बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में शराब के नशे में दो युवकों ने सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त के साथ अभद्रता कर दी, गिरफ्तारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 स्थित उडुपी वाला रेस्टोरेंट में शराब के नशे में धुत दो युवकों पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवकों ने विरोध करने पर विनय अग्रवाल को फर्जी अधिकारी तक कह दिया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया, लेकिन आरोप है कि वे दोबारा अंदर आ गए और धमकी देने लगे। मामले में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल की तहरीर पर रजबपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
दमोह में विजयादशमी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, फुटेरा तालाब पर इंतजाम आलीशान
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, विसर्जन स्थल पर किए गए इंतजाम.. एंकर/ आज विजयादशमी के दिन दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा और ये दिन इस इलाके के लिए बेहद खास दिन होता है जब नौ दिनों तक मातारानी की सेवा करने के बाद लोग उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए जाते है। दोपहर बाद ये सिलसिला शुरू होगा, जबकि भव्य चल समारोह शाम के बाद शुरू होगा और hृदय स्थल घंटाघर पर मुख्य समारोह सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किया गया है। शहर का मुख्य विसर्जन स्थल फुटेरा तालाब है जहां देर रात या कहें कि अल सुबह तक विसर्जन होगा और यहां प्रशासन और नगर पालिका ने खास इंतजाम किए है, तालाब में परंपरागत नाव डाली गई है वहीं इस बार प्रतिमाओं का आकार बड़ा होने की वजह से क्रेन भी लगाई गई है。0
0
Report
शाजापुर में विजयदशमी और आरएसएस स्थापना दिवस पर पथ संचलन 3000 से अधिक स्वयंसेवक
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर में विजयदशमी पर्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पथ संचलन निकाला गया। संघ द्वारा शहर के आठ अलग-अलग स्थानों से बस्तीवार, अलग-अलग समय पर निकाले गए संचलन में लगभग 3000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संचलन जिन मार्गों से गुजरा, वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आठों बस्तियों में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ और अतिथियों द्वारा बौद्धिक दिया गया। पथ संचलन को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नवरात्रि का उत्साह चरम पर
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जवारा और जसगीत के साथ माता रानी को विदाई दी जा रही है। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। नौ दिनों तक माँ की आराधना करने के बाद श्रद्धालु नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं और अगले वर्ष फिर आने की कामना कर रहे हैं. बेमेतरा में नवरात्रि पर्व के समापन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। जवारा, जसगीत और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ विसर्जन के लिए निकल रहे हैं। इस दौरान कहीं भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है, तो कहीं श्रद्धालु भावुक होकर माता रानी को विदाई देते नजर आ रहे हैं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु माता रानी से सुख, समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। नम आंखों से मां को विदाई देते भक्तों के मन में अगले वर्ष फिर माता रानी के आगमन की उम्मीद है। फिलहाल, बेमेतरा में मां दुर्गा की विदाई के साथ भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु माता रानी से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना कर रहे हैं.0
0
Report
बिलासपुर में धान खरीदी के लिए 14 नए केंद्र, 8 समितियाँ गठित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर जिले में किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला सहकारी विभाग की ओर से समितियों के प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बैठक में किसानों की सुविधाओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बता दें कि बिलासपुर जिले में इस बार धान खरीदी व्यवस्था के विस्तार की दिशा में कदम उठाए गए हैं। विगत वर्ष की तुलना में 14 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। वहीं, 08 नई समितियों का भी गठन किया गया है। इन व्यवस्थाओं के साथ जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या लगभग 140 बताई जा रही है। विभागीय स्तर पर तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में समिति प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।0
0
Report
कोटा: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामलों में मुंबई टीम रवाना, सुरक्षा कड़ी
Kota, Rajasthan:Kota टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, कोटा शहर पुलिस ने मुम्बई टीम को किया रवाना, शहर की सीमा तक सुरक्षा व्यस्था को लेकर साथ रही टीम, फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों को लेकर मुम्बई रवाना हुई टीम,0
0
Report
Advertisement
अररिया के जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बच्चा घायल, जमीन विवाद के शक
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोकीहाट थानाक्षेत्र के बारा इस्तेमरारा गांव में शौच के लिए गए बच्चे के साथ मौजूद उसकी मां पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से युवती खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोकीहाट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया। घायल युवती खुशनब खातून, राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली मां के पैर में जा लगी, जिससे मां और बच्चा दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में भी कुछ देर तक इलाज चलने के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बारा इस्तेमरारा पंचायत के पूर्व मुखिया फारूक आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खुशनब खातून कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। सोमवार देर शाम बच्चे के साथ शौच के लिए जाने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई हो सकती है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।0
0
Report
दशहरे की रात खैरागढ़ देवरी गांव में विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल
Khairgarh, Uttar Pradesh:दशहरे की रात… जब गांव में उत्सव का माहौल होना चाहिए था, तब खैरागढ़ के देवरी गांव में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई। आधी रात हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उस पर हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और eight टांके लगाने पड़े। घायल को रात करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। आखिर दशहरे की रात ऐसा क्या हुआ कि विवाद हिंसक हो गया? अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम देवरी… और तारीख दशहरे की रात। इसी दौरान हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 20 वर्षीय कैलाश बंधे के साथ हुए विवाद के दौरान समीर के सिर पर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में उसके सिर पर eight टांके लगाने पड़े। घटना के बाद रात करीब 12 बजे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समीर के सिर का उपचार किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने समीर के माता-पिता और चाचा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी。 बाइट - समीर कंवर, घायल युवक0
0
Report
जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति की अनूठी परंपरा जारी, राम-रावण का एकत्व माना गया
Jabalpur, Madhya Pradesh:दशहरा के दिन पूरे देश में जहां रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वहीं जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है लंकेश नामदेव के द्वारा रावण की प्रतिमा की स्थापना की शुरुआत की गई थी पिछले साल लंकेश नामदेव का दशहरा के दिन ही हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था जिसके बाद अब उनके बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं उनका कहना है कि रावण परम विद्वान था इसी कारण उनके पिता उनका सम्मान कर उनकी पूजा करते थे इसी कारण से वे भी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं आगे भी रावण भक्ति की यह परंपरा जारी रहेगी0
0
Report
Advertisement
रसमड़ा के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1500°C पिघले लोहे से झुलसे ठेकेदार की मौत
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में टिंडिश मशीन का नोजल टूटने से भीषण हादसा हो गया। लगभग 1500 डिग्री सेल्सियस खौलता पिघला लोहा गिरने से कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42, निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो भी सामने आया है। पुलिस व प्रशासन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गोली से युवक घायल, चार राउंड फायर
Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गोली से एक युवक घायल हो गया. घटना श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव युवा संघ की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास की है. यहां प्रसाद वितरण के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद मारपीट हुई और गोली चलने लगी. घायल युवक के अनुसार, वह पूजा पंडाल के पास प्रसाद बांट रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर सामने वाले व्यक्ति से विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई. इसके बाद सामने वाले ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी. युवक का कहना है कि गोली उसकी बांह में लगी है. घटना के दौरान करीब चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने वाला कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर हुई घटना और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
आज दशहरे पर देशभर में रावण दहन की तयारी, लखनऊ ऐशबाग में पुतला तैयार
Noida, Uttar Pradesh:आज दशहरे के पर्व पर पूरे देश भर में रावण के पुतले दहन करने की तैयारी है। लखनऊ में भी रामलीला ऐशबाग ग्राउंड पर रावण का पुतला बनाकर के तैयार हो चुका है वाक थ्रू रावण के पुतले को दिखाते हुए0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बुजुर्ग महिला के घर लूट: हथियार दिखाकर चांदी-नकद चुरा गए बदमाश; आरोपी नाबालिग
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल राजधानी में बदमाश बेख़ौफ़ घर में अकेली बुजुर्ग महिला को हथियार दिखाकर बंधक बनाया 2 किलो चांदी और 30 हजार लूट ले गए बदमाश आरोपियों की तस्वीरें आईं सामने घर में घुसकर धारदार हथियार दिखाए और वृद्धा को डराकर अलमारी में रखे करीब दो किलो चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए 75 वर्षीय कलाबाई की कोई संतान नहीं है बुजुर्ग भाई के नाती और पोते के साथ रहती हैं आरोपी दोनों लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं0
0
Report
सोनभद्र में विजय दशमी पर घर में लाखों की चोरी, चोर फरार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। विजय दशमी का पर्व मनाने गांव गया एक परिवार जब वापस लौटा, तो उसके घर में चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी चोरी हुई है। सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया。 VO-1: पूरा मामला ओबरा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन की सिद्धार्थनगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाला परिवार विजय दशमी का पर्व मनाने के लिए कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव गया हुआ था। घर सूना देखकर चोरों ने इसी का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया。 VO-2: पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। त्योहार मनाने गांव गया परिवार जब अपने घर से दूर था, उसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बना लिया。 VO-3: सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे, तो चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की。 VO-4: त्योहार के दौरान सूने मकान में हुई चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल चोरी की घटना में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से आए और फरार हुए, इन तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कर चोरों तक कब पहुंचती है।0
0
Report
आंचल गांव में पहली बार रावण दहन, 51 फुट ऊँचा पुतला देखने को उत्साह
Hansi, Haryana:हांसी क्षेत्र के गांव आंचल में दशहरे के मौके पर पहली बार रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। गांव में दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज शाम 5 बजे गांव में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। गांव में ही रावण दहन होने से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में यह आयोजन हो रहा है जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी। बच्चों और युवाओं के लिए दशहरे के पर्व को मनाने का अवसर मिलेगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 51 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा।0
0
Report
Advertisement
