Back
झांसी नगरिया कुआं में विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या, पति पर आरोप
ASABDUL SATTAR
Dec 11, 2025 18:46:17
Jhansi, Uttar Pradesh
एंकर-झांसी में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है की मृतका ने बच्चे की फीस और हाथ खर्च के लिए पति से रुपए मांगे थे। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर महिला ने चूहा मार दवा खाली। जिससे वह उल्टी और पेट दर्द से परेशान हो गई। लेकिन पति अस्पताल लेकर नहीं गया। जब 4 घन्टे बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो अस्पताल लेकर भागे। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और हंगामा करते हुए उन्होंने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के 4 साल के बेटे ने पुलिसवालों से कहा पापा और बुआ ने मां को बहुत मारा। फिर मां ने जहर खा लिया, जिससे मां की मौत हो गई। वी/ओ.1- दरअसल प्रतापगढ़ की रहने वाली मोनिका उर्फ रोली दुबे की शादी 26 फरवरी, 2020 को झांसी नगरिया कुआं के रहने वाले शिवम दुबे से हुई थी। खर्च के लिए रुपए मांगने को लेकर दोनों के बीच आये दिन विवाद होता था। मोनिका की भाभी कोमल पांडे ने बताया कि पति शिवम ननद मोनिका को बच्चे की फीस और खर्चा नहीं देता था। इससे वो परेशान रहती थी। ननदोई बैंगलोर से तीन दिन पहले ही घर आया था। रात को दोनों का पैसों को लेकर विवाद हो गया। मोनिका ने फोन पर बताया कि सास और ननद गाली दे रही है। इस दौरान मोनिका को उसकी ननद ने धक्का दिया तो वो गिर गई। उठकर उसने ननद को धक्का दे दिया। इसके बाद ननद और पति मारपीट करने लगे। मैंने कहा कि क्यों मार रहे हो तो फोन छीनकर काट दिया। तब मैंने ननदोई शिवम के पास फोन किया। वह बोलने लगे कि मोनिका में कमी है। तब हमने कहा कि दो दिन रुक जाओ, मेरे पति आ जाएंगे तो हम आकर मोनिका को ले जाएंगे। फिर 12 बजे ननदोई का फोन आया कि मोनिका ने जहर खा लिया। हमने कहा कि आप अस्पताल ले जाओ। मगर वे अस्पताल नहीं ले गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 4 बजे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। बाइट-कोमल पांडे......मृतका की भाभी बाइट- ओम दुबे..... मृतका का बेटा वी/ओ.2- मृतका मोनिका की सास नंदा देवी ने बताया मेरा बेटा शिवम दो माह पहले काम करने बैंगलोर गया था। 3 दिन पहले ही वो घर लौटा था। रात भर बेटा और बहू की लड़ाई हुई फिर तो दोनों गुमसुम हो गए थे। मैंने मना भी किया कि झगड़ा मत करो। बहू से कहा कि वो पैसे दे देगा। इस दौरान बहू ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। फिर उसने उल्टी की। सारे कपड़े खराब हो गए तो मैंने धो दिए। फिर बहू चारपाई पर लेट गई। 4 बजे सरकारी अस्पताल ले गए वहां बहू की मौत हो गई थी। बाइट- नंदा देवी....मृतका की सास
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
88
Report
0
Report
आगरा–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच–2)पंचशील पेट्रोल पंप के पास एक डबल डेकर बस जो एक ट्रेलर मे घुसी
0
Report
Barabanki:रूहेरा निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर घायलः फतेहपुर में बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादस
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report