icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव के बाढ़ दौरे पर राजनैतिक बयानबाजी तेज

Patna, Bihar:पटना बाढ़ पर राजनीति पहले से हो रही है अब बाढ़ का जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे तो राजनैतिक बयानबाजी और तेज हो गई.. सत्तापक्ष जहां तेजस्वी यादव के दौरे को फोटो सेशन करार दे रही है वही विपक्ष सत्तापक्ष पर सवाल खड़ा कर रहा है तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया तो सत्तापक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बाढ़ से कोई लेना देना नहीं है वे सिर्फ फोटो सेशन के लिए घूमने गए हैं बाइट 1 संजय सरावगी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाइट 2 अनुप्रिया,जेडीयू प्रवक्ता सत्तापक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरे पर निशाना साधने पर विपक्ष ने जोरदार हमला किया..आरजेडी ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है और वे कुछ कर नहीं पा रहे जबकि तेजस्वी यादव को जनता की चिंता है, वही कांग्रेस ने कहा कि फोटो सेशन तो आपदा के समय एनडीए के नेता और मंत्री करते हैं,यहां तक कि मुख्यमंत्री भी दाल सब्जी के साथ फोटो सेशन में लगे हैं। बाइट 3 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता बाइट 4 ऋषि मिश्रा,कांग्रेस नेता बाढ़ के मुद्दे पर राजनैतिक बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणी भी जारी है..सत्तापक्ष जहां जायद राहत और बेहतर सुविधा साधन को लेकर दावेदारी कर रही है वही विपक्ष का कहना है कि आपदा पीड़ितों पर राज्य के राजस्व का पहला हक होना चाहिए लेकिन सरकार इसे अन्यत्र खर्च कर अब संकट में हैं
0
0
Report
Advertisement

चारबाग रेलवे के बीच 900 साल पुरानी खम्मन पीर बाबा दरगाह का रहस्य

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक जगह का इतिहास जितना पुराना है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है यहां से जुड़ी मान्यता रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच मौजूद खम्मन पीर बाबा की दरगाह कहा जाता है कि जब ब्रिटिश काल के जमाने में अंग्रेज यहां रेलवे ट्रैक बिछा रहे थे, तो दिन में बिछाई गई पटरियां रात में अपने आप उखड़ जाती थीं कई कोशिशों के बाद भी जब यह सिलसिला नहीं रुका, तो इस जगह को पीर बाबा की आरामगाह माना गया आज यहां हर जुमेरात को बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते है और हिंदू-म Muslims के लोग मन्नत मांगते हैं… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट… लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों की आवाजाही के बीच रेलवे पटरियों के बीच एक ऐसी दरगाह मौजूद है जिसका इतिहास करीब 900 साल पुराना बताया जाता है नाम है खम्मन पीर बाबा की दरगाह मान्यता है कि ये जगह शाह सैयद क़ायमुद्दीन की आखिरी आरामगाह है दरगाह तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद अनोखा है रेलवे ट्रैक के बीच से होकर जायरीन यहां पहुंचते हैं दरगाह के बाहर रंग-बिरंगी और सुनहरी चादरों की दुकानें नजर आती हैं जायरीन इन चादरों को बाबा की मजार पर चढ़ाते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं मान्यता है कि सच्चे दिल से यहां मांगी गई मुराद पूरी होती है यही वजह है कि हर जुमेरात को यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं खास बात ये है कि खम्मान पीर बाबा की दरगाह सिर्फ मुस्लिम समुदाय की आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु भी यहां पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाते हैं लेकिन इस दरगाह से जुड़ी सबसे दिलचस्प कहानी है इसके रेलवे ट्रैक से जुड़े होने की दरगाह के इमाम कारी निजामुद्दीन के मुताबिक, सदियों पहले यहां भदेवां नाम का जंगल हुआ करता था।इसी इलाके में एक जंग के दौरान पीर बाबा के शहीद होने की मान्यता है और उनकी कब्र इसी जगह पर बनाई गई कहा जाता है कि करीब 200 साल पहले अंग्रेजों ने यहां रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू किया लेकिन यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा सिलसिला, जिसने अंग्रेज इंजीनियरों को भी परेशान कर दिया आगे उन्होंने बताया कि अंग्रेज दिन में रेलवे ट्रैक बिछाते थे लेकिन रात होते-होते पटरियां अपने आप उखड़ी हुई मिलती थीं पहले अंग्रेजों को लगा कि कोई जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा रहा है लेकिन बार-बार ऐसा होने के बाद भी जब इसकी वजह सामने नहीं आई, तो इसे लेकर तरह-तरह की मान्यताएं बनने लगीं इमाम के मुताबिक, एक अंग्रेज इंजीनियर के ख्वाब में पीर बाबा आए और उन्होंने बताया कि ये उनकी आरामगाह है इसके बाद रेलवे ट्रैक के लिए इस जगह को छोड़ दिया गया और आज भी दरगाह रेलवे लाइन के बीच मौजूद है बाइट. इमाम कारी निजामुद्दीन , खतीब-ओ-इमाम, खम्मन पीर दरगाह खम्मान पीर मजार के केयरटेकर फख्रआलम बताते है कि यहाँ भदेवां जंगल और पीर बाबा की कब्र का इतिहास अंग्रेजों द्वारा रेलवे ट्रैक बिछाने की कोशिश रात में पटरियां उखड़ने की मान्यता अंग्रेज इंजीनियर के ख्वाब में बाबा के आने की कहानी रेलवे प्रशासन द्वारा दरगाह की जगह छोड़े जाने की बात आज इस दरगाह खास रौनक रहती है दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं कोई चादर चढ़ाता है, तो कोई मन्नत मांगता है बाबा की शान में हर साल चार दिन का उर्स भी आयोजित किया जाता है आस्था, इतिहास और रेलवे की हलचल के बीच मौजूद खम्मन पीर बाबा की ये दरगाह आज भी अपने साथ कई कहानियां समेटे हुए है बाइट...फख्रआलम (खम्मान पीर मजार के केयरटेकर) वही मजार पर दूर से आने वाले जायरीनों ने बताया कि हम लोग कई साल से यहां पर मजार में आ रहे हैं यहां पर जो मुराद मांगते हैं पूरी होती है बाबा का इतिहास पुराना है कि हिंदू लोगों से भी बात की उन्होंने बताया कि हम लोग कई साल से यहां पर आ रहे हैं कई बीमार लोग यहां पर आते हैं जो ठीक हो जाते हैं दूर-दूर से लोग यहां आतe हैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों के भरोसा है इस मजार पर काफी पुरानी यह मजार है
0
0
Report

पेट्रोल पंप टैंक में आग: महफूज़ खान की हालत स्थिर, मालिक पर मुकरने का आरोप

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के शिंदे की छावनी में स्थित पेट्रोल पंप के टैंक में कल बुधवार को लगी आग को बुझाने में झुलसे कर्मचारी महफूज खान की हालत अभी स्थिर बनी हुई है वो 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं , अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन परिवार परेशान है उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, उनका आरोप है कि जिस पेट्रोल पंप को बचाने में महफूज ने अपनी जान की परवाह नहीं की अब उसका मालिक वादे के बाद मुकर रहा है अस्पताल में देखने तक नहीं आया, परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ पेट्रोल पंप को घेर लिया और धरने पर बैठ गए हैं, इंदरगंज थाना पुलिस उन्हें समझाइश दे रही है, एसपी धर्मवीर ने महफूज की हिम्मत की तारीफ की और कहा उसके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि घटना के बाद पेट्रोल पंप को फ़िलहाल सील कर दिया गया है। बाइट-घायल कर्मचारी की परिजन बाईट-धर्मवीर सिंह,एसएसपी,ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

रामपुर जिला अस्पताल: बाहर की दवाओं के आरोप, मरीजों को भारी मुश्किलें

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर जिला अस्पताल में इलाज पर सवाल मरीजों का आरोप,bाहर की दवाएं लिख रहे डॉक्टर, Zee News रियलिटी चेक में खुली अस्पताल की पोल, रामपुर का जिला अस्पताल जहां गरीब और जरूरतमंद मरीज बेहतर और मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं,लेकिन अगर इलाज के नाम पर उन्हें बाहर की महंगी दवाएं लिख दी जाएं,डॉक्टर समय से पहले अस्पताल से चले जाएं और जरूरी सुविधाओं के लिए मरीज भटकते रहें,तो सवाल उठना लाजिमी है, Zee News के रियलिटी चेक में रामपुर के जिला अस्पताल से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, मरीजों ने डॉक्टरों की मनमानी और बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोप लगाए हैं,देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट, रामपुर का जिला अस्पताल,जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार है,यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं,लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों की शिकायतें अब गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं, Zee News के रियलिटी चेक में कई मरीजों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद बाहर से दवाएं खरीदने के लिए कहा जाता है,मरीजों का कहना है कि जब सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं,तो बाहर की महंगी दवाएं लिखे जाने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है, पीड़ित वसीम का कहना है कि अपनी पत्नी को दिखाने जिला अस्पताल पहुंचे वसीम ने Zee News को बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बाहर की दवा लिखकर दी थी, जब वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे तो इसकी कीमत करीब 450 रुपये बताई गई, वसीम का सवाल है कि अगर उनके पास इतनी रकम होती तो वह सरकारी अस्पताल का रुख ही क्यों करते? उनका आरोप है कि डॉक्टर अपनी मनमानी करते हैं और मरीजों की आर्थिक मजबूरी का ध्यान नहीं रखा जाता, सिर्फ बाहर की दवाओं का मामला ही नहीं, रियलिटी चेक के दौरान मरीजों ने डॉक्टरों के समय को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए,मरीजों का कहना है कि कई बार डॉक्टर निर्धारित समय से पहले ही चले जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है,मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं को लेकर भी नाराजगी जाहिर की,उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को कई स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मरीजों के इन आरोपों को लेकर Zee News ने जिला अस्पताल के CMS से भी बात की,CMS ने माना कि पहले बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत उनके संज्ञान में आई थी,लेकिन उनका कहना है कि उसके बाद से डॉक्टरों को बाहर दवा न लिखने के निर्देश दिए गए हैं,CMS ने साफ कहा कि अगर अब भी कोई डॉक्टर मरीज को बाहर की दवा लिखता पाया जाता है,तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, यानी अस्पताल प्रशासन ने बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है,लेकिन रियलिटी चेक के दौरान मरीजों की तरफ से सामने आई शिकायतें अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े करती हैं, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सरकारी अस्पताल किसी उम्मीद से कम नहीं होते,ऐसे में अगर उन्हें इलाज के साथ महंगी दवाओं का खर्च भी उठाना पड़े, तो ये व्यवस्था उनके लिए कितनी मददगार है,ये सवाल अब अस्पताल प्रशासन को खुद से पूछना होगा, फिलहाल मरीजों के आरोप और अस्पताल प्रशासन का अपना पक्ष सामने है,अब देखना होगा कि CMS के आश्वासन के बाद जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं कितनी सुधरती हैं और क्या मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर इलाज और जरूरी दवाएं मिल पाती हैं, Zee News के रियलिटी चेक में रामपुर जिला अस्पताल की तस्वीर फिलहाल गंभीर सवाल जरूर खड़े कर रही है,
0
0
Report
Advertisement

CBI ने हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा; अगली सुनवाई 23 सितंबर

Panchkula, Haryana:लंबे समय से फरार आरोपी हरनेक सिंह गिरफ्तार, CBI कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में नई दिल्ली। लंबे समय से जांच और मुकदमे से बच रहे आरोपी हरनेक सिंह को CBI भारत वापस लेकर आई है। अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद आरोपी 9 सितंबर 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा, जहां CBI अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। CBI के मुताबिक, हरनेक सिंह लंबे समय से मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई से बच रहा था। अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित/डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CBI की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया。 गिरफ्तारी के बाद आरोपी को CBI कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने हरनेक सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। मामले में CBI की आगे की कार्रवाई जारी है。 सीबीआई जज ने आरोपी हरनेक सिंह को जुडिशल के आदेश फरमाए हैं जिसमें अगली तारीख 23 सितंबर 2026 लगी है और अगली पेशी विसी द्वारा होगी。
0
0
Report

चकरभाठा चोरी: मकान से चांदी-सोना और 40 हजार नगद गायब

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा इलाके में एक परिवार के मेले में दुकान लगाने के लिए बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर घर से करीब 1 किलो चांदी, 16 ग्राम सोने के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। परिवार जब वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के कड़ार गांव का है। यहां रहने वाले भूपेंद्र साहू अपने माता-पिता और पत्नी के साथ घूम-घूमकर बैग बेचने का काम करते हैं। परिवार 25 जुलाई से रायगढ़ मेले में दुकान लगाए हुए था। 6 सितंबर को भूपेंद्र घर पर ताला लगाकर दोपहर करीब 3 बजे रायगढ़ लौट गए। इसके बाद घर पूरी तरह सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 3 बजे परिवार रायगढ़ से वापस कड़ार गांव पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दो कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे।परिजनों ने जब सामान की जांच की तो चोरी का पता चला। चोर घर से 10 ग्राम का सोने का झुमका, दो अंगूठियाँ, लॉकेट और दो फल्लू समेत करीब 16 ग्राम सोने के जेवर ले गए। इसके अलावा दो करधन, सात पायल, बिछिया, बाजूबंद और चांदी के सिक्कों समेत करीब 1 किलो चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं।चोरों ने घर में रखे 40 हजार रुपये नकद पर भी हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

बाजना में विधायक के भाई समेत 5 पर मारपीट का आरोप; जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम रानीताल में विवाद को लेकर काग्रेंस की बडामलहरा विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी पर मारपीट का आरोप लगे है पीडित रामकृपाल राजपूत की शिकायत पर बाजना पुलिस ने विधायक के भाई सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।,घटना उस समय हुई जब रामकृपाल राजपूत अपने खेत के पते पर रहकर खेती-किसानी का काम करते हैं, इसी दौरान गांव का खूबचंद उर्फ बृजवंत लोधी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।पीडित ने जब गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। झगड़ा होते देख उसके दो भाई बचाने आए। आरोप है कि इसके बाद खूबचंद के भाई दीपक लोधी, गोविन्द लोधी, विटेश उर्फ बिट्टू लोधी और विधायक के भाई तुलसी लोधी डंडा लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। दीपक लोधी ने डंडा लक्ष्मण सिंह के सिर में मार दिया जिससे उसे चोट आई।,घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले जाया गया, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है ,सीएसपी का कहना आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आई है । बाईट-रामकृपाल राजपूत -पीडित बाईट-अरूण सोनी -सीएसपी
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी डिपो को मिली 10 नई ST बसें, महेश चौगुले ने ड्राइवर सीट से शुभारम्भ

Thane, Maharashtra:भिवंडी डेपोला आणखी ५ नवीन लालपरी, आमदार महेश चौगुले यांनी स्टेअरिंग हातात घेत केला शुभारंभ... भिवंडीकरांसाठी खुशखबर है. भिवंडी आगाराला आणखी पाच नवीन एसटी बस मिळाल्या आहेत. गेल्या महिन्यातही पाच बस मिळाल्या होत्या, त्यामुळे आता एकूण दहा नव्या बस प्रवाशांच्या सेवेत दाखल झाल्या आहेत. भिवंडी शहर आणि ग्रामीण भागातील प्रवाशांची वाढती संख्या लक्षात घेऊन आमदार महेश चौगुले यांनी राज्य शासन आणि एसटी महामंडळाकडे नवीन बसेससाठी पाठपुरावा केला होता. त्याला यश आले असून भिवंडी डेपोला दोन टप्प्यात दहा नवीन बस मिळाल्या आहेत. आज या बसचे लोकार्पण करण्यात आले. विशेष म्हणजे आमदार महेश चौगुले यांनी स्वतः ड्रायव्हर सीटवर बसून बस चालवत शुभारम्भ केला. यामुळे प्रवाशांना आता अधिक सुरक्षित आणि वेळेवर सेवा मिळणार आहे.
0
0
Report

किन्नर महामंडलेश्वर ने बुलडोजर से मस्जिद-मंदिर विवाद पर सरकार को ललकारा

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा, "विपक्ष जो कहती है वो सही बात है, क्योंकि भक्तों को छोड़कर आप अधिकारियों को पद दे रहे हैं, तो मैं कहती हूं, आज इतने धर्म गुरु बैठे हैं, आप उन धर्म गुरुओं को छोड़कर अधिकारियों को क्यों पद पर बैठा रहे हैं, आज VIP पास भी बिक रहे हैं, राम मंदिर में जब VIP दर्शन करना होता है किसी को, तो वो पास पैसे से बिकने लग गए हैं, हमने पहले भी गुहार लगाई थी और आज पुनः एक बार गुहार लगाती हूं और यही कहती हूं कि इतने धर्म गुरु हैं, हमारे किन्नर धर्म गुरु भी बैठे हैं, तो क्या हमारे किन्नर धर्म गुरुओं को आप कोषाध्यक्ष नहीं बना सकते हैं, तो आपसे अच्छे तो वो पहले के राजा-महाराजा थे, वो पहले के मुगल शासक थे, जो कोषाध्यक्ष अपनी किन्नरों को ही बनाते थे, उनको मालूम था कि हमारे कोष की जो रक्षा है, वो किन्नर ही करेंगे निष्ठा भाव से, तो शायद इन लोगों को आज किन्नरों पर भरोसा नहीं है, जो कोषाध्यक्ष नहीं बना पा रहे हैं..."मथुरा, उत्तर प्रदेश: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा पर कहा, "कार सेवा में मैं सम्मिलित होऊंगी, शंखनाद करूंगी और बुलडोजर के ऊपर खड़े रहकर शंखनाद करूंगी। मेरा तो यही कहना है, बुलडोजर बाबा का बुलडोजर हर जगह चलता है, मैं बहुत मानती हूं हमारे बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ जी को, घरों पर भी चल जाता है, बुलडोजर हर जगह चलता है? तो फिर ईदगाह पर क्यों नहीं चला अभी तक बुलडोजर, कोर्ट में अभी तक मैटर पेंडिंग क्यों पड़ा है? काशी विश्वनाथ का भी, ज्ञानवापी का भी कोर्ट में पेंडिंग मैटर सालों से चल रहा है, है? ना, तो हम, हमारे काशी विश्वेश्वर, मूल काशी विश्वेश्वर महादेव ज्ञानवापी में हम पूजा नहीं कर सकते, मगर मुसलमान ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वजू जरूर कर सकते हैं, नमाज़ जरूर पढ़ सकते हैं, तो हम शिव का पूजा नहीं कर सकते हैं... हमारा तो यही कहना है? मुख्यमंत्री जी, बुलडोजर अर्धनारीश्वर के हाथ में दे दीजिए, अर्धनारीश्वर ऐसा तांडव करेंगे कि वो मस्जिद मंदिर में तब्दील हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top