icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow4 Nov 2024, 01:06 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कमरौली पंचायत बाल श्रम मुक्त घोषित, शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले का कमरौली गांव अपनी एक और खास पहचान के लिए सुर्खियों में है। आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को देश को देने वाले इस गांव की पंचायत ने बाल श्रम के खिलाफ मिसाल कायम की है। पिपराही प्रखंड की कमरौली पंचायत को शिवहर जिले का पहला बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। विशेष ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई। बाल श्रम रोकने, बच्चों को स्कूल से जोड़ने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया गया, जिसके बाद पंचायत को यह उपलब्धि मिली। इसके लिए ग्राम सभा ने आठ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है जो बाल श्रम पर निगरानी रखेगा। वहीं इस अभियान में योगदान देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

लांबा हरि सिंह Sagar Kund में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद बरामद

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) हरि सागर कुंड में डूबे युवक को 16 घंटे बाद बाहर निकाला गया। लांबा हरि सिंह ने हरि सागर कुंड में शनिवार शाम को नहाते समय पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े साबुन मोबाइल जूतियां घाट पर मिले। मृतक तैरना नहीं जानता था। घटना की सूचना पुलिस थाना प्रभारी घासीलाल अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी मालपुरा तहसीलदार मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराक बलाय की सहायता से मध्य रात्रि तक तलाश किया लेकिन सफल नहीं रहे। सुबह SDRM टीम पहुंची स्थानीय तैराकों के साथ 3 घंटे तलाश के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक भंवरलाल गुर्जर पुत्र पाचू लाल गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला लांबा हरि सिंह है। मृतक खेत पर कार्य कर कुंड पर आया था。
0
0
Report
Advertisement

भगवानपुर में लालू प्रसाद यादव के दूधाभिषेक के बाद क्या राजनीति में नया मोड़?

Hajipur, Bihar:वैशाली के भगवानपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींचा है। यहां आरजेडी नेता और समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को भगवान का रूप मानते हुए उनकी तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक किया। पंडित अभय आचार्य की देखरेख में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को सामने रखकर पूजा की जा रही है। इसके बाद 251 किलो दूध से लालू यादव के चित्र का दूधाभिषेक किया गया। आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव ने लालू यादव को कलयुग का अवतार बताते हुए उनकी पूजा की। केदार यादव का कहना है कि लालू यादव ने गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने लालू यादव की तुलना भगवान कृष्ण से करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचार से लोगों को मुक्ति दिलाई थी, उसी तरह लालू यादव ने गरीबों की आवाज बनकर उनकी रक्षा की। केदार यादव ने कहा कि लालू यादव उनके लिए भगवान के समान हैं और इसी आस्था के चलते उन्होंने आज लालू जी के चित्र का दूधाभिषेक कर पूजा-अर्चना की है। भगवानपुर में हुआ यह अनोखा आयोजन अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

एमबीपीजी कॉलेज में छात्र गुटों की हिंसक झड़प, वीडियो वायरल, पुलिस हिरासत में

Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को अभी समय बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही छात्रों के गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से कॉलेज परिसर का माहौल भी खराब हो रहा है, एमबीपीजी कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी: कार में आग लगने से 50 वर्षीय राजनारायण वर्मा की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- चलती कार में लगी आग, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। बघौरा गांव के पास नहर पर एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार 50 वर्षीय राजनारायण वर्मा की आग में झुलसकर मौत हो गई。 जानकारी के अनुसार, राजनारायण वर्मा बाराबंकी से अपने गांव बरियापुर लौट रहे थे। बघौरा गांव के पास नहर पर पहुंचते ही कार के निचले हिस्से की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों के मुताबिक, आग लगने के दौरान कार का दरवाजा लॉक हो गया, जिससे राजनारायण बाहर नहीं निकल सके। सूचना पर सफदरगंज पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है。
0
0
Report
Advertisement

गुरेज के विद्यार्थियों के लिये शिक्षक कमी ने पाठ्यचर्या बाधित

Gurez Students Face Academic Disruption Amid Shortage of Subject Lecturers Students of Government Higher Secondary School Purana Tulail have raised concerns over the non-availability of lecturers for Computer Science and Zoology, saying the shortage has left a significant portion of their Class 12 syllabus incomplete. Class 12 student Zainul Abidin Lone said students had covered only about 30% of the Zoology syllabus when the subject was taught for around a month, but classes have since stopped. “Now the session is about to end and 70% of the syllabus is remaining. We have not studied anything for Zoology yet,” Lone said. He said students have not covered any portion of the Computer Science syllabus due to the absence of a lecturer. “We have covered 0% of Computer Science,” he said. Students said the shortage has affected their studies and is particularly difficult for those who do not have access to smartphones, books or other learning resources at home. Parveena Nazeer, a student of PTL Higher Secondary School, said students were facing difficulties because of the absence of lecturers for two subjects. “We are not able to complete our studies here,” she said. Students have urged the authorities to appoint the required lecturers, saying their remaining syllabus could still be completed if teachers are provided before the academic session ends. “If we have these two lecturers now, we will be able to complete at least 70% of the syllabus,” Lone said.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top