284002
झाँसी में भीम भोज, छात्रों को पुरस्कार और सम्मान का अनोखा समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी, डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड न० 3 भट्टागांव के लोकप्रिय सभासद अमित राय द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम एक कदम शिक्षा की ओर के तहत मेधावी छात्र छात्राओं का पुरस्कार वितरण एवं भीम भोज का समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी, राजकंतेश वर्मा, प्रेम मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, समाजसेवी नंदू अहिरवार, संतराम पेंटर, कपिल बिरसनिया उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस कार्यालय से निकलकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा और नवीन सब्जी मंडी होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंची। इसके बाद नगर तिराहा होते हुए यातायात कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस, प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू प्रभाकर, विनोद सिंह, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
कटनी के चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में जैन समाज का सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता बनाये रखने की मिसाल
Katni, Madhya Pradesh:जैन समाज द्वारा चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी में सामूहिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कटनी में चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी की स्वच्छता, सुंदरता एवं संरक्षण के उद्देश्य से संगठित जैन समाज ने आज सामूहिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अनुराग जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य तीर्थक्षेत्र की साफ-सफाई एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करना है। इस पुनीत कार्य में जैन समाज के सभी पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। सभी समाजजन अपने श्रम एवं सहयोग से तीर्थक्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था में योगदान देकर धर्म एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।0
0
Report
नए कोर्ट परिसर का शिलान्यास, 208 करोड़ में 5 मंजिला भवन, 54 कोर्ट रूम
Kota, Rajasthan:for liveKota - नए कोर्ट परिसर का हुआ शिलान्यास, 208 करोड़ में बनेगा 5 मंजिला कोर्ट परिसर,54 कोर्ट रूम, वकीलों के 247 चैंबर बनेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हाइकोर्ट चीफ जस्टिस संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास, विधivat पूजा अर्चना के बाद रखी भवन की नींव, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल,राजस्थान HC के न्यायाधिपति सुदेश बंसल,जिला एवं सत्र न्यायधीश हेमराज गौड़ भी रहें मौजूद, हाईटेक सुरक्षा एवं पर्यावरण अनुकुल बनेगा परिसर, जुलाई 2028 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण, कार्यक्रम जिले के न्यायधीश एवं अधिवक्ता मौजूद0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले मिलावट रोकथाम: 25 जगहों पर छापेमारी, 49 नमूने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने एक दिन में 25 स्थानों पर छापेमारी कर 49 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए वहीं अनियमितताएं मिलने पर दो खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि अभियान के तहत 18 टीमों ने अलगअलग स्थानों पर कार्रवाई की त्योहारों के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए जनपद स्तर पर चार विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। ये टीमें खोया मावा पनीर और दीपावली पर इस्तेमाल होने वाली अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि हापुड़ बुलंदशहर और दिल्ली जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से गाजियाबाद में आने वाले मावा और पनीर की विशेष निगरानी की जा रही है शासन के इंटर डिस्ट्रिक्ट अभियान का उद्देश्य दूसरे जिलों से आने वाली असुरक्षित खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाना है इसके लिए टीमें लगातार जांच और छापेमारी कर रही हैं। एडीएम सिटी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि त्योहारों पर मिठाई मावा पनीर और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर इसकी सूचना प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को दें.0
0
Report
दुर्ग के वैशाली नगर में करोड़ रुपये की चोरी: राहुल बंसोड़ समेत 9 गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के वैशाली नगर में डॉक्टर नमिता मित्तल के सूने मकान से हुई करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूूषण, डायमंड ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। दरअसल डॉक्टर नमिता मित्तल 17 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं; 23 अक्टूबर को लौटने पर अलमारी से नकदी और कीमती आभूषण गायब मिले। जांच में राहुल बंसोड़ पर संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने गोंदिया और नागपुर से लेकर मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक आरोपियों का पीछा किया. उत्तर प्रदेश में पुलिस ने प्रदीप कुमार चौधरी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम और सोने के आभूषण घर के फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए स्थान से बरामद किए गए। पूछताछ में चोरी के आभूषण भदोहि के ज्वेलर्स सोनू जायसवाल को बेचने की जानकारी मिली। वहीं एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि ज्वेलर्स ने कुछ सोने के आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदलने की कोशिश की थी। मुख्य आरोपी राहुल ने चोरी की रकम से दिल्ली में सेकेंड हैंड XUV कार खरीदी, जबकि प्रदीप ने सुपर स्प्लेंडर बाइक समेत घर के निर्माण और अन्य खर्चों में पैसा लगाया। सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब राहुल चोरी का माल लेने भिलाई पहुंचा; पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही वह सुपेला चौक के पास कार छोड़कर फरार हो गया और अपने सहयोगियों को इनोवा से चोरी का माल लेकर निकलने कहा। तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनोवा से नगदी और आभूषण बरामद हुए। मामले में ज्वेलर्स, चोरी का माल छिपाने वाले परिजन और फरार आरोपी को वाहन व अन्य सहायता देने वाले सहयोगियों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश के साथ चोरी की शेष संपत्ति और अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
मेरठ में नीला ड्रम मामला: हिंदू महासभा की टीम सौरभ के घर पहुँची
मेरठ नीला ड्रम मामले में बड़ा अपडेट अखिल भारतीय हिंदू महासभा की टीम पहुंची सौरभ के घर मीरा राठौर और उनके साथियों ने मकान का किया शुद्धिकरण गंगाजल से धोया गया मकान की चौखट को और दी गई धुनि सौरभ के मकान की की गई थी बेरहमी से निर्मम हत्या आगरा के डीएम से मीरा राठौर ने की थी मुस्कान को खुद फ़ासी देने की मांग0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामाजिक भाईचारे की शपथ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और नगर पालिका कर्मचारी शामिल हुए। थाना प्रभारी संजीव स्वामी ने कहा कि देश की अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया।0
0
Report
RJD नेता मनोज झा बोले स्वतंत्र MLC के पक्ष में अयोग्यता नियम लागू होंगे
Patna, Bihar:RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सारण और तिरहুত के नवनिर्वाचित इंडिपेंडेट MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को MLC के तौर पर आयोग कहा , संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए कहा कि दसवीं अनुसूची की क्लोज दो/दो यह कहता है कि कोई भी व्यक्ति यदि निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत है वह किसी दल में शामिल होता है तो वह अयोग्य घोषित हो जाएगा एक स्वतंत्र उम्मीदवार सदन में किसी भी दल को समर्थन दे सकता है वह किसी दल में शामिल नहीं हो सकता है उन्होंने सीधे कहा कि मैं सभापति से अनुशंसा करूंगा कि इन दोनों को अयोग्य घोषित किया जाए और इन्हें विधान मंडल दल का सदस्य नहीं बनने दिया जाए उन्होंने यह भी कहा कि लोग संवैधानिक नियमों का खिलवाड़ कर रहे हैं पहले कुछ और बयान दिए और अब कुछ और बयान दिए उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए साफ कहा कि इस तस्वीर में दिख रहा है कि दोनों दोनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है और अब झूठ बोल रहे हैं उन्होंने कहा की जोड़ी मुख्यमंत्री और सभापति जल्द ही इस बात पर निर्णय नहीं लेते हैं तो हम आगे चुनाव आयोग और कोर्ट तक जाएंगे साथी उन्होंने कर शब्दों में इस बात को कहा की यदि दोनों को आयोग के घोषित नहीं किया जाता है तो जनता की अदालत में इतना बड़ा भूचाल आएगा कि आप संभाल नहीं पाएगा मनोज झा ने कहा की पूरे घटनाक्रम को मैं देख रहा हूँ. मुझे अफ़सोस है मैं पारंपरिक विपक्ष में रहा हूँ जदयू के. जब से राजनीति की शुरुआत की, वैचारिक राजनीतिक रूप से दो-दो वर्ष के दो अंतराल को छोड़ दें, तो हम विरोध में थे एक ट्रेंड रहा है कि आरजेडी जो है वो खुल के तो बोलती है, अभी की विधान परिषद की ही आप ले लीजिए, तो अभी मौजूद जो समिति के अध्यक्ष हुआ करते थे... आपके बीच मे एक चीज़ आपके माध्यम से स्पष्ट कर दूं, हमें पीठासीन पदाधिकारियों से इस बात की शिकायत है। मैंने अपने इस वक्तव्य में निकाला, अगर वो पंच परमेश्वर से अलग हटकर किसी दल की कस्टोडियन की तरह व्यवहार करते हैं, जो मैंने यहां देखा, अपनी आंखों से निकाला, मैं सदन की कार्रवाई देखने कई दफा दिल्ली से आया, लेकिन इस बार की जो लड़ाई है, ये हम यहीं नहीं छोड़ने जा रहे हैं केवल विधान परिषद के सभापति... इसलिए मैंने कहा, उनके एक कार्यकाल की शुरुआत क्यों हुई, उनके सामने एक बहुत बड़ा प्रश्न है और उनके सामने विकल्प है—कलंकित भविष्य या कलुष रहित भविष्य। अगर ये निर्णय वो नहीं ले पा रहे हैं, तो बड़ी अदालत है, हम वहां भी जाएंगे और जनता के दरबार में भी जाएंगे, लेकिन इस मामले को यहां छोड़ा नहीं जाएगा एक बात तो दोनों तरफ की, आज सुबह का अखबार जो है, आज सुबह के अखबार में जो उम्मीद थी, कि अखबार के हमारे साथी गण, पत्रकारिता के साथ ईमानदारी निभाएंगे, वो ईमानदारी भाजपा के दफ्तर में गूंजती है कल दो स्वतंत्र उम्मीदवार सारण शिक्षक से राहुल जी और तिरहुत स्नातक से बंसरी, दोनों स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जुड़े, दो स्वतंत्र उम्मीदवार भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं। पर्ची, हाथ में पर्ची लेकर के डिस्प्ले भी किया। अगर ना हो तो मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस का अंतिम हिस्से में वो सब प्रदर्शित कर दूंगा एक हाई-प्रोफाइल चुनाव संपन्न हुआ है, जिसमें अगर आप गौर करें, तो गैर-NDA वोट ओवरवेल्मिंग रहा है। गैर-NDA वोट। बिंदुवार हर क्षेत्र का विश्लेषण कर दें, हर जाति समुदाय ने एक संदेश दिया है, मैं समझता हूँ, वो संदेश भाजपा के यहाँ के नेतृत्व को और दिल्ली के नेतृत्व को, जहां दिल्ली से ये भाजपा चल रही है उनकी टीम हम समझ पा रहे हैं, उनकी टीम थी कि इतने बड़े गठबंधन में लड़ने के बाद, सत्ता और संसाधन के दुरुपयोग के पश्चात भी, वो मैच हार चुके हैं यह हम सब जानते हैं। इसके लिए रॉबर्ट मेनेजिंग प्लान की आवश्यकता पड़ रही है। आनन-फानन में इन दो स्वतंत्र उम्मीदवारों, मतलब इतनी भी समझ जिस दल के अंदर ना हो, कि प्रावधानों के आधार पर, स्वतंत्र उम्मीदवार कभी भी, इसी दल की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सकता तब अखबारों से जो छूट हुई है, उसको मैं छूट नहीं मानता। आप आर्केस्ट्रा टीम की तरह ट्रीट कर रहे हैं कि वही धुन बजाएंगे, जो भाजपा को पसंद है कल तो पूरे दिन सदस्यता की बात चल रही है। पर्ची हाथ में, वीडियो है, और जब संभवतः किसी ने ट्रैप किया होगा, ऐसा करना गैरकानूनी है, तो आपने आनन-फानन में डाइवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो हो नहीं पाया मैं आप लोगों के माध्यम से, नेता प्रतिपक्ष ने कल ही बाकायदा, तेजस्वी जी ने लिया और हम इसको यहीं नहीं छोड़ेंगे। आपसे वादा करते हैं, इनकी ईमानदारी में बेईमानी का जो पुट है, वो एक फ्रॉड है। हम सब प्रथम चलेंगे, सभापति विधान परिषद के पास और उनसे कहेंगे कि प्रावधान यह डिमांड करते हैं, इन्हें अयोग्य घोषित किया जाए संविधान की दसवीं सूची का पारा 2 (2) यदि कोई सदस्य मेंबरशिप पढ़ रहा हो, यदि कोई सदस्य किसी दलों के द्वारा उम्मीदवार घोषित किए गए बिना, अर्थात स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होता है, और निर्वाचन के पश्चात किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है, तो वो सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाता है दसवीं अनुसूची दो क्लॉज़ दो अब आगे बढ़ेंगे। संविधान का अनुच्छेद 191 क्लॉज़ दो, उसके आलोक में जो पहला मैंने कहा, उसके आलोक में अगर वो व्यक्ति अयोग्य घोषित हो जाता है तो वो राज्य के विधान मंडल के सदस्य के रूप में सदस्यता की नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा कानून वैध प्रावधान बिल्कुल स्पष्ट है। ये बात करते हैं अराजकता हो रही है। आज दिल्ली में मेगा रैली हो रही है लोगों की, सिर्फ विपक्ष की और ठीक आज के कि पूर्व संख्या पर आपने दो स्वतंत्र उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल करवाया। क्यों करवाया? ये मैं आप लोगों से बता चुका हूं सबकी परीक्षाएं मुख्यमंत्री जी, आपकी परीक्षाएं। प्रधानमंत्री जी, आपकी परीक्षाएं। गृह मंत्री जी जो असल में डी-फ़ैक्टो मुख्यमंत्री हैं। बिहार के, आपकी परीक्षाएं। अगर इस बेईमानी को आप कवर करते हैं, इस बेईमानी को आप चलने देते हैं, तो यकीन मानिए, जनता की अदालत सबसे बढ़िया अदालत है जनता आपकी ये जो बेईमानी का ढांचा है, नाइंसाफी का ढांचा है, उसको एक्सपोज करके रख देगी। और, मैंने जैसा प्रारंभ में कहा, कि हम हर दरवाजा खटखटाएंगे। हम चुनाव आयोग के भी दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि, भरोसा नहीं है, क्योंकि उन्होंने भी प्रमाण पत्र दिया है स्वतंत्र उम्मीदवार का हम सभापति महोदय के पास जाएंगे कि स्वतंत्र उम्मीदवार दसवीं सूची के पैराग्राफ 2,2 के तहत अगर दल में शामिल होता है, किया जाता है तो वो अयोग्य घोषित होगा और उसकी अयोग्यता उसको अनुच्छेद 191(2) के अनुरूप सदस्यता लेने से वंचित करती है, वंचित करती है, निषेधित करती है अंततः मैं आप सबों से ये कहूंगा कि आप सब ने वो पर्ची देख ही ली होगी। मैं फिर भी आप लोगों के समक्ष, यहां सारे मीडिया के दोस्तों को मैं जानता हूं, ये देखिए। ये वही चीज़ दिखा रहा हूँ, जो आप देख चुके हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह आपको दिखाया यह पर्ची क्या है? यह शामिल होने की पर्ची है। समर्थन की कोई पर्ची नहीं होती। शामिल होने की पर्ची होती है। और ये पर्ची आपके समक्ष और ये पर्ची प्रधानमंत्री जी का यह कहना कि इस देश में चुनाव और उसके नतीजे निष्पक्ष होते हैं, उनके मुंह पर तमाचा है0
0
Report
सरायकेला-खरसावां में थाने के वायरलेस ऑपरेटर द्वारा दुष्कर्म: राजनीति गरमाई
Ranchi, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में एक महिला के साथ थाने के ही वायरलेस ऑपरेटर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद से बयानबाजी होने लगी है। बीजेपी ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा तो सत्ताधारी दल ने भी प्रतिक्रिया दिया0
0
Report
Advertisement
राजभर का विपक्ष पर हमला: संसद में बहस जरूरी, बाहर नहीं
Haridwar, Uttarakhand:अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहा, \"ये(विपक्ष) लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते। जब संसद चलता है, तो सदन में बहस-चर्चा करनी चाहिए लेकिन ये सदन के बाहर बहस-चर्चा करते हैं...ये लोग चर्चा से भागते हैं...\"0
0
Report
मैनपुरी-फिरोजाबाद में छात्रा के शव की कब्र खोदकर फिर दफन
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी दफ़नाने के बाद छात्रा की क़ब्र खोदकर बाहर निकाला शव फिरोजाबाद तक छात्रा के शव लेकर पहुंचे परिजन शव को क़ब्र से निकालकर फिरोजाबाद लेकर पहुंचने की सूचना पर प्रशासिन में मचा हड़कम्प फिरोजाबाद और मैनपुरी ने सक्रियता दिखा परिजनों से शव कब्जे में लिया दोनों जिलों की फ़ोर्स की मौजूदगी में دوबारा दफनाया गया छात्रा का शव ফिरোজाबाद स्थित नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहीं छात्रा की हुई थीं संदिग्ध मौत ट्रेन से कटकर मौत की सूचना के बाद परिजनों से स्कूल प्रशासन पर लगाया था हत्या का आरोप पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया था मुकद्दमा मैनपुरी के थाना ओंछा क्षेत्र के ग्राम मदन में दफनाया गया छात्रा का शव0
0
Report
रावतभाटा में श्रीमद्भागवत कथा: जन्मोत्सव धूमधाम, कृष्ण जन्म झांकी आकर्षक
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में मानव मंदिर सुंदरकांड कमेटी की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वामन अवतार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। 21 वर्षीय युवा कथावाचक पंडित सिद्धार्थ शुक्ला ने अजामिल, कर्माबाई, भक्त प्रहलाद और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया। कथा में महामंडलेश्वर नंदकिशोर दास महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं रावतभाटा की नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नगर का भी स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के सूरजकुंड में पैंथर हमला, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\nएंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड गांव में पैंथर के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान महिला घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कस्तूरी पत्नी नाथिया डामोर के चेहरे पर पैंथर ने पंजे मारकर गंभीर जख्म कर दिए। अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया। चेहरे पर गहरे घाव होने के कारण 50 से अधिक टांके लगाने पड़े। उपचार के बाद महिला को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद गांव में पैंथर की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।\n0
0
Report
हापुड़ - युवक ने गढ़ गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान,वीडियो वायरल।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़- जनपद के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गढ़ गंगा पुल पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अमरोहा जिले के एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह से परेशान था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक पुल की ऊंची रेलिंग पर बैठा रहा, जिसके बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए नाव से उसका रेस्क्यू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की काउंसलिंग कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
UP बॉर्डर पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोका, नाराज़ प्रदर्शन शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली जा रहे हैं सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर रोक। रोके जाने से नाराज सपा कार्यकर्ता बैठे रहने पर। पुलिस कार्यकर्ताओं को समझने में जुटी।0
0
Report
Advertisement
