झांसी के सीपरी बाजार में लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक लकड़ी की टाल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक मैजिक लोडर गाड़ी और लकड़ियां जलकर नष्ट हो गई। वहीं आशंका है कि लोडर गाड़ी के इंजन से आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
