222002
खेल मंत्री ने पत्रकार को धमकाया, हंगामा प्रेस वार्ता में
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बुधवार को यूपी के खेल एवं युवा राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के विकास कार्यों पर पूछे गए सवालों पर भड़क गए। मंत्री ने पत्रकार को धमकाते हुए देख लेने की धमकी दी और कुर्सी से उठकर उसे धमकाया। इस दौरान पत्रकार भी आक्रोशित हो गए, जिससे माहौल गरम हो गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री और पत्रकारों के बीच मामला शांत कराने की कोशिश की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ. करन सिंह ने कheer Bhawani मेले की तैयारी का जायजा लिया, शांति पर जोर
Aram Pora, Ganderbal, Dr. Karan Singh, Chairman of the Dharmarth Trust of Jammu and Kashmir, visited the Kheer Bhawani Temple at Tulmulla Ganderbal district to review the arrangements for the annual Kheer Bhawani Mela, which is scheduled to be held on June 22. Speaking to the media during his visit, Dr. Singh said that he reviewed the preparations and arrangements being made for the smooth conduct of the mela. He expressed satisfaction over the measures being taken for the convenience of devotees. Dr. Singh also prayed for peace and harmony across the world and hoped that the festival would be celebrated in a peaceful atmosphere. On the return of Kashmiri Pandits to the Valley, he said that he would like to see Kashmiri Pandits return to Kashmir. However, he added that the decision ultimately rests with the Kashmiri Pandit community, and it is up to them whether they wish to return and settle in the Valley.0
0
Report
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया होगी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया अब तेज होने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाए। इसके साथ ही खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों, नई खेल नीति और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।0
0
Report
हापुड - पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव व मारपीट, 4 पुलिस हिरासत में।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष सामने सामने आ गए दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते हुए पथराव किया है। जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने मारपीट व पथराव करने वाले दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। व दोषियों पर कढ़ी कार्यवाही करने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
पटियाला के बदमाश पकड़े: जयपुर में चेन स्नेचिंग के कई मामलों का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर शहर में चेन स्नेचिंग के खिलाफ लिया एक्शन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने पंजाब स्थित पटियाला के दो बदमाशों को पकड़ा बदमाश प्रिंस उर्फ परमजीत और काका पकड़े गए बदमाशों ने 9 जून को सोडाला में तोड़ी थी महिला की चेन 10 जून को विधायकपुरी के पांचबत्ती और 11 जून को चांदपोल हनुमानजी मंदिर के बाहर तोड़ी थी चेन मंगलवार रात एमआई रोड पर किया था चेन तोड़ने का प्रयास0
0
Report
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में घर पर फायरिंग, दो खोखा पुलिस ने बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर की कई राउंड की फायरिंग। मौके से पुलिस ने दो खोखा किया बरामद। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवा देर रात एक घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना उपेंद्र राय के घर की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने देर रात कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मौके से दो खोखा बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे लंबे समय से चल रहे एक प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि उपेंद्र राय के पुत्र का करीब तीन वर्षों से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों पक्षों के बीच संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में युवती पक्ष शादी के लिए तैयार था, लेकिन हाल ही में युवती का चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर होने के बाद परिस्थितियां बदल गईं।चर्चा है कि नौकरी मिलने के बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग फायरिंग की घटना को इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। घर की गृह स्वामी का बताना है कि किसी से विवाद नहीं था मेरे बेटे का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी से विवाद हुआ था मुझे शक है कि उन्हीं लोगों के द्वारा फायरिंग की गई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि उपेंद्र राय के घर पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच चल रही है। दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोंडा विधायक और पिता को जान से मारने की धमकी: राजस्थान से जुड़ा मामला
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा से एक बेहद संवेदनशील और बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोण्डा सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज मामले में विधायक के आधिकारिक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर गोण्डा के कोतवाली नगर थाने में गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने 35 सेकंड में बेहद आक्रामक बेखौफ और धमकी भरे लहजे में विधायक को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर कहा— "तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों लोगों को जान मारकर खत्म करने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो।" 35 सेकंड की इस संक्षिप्त बातचीत के बाद फोन काट दिया गया। धमकी दिए जाने के बाद गोंडा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार इस पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है पुलिस सर्विलांस सेल की शुरुआती जांच में धमकी देने वाले आरोपी का संबंध राजस्थान के अलवर जिले से सामने आया है। यह घटना 14 जून 2026 की दोपहर करीब 02:22 बजे की है। उस समय विधायक प्रतीक भूषण सिंह के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसके तुरंत बाद हरकत में आए पुलिस विभाग के तकनीकी विंग ने जब संदेहास्पद मोबाइल नंबर की जांच की तो उसकी लोकेशन और स्वामित्व राजस्थान में पाया गया। तकनीकी जांच के अनुसार यह सिम कार्ड संदीप शर्मा, पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर पंजीकृत है, जो मकान नंबर 239, मांडावार वार्ड नंबर 6, माजरी भंडा, जनपद अलवर (राजस्थान) का निवासी है। पुलिस को सौंपी गई लिखित शिकायत में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार लंबे समय से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों के निशाने पर रहा है। पूर्व में भी दुर्दांत अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार के प्रयास किए जाते रहे हैं। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को सरेआम इस तरह की धमकी मिलना कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक अत्यंत गंभीर विषय है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में कोर्ट अतिक्रमण खाली कराते वक्त भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला
Madhubani, Bihar:मधुबनी में कोर्ट अतिक्रमण खाली कराते वक्त भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला। इस दौरान भीड़ ने कोर्ट कर्मी को कार से खींचकर निकाला और दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना बेनीपट्टी थाना के अधवारी गांव की है। प्रशासन द्वारा घर खाली कराने की कार्रवाई शुरू होने पर घर का स्वामी राजेंद्र ठाकुर धधकते आग लगा हुआ घर से बाहर निकला। पीड़ित राजेंद्र ठाकुर को जलता देख भीड़ उग्र होकर अधिकारियों पर टूट पड़ी। कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी जान बचाकर भागे लेकिन भाग रहे कोर्ट कमिश्नर रत्नाकर झा को लोगों ने कार से खींच लिया और जमकर पिटाई की। बेनीपट्टी में जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, कोर्ट कमिश्नर को भीड़ ने जमकर पीटा। फिर पुलिस ने भीड़ से निकाल कर उन्हें घटनास्थल से बाहर किया। यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है। पीड़ित राजेंद्र ठाकुर के परिजनों के अनुसार पूर्व में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था फिर विपक्ष के पक्ष में फैसला दिया गया। बगैर किसी पूर्व नोटिस के घर तोड़ने के लिए प्रशासन पुलिस पहुंच गयी। इस दौरान पीड़ित राजेंद्र ठाकुर को विपक्षी महेंद्र यादव के लोगों ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर को सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओ शारंग पानी पाण्डेय और डीएसपी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अधवारी गांव में हालत तनावपूर्ण बनी हुई है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया एहतियातन गांव में आस-पास के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। कोर्ट कर्मी को बुरी तरह से पीटा गया है जिसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया बगैर पूर्व नोटिस के अतिक्रमण खाली नहीं कराया जाना चाहिए मामले की जांच की जाएगी साथ ही अधेड़ को आग कैसे बेनीपट्टी की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है गांव छावनी में तब्दील हो गया है। हालाँकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।0
0
Report
बस दुर्घटना: बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस गुजरात में ट्रक से टकराई, 7 की मौत
Jaipur, Rajasthan:सागवाड़ा(डूंगरपुर) - बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराईगुजरात के हलोल - वडोदरा मार्ग पर कोटंबी गाँव के पास हुआ हादसा अल सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा सड़क हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की हुई मौत बस सवार 26 यात्री बताये जा रहे घायल बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के बताए जा रहे अधिकतर यात्री घायलों को गुजरात के एसएसजी अस्पताल में करवाया भर्ती0
0
Report
ऑपरेशन टाइगर पर उदय सामंत पर आरोपों का नया दौर
Noida, Uttar Pradesh:Minister Uday Samant from Eknath Shinde Group byte on Operation Tiger बगावत अभी तक तो नहीं हुई है...किसी के साथ संपर्क नहीं रखना...पार्टी के लोगों को नहीं मिलना...इसी की वजह से एकनाथ शिंदे साहब ने जो किया था वो है... 15 करोड़ वाले बयान पर - जो यूबीटी छोड़ देता है...उसको पैसा दिया है...ये सब आरोप उनको हौसला देने के लिए जो बचे हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में जलभराव का स्थायी समाधान: डीपीआर और आरयूआईडिपी फेज़ के साथ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी प्रभारी सचिव डॉ. नवीन जैन कहा— तैयार हो रही है डीपीआर आरयूआईडिप के अगले फेज के कार्यों से भी होगा समाधान मुख्य सड़कों पर जलभराव को लेकर अधिकारियों से की चर्चा फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर सेवा शिविरों के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. नवीन जैन ने जिले के दौरे के दौरान शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समयबद्ध राहत पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान डॉ. नवीन जैन ने झुंझुनूं शहर की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति सामने आती है। जिससे आमजन को परेशानी होती है। इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई है और समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद राज्य सरकार स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही आरयूआईडिपी के अगले फेज के कार्यों की भी स्वीकृति आएगी। जिससे भी समस्या समाधान को गति मिलेगी। इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने नवलगढ़ और झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित शहरी सेवा शिविरों तथा गोठड़ा गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचने वाले लोगों को दी जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में डॉ. नवीन जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में तैनात कर्मचारियों को योजनाओं और उनकी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आमजन को सही मार्गदर्शन मिल सके और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत, सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.0
0
Report
देवबंद में स्लीपर सेल का अड्डा: यूपी आतंकी नेटवर्क का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान के स्लीपर सेल का अड्डा बना यूपी का देवबंद पूछताछ में खुलाशा - यूपी का देवबंद आतंकी नेटवर्क का बना था अड्डा... - पाकिस्तानी में बैठे आतंकी यूपी के देवबंद को इंडिया में स्लीपर सेल का अड्डा बना रखा था... - पकड़े गए आतंकी नईम अब्दुल्ला को लेकर देवबंद जायेगे... - नईम के मोबाइल से मिले लिंक और कई और स्लीपर सेल की जानकारी मिली... - नईम की ATS ने 20 जून तक रिमांड ली है... - पकड़े गए आतंकियों के मोबाइल से अहम सुराग मिले है...0
0
Report
ताप्ती नदी में अवैध रेत खनन पकड़ा गया; 3 मशीनें, 10 नावें, 2 ट्रक जब्त
Nagod, Gujarat:તાપી વ્યારાના કણજા ગામે તાપી નદીના પટમાં ગેરકાયદેસર રેતી ખનન ઝડપાયું. પ્રાંત અધિકારી, મામલતદાર, ભુસ્તર વિભાગ અને પોલીસની સંયુક્ત ટીમના આકસ્મિક દરોડા. સ્થળ પરથી 3 હિટાચી મશીન, 10 નાવડીઓ અને રેતી ભરેલા 2 હાઈવા ટ્રક જપ્ત. ગેરકાયદેસર ખનન સામે તંત્રની મોટી કાર્યવાહી. જપ્ત કરાયેલા મુદ્દામાલ સાથે વધુ તપાસ શરૂ. જવાબદારો સામે ખનિજ કાયદા હેઠળ આકરી દંડાત્મક કાર્યવાહી થશે. અંદાજિત 1 કરોડ થી વધુનો મુદ્દામાલ જપ્ત... લીઝ બંધ હોય જેને લઈ ખનન કોણ કરતું હતું એની તપાસ ભૂસ્તર વિભાગે શરૂ કરી....0
0
Report
Advertisement
मोकामा के कन्हाईपुर में कृष्णी देवी की मौत पर बेटे पर हत्या का आरोप
Barh, Bihar:मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में कृष्णी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इकलौते बेटे पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। मृतका की पुत्री ने अपनी मां की मौत के लिए सीधे तौर पर अपने भाई, भाभी और भाभी की मां को जिम्मेदार ठहराया है। पुत्री का आरोप है कि उसकी मां को घर में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हत्या या आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी है। बाइट मृतका की बेटी0
0
Report
महाराणा प्रताप जयंती पर OPD 9–11 बजे, जानकारी न मिलने से मरीज परेशान
Jaipur, Rajasthan:एसएमएस के धन्वंतरि opd में मरीजों की भारी भीड़ महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी छुट्टी के चलते केवल 2 घंटे के लिए चली OPD सुबह 9 से 11 बजे तक ही मरीजों को मिला परामर्श 11 बजे बाद भी OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें छुट्टी के दिन OPD टाइमिंग की जानकारी नहीं होने से मरीज परेशान दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई मरीज अब कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा वापस मरीजों ने कहा- अगर डॉ. चेक नहीं करेंगे तो opd पर्ची क्यों काट रहे? छुट्टी वाले दिनों में समय की जानकारी पहले दी जाए Vo-1 ये तस्वीरें हैं धन्वंतरि अस्पताल की… जहां OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें आज के सीमित OPD समय की जानकारी नहीं थी। सुबह इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दो घंटे की OPD के बाद भीड़ और मरीजों की संख्या व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। Vo-2 जयपुर के धन्वंतरि अस्पताल में आज छुट्टी वाले दिन OPD की व्यवस्था को लेकर मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। महाराणा प्रताप जयंती के चलते OPD का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रखा गया था, लेकिन कई मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी। इस दौरान भारी संख्या में मरीज पहुंच गए। साथ ही कई अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली जैसे भीड़ ज़्यादा थी लेकिन उसे कंट्रोल करने या क़तारों में चलाने के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था, हालांकि मीडिया को देखकर तुरंत व्यवस्थाएं संभालने का प्रयास किया गया। पूरी ओपीडी में LED स्क्रीन पर टोकन नो. चलाए जा रहे, लेकिन मरीजों की टोकन नो. के अनुसार नहीं भेजा जा रहा Vo- 3 सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मरीजों का कहना है कि अगर डॉक्टर को 11 बजे के बाद दिखाना ही नहीं था तो OPD की पर्चियां क्यों काटी गईं। मरीजों ने मांग की कि छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय की जानकारी पहले से दी जानी चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। मरीजों ने कहा कि कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। कुछ मरीजों ने ये भी कहा कि उनके बाद आने वाले लोगों को पहले डॉक्टर के पास भेजा गया। Vo-4 11 बजने के बाद न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और मेडिसिन विभाग में OPD बंद कर दी गई। पंखे लाइटें सब बंद कर दिए गए। और मरीजों को बाहर जाने के लिए कहा गया। कई मरीज ऐसे भी मिले जो दूसरे राज्यों और दूर-दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मरीजों ने बताया कि आने-जाने का किराया खर्च हुआ, बाहर से जांचें करवाईं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श नहीं मिल पाया। Final vo अब सवाल है कि क्या छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय और व्यवस्था को लेकर मरीजों को पर्याप्त जानकारी दी जा रही है? और अगर भीड़ ज्यादा हो तो अस्पताल प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था क्या है?0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने रेस्क्यू वाहनों से गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाने की पहल शुरू
Bikaner, Rajasthan:सड़क हादसों में जान बचाने के लिए बीकानेर पुलिस की बड़ी पहल, रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत, आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने दिखाई हरी झंडी, आईजी कार्यालय से विशेष रेस्क्यू वाहनों को किया गया रवाना, दुर्घटना स्थल पर त्वरित सहायता और राहत कार्य के लिए करेंगे काम, आईजी ओम प्रकाश बोले— गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाना है प्राथमिकता, रेस्क्यू वाहनों के माध्यम से घायलों को समय पर मिलेगी मदद। सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर समय पर मदद नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है ऐसे में बीकानेर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत की है इन वाहनों का उद्देश्य दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों तक तेजी से पहुंचकर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करवाना है बीकानेर में आईजी ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये विशेष वाहन सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए उपयोग में लिये जाएंगे। आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर सबसे महत्वपूर्ण होता है यदि इस दौरान घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था हो जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन रेस्क्यू वाहनों को शुरू किया गया है वाहनों में आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करेंगे। बीकानेर पुलिस का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे सड़क दुर्घटनाओं में हर मिनट कीमती होता है और कई बार यही समय जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय करता है। बीकानेर पुलिस की यह नई पहल न केवल त्वरित राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी, बल्कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब उम्मीद है कि जरूरत की घड़ी में मदद और भी तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगी.0
0
Report
Advertisement
