Back
जौनपुर में गौतस्कर मुठभेड़: घायल बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
ASAJEET SINGH
Feb 10, 2026 04:15:57
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में पुलिस और अंतर्जनपदीय गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सरायख्वाजा पुलिस टीम पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने और घेराबंदी करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। भागने के दौरान देवकली नहर पुलिया के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मो. सलमान निवासी ग्राम माहुल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वहीं दूसरा अभियुक्त मोनू उर्फ बलवंत बघेल निवासी रामनगर, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. सलमान के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी पूर्व प्रधान रामकिशन द्वारा वेदिका बाबा समय स्थान पर अखंड रामायण पाठ करवाया जा रहा है..। इस संकीर्ण में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 10, 2026 05:45:140
Report
1
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 05:36:430
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 05:36:320
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 05:36:240
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 10, 2026 05:36:030
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 10, 2026 05:35:400
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 05:35:080
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 10, 2026 05:34:520
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 10, 2026 05:34:340
Report
0
Report