Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhaderwah SDH चिकित्सा टीम को डोडा में राहत कार्य के लिए सम्मानित किया गया
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 10, 2026 05:34:34
Forest Block,
Delta Force of White Knight Corps felicitates medical team of SDH Bhaderwah at Military Hospital Doda. The Delta Force of White Knight Corps (Northern Command) facilitated Block Medical Officer Bhaderwah, Dr Varsha Sharma, along with her dedicated team from Sub-District Hospital Bhaderwah at Military Hospital Doda, in recognition of their remarkable and timely medical response during the rescue operation following the tragic Army vehicle accident in Bhaderwah, in which ten lives were lost. The medical team was lauded for their professionalism, swift action, and commitment while handling the injured soldiers on the fateful day, which played a crucial role in saving precious lives. On the occasion, a series of capacity-building and awareness activities were also conducted at the hospital. These included hand sanitization awareness, a mock drill on trauma and emergency response, collaboration sessions on emergency camps, and advanced life support (ALS) and basic life support (BLS) training for medical staff. The programme aimed to strengthen coordination between civil health institutions and the Army medical services, enhancing preparedness for handling emergencies and mass casualty situations. The event concluded with a round of the entire hospital premises, underscoring the importance of hygiene, readiness, and seamless civil-military medical cooperation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 10, 2026 07:09:09
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बाराबंकी दौरा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी जिले के तहसील सिरौलीगौसपुर अंतर्गत ग्राम दुल्हदेपुर पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री यहां श्री राम जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम.. दोपहर 02:40 बजे: लखनऊ हेलीपैड से बाराबंकी के लिए रवानगी, दोपहर 03:00 बजे: ग्राम दुल्हदेपुर (बाराबंकी) हेलीपैड पर आगमन, दोपहर 03:05 बजे: श्री राम जानकी मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 03:05 से 03:15 बजे मंदिर में दर्शन और पूजन, दोपहर 03:15 से 04:00 बजे श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता, शाम 04:10 बजे बाराबंकी हेलीपैड से लखनऊ के लिए वापसी, वहीं मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर बाराबंकी प्रशासन अलर्ट पर है। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल और NSG कमांडो की तैनाती की गई है। यहाँ मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं। लखनऊ से बाराबंकी तक के रूट और हेलीपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 10, 2026 07:05:21
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:परिवार की पूंजी को टूट रहा मोबाइल, अपने आप को बताया डिब्बा मंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मोबाइल फोन को डिब्बा और खुद को डिब्बा मंत्री बता रहे हैं... यह वीडियो खुद सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। वीडियो में वे कहते हैं- आज मैं देखता हूं, मंच पर भी, मंच के नीचे भी, गाड़ी में भी, प्लेन में भी... कही भी पांच लोग बैठे होंगे, लेकिन कोई किसी से बात नहीं करता। सब अपने-अपने डिब्बा में कैद हैं, अपने डिब्बे में मस्त हैं। पति-पत्नी भी आपस में बात नहीं करते। पति अपने डिब्बे में, पत्नी अपने डिब्बे में... ऐसे में रिश्ते कैसे बनेंगे? इसी दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में खुद को डिब्बा मंत्री बताते हुए कहा... उन्होंने अपील की है कि कम से कम भोजन के समय یا दिन में एक घंटा जब परिवार और दोस्तों के साथ हों, तो मोबाइल बंद रखकर आपसी संवाद करें। सिंधिया ने कहा कि यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी रिश्ते होते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि सिंधिया ने बात तो बिल्कुल खरी कही है। वैसे महाराज भी अपना डिब्बा जेब में रखकर लोगों से रिश्ते मजबूत करने में जुटे रहते हैं, जो उनकी राजनीति के लिहाज से भी बेहद अहम माना जाता है। रिश्ते मोबाइल से नहीं, समय और अपनेपन से बनते हैं। दिन में कम से कम एक घंटा मोबाइल से दूरी रखकर परिवार को समर्पित करें। (वीडियो)
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 10, 2026 07:04:35
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता अब आपदा प्रबंधन में भी खुलकर सामने आ गई है। मानसून की मार से उजड़े सैकड़ों गरीब परिवार, टूटे घर, बर्बाद फसलें और ठप पड़ा रोज़गार ज़मीनी सच्चाई है, लेकिन भाजपा सरकार का तथाकथित राहत तंत्र केवल काग़ज़ों और फाइलों तक सीमित है। जिन लोगों का सब कुछ उजड़ गया, उन्हें आज तक सरकारी मुआवजा नहीं मिला। भाजपा सरकार बताए- आपदा के बाद राहत पहुँचाने में इतनी बेरुखी क्यों? पीड़ित परिवारों को मुआवजे के लिए भटकने को मजबूर क्यों किया जा रहा है? आपदा के समय सरकार का कर्तव्य संवेदनशीलता और तत्परता है, लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को अकेला छोड़ती दिखाई दे रही है。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 10, 2026 07:03:21
Darbhanga, Bihar:मजदूरी विवाद में जातीय हिंसा में आठ लोग घायल हुए थे जिनका चल रहा है इलाज, सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के द्वारा गठित टीम घटना की जांच के लिए लोजपा टीम दरभंगा पहुँची, अस्पताल घायलों से मिला और इलाज बेहतर से हो और दोषी पर कारवाई की मांग किया घटना पर जताया दुःख। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में मजदूरी के रुपए की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से गठित जांच टीम रविवार को दरभंगा पहुँची। टीम का नेतृत्व बिहार सरकार के माननीय गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया। उनके साथ लोजपा के युवा विधायक विष्णुदेव पासवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान तथा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान भी मौजूद रहे। जाँच टीम ने डीएमसीएच पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल अधीक्षक से इलाज की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान मंत्री संजय पासवान ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं निर्दोष लोगों को फंसने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कराया जाएगा। फिलहाल डीएमसीएच में सभी का समुचित इलाज चल रहा है। जांच टीम ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 10, 2026 07:01:43
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। देर शाम गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी 2026 की देर शाम हेड कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल सतेंदर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। टीएलएम अस्पताल की तरफ से एक युवक संदिग्ध हालात में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक घबराकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसका पीछा कर उसने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान शिवम (19 वर्ष) पुत्र नरेश निवासी झुग्गी-सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया। नंद नगरी थाने में Arms Act की धारा 25 के तहत FIR नंबर 99/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और क्या वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इलाके में गश्त और चेकिंग बढ़ाई गई है ताकि अपराध पर लगाम लग सके। इस कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और तत्परता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 10, 2026 07:00:58
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बैंककर्मी ने खुद को ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना विजय नगर में सिनर्जी अस्पताल के पास की है। मृतक का नाम हेमंत पिता एसडी ब्रह्मवंशी बताया गया है। वह को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत ने अपने मकान को गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ढाई करोड़ का कर्ज ले रखा था जिसके चलते डेढ़ साल से किश्त न चुकाने पर बैंक की टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। बैंक के कर्मचारी मकान पर लिखा-पढ़ी कर रहे थे, इसी दौरान हेमंत ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि हेमंत ने अपनी लायसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मार ली। बताया गया कि वह कर्ज के चलते काफी समय से डिप्रेशन में था।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 06:52:37
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Feb 10, 2026 06:50:46
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग/सारंगढ़ बिलाईगढ़ शिवा साहू के एक और कारनामे। करोड़ ठगी के मामले में जा चुका है जेल। रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर राशि आहरण के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ के 3 कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत, पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। वहीं HDFC बैंक बिलाईगढ़ के 3 कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को भी गिरफ्तार किया गया। महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए सरसीवा पुलिस जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 10, 2026 06:50:01
Jaipur, Rajasthan:तीन दिवसीय भारतीय ज्ञान परम्परा पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग और संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण केंद्र, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "भारतीय ज्ञान परम्परा एवं प्रागैतिहासिक औज़ार परंपरा" के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आज शुभारम्भ किया गया पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ पंकज धर्मेंद्र और डॉ निकी चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यशाला के लिए प्रागैतिहासिक औज़ार बनाने की तकनीकी को जानने के लिए दक्षिणी कोरिया से दो पुरातत्वविद आए, जो विद्यार्थियों को पुरातत्व की जानकारी के साथ में भारतीय ज्ञान परम्परा में सर्वप्रथम प्रयोग में लिये जाने वाले औजारों की चर्चा कर रहे हैं इन औजारों का निर्माण चर्ट पत्थर से किया जा रहा है, कार्यशाला संयोजक डॉ तमेघ पंवार ने बताया कि यह कार्यशाला इतिहास को वैज्ञानिक तरीके से समझने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, आने वाले दो दिनों में भाला बनाने की कला और तीर कमान पद्धति को भी सिखाया जाएगा, इस कार्यशाला में देशभर से 40 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, बाइट— पंकज धरेंद्र, निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top