204101
Hathras - दो युवकों में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र के बांगला जिला अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, मामूली कहासुनी पर दोनों के बीच हुआ था विवाद,युवक को लड़ता देख स्थानीय लोगो ने बीच बचाव का किया प्रयास,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलस्तर घटा, मोहाना नदी पर तटबंध का खतरा टला; ठोकरों पर सवाल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखनपुर खीरी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर विभाजित करने वाली मोहाना नदी के जलस्तर में कमी आई है जिसके चलते तटबंध और रेलवे ट्रैक पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। जिला प्रशासन ने तटबंध को बचाने के लिए दर्जनों ठोकरो का निर्माण किया था। आपको बता दें जसनगर सहित दर्जनों गांव फिलहाल तटबंध के दूसरे हिस्से में आते हैं। हमारे संवाददाता ने जिला प्रशासन द्वारा कराए गए इस काम की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। आखिर बाढ़ आने पर ही राहत के इंतजाम क्यों किए जाते हैं पहले क्यों नहीं? सबसे बड़ा सवाल यही निकल कर आया है। अब जबकि जलस्तर कम हो गया है तो इन ठोकरों को बेहतर तरीके से बनाया जा सकता है। लेकिन पैनिक कंडीशन में ही लखीमपुर का बाढ़ खंड विभाग सक्रिय होता है यह कमोवेश हर साल होता है और करोड़ों की परियोजनाएं पानी में समा जाती है।0
0
Report
चार धाम यात्रा समीक्षा बैठक में धामी की वर्चुअल उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami virtually participates in a review meeting on the Char Dham Yatra with concerned officials from Uttarakhand Niwas. हिंदी: दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चार धाम यात्रा से जुड़ी समीक्षा बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।0
0
Report
बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर की मौत: सड़क हादसे में असमय मौत, गांव में शोक
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गाँव यावापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पहुंचा。 ओडिशा में सड़क किनारे खड़े बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई。 जवान का पार्थिव शरीर जब गांव यावापुर पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। गांव में गमगीन माहौल है और हर आंख नम नजर आ रही है।0
0
Report
Advertisement
पिड़ावा में भूकंप के हल्के झटके, ग्रामीण दहशत में
Jaipur, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) ग्रामीण इलाकों में जमीन में कम्पन्न महसूस होने से ग्रामीणों में मची अफरा तफरी, ग्रामीण भूकंप के झटके महसूस होने की कह रहे हैं बात, झटके महसूस होने के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकले, छात्रों को भी स्कूल परिसर से बाहर निकाला, प्रशासन ने अभी तक भूकंप की नहीं की पुष्टि, तहसीलदार व थानाधिकारी मौके के लिए हुए रवाना, पिड़ावा क्षेत्र के नोलाई, खजूरी, बरखेड़ी, भूरखेड़ी सहित आसपास के गांव में महसूस हुए हैं झटके0
0
Report
लखनऊ में मोबाइल किस्त न चुकाने पर युवक को अगवा कर बंधक, रक्त निकालने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मोबाइल की किस्त न चुकाना युवक को पड़ा भारी मोबाइल की बकाया किस्त के विवाद में युवक को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप निगोहां थाना क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव का मामला परिवार का आरोप—युवक को जबरन ले जाकर करीब 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया बंधक बनाकर मजदूरी कराने और मारपीट करने का भी आरोप परिजनों के मुताबिक युवक को ब्लड बैंक ले जाया गया करीब एक यूनिट खून जबरन निकलवाने का आरोप आरोप है कि खून निकलवाकर बेचने की कोशिश की गई परिवार का दावा—मोबाइल की करीब ₹2,799 की किस्त बकाया थी आरोपियों ने परिजनों से किस्त की रकम खाते में ट्रांसफर कराने की भी कोशिश की युवक की मां ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की मामले में डीसीपी दक्षिणी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
बुलंदशहर में नाली किनारे पत्थर हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर खूनी संघर्ष। जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव और कई राउंड फायरिंग की भी सूचना। घटना में एक युवक को गोली लगने की सूचना। बवाल में आधा दर्जन से अधिक लोग बताये जा रहे घायल। घायल अस्पताल में भर्ती, हायर सेंटर भेजे गए गंभीर घायल। गांव भारी पुलिसफोर्स तैनात किया गया, सिकंदराबाद के बिशनपुर मामला।0
0
Report
Advertisement
काबुल गांव में सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीण आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:काबुल गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाया जाम आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया मार्ग पर ग्रेवल डलवाने की मांग नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सड़क की सफाई की मांग काबुल गांव की नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान 11 सितंबर को कलेक्टर को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अधिकारी प्रिया व्यास0
0
Report
महिला की दिलेरी: उबलड नदी में जान पर खेलकर बकरियां बचाई, रेस्क्यू में बहादुरी की कहानी
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के उबलड गांव में महिला की दिलेरी, उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बचाई बकरियों की जान! अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी झमकू बाई, बकरियों को बहने से बचाने के लिए बीच पानी में लकड़ी पकड़कर डटी रही। बड़ा हादसा टला: ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से महिला और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से इंसानियत और ममता को शर्मसार नहीं, बल्कि सलाम करने वाली एक खबर सामने आई। उबलड गांव में एक महिला ने अपने बेजुबान जानवरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मामला अलीराजपुर के उबलड गांव का है, जहां झमकू बाई नाम की महिला अपने बकरे और बकरियों को लेकर नदी पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक ऊपरी इलाके में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के तेज थपेड़ों के बीच बकरियां बह न जाएं, इसके लिए झमकू बाई पानी के बीचों-बीच एक लकड़ी का सहारा लेकर मजबूती से खड़ी हो गई। अपनी जान की परवाह किए बिना वह घंटों तक उफनते पानी में बेजुबानों को संभाले रही। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद झमकू बाई और उसकी बकरियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। झमकू बाई के इस साहस की अब पूरे इलाके में तारीफ हो रही है।0
0
Report
बीती रात भारी बारिश से पहाड़ों में सड़क मार्ग मलवे से अवरुद्ध, यातायात प्रभावित
Karnaprayag, Uttarakhand:बीती रात हुई भारी बारिश से पहाड़ो में सड़कों पर जगह जगह मलवा आने से मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है । कर्णप्रयाग नैनिसेंण मोटरमार्ग पर पहाड़ी से मलवा आने पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है । जिससे कपीरी पट्टी के लोगो का कर्णप्रयाग तहशील से सम्पर्क कट गया । सूचना पर लोकनिर्माण विभाग की मशीनरी ने मौके पर पहुँची और मार्ग से मलवा हटाया तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया । इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते दिखे ।0
0
Report
Advertisement
महोबा तालाब डूबने से किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, मां के साथ तालाब में नहाने गई थी 14 वर्षीय मृतक मानवी, नहाते समय तालाब में डूबने से मचा हड़कम्प, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से रेस्कयू कर निकाला बाहर, अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही किया मृत घोषित, किशोरी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, तीज पर्व के बाद आज व्रत समापन पर मां के साथ तालाब स्नान करने पहुंची थी मृतका, कबरई थाना व कस्बा क्षेत्र के वर्मा तालाब की घटना।0
0
Report
भालू को आबादी के पास छोड़ने पर बालोद के ग्रामीणों का आक्रोश, 24x7 सुरक्षा जारी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद रानीमाई मंदिर के पास से पकड़े गए भालू को मरदेल गांव से महज 500 मीटर दूर छोड़ने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ियों को रोककर तीन रेंजरों समेत पूरी टीम को करीब तीन घंटे तक घेर कर रखा। मामला बिगड़ता देख डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि भालू को उसके मूल क्षेत्र में न छोड़कर आबादी के पास छोड़ दिया गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई है। तनाव बढ़ता देख बालोद एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भालू को दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, तब तक सुरक्षा के लिए गांव में 5 वनकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। लिखित समझौते के बाद ही ग्रामीणों ने अधिकारियों और वाहनों को जाने दिया।0
0
Report
बारिश के दौरान मंदसौर में जान जोखिम में डालकर कार और बाइक के वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मंदसौर में सोमवार ہوئی बारिश के दौरान जोखिम में जान डाले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहे हैं। पहला वीडियो सुवासरा का बताया जा रहा है जिसमें रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से भरे पानी के बीच से कार सवार वाहन निकालने का प्रयास करता है लेकिन कार बहने लगती है; हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह लोगों ने रस्सी के सहारे कार को बांधा और ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकल लिया गया। दूसरा वीडियो मल्हारगढ़ का बताया जा रहा है जिसमें बहते पानी के बीच से मोटरसाइकिल सवार निकालने का प्रयास करते हैं और बीच में फंस जाते हैं। दोनों वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है के वीडियो सोमवार का है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आते हैं तो थोड़ी देर बाद उतर भी जाते हैं, लेकिन अति शीघ्रता के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।0
0
Report
Advertisement
पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा के विरोध पर सुरक्षा बढ़ी, वाटर कैनन भी तैनात
Patna, Bihar:पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास छात्रों का प्रदर्शन प्रस्तावित है जिसे देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जेपी गोलंबर के पास तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है मौके पर वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं0
0
Report
Sawalkote HEP bid उद्घाटन: Ramban के लिए न्याय और स्थानीय रोजगार की मांग मजबूत
Sawalkote Joint Action Committee (SJAC), Ramban ने Sawalkote Hydroelectric Project के Lot-I के तकनीकी बिड के उद्घाटन का स्वागत किया, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास और प्राथमिक रोजगार की मांग दोहराई। Ramban में Dak Bungalow में SJAC की उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिभाषक फैयरोज़ खاں ने की। बैठक Sawalkote HEP के Lot-I के लिए 9 सितम्बर को तकनीकी bid के उद्घाटन के बाद हुई, परियोजना का अनुमानित मूल्य लगभग ₹5129 करोड़ है। अगला चरण पांच प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियाँ shortlisted बताई गईं: Adani Infra India Limited, Hindustan Construction Company, Larsen & Toubro, Patel Engineering और Rithwik Projects. SJAC के अध्यक्ष फैयरोज़ खाँ ने Ramban के लोगों और समिति के सदस्यों को इस माइलस्टोन पर बधाई दी और कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Ramban परियोजना के submergence burden का लगभग 88 प्रतिशत वहन करता है और project-affected परिवारों के भविष्य पर विचार किए बिना कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। SJAC Legal Advisor Muzaffar Lone और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि ground-level execution से पहले परियोजना-affected परिवारों की वास्तविक grievances को दूर किया जाना चाहिए। समिति ने seven-point charter of demands दोहराई, जिसमें समय पर निष्पादन, कानून के अनुसार fair compensation, स्थानीय युवाओं के लिए 100 प्रतिशत प्राथमिकता, व्यापक पुनर्वास और पुनर्स्थापन, road connectivity और diversion plans की स्पष्टता, unused acquired land की समीक्षा और environmental safeguards शामिल हैं। SJAC ने कहा कि वह आगामी Financial bid opening और contract award प्रक्रिया की कड़ाई से निगरानी करेगा और स्थानीय लोगों के legítime हितों को bypass करने के any प्रयास को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक résistance के साथ रोकेगा।0
0
Report
काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम. हिण्डोली तहसील के ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले काबुल गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया रोड तक ग्रेवल डलवाने की मांग की. नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने, सड़क की सफाई और काबुल गांव की नालियों की सफाई करवाने की मांग भी रखी. ग्रामीणों के अनुसार 11 सितंबर को भी कलेक्टर को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
