icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
Govind ChauhanGovind ChauhanFollow9 Jan 2025, 12:46 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुआ में जलजमाव और नाली-गंदे पानी से ग्रामीणों का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Giridih, Jharkhand:जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सड़कों पर जलजमाव की समस्या और नाली के पानी को किसी की सार्वजनिक जमीन पर निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसी मामले को लेकर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि विधायक जब क्षेत्र में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई. लोगों का कहना था कि बरसात में सड़क तालाब बन जाती है. नाली का गंदा पानी घरों और सार्वजनिक जमीन पर फैल रहा है. जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इस दौरान लोगों की नाराज़गी देख विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि "हम क्या कर सकते हैं, हम सरकार के पास प्रस्ताव भेजते हैं, लेकिन सरकार हमारी बात सुन ही नहीं रही है. विधायक के इस बयान के बाद लोगों में और भी नाराज़गी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस समस्या का समाधान करना चाहिए. लेकिन वे सिर्फ सरकार के ऊपर बाते फेंक कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है. लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्या के समाधान कराने के लिए चूना है. लेकिन वे लोगों की बाते भी नहीं सुनती है."
0
0
Report
Advertisement

चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों-विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात के लिए बैठकें करेंगे

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों और विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे सीएम मंत्रीयों और विधायकों से शाम करीब 6:00 बजे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात करेंगे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 11:00 बजे CMO के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य प्रधान सचिव (CPS) प्रधान सचिव (PS) और दोनों उप प्रधान सचिव(DPS) के साथ सचिवालय में बैठक करेंगें सीएम 12:00 बजे इनोवेशन सोसाइटी गवर्निंग काउंसिल कमेटी के साथ सचिवालय में बैठक करेंगे इसके बाद सीएम करीब 1:15 बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगें सीएम नायब सैनी करीब 2:00 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचमकल पंचकूला जाएंगे
0
0
Report

चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का हमला

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से हताश विपक्ष अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं पर फोड़ने का प्रयास कर रहा है। शकुन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों एसएस संधू व विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान से चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हुई है। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर को तथ्यहीन और काल्पनिक बताते हुए कहा कि ऐसी खबरों के जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सुरक्षित और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताना तथा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाला बयान है। शकुन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग या किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले ठोस तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त प्रमाण के लगाए जा रहे आरोपों से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस से चुनाव प्रक्रिया को लेकर किए गए कथित भ्रामक दावों पर देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। बाइट:- शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव
0
0
Report

महराजगंज दुर्गा मंदिर के पास कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास आज सुबह दुल्हा घर के नाम से कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने शोरूम के अंदर और आसपास पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद टीम ने आसपास के हिस्सों में भी जांच की ताकि दोबारा आग न भड़क सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है । आग से शोरूम में रखा लाखो के कपड़े और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल, 5 युवक गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल फैलाकर बिहार ले जाने की कोशिश. मध्यस्थ मुस्लिम युवकों के द्वारा नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर आतंकित करने की कोशिश की गई. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में 5 संदिग्ध युवकों को घेरा. युवकों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया. आरोप है कि ये युवक नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर बाहर ले जाने की योजना बनाते थे. कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही सभी युवकों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया. शिव शक्ति अखाड़ा के नेता कृष्णा तिवारी ने इसे सुनियोजित प्रेम जाल और देह व्यापार से जुड़ा सिंडिकेट बताया और कानपुर में ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त न करने की बात कही.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top