Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई में ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक कि गई जान और एक घायल

Sept 17, 2024 06:18:40
Hardoi, Uttar Pradesh

कछौना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ -हरदोई मार्ग पर भीरीघाट के पास ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ट्रैक्टर पर बैठे जयजयराम निवासी प्रतापपुर थाना बघौली की जान चले गई। जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर दो टुकड़ों में हो गया, जबकि ट्रक भी पलट गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DMDILEEP MISHRA
Mar 22, 2026 13:01:23
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा शातिर गैंगस्टर विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता और उसकी पत्नी बसंती गुप्ता द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 40 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है । यह कार्रवाई जिलाधिकारी आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के تحت की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्की नेपाली एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो लंबे समय से पलिया और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ पलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्करी के अवैध धंधे से अर्जित काली कमाई का उपयोग कर ग्राम थारू पुरवा में अपनी पत्नी के नाम पर 1100 वर्ग फीट का एक मकान तैयार किया था। जिसको लेकर रविवार को क्षेत्राधिकारी पलिया जितेन्द्र सिंह परिहार और तहसीलदार पलिया ज्योति वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने मुनादी कराकर और डुग्गी पिटवाकर आसपास के लोगों को इस कुर्की की सूचना दी। इसके बाद सरकारी आदेश का बोर्ड लगाकर संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया गया। बाइट -जितेंद्र परिहार (सीओ, पलिया)
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 22, 2026 13:01:06
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 13:00:49
Faridabad, Haryana:नशे की हालत में डेढ़ सौ फीट ऊंची पानी की टंकी में गिरा 25 वर्षीय युवक फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्ष का युवक नशे की हालत में करीब डेढ़ सौ फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड को मिली। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की मदद से समय रहते ही युवक को पानी की टंकी से बाहर निकाल लिया गया और उसकी जान बची। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। वही जानकारी देते हुए स्थानीय युवक आकाश सोलंकी और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली थी वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टंकी से नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल युवक नशे की हालत में है और गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 12:54:32
Hariharpur, Gobindpur, Uttar Pradesh:रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर (सुगहिया) कॉलोनी में शनिवार की रात्रि चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपए नकदी तथा 50 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे करमचारी मनोज गुप्ता वाराणसी सिटी स्टेशन पर सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात है 5 वर्ष पूर्व गोविंदपुर कॉलोनी में जमीन लेकर मकान बनवाकर रह रहे थे शनिवार की रात्रि लगभग 11 बजे अपने पत्नी व दोनों बच्चों के साथ नवरात्रि में विंध्याचल दर्शन करने गए हुए थे जब रविवार की भोर में 3 बजे के लगभग वापस आए तो गेट खोला और ऊपर गए तो देखा कि ताला बंद था लेकिन कुंडी टूटी हुई थी और जब शयन कक्ष में प्रवेश किया तो देखा कि उसके भी दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था साथ ही 4 अलमारी, अटैची बक्सा टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था जिस पर पीड़ित मनोज गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा तथा इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़ित मनोज गुप्ता ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए नगद तथा 50 लख रुपए के आभूषण पैर हाथ साफ कर दिए मनोज गुप्ता के अनुसार जेवरात उनकी पत्नी व माताजी का था जिन्हें वर्षों पहले बनवाया गया था लेकिन वर्तमान में उनकी कीमत काफी हद तक बढ़ चुकी है फिर तूने बताया कि चोरी से पूरा परिवार सदमे में है और असुरक्षित महसूस कर रहा है
150
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 22, 2026 12:49:25
230
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 22, 2026 12:49:02
Jaipur, Rajasthan:उदयपुर में निर्मल कुमार खत्री, थानाधिकारी, और भल्लाराम पटेल कांस्टेबल पुलिस थाना माण्डवा, को 8 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर ने कार्रवाई करते हुये निर्मल कुमार खत्री, थानाधिकारी पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर और भल्लाराम पटेल कांस्टेबल पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर को आठ लाख रूपये (1,00,000/- एक लाख रूपये भारतीय चलन मुद्रा के नम्बरी नोट और सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को जरिये गोपनीय सूत्र से यह शिकायत मिली थी कि परिवादी को पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर में दर्ज प्रकरणों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख (बीस लाख रूपये) रिश्वत राशि की मांग की जा रही है. शिकायत के वेरिफिकेशन में सामने आया कि प्रत्येक आरोपी के एवज में 5 लाख रूपये कुल 20 लाख रूपये की मांग की जा रही है। आरोपी 8 लाख रूपये की राशि लेने पर सहमत हुये और रविवार को आरोपी को परिवादी से 8 लाख रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया
140
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 22, 2026 12:48:53
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में एक युवक ने झूठी सूचना देकर DIAL-112 को बुलाया और फिर कॉन्स्टेबल पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की हैं। समय रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छीन ली, जिससे वह आग नही लगा पाया। दरअसल मामला ग्वालियर के बेहट सर्कल के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फदलपुर का हैं। जहां मनोज कुशवाह नाम के युवक ने खुद के साथ मारपीट होने की सूचना FRV को दी थी। युवक नशे में था और झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया। FRV के पहुचते ही युवक मनोज ने पेट्रोल की बोतल निकालकर कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह पर उड़ेल दिया और जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश कराला तभी पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू किया। और उससे माचिस छुड़ा ली आरोपी को पकड़े के दौरान कॉन्सेबल से उसकी हाथापाई हो गई आरोपी ने कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
214
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 22, 2026 12:48:39
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव 2026 पर कहा, "मैं बिहार दिवस पर बिहार के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं... कुछ साल पहले, हमने BITO (बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन) लॉन्च किया था। सोच यह है कि एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे हर बिहारी जो बिहार में नहीं रहता है, दूसरे देशों और राज्यों में खुद को इतना मज़बूत बना ले कि वे अब बिहार के लोगों के लिए कुछ करना चाहें... यह इंडस्ट्री के उन लोगों को एक साथ लाकर बनाया गया है जो बिहार में योगदान देना चाहते हैं... BITO में हम शुरुआती स्टेज में एक यूनिवर्सिटी पर काम कर रहे थे, आज यह घोषणा भी हुई, बहुत जल्द बिहार में एक वैश्विक स्तर की यूनिवर्सिटी मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान के नाम पर बनेगी, जिसका भूमिपूनज जल्द किया जाएगा।मैं बिहार के हर ब्लॉक में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाना चाहता हूं; हमने उस दिशा में भी काम शुरू कर दिया है... हमने आज कई क्षेत्रों में LOI साइन किए हैं... BITO सरकार के साथ मिलकर उस दिशा में योगदान देने के लिए तैयार है..."
197
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 22, 2026 12:48:28
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेल मंडल के गोमो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत से बनाए गए नए फुट ओवर ब्रिज अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे है। गोमो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था, ताकि लोगों को प्लेटफॉर्म बदलने में किसी तरह की दिक्कत न हो, लेकिन यह नया पुल अब अपनी खामियों के कारण सवालों के घेरे में आ गया है। ब्रिज की सीढ़ियां इतनी खड़ी बनाई गई हैं कि चढ़ना आम लोगों के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है।जिससे लोग गिरकर घायल हो रहे है। दिसम्बर माह में फूट ओवर ब्रिज से जा रहे यात्री गिर गया था जिसमे वह घायल हो गया था। वही 10 मार्च मंगलवार को फुलारीटांड़ निवासी करीब 60 वर्षीय जयराम बेलदार धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पुल पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान انہیں अचानक हार्ट अटैक आया था। आनन फानन में अस्पताल भेजा गया था। बार बार हो रही घटना से निर्माण डिजाइन पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
224
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 22, 2026 12:48:03
Jaipur, Rajasthan:राज्य में खेजड़ी सहित हरे पेड़ों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रस्तावित विधेयक के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, विधि, राजस्व और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर विधेयक का ड्राफ़्ट प्रस्तुत किया, जिस पर बिंदुवार मंथन किया गया। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि कानून को अंतिम रूप देते समय आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर प्रावधान शामिल करने पर सहमति बनी। विधेयक में क्षेत्राधिकार, जांच प्रक्रिया, न्यायिक व्यवस्था, अपील, दंड प्रावधान और क्रियान्वयन तंत्र जैसे पहलुओं को विस्तार से शामिल करने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा संरक्षित पेड़ों की एक सूची तैयार कर उसे कानून का हिस्सा बनाने का निर्णय भी लिया गया, ताकि संवेदनशील प्रजातियों को विशेष संरक्षण मिल सके। बैठक में मिले सुझावों के आधार पर विधेयक का संशोधित प्रारूप जल्द तैयार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मजबूत और प्रभावी कानूनी ढांचा स्थापित करना है।
87
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 22, 2026 12:47:51
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित गलता मन्दिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना हुवा है ,प्रशासनिक उदासीनता के चलते गलता मन्दिर के पुजारी को ना तो पिछले कई महीनों से पूजा अर्चना का mejhanana मिल रहा है और ना ही भगवान के भोग लगाने का पैसा मिल पा रहा है ,ऐसे में मन्दिर पुजारी द्वारा अपने जेब खर्च से ही भगवान को भोग लगाने के लिए प्रसादी तैयार करने के अलावा अन्य मन्दिर खर्च भी जेब से ही किया जा रहा है , गलता मन्दिर पुजारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि आज से करीब 21 महीनों पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जयपुर स्थित गलता पीठ के संत अवधेशानंद महाराज को अयोग्य घोषित कर निलंबित कर दिया गया था ,जिसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार जयपुर कलेक्टर को गलता पीठ का रिसीवर नियुक्त किया गया था ,सवाई माधोपुर गलता मन्दिर जयपुर गलता पीठ के अधीन आता है , ऐसे में जयपुर कलेक्टर के आदेशानुसार सवाई माधोपुर गलता मन्दिर का रिसीवर सवाई माधोपुर कलेक्टर द्वारा सवाई माधोपुर के तहसीलदार को रिसीवर नियिक्त किया गया था ,रिसीवर नियुक्त किये 21 महीनों से अधिक का समय व्यतीत हो गया ,लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक उन्हें ना तो उनका मेहनताना दिया गया ओर ना ही भगवान के भोग सहित मन्दिर खर्च का कोई कोई पैसा दिया गया ,प्रशासन द्वारा मन्दिर व्यवस्थाओं को लेकर आज तक एक पैसा भी उन्हें नही दिया गया ,ऐसे में पुजारी द्वारा अपने जेब खर्च से ही भगवान का भोग प्रसाद तैयार करने के साथ ही अन्य मन्दिर व्यवस्थाएं की जा रही है ,लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है ,मन्दिर पुजारी का कहना है कि उनके द्वारा कई मर्तबा जिला कलेक्टर एंव रिसीवर तहसीलदार को इस समस्या से अवगत करवाया गया ,लेकिन ना तो कलेक्टर कोई ध्यान दे रहे है ओर ना ही रिसीवर कोई ध्यान दे रहे है , ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है ,पुजारी ने उसका बकाया मेहनताना दिलाने सहित मन्दिर में भगवान के भोग प्रसाद सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए बकाया खर्च दिलाने के साथ ही आगामी दिनों में उनका वेतन और भोग प्रसाद का पैसा समय पर दिलाने की मांग की है ।
104
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 22, 2026 12:47:21
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 10 घंटे में करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी हुई कैंटर गाड़ी और उसमें भरा लाखों का सामान भी बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है 19 मार्च की रात औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पी.जी. टेक्नो कंपनी के बाहर एक कैंटर गाड़ी खड़ी थी, जिसमें कंपनी का कीमती सामान भरा हुआ था। चालक कुछ देर के लिए अंदर गया, लेकिन वापस लौटने पर गाड़ी मौके से गायब मिली। इसके बाद मामले की शिकायत थाना भिवाड़ी में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर तलाश शुरू की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरचंद को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी हुई कैंटर गाड़ी समेत करीब 62 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल थे।
145
comment0
Report
Advertisement
Back to top