Back
हरदोई में सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल: आरोपी गिरफ्तार
ADASHISH DWIVEDI
Dec 11, 2025 11:31:56
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में कोतवाली हरपालपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
ज्योतिपुरवा गांव निवासी भाजपा पदाधिकारी कमलेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने फेसबुक स्टोरी पर ऐसी फोटो पोस्ट की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैरों में बैठे हुए दिखाया गया था। इसे अमर्यादित बताते हुए उन्होंने कार्रवाई की मांग की。
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शीतल यादव उर्फ झबुले ने आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गुलौली गांव निवासी शीतल यादव उर्फ झबुले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित फोटो वायरल करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, गलत या अमर्यादित सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report