241001
Hardoi: ऑटो में महिला से एक लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सिनेमा चौराहे से घर लौट रही महिला गुड़िया बेगम के साथ ऑटो में ठगी का मामला सामने आया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी 2025 को ऑटो में पहले से बैठी महिला ने चालाकी से उनके पर्स से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत पर कोतवाली शहर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी महिला गीता, निवासी ग्राम दूरियां, थाना पोवाया, जनपद शाहजहांपुर को एक लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरवाई में शराब विवाद: फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है।0
0
Report
मज़फ्फरनगर में संदिग्ध मौत: इरशाद के शव से इलाके में सनसनी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, 45 वर्षीय इरशाद की मौत से सनसनी, गांव के रास्ते पर मिला इरशाद का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा, मृतक इरशाद के चेहरे पर चोट का निशान, इरशाद की मौत से परिवार में कोहराम, नगर कोतवाली के शेरपुर गांव का मामला।0
0
Report
बारिश में प्रशासन एक्शन मोड: DM ने आपदा नियंत्रण कक्ष से हालात जायजा
Pithoragarh, Uttarakhand:लगातार बारिश के बीच अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया हालात का जायजा पिथौरागढ़। जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर जिले में बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अवरुद्ध सड़क मार्गों समेत अन्य आपात परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले की विभिन्न तहसीलों में संचालित आपदा कंट्रोल रूम से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को बरसात के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले की पूरी आपदा प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय और अलर्ट मोड पर रखा जाए। सड़क मार्गों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया जाए। सभी जेसीबी मशीनों को तत्पर स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना देरी के कार्रवाई की जा सके। पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण कहीं भी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम की लोगों से अपील जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और जोखिम वाले स्थानों पर न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है. आपदा कंट्रोल रूम: 8218857220 8449305857 05964226326 इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Mau, Uttar Pradesh:0
0
Report
जालौन में बारिश से मलंगा नाला उफान, गुजरते ग्रामीण जोखिम उठाकर पार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश से उफनाया मलंगा नाला पानी में डूबा रपटा, जान जोखिम में डालकर मलंगा नाले का रपटा पार कर रहे ग्रामीण, बाइकों से भी उफनाए नाले को पार कर रहे ग्रामीण, सुरक्षा व्यवस्था के कोई पुख्ता इंतजाम न होने से हादसे का खतरा, वर्षों से बनी समस्या का नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों ने की सुरक्षा इंतजाम की मांग, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सिरसाकलार-बाबई सम्पर्क मार्ग का मामला。0
0
Report
स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े: स्वास्थ्य मंत्री ने सतर्क रहने की चेतावनी
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के लागातर केस सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बयान- स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से तैयार है. अलग-अलग तरीके से विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है.. सभी जिलों में निर्देश जारी कर दिया गया है. डरने की जरूरत नहीं है सतर्क रहें.. CG के अलग अलग जिलों में ED की कार्रवाई पर कहा- बीजेपी जीरो टॉलरेंस की सरकार चलाती हैं. भ्रष्टाचार को बीजेपी बर्दाश्त नहीं करती है. जहां गड़बड़ी हुई है वहां ईडी कार्यवाही कर रही है. बीजेपी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला- गुमराह करने का कांग्रेस की पुरानी आदत है. आदिवासी समाज को छलने के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. कौन किसका हमदर्द है जनता जानती है. बस्तर में दशकों तक विकास नहीं हो पाया इसका कारण कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस के अंदर बदले का भाव है. सत्ता के लुलुपता में बस्तर का दौरा करना चाहते है. भूपेश बघेल के RSS नफरत की पाठशाला चलाती है वाले बयान का किया पलटवार- कांग्रेस को नफरत और प्रेम की परिभाषा नहीं आती. विषम परिस्थितियों में RSS काम करती है. RSS देश और समाज की रक्षा करती है. अगर ऐसे काम करने वाले को नफरत कहती है कांग्रेस.. प्रेम किसे कहते है कांग्रेस पार्टी बताए? बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
झारखंड में दो दिन भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
Ranchi, Jharkhand:सोमवार की देर शाम से ही राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है जो आज भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग का यह अनुमान है कि अभी दो दिनों तक फिलहाल बारिश से निजात मिलती नहीं दिख रही और भारी बारिश ने झारखंड में एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पलामू और सिंहभूम के इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। वहीं रांची, गुमला और लोहरदगा समेत आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में नदी-नालों और झीलों के किनारे जाने से बचें, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहे क्योंकि लगातार बारिश कभी भी मुसीबत का सबब बन सकती है।0
0
Report
बांसवाड़ा के वार्ड 30 में विकास-मतदान पर आक्रोश, मतदान बहिष्कार की चेतावनी
Banswara, Rajasthan:इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर में नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड 30 में विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश सामने आया है। टूटी सड़क और लंबे समय से विकास की अनदेखी से नाराज वार्डवासियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। वार्ड में जगह-जगह “पहले विकास, फिर मतदान” और “नेताओं की एंट्री बैन” के पोस्टर लगाए गए हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड में सड़क का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था, लेकिन उसके बाद से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई और नई सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। टूटी सड़क को लेकर जैन समाज के महिला, पुरुष और युवाओं ने एकजुट होकर विरोध जताया है। वार्डवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सड़क और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। विरोध के चलते वार्ड 30 में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। चुनावी माहौल में विकास का मुद्दा अब सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है।0
0
Report
अलीगढ़ पुलिस ने 200 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 200 खोए मोबाइल बरामद, SSP नीरज कुमार जादौन ने असली मालिकों को लौटाए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान, 34 लाख 16 हजार 322 रुपये कीमत के 200 मोबाइल बरामद, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने ट्रेस किए मोबाइल, अलग-अलग कंपनियों के 200 मल्टीमीडिया मोबाइल पुलिस ने किए बरामद, मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने अलीगढ़ पुलिस का जताया आभार, SSP नीरज कुमार जादौन ने लोगों को CEIR पोर्टल की दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर कांडा के धपोलासेरा में सड़क हादसा: युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा क्षेत्र के धपोलासेरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ग्राम अल्कन्या निवासी 30 वर्षीय शंकर सिंह नगरकोटी पुत्र कृपाल सिंह की मौत हुई है। वहीं 28 वर्षीय राहुल नगरकोटी पुत्र नरेंद्र सिंह नगरकोटी घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही कांडा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल सीएचसी कांडा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
देहरादून में तेज बहाव से क्रेटा-स्कॉर्पियो डूबे, 2 मौत, एक घायल
Dehradun, Uttarakhand:यह खबर देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र से है। भारी बारिश की वजह से पानी के सैलाब के सामने सभी ताकत ढीली पड़ गईं। लोअर कंडोली क्षेत्र में पौधा रोड पर कंडोली पुल के पास एक राजस्थान नंबर की क्रेटा और हरियाणा नंबर की स्कार्पियो तेज बरसाती बहाव में बह गईं। तस्वीरों मेंVehicles बहते हुए बरसाती नाले में काफी दूर तक चले गए। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक सुरक्षित बच गया। घटनाकी सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। जानकारी मिली कि तेज बहाव में बह चुकी क्रेटा में एक युवक और दो युवतियाँ सवार थीं। SDRF ने रात के अंधेरे में कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। बरसाती नाले में लगभग 2 किलोमीटर दूर सहज नामक युवती घायल अवस्था में बची। वहीं कार में सवार राजस्थान के जयपुर निवासी 20 वर्षीय अक्षय और एक अन्य युवती का शव बरामद हुआ और पुलिस के हवाले किया गया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद SDRF ने पूरी रात तेज बहाव में रेस्क्यू और सर्चिंग जारी रखी। नाले के दोनों किनारों पर आवाजाही रोक दी गई है ताकि बचाव कार्य निर्बाध रहे। अभी इन वाहनों को नाले से निकालना बाकी है।0
0
Report
तेंदुए ने बरामदे में सो रहे युवक को उठा लिया, अधखाया शव मिला
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में बरामदे में सो रहे युवक को तेंदुए ने बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला अध-खाया शव,घटना से इलाके में हड़कंप, ख़बर बहराइच से है,जहाँ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत महबूबनगर गांव में मंगलवार भोर एक दर्दनाक घटना हुई। घर के बरामदे में सो रहे 30 वर्षीय युवक राम सिंह को तेंदुआ उठा ले गया। परिजनों के मुताबिक युवक सुबह करीब 3 बजे बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया। परिवार की नींद खुली तो खोजबीन शुरू की, कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में युवक का आधा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना पर वन विभाग और मोतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने आंगन में मिले पगमार्क के आधार पर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल जंगल से महज 700 मीटर दूर है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की चहलकदमी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही。 वहीं DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराकर,तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया जा रहा है,वहीं लोगों को अलर्ट रहने की अपील की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
AAP का प्रदर्शन: सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार, BJP सांसदों के पहुंचने से हंगामा
Ludhiana, Punjab:सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों के पहुंचने पर AAP का प्रदर्शन, लुधियाना में भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में तीन भाजपा सांसदों के पहुंचने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आज पंजाब भर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना में भी AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर पुलिस ने बैरिकोडिंग कर दी है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर पुलिस कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की जा रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं, भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धीरे-धीर्शे एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। बैरिकेडिंग के चलते वाहन चालकों को भी कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। AAP नेताओं का कहना है कि सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में भाजपा सांसदों की मौजूदगी को लेकर पार्टी अपना विरोध जताएंगी।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे तक AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यालय की तरफ कूच करने तथा घेराव का प्रयास किया जा सकता है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
बेतिया के कुमारबाग में युवक की हत्या, अपराधी फरार; पुलिस जांच शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या को अंजाम दिया है कुमारबाग थाना अंतर्गत तुरहापट्टी गांव के सरेह में एक युवक का शव मिला है युवक की हत्या कर अज्ञात अपराधियों ने शव को ठिकाने लगा फरार हो गए है मृत युवक का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है जो तिवारी टोला वार्ड नम्बर पांच का रहने वाला था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक सुबह में आदित्य को घर से बुलाकर ले गए युवक की हत्या को अंजाम देकर उसके शव को ठिकाने लगा रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया जिसके बाद पुलिस पहुंची परिजनों का आरोप है पैसे के लेन देन में उनके बेटे की हत्या की गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है0
0
Report
पुत्री को बुरी नीयत से जबरदस्ती तिल्ली के खेत में घसीटने का आरोप
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही एक युवक पर बुरी नीयत से अपनी पुत्री को तिल्ली के खेत में घसीट कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने के लिए गई थी। उसी समय अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले सुखपाल पुत्र रामपाल ने बुरी नीयत से उसकी पुत्री को पकड़ लिया और तिल्ली के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसे छेड़खानी का अश्लील हरकतें की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
