241001
हरदोईः बजट पर बोले भाकियू अंबावता गुट के मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, 'यह किसानों को मायूस करने वाला बजट'
Hardoi, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर हरदोई में भाकियू अंबावता गुट के मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि यह बजट हमारे किसानों का बजट नहीं है। इस बजट से किसान भाइयों को बहुत बड़ी उम्मीद थी कि सरकार नए साल पर ऐसा बजट पेश करेगी जिससे हमारे किसानों का भला होगा, लेकिन इसमें किसानों का कुछ है ही नहीं। यह बजट किसानों को मायूस करने वाला बजट है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पठकाना प्रीमियर लीग का आदि तिवारी ने शुभारंभ किया
Shahabad, Uttar Pradesh:पठकाना रामलीला के मैदान में शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के सुपुत्र आदि उपेंद्र तिवारी ने पठकाना प्रीमियर लीग 2.0 क्रिकेट मैच का फीता काटकर और पहला शॉट मार कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान संपन्न हुआ। आदि उपेंद्र तिवारी ने क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आदि उपेंद्र तिवारी ने कहा क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल बन चुका है। अधिकतर युवाओं का इस खेल की झुकाव होता जा रहा है। उन्होंने कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए इसमें एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती है । जीतने वाला अगर खुश होता है तो हारने वाले को अफसोस नहीं करना चाहिए बल्कि अगली बार और मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लेना चाहिए। मेरा मानना है कि निश्चित ही टीम को सफलता मिलेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने भी सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजक नीतीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
हाथरस में वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बाइक; नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के कस्बा सासनी के रुदायन रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग के दौरान एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वोहरन निवासी प्रदीप पुत्र सीताराम की बाइक का स्टैंड टूट गया था। वेल्डिंग कराने के लिए बाइक दुकान पर भेजी गई थी। दुकानदार जब बाइक के स्टैंड की वेल्डिंग कर रहा था, उसी दौरान चिंगारी से बाइक में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वेल्डिंग की दुकान पर आग बुझाने के लिए कोई भी सुरक्षा संसाधन, जैसे अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), उपलब्ध नहीं थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता या आग पास की अन्य दुकानों तक फैलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।0
0
Report
चठिया पुल पर जल सत्याग्रह करने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन दिया
Shahabad, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली द्वारा समस्याओं के समाधान न होने से आजिज आकर चठिया पुल पर जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 16 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे जल सत्याग्रह किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को दोपहर 1:30 बजे नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा को जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष का कहना है कि लगातार समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसलिए मजबूर होकर जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बालिका से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:्शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक कॉस्मेटिक दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली मां के अनुसार 7 जुलाई को उसकी 6 वर्षीय पुत्री बाजार संभा निवासी नन्हू की कॉस्मेटिक दुकान पर बर्तन धोने वाला ब्रश लेने गई थी। आरोप है कि युवक नन्हू ने बच्ची के शरीर के आपत्तिजनक स्थानों पर छेड़छाड़ की और दूसरे दिन फिर बुलाया। मां के अनुसार उसकी बेटी दूसरे दिन जब फिर गई तो फिर दुकानदार ने उसके साथ वही हरकत की। तब बेटी ने सारी बातें घर पर बताई। उसके बाद मां ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली: जसोलामें निर्माणाधीन दीवार ढहने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: YOUTH DIES AFTER UNDER-CONSTRUCTION WALL COLLAPSES IN JASOLA, TWO WORKERS INJURED / ACCIDENT SITE VISUALS / SURAJ NARAYAN YADAV (SECURITY GUARD) S/B0
0
Report
प्रताप नगर छात्रा मौत मामला: परिवार का धरना, सीबीआई जांच की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के प्रतापनगर में 13वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर धरना दे दिया... मांग है CBI जांच की... परिवार का कहना है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है... लेकिन जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ परिवार को समझाने पहुंचे तो बातचीत के दौरान उन्होंने कहा... 'सड़क पर न्याय नहीं मिलता, न्याय कानून से मिलता है...' इसके बाद राठौड़ ने मीडिया से कहा कि हम न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन धरना देकर सड़क पर बैठना उचित नहीं है... प्रतापनगर में छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। वो चाहते हैं कि सीबीआई जाँच हो। इधर पुलिस और बीजेपी नेताओं ने समझाइश की कोशिश की लेकिन परिवार अपनी मांग पर अड़ा रहा। CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड आदि के निष्पक्ष जांच की मांग जारी है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शाम को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली तक बात करेंगे, लेकिन धरना सड़क पर नहीं चलेगा। उन्होंने कहा न्याय कानून से मिलता है और अंदर बैठकर बात होती है। मनीष गर्ग पिता ने सीबीआई जांच की मांग लिखित में की। राठौड़ ने कहा मैं मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए हर संभव मदद दूँगा। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे न्याय की मांग कर रहे हैं। कई बार कैंडल मार्च, ज्ञापन दे कर धरना दिया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच जारी है, लेकिन परिवार सीबीआई से कम किसी बात पर तैयार नहीं है। यह मामला अब सिर्फ एक संदिग्ध मौत नहीं बल्कि न्याय, जांच और राजनीतिक संकेत का है।0
0
Report
Advertisement
अकबर के आरोप पर भाजपा ने कहा- कांग्रेस दिग्भ्रमित करने की कोशिश, विकास से दूरी
Raipur, Chhattisgarh:नकटी सहित छे गांवों की जमीन को बिल्डर को सौंपने की तैयारी के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि मोहम्मद अकबर ऐसी बातें कह कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस की फितरत ही दिग्भ्रमित करने की है. कांग्रेस का नवा रायपुर, रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के विकास से कोई सरोकार नहीं है, वो हमेशा इसके विकास के विरोध में रहती है0
0
Report
अकबर के आरोप: नकटी समेत भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी अंतरण
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब नकटी गांव के विवाद को सुलझाने के बजाय वहां की जमीनों को लेकर एक अन्य विवाद की तैयारी में है. शासकीय दस्तावेज स्पष्ट रूप से बताते हैं कि नकटी सहित सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की कुल 436.01 हेक्टेयर यानि करीब 1076 एकड़ भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रहेी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रस्तावित योजना में नकटी गांव की भी कुछ जमीनों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा है कि सरकार स्पष्ट करें कि इस योजना में वह विवादित जमीन तो शामिल नहीं है जहां से विस्थापन हुआ है. उन्होंने नवाक रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी निविदा के दस्तावेज के हवाले से कहा कि चयनित एजेंसी को सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत जैसी आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के बदले मिश्रित उपयोग भूमि के विकास और उसके विक्रय का अधिकार दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि उक्त जमीनों को सीधे न बेचकर डेवलपर के माध्यम से बेचा जा रहा है0
0
Report
खूंटी में पड़हा राजा व्यवस्था पर मिशनरीज अतिक्रमण पर मधु कोड़ा ने बचाव कहा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में जनजातीय समुदाय के रूढ़िवादी संगठन पड़हा राजा व्यवस्था पर पड़हा राजा का हो रहा चयन मिशनरीज अतिक्रमण कर रहा बतलाया। आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा खूंटी पहुंचे और रूढ़िवादी जनजातीय समुदाय के लोगों से सामाजिक व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान अखिल भारतीय सरना समाज के अधिकारियों के अलावे सरना संस्कृति की अगुआ लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खूंटी में ईसाई मिशनरीज पड़हा व्यवस्था पर अतिक्रमण कर रहा है। क्योंकि वह अपने आदि परंपरा को छोड़कर विदेशी धार्मिक परंपरा अपनाया है और पढ़ा व्यवस्था न केवल सामाजिक व्यवस्था है बल्कि वह एक धार्मिक व्यवस्था पर भी कार्य करता है। इससे सरना संस्कृति को मानने वाले के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस पड़हा राजा व्यवस्था में कभी भी मिशनरीज नहीं आ सकते। न ही पेशा कानून व्यवस्था के अंतर्गत आ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास, विकास की गति बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास,सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. केकडी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1268 करोड की सडक परियोजना की सौगात दी.सीएम ने पहले चरण का शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली.भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है. नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की.उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया. राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.0
0
Report
203 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न; हिंदू- मुस्लिम जोड़े शामिल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 203 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें 189 हिंदू एवं 14 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा सरकार की ओर से मिलने वाले उपहार एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।0
0
Report
आजमगढ़ में केशव मौर्य की सख्त टिप्पणी, 2027 तक कमल खिलाने का दावा
Azamgarh, Uttar Pradesh:वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सरकार प्रतिबद्ध, डिप्टी सीएम ने कहा सपा नमाजवादी है, असली पीडीए है भाजपा।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था के संबंध में कहा कि प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त एवं सुशासित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सपा सुप्रीमो पर श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर दिए जा रहे बयान पर जमकर हमलावर रहे। कहा कि सपा में परिवारवाद की भ्रष्ट राजनीति होती है, यह गुंडे माफियाओं और अपराधियों की समर्थक पार्टी है। डिप्टी सीएम ने सपा को मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति करने वाली पार्टी बताया। राम मंदिर चंदे के मामले में चल रहे विवाद पर सपा सुप्रीमो द्वारा लगातार की जा रही विवादित टिप्पणी पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम द्रोहियों का परिवार है और राम भक्तों का खून बहाने वाला परिवार है। श्रीराम जन्मभूमि चढ़ने की जो शिकायतें आई थी उस पर SIT जांच कर रही है, इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है, उस मामले में अखिलेश यादव को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव फर्जी बात ना करें। वह आजमगढ़ से सांसद भी रहे, PDA के नाम पर पिछड़े, दलितों पर जितना अत्याचार सपा की सरकार में हुआ है, इतिहास में कभी नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी फर्जी PDA है जो नहीं चल सकता है। असली PDA भाजपा में है। भाजपा में सामाजिक समीकरण का वास्तविक रूप से शानदार गुलदस्ता दिखाई देता है। जबकि सपा में परिवारवाद साफ-साफ दिखाई देता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले 2027 में आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है, जिसको लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मजबूती के साथ जुट जाये।0
0
Report
Advertisement
संभल के दवोई में अवैध कब्जों पर बुलडोजर, 22 जुलाई तक नोटिस जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल .. असमोली के दवोई में सरकारी सड़क पर काबिज अवैध कब्जेदारों में दिखाई दिया योगी के महाबली बुलडोजर का खौफ .. बुलडोजर एक्शन .. जुर्माने ..और कानूनी कार्यवाही के खौफ से PWD की सड़क पर कब्जा कर बनाए गये अवैध मकान और दुकानों पर खुद हथौड़ा चलाकर तोड़ रहे अवैध कब्जेदार मुस्लिम पुलिस ने अवैध कब्जेदारों को खुद अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए 22 जुलाई तक का बक्त दिया है... PDW की सड़क को फोर लेन बनाए जाने के लिए प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने कई गांवों के 85 अवैध कब्जे दारो को नोटिस जारी किये है । असमोली थाना इलाके के दवोई गांव का मामला0
0
Report
केकड़ी फोरलेन से राजस्थान में विकास की नई गति, कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jaipur, Rajasthan:केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास, सीएम बोले- कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क। जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. केकडी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1268 करोड की सडक परियोजना की सौगात दी. सीएम ने पहले चरण का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली. भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है. बाइट-दीया कुमारी, डिप्टी सीएम बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-बनासीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया. बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.0
0
Report
कानपुर होटल सूर्या में विवाहित प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या: चर्चा का केंद्र
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर विवाहित प्रेमी-प्रेमिका ने होटल सूर्या में आत्महत्या कर ली। दोपहर में चेक-इन के बाद कमरे को अंदर से बंद कर खौफनाक कदम उठाया गया। कलेक्टरगंज स्थित होटल सूर्या में शनिवार को दिग्विजय सिंह (33, फतेहपुर) और शिवांगी तिवारी (33, मगरवारा, उन्नाव) ने खुदकुशी कर ली। दोनों की उम्र लगभग 33 वर्ष थी। शनिवार दोपहर 12 बजे दोनों ने होटल में प्रवेश किया था और कमरे के अंदर से दरवाजा बंद पाया गया। सूचना मिली कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और स्थिति गंभीर है। मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर और उन्नाव निवासी के रूप में पुष्टि हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे। पुलिस अन्य पहलुओं से भी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
