icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow23 Jan 2025, 01:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवलेशपुर लठिया आखिरी एसीपी रोहनिया अवधेश की सक्रियता से दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा

Varanasi, Uttar Pradesh:रोहनिया / वाराणसी। दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसीपी रोहनिया अवधेश द्वारा अपने सर्किल क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। एसीपी अवधेश ने सर्किल रोहनिया के विभिन्न विसर्जन स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित आयोजकों को एंट्री-एग्जिट, भीड़ नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा उपाय और मूर्ति सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। एसीपी रोहनिया अवधेश की क्षेत्र में लगातार सक्रियता की वजह से जनता में सुरक्षा का भाव है। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित और सुगम हो रही है। रोहनिया सर्किल में दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित और सुगम हो रही है, जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने भी पुलिस के इस सहयोग की सराहना स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने एसीपी की इस सक्रिय कार्यशैली की सराहना की है।
0
0
Report

गोंडा बैंक घोटाले: गिरफ्तार दो भाइयों के साथ 21.47 करोड़ का मामला

Gonda, Uttar Pradesh:नोट- जो आज दोनों सगे भाई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनके संपत्ति नहीं कुर्क हुई है...बल्कि जो फरार चल रहे है फूल मोहम्मद उसकी कुर्क हुई है। खबर गोंडा से है। जहां यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड रुपए के बैंक घोटाले के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों जय प्रताप सिंह और राज प्रताप सिंह को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी बीते 9 महीने से लगातार फरार चल रहे थे। वही इस पूरी घटना में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी फूल मोहम्मद के खिलाफ भी गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील प्रशासन ने भी आज बड़ी कार्रवाई की है। जहां अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आज रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 8 लाख रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है। जिसमें गिर्द गोंडा,खिराभा और लक्ष्मणपुर जाट में इनकी अलग-अलग संपत्तियां हैं जिनको कुर्क किया गया है। इस पूरे मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक,तत्कालीन कैशियर समेत कई आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेज चुके हैं अभी भी कई आरोपी इसमें फरार चल रहे हैं। दरअसल बीते 12 जनवरी 2026 को गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा के शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र सती ने तहरीर देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल,अजय कुमार,तत्कालीन प्रबंधक सुशील गौतम,तत्कालीन सहायक कैशियर पवन कुमार समेत 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप लगाया था कि इन आरोपियों द्वारा लोन वितरण के नाम पर फर्जीवाड़ा वादा करके 21.47 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। बैंक वितरण की नीति और भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड द्वारा जो भी नियम बनाए गए थे उन नियमों का भी इन लोगों ने खुलेआम उल्लंघन किया है। यह भी आरोप था कि इन लोगों द्वारा खाता धारकों के साथ मिलकर के एक गिरोह बनाकर 205 खाता धारकों के लोन और बचत खातों के साथ-साथ पांच आंतरिक खातों से कुल 21.47 करोड़ का घोटाला किया है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में शराब ठेके के पास किसान की हत्या, जांच जारी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शराब ठेके के पास 55 वर्षीय किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शनिवार देर शाम खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के आमिलपुर शराब ठेके के पास का है। रामपुर ढपरपुर गांव निवासी बेचेलाल का शव रविवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने पड़ा देखा। सूचना मिलने पर उनका बेटा दीपचंद्र मौके पर पहुंचा और पिता को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे दीपचंद्र के मुताबिक, उनके पिता खेती-किसानी करते थे। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम पिता खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रात में वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह चाचा से शव पड़े होने की जानकारी मिली। बेटे ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बेचेलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी गिरिजा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके छह बच्चे बताए जा रहे हैं, जिनमें दो बेटियां हैं। मौदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह के मुताबिक, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हसनपुर मंच पर यूट्यूबर चढ़ा, चंद्रशेखर आजाद ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान मंच पर चढ़ा यूट्यूबर, चंद्रशेखर आजाद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, कहां हमें याद है कि अतीक अहमद और उसके भाई को पत्रकार के बीच में आकर गोली मार दी थी अमरोहा जनपद के हसनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के मंचीय संबोधन के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब एक यूट्यूबर मंच पर चढ़ गया। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच मंच पर पहुंचे यूट्यूबर को नीचे उतार दिया गया। घटना के दौरान मंच पर अचानक हुई इस गतिविधि से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा और मंच पर लोगों के पहुंचने को लेकर यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। संबोधन चंद्रशेखर आजाद रावण
0
0
Report

नौतनवा में पेड़ पर 20 फीट अजगर, लोग डर गए, वन विभाग देरी से पहुंचा

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवा कस्बे में पेड़ से लिपटा मिला एक विशालकाय अजगर लोगों में मचा हड़कंप है। नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि अजगर की लंबाई करीब 20 फीट है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है सूचना देने के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि रेस्क्यू टीम तत्काल भेजी जाए ताकि अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
0
0
Report

मंडला में नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा; 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा मंडला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खुड़िया में नर्मदा नदी के किनारे दबिश देकर 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जबकि 1150 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए। आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। जब्त शराब और नष्ट लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है。
0
0
Report
Advertisement

दमोह के कुम्हारी में नरकंकाल मिलने से सनसनी, शव की पहचान नरेंद्र बर्मन के रूप में

Damoh, Madhya Pradesh:कपड़े पहने नरकंकाल के रूप में मिला युवक का शव.. एंकर/ दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दरअसल कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य सड़क से कुछ अंदर जंगल के क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव कंकाल में बदल गया है जबकि उसके पास ही एक बाइक खड़ी हुई है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव की शिनाख्त कटनी जिले के बहोरी बाकल निवासी नरेंद्र बर्मन के रूप में हुई है, नरेंद्र एक हफ्ते अपनी ससुराल कुम्हारी थाना क्षेत्र के हिनौती आया था और लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आगे की जांच में पुलिस जुटी है कि आखिर नरेंद्र इस जगह पर कैसे पहुंचा उसने आत्महत्या की है या फिर ये हत्या की वारदात है।
0
0
Report

दमोह में दशहरा: रावण दहन की तैयारी पूरी, सुरक्षा चाक चौबंद

Damoh, Madhya Pradesh:कल होगा परम्परागत रावण दहन, तैयारियों का जायजा लिया प्रशासनिक टीम ने. दमोह में दशहरा से एक दिन पहले नवमी पर रावण दहन किए जाने की परंपरा है और इस परंपरा के तहत कल नवमी यानी सोमवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दमोह के तहसील ग्राउंड पर भव्य रूप से होने वाले रावण दहन को लेकर व्यापक तैयारिया की जा रही है और यहां हजारों की संख्या में लोग आयेंगे लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखा गया है। आकर्षक आतिशबाजी के साथ राम रावण युद्ध इस आयोजन की विशेषता होती है और यहां देश के अलग अलग हिस्सों से लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आते है। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद विधायक सहित तमाम जनप्रतिधियों और गणमान्य जनों को आमंत्रित किया गया है जो कि इसमें शामिल होंगे। व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस, राजस्व फारेस्ट सहित नगरीय निकाय के अफसरों और रामजी सेवा समिति के सदस्यों ने मैदान पर जायजा लिया और आयोजन को भव्य बनाने की बात कही।
0
0
Report

सक्ती में धान फसल के लिए पानी नहीं मिलने से किसान चक्का जाम की तैयारी

Sakti, एंकर,,, सक्ती जिला में धान फसल बहुतायत की मात्रा में लगाया जाता है, लेकिन किसान धान फसल के लिए नहर से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने उनको धान की पैदावार कम होने का डर है,, डभरा क्षेत्र के नवापारा ड, बसंतपुर, ठनगन, कुसुमझर के सैकड़ों किसान को धान फसल के लिए पानी की जरूरत है,डभरा क्षेत्र के ये सभी ग्राम मिनीमाता बागों डैम के टेल एरिया में आते हैं,जो की भाव क्षेत्र के लास्ट में आने से अंतिम समय में पानी मिलता है, किसान अब पानी नहीं मिलने से आंदोलन के मूड में हैं,,किसानों ने सोमवार को थाना चौक डभरा में चक्काजाम करने का निर्णय लिया है,, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन तक इसकी सूचना पहुंच चुकी हैं देखते किसानों का मेहनत कितना रंग लाता है,
0
0
Report
Advertisement

सुनेत्रा पवार के जन्मदिन पर दूधाभिषेक, विदर्भ में सूखे के खिलाफ बारिश की प्रार्थना

Akola, Maharashtra:राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या प्रदेशाध्यक्ष सुनेत्रा पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त आज अकोल्यात राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांच्या वतीने दुग्धाभिषेक करण्यात आला. यावेळी सुनेत्रा पवार यांना उत्तम आरोग्य लाभावे आणि त्यांना दीर्घायुष्य मिळावे, यासाठी प्रार्थना करण्यात आली. त्याचबरोबर राज्यावर निर्माण झालेले दुष्काळाचे सावट दूर होऊन शेतकरी बांधवांना दिलासा मिळावा, अशी प्रार्थनाही यावेळी करण्यात आली. राज्यात यंदा पावसाच्या अनियमिततेमुळे अनेक भागांमध्ये दुष्काळसदृश परिस्थिती निर्माण झाली आहे. विशेषतः विदर्भातील शेतकरी पावसाअभावी अडचणीत सापडले असून, पिकांचे नुकसान आणि वाढत्या आर्थिक संकटामुळे शेतकरी चिंतेत आहेत. अशा परिस्थितीत राज्यातील दुष्काळ दूर होऊन सर्वत्र समाधानकारक पाऊस पडावा, शेतीला सुगीचे दिवस यावेत आणि शेतकरी बांधवांच्या जीवनात सुख-समृद्धी यावी, अशी भावना राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांनी व्यक्त केली.सुनेत्रा पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्त आयोजित या उपक्रमातून त्यांच्या दीर्घायुष्याची कामना करण्यासोबतच राज्यावरील दुष्काळाचे संकट दूर व्हावे आणि शेतकरी सुखी व्हावा, असा सामाजिक संदेशही देण्यात आला. यावेळी राष्ट्रवादी काँग्रेसचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते उपस्थित होते.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा: मुराइडीह में काल्पनिक मंदिर पंडाल का उद्घाटन

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह है। बाघमारा के मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी ने काल्पनिक मन्दिर पूजा पंडाल का निर्माण किया है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। कमिटी ने विधायक को बुके शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया। विधायक उद्घाटन के बाद माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये। माँ दुर्गा से बाघमारा सहित जिले राज्य की खुशी समृद्धि की Prarthना की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिला श्रद्धालु दीप जला माँ की पूजा अर्चना की। वही विधायक ने कहा कि मुराइडीह दुर्गापूजा कमिटी वर्षों से भव्य पूजा का आयोजन कर रही है। हर बार भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराती है। माँ दुर्गा सभी को खुशी समृद्धि दे। पूजा कमिटी की माँग विवाह भवन की थी। अगले दुर्गापूजा के पहले विवाह भवन का निर्माण मन्दिर परिसर में हो जाएगा।
0
0
Report

वैशाली पुलिस ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र डकैती के 5 अपराधी गिरफ्तार, 21 हजार बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती करने वाले 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से पुलिस में लूटी गई 21 हजार कैश और एक देशी पिस्टल के साथ 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार 5 अपराधियों में से 2 समस्तीपुर जिले का रहने वाला जिनके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती कर 21 हजार लूट लिए थे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया और इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी लेकिन पुलिस टीम ने दोनों अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जो इस घटना में शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि लूटा गया सारा पैसा बरामद कर किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

एटा में NBW वारंटियों के खिलाफ पुलिस बड़ी गिरफ्तारी, 10 गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ इलामारन जीके निर्देश पर NBW वारंटियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP डॉ इलामारन जी और SP सिटी श्वेताब पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने 10 NBW वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार। ये सभी वारंटी लंबे समय से गंभीर अपराध मामलों में चल रहे थे फरार। वारंटियों की गिरफ्तारी से अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा। थाना राजा का रामपुर, थाना पिलुआ, थाना निधौली कलां, थाना मारहरा से पकड़े गए हैं ये शातिर वारंटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top