241001
Hardoi: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बृद्ध घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के बेडीजोर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने 80 वर्षीय बृद्ध को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बृद्ध सड़क पार कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। उन्हें इलाज के लिए CHC हरपालपुर भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीआरपी जवान ने जान पर खेलकर यात्री को बचाया, मथुरा जंक्शन पर बड़ा हादसा टला
Mathura, Uttar Pradesh:जीआरपी जवान ने जान पर खेलकर बचाई यात्री की जान, मथुरा जंक्शन पर टला बड़ा हादसा मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर मंगलवार (25 अगस्त) को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से घसीट रहे एक यात्री को जीआरपी के बहादुर जवान ने अपनी जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की इस तत्परता और अदम्य साहस की हर तरफ सराहना हो रही है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन (5045/5046) प्लेटफॉर्म नंबर 09 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार (पीएनओ नं. 112495187) की नजर जैसे ही उस यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बगैर दौड़कर यात्री को खींच लिया और सुरक्षित बचा लिया। कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार चौकसी बरती जा रही है। हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए जनसुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस जवान के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरी प्रशंसा की है।0
0
Report
शोहरतगढ़ में जुलूस के दौरान प्रतिबंधित पटाखे फोड़े गए, वीडियो वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर आज निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा सड़क पर हथगोले टाइप के पटाखे सड़क पर फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के शोहरतगढ़ कस्बे के चौराहे के पास जुलूस के दौरान प्रतिबंध हथगोले फोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं। उनके हथगोले फोड़ने से सड़क पर काफी देर तक धुआ ही धुआ दिखाई दे रहा है। हैरत इस बात पर है कि यह हथगोले की तरह पटाखे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने फोड़े जा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही है। गनीमत रही की इस तरह सड़क पर प्रतिबंधित पटाखों के फोड़ने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से ना तो कोई बयान आया है और ना ही किसी तरह की कार्रवाई की बात ही सामने आई है। वायरल हो रहे इस वीडियो से सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस फोर्स और ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने उर्स में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ, बिहार में शांति की उम्मीद
Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीर मुजीबुल्लाह कादरी की मजार पर की चादरपोशी देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ पटना के फुलवारी शरीफ स्थित ऐतिहासिक खानकाह-ए-मुजीबिया में चल रहे तीन दिवसीय सालाना उर्स में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होने पहुंचे। खानकाह पहुंचने पर तेजस्वी यादव का चादर और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया。 इसके बाद तेजस्वी यादव ने खानकाह के गद्दीनशीन से मुलाकात की जिसके बाद पीर मुजीबुल्लाह कादरी की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की तरक्की, प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा देश में अमन चैन और भाईचारा बना रहे बिहार हमारा आगे बढ़ बिहार के लोग खूब तरक्की करें यहां से गरीबी खत्म हो महंगाई खत्म हो भ्रष्टाचार खत्म हो अपराध खत्म हो सब लोग मिलजुल कर रहे0
0
Report
Advertisement
झांसी में पति ने प्रेमी के साथ पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के दो महीने बाद ही पति ने पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ घर में नग्न अवस्था में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि पति किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान पत्नी ने अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया। इसी बीच पति अचानक घर लौट आया। घर में अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पति ने आपत्तिजनक अवस्था में दोनों का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिवार और पड़ोस के लोगों ने दोनों से बातचीत की। सहमति के बाद कथित प्रेमी और पत्नी की कमरे में ही माला पहनाकर शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
गोरखपुर के सहजनवा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा युवक गुमशुदगी के बाद सुरक्षित मिला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रेम प्रसंग से लेकर पुलिस जांच तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं... दो दिन पहले घर से लापता हुआ युवक बुधवार को कोटिया ताल के नाले किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का दावा है कि युवक को एक युवती के परिवार के लोग जबरन उठा ले गए, उसके साथ मारपीट की और रजाई के खोल में बांधकर नाले में फेंक दिया। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस का बयान कहानी को एक अलग मोड़ दे रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक सुरक्षित है और अपने रिश्तेदार के घर पर है। युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आखिर युवक दो दिन तक कहां था? नाले के किनारे युवक के मिलने की बात में कितनी सच्चाई है? क्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राम प्रवेश दो दिन पहले रात में अचानक अपने घर से लापता हो गया था। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। जब काफी तलाश के बाद भी राम प्रवेश नहीं मिला तो मंगलवार रात उसके स्वजन ने सहजनवा पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार सुबह कोटिया ताल की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़े देखा। परिजनों का दावा है कि वह राम प्रवेश था और उसकी हालत बेसुध जैसी थी। इसके बाद परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहीं से पूरे मामले में सनसनी फैल गई। राम प्रवेश के परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि राम प्रवेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से युवती के परिवार के लोग उससे नाराज थे। आरोप है कि युवक को रात में जबरन उठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे रजाई के खोल में बांधकर नाले के किनारे फेंक दिया गया। परिजनों के इन आरोपों के बाद गांव में हड़कंप मच गया और प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों के मुताबिक राम प्रवेश और युवती के बीच काफी समय से बातचीत और मुलाकात होती थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिवार ने उसकी शादी भी तय कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी थी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से करीब दो दिन पहले दोनों को युवती के परिवार ने घर के अंदर पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और कथित तौर पर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन इसके बाद राम प्रवेश के अचानक घर से गायब होने से मामला फिर गरमा गया। अब युवक के गायब होने और उसके बाद उसके सुरक्षित होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राम प्रवेश दो दिन तक कहां रहा? परिजनों का दावा है कि वह कोटिया ताल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला और उसके साथ मारपीट की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक सुरक्षित है और अपने रिश्तेदार के घर पर है। यानि एक तरफ परिजनों की ओर से मारपीट और नाले में फेंकने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस युवक के सुरक्षित होने की बात कह रही है। ऐसे में पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले को लेकर सीओ गिडा का कहना है कि “राम प्रवेश के स्वजन की ओर से गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक सुरक्षित है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक के गायब होने की वजह और उसके दो दिनों तक ठिकाने को लेकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक वास्तव में किन परिस्थितियों में घर से निकला था और वह बाद में कहां रहा था। अगर परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला गंभीर मारपीट और युवक को बंधक बनाने से जुड़ सकता है। लेकिन अगर जांच में कोई दूसरा तथ्य सामने आता है तो पूरे मामले की दिशा बदल सकती है। “सहजनवा के इस मामले में फिलहाल सबसे बड़ा रहस्य यही बना हुआ है कि दो दिन पहले घर से लापता हुआ राम प्रवेश आखिर कहां था। परिजन जहां उसके साथ मारपीट कर नाले में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस युवक के सुरक्षित होने की बात कह रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे प्रेम प्रसंग है, पारिवारिक विवाद है या फिर कोई और कहानी। गोरखपुर के सहजनवा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह मामला फिलहाल रहस्य बना हुआ है। युवक के लापता होने, उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के दावे और पुलिस के युवक के सुरक्षित होने वाले बयान ने मामले को और पेचीदा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है कि आखिर राम प्रवेश के साथ हुआ क्या था और दो दिन तक वह कहां रहा?0
0
Report
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रक्षा बन्धन-अग्निवीर भर्ती के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
Saharanpur, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन, अग्निवीर भर्ती और पिलखनी सत्संग को लेकर रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर RPF-GRP का कड़ा पहरा; 14 ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव आगामी त्योहारों और बड़े आयोजनों को देखते हुए सहारनपुर रेलवे प्रशासन पूरी अलर्ट मोड पर है। रक्षाबंधन, सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली और पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में होने वाले सत्संग को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, डिप्टी एसएस वाणिज्यहनित सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने प्लेटफार्म, प्रवेश और निकास द्वार सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की चेकिंग की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों और विभिन्न आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को आवागमन में परेशानी न हो। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 14 ट्रेनों को एक मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया गया है।इसके अलावा पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में होने वाले सत्संग को देखते हुए भी रेलवे प्रशासन ने विशेष निगरानी बढ़ा दी है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें लगातार स्टेशन पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं。0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर हिमाचल में महिलाओं के लिए HRTC बसें मुफ्त यात्रा
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए HRTC बस यात्रा रहेगी निशुल्क धर्मशाला : रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का ऐलान किया है। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि 28 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के भीतर चलने वाली सभी ऑर्डिनरी बसों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। पंकज चड्डा ने बताया कि इस संबंध में मुख्य कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद धर्मशाला मंडल के सभी आरएम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। महिलाओं की यात्रा आरामदायक, सुविधाजनक और सुरक्षित रहे, इसके लिए सभी डिपो में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां, चंबा, पालमपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, पठानकोट और जोगिंदर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रियों की किसी भी समस्या के तत्काल समाधान के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। डीएम ने कहा कि सभी निर्धारित बस सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। आरएम अपने-अपने फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ फील्ड में रहेंगे, ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। बस स्टैंड के लैंडलाइन और अड्डा इंचार्ज के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनसे यात्री बसों की टाइमिंग सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंकज चड्डा ने स्पष्ट किया कि निशुल्क यात्रा के लिए महिलाओं को किसी कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर चलने वाली ऑर्डिनरी बसों में लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-चंडीगढ़ जैसी अंतरराज्यीय सेवाओं में यह सुविधा केवल हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर ही मान्य होगी। एचआरटीसी की ओर से प्रयास रहेगा कि सभी निर्धारित रूटों पर बसें नियमित रूप से चलती रहें और रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध हो। बाइट : पंकज चड्डा डीएम एचआरटीसी0
0
Report
शिमला की मिठाई दुकानों में कॉकरोच मिलने के बाद प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Shimla, Himachal Pradesh:त्योहारी सीजन में शिमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान मिठाई की दुकान में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बालूगंज बाजार में निरीक्षण के दौरान एक मिठाई की दुकान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयुक्त करीब दो क्विंटल मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। मामले का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द करने और आवश्यकता पड़ने पर दुकान को सील करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने शिमला शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं। ये टीमें औचक निरीक्षण और छापेमारी करेंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह स्वयं भी निरीक्षण टीमों के साथ औचक निरीक्षण में शामिल होंगे。 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावट, गंदगी और अस्वच्छता के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने शिमला शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सात नमूने भी लिए गए। इनमें रंगीन रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी और अन्य मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
ओंकारेश्वर में पंचायतन मंदिर के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल
Khandwa, Madhya Pradesh:एंकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम कर गुरुवार सुबह 6 बजे एकात्म धाम परिसर में निर्मित होने वाले भव्य"पंचायतन मंदिर" के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित मान्धाता पर्वत पर विकसित हो रहे 'एकात्म धाम' में 27 अगस्त गुरुवार को प्रातः 06:00 बजे भव्य पंचायतन मंदिर" के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। प्रातः 6 बजे से श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान, पंचायतन मंदिर शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूज्य संतों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु 'पंचायतन पूजा' का पुनरुद्धार किया था। भगवत्पाद के इस युगांतरकारी योगदान को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से 'एकात्म धाम' में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सनातन परंपरा में पंचदेव पूजा का मूल दर्शन विविध स्वरूपों के माध्यम से एक ही 'परम ब्रह्म' की अनुष्ठानिक उपासना है। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है, जो भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक गरिमा का जीवंत प्रतीक होगा।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में आज भी मानसून रहेगा सक्रिय भोपाल इंदौर उज्जैन समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान0
0
Report
रोहतक होटल में शादीशुदा युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने सुसाइड का प्रयास किया
Rohtak, Haryana:शादीशुदा गर्लफ्रेंड का मर्डर कर बॉयफ्रेंड का सुसाइड अटेम्प्ट रोहतक होटल में फेक आईडी पर ठहरे थे दोनों, गला घोंट कर मारा इंग्लिश स्पीकिंग सीख रखी थीं हरियाणा के रोहतक में एक होटल में शादीशुदा युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। युवती इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी, जो बुधवार की सुबह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने फेक आईडी से कमरा बुक कराया दोपहर को बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों को यह कहकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा। इसके बाद शाम करीब छह बजे होटल कर्मचारियों ने रूम खोल कर देखा तो बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। उसका चुन्नी से गला घोंटा गया था। कमरे में कंडोम का पैकेट और टूटी चूड़ियां पड़ी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके बॉयफ्रंड का पता लगा ही रही थी कि जानकारी मिली कि उसने भी सुसाइड का प्रयास किया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। रूबी अपने मायके गांव खेड़ी साध में थी, जहां से सुबह 8 बजे वह डी-पार्क स्थिति इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट जाने के लिए निकली थीं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुर्ह है।0
0
Report
छत्तीसगढ़-उड़ीसा के जंगलों में माओवादी डंप बरामद, फोर्स को बड़ी कामयाबी
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ से लेकर उड़ीसा तक माओवादी डंप बरामद करने में फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी0
0
Report
Advertisement
हाथरस पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ की बैठक
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल वॉरियर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग सकारात्मक संदेश, सामाजिक बदलाव और जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहयोग को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी क्रिएटर्स से अपील की कि वे कानून एवं यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े उपयोगी संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। फैक्ट चेकिंग और जिम्मेदार कंटेंट निर्माण पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर सूचनाओं के वायरल होने की गति बहुत तेज होती है। इसलिए बिना सत्यापन के किसी भी घटना, वीडियो या दावे को प्रसारित करने से बचें। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान गुप्त रखें और आपत्तिजनक या वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री से दूर रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वर्षा जादौन, अनीता चौधरी उर्फ अन्नू, गोपाल उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, हेमलता, अभिषेक कुमार, कुसुम दीक्षित, विजय कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुमार, नेहा सासनी, वंश शर्मा, गौरव कुमार, तुषार, सूरज, सुरभि और जानवी शर्मा सहित कई डिजिटल क्रिएटर्स ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक संदेश फैलाने और जनजागरूकता अभियानों में विशेष योगदान के लिए वर्षा जादौन, अनीता चौधरी उर्फ अन्नू, गोपाल उपाध्याय और हरेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित इन्फ्लुएंसर्स को बैग भेंट किए गए। हाथरस पुलिस ने अपील की है कि पुलिस, डिजिटल क्रिएटर्स और जनता मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें।0
0
Report
टीकमगढ़ कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया, लापरवाही पर नोटिस
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण तक कई अनियमितताएं सामने आई है, कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों का नोटिस देते हुए जवाबदेही तय करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दरअसल टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान सामने आया की शहर से एकत्र किए जा रहे कचरे को नियमानुसार गीले और सूखे कचरे में अलग नहीं किया जा रहा था, इसके अलावा प्लास्टिक, दहनशील पदार्थ और अन्य कचरे के लिए निर्धारित डस्टबिन का भी समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था, कलेक्टर ने निरीक्षण में पाया की कुछ कचरा संग्रहण वाहन कचरे को सीधे खुले में डंप कर रहे थे, इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए, वही कलेक्टर ने स्पष्ट कहा की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों और निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही का व्यवस्थित रिकॉर्ड और ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विवेक श्रोत्रिय (कलेक्टर टीकमगढ़)0
0
Report
कोटपूतली के पानेड़ा-बनार मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के पानेड़ा-बनार मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के लिए कोटपूतली राजकीय BDM अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना पनिया ला थाना क्षेत्र के भेड़न्टी गांव के पास की बताई जा रही है. ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया, जिससे सवार दोनों युवक उसके नीचे दब गए. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक भेड़न्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवा दिया गया. अगली सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. घटना के बाद भेड़न्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
