Back
हरदोई में डंपर ने बाइक टक्कर, भाई-बहन समेत तीनों की मौत
ADASHISH DWIVEDI
Feb 07, 2026 05:18:02
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत
हरदोई में आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार भाई-बहन और उनकी मौसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान आदर्श अवस्थी (20 वर्ष) पुत्र अरविंद अवस्थी, निवासी फतियापुर, उनकी बहन मधु अवस्थी (22 वर्ष) तथा मौसी कामिनी पांडेय (42 वर्ष) पत्नी लक्ष्मीकांत पांडेय, निवासी बावन चुंगी के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श अपनी बहन मधु को हरदोई छोड़ने आ रहा था। मधु को सीटेट परीक्षा देनी थी और वह अपनी मौसी कामिनी पांडेय के साथ जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ढोलिया तिराहे पर सामने से आ रहे डंपर ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यातायात भी बाधित हो गया।
दर्दनाक संयोग यह है कि एक दिन पहले ही आदर्श के भाई प्रशांत का तिलक समारोह संपन्न हुआ था,जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित घर आए हुए थे।खुशियों से भरा घर पल भर में मातम में बदल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowMar 05, 2026 13:46:520
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 05, 2026 13:45:180
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 05, 2026 13:34:110
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 05, 2026 13:33:570
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 05, 2026 13:33:330
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 05, 2026 13:33:160
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 05, 2026 13:33:04Noida, Uttar Pradesh:इसमें निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल और निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान का 121 है
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 05, 2026 13:32:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 13:32:390
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 05, 2026 13:32:28Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से सनसनीखेज खबर! संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, परिवार में मचा कोहराम। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
0
Report
MMManoranjan Mishra
FollowMar 05, 2026 13:32:050
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 05, 2026 13:20:160
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 05, 2026 13:19:580
Report