241401
Hardoi - मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने भरखनी ब्लॉक के पांडेयपुर स्थित आरआर सी सेंटर के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण सभी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसलिए सभी सहयोग दें. इस दौरान डीसी मनरेगा रवि प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे ,ए डी ओ पंचायत जितेंद्र गुप्ता, प्रधान कमला देवी सचिव प्रमोद यादव ,टी ए प्रवीण दिवाकर आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसून के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दीं
Dehradun, Uttarakhand:एंकर आगामी मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं । नेशनल डिजास्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के साथ आपदा प्रबन्धन विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई । सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया है की आगामी मानसून सीजन को लेकर सभी एजेंसीज के साथ चर्चा की जा रही है । संवेदनशील क्षेत्रों में मानसून के दौरान अलर्ट को देखते हुए तैयारियों पर चर्चा की जा रही है ।0
0
Report
भिवंडी के फ्लाईओवर की लोहे की सलाइयाँ छह इंच बाहर, दुर्घटना का खतरा
Thane, Maharashtra:भिवंडी में एमएमआरडीएची उड्डाण पूल कामात लापरवाही... उड्डाण पुलाच्या भिंतीच्या लोखंडी सळया ५ ते ६ इंच बाहेर,अपघाताला निमंत्रण... ॲकर... मुंबई नाशिक महामार्गावर एमएमआरडीए प्रशासनाकडून भिवंडी तालुक्यातील हायवे दिवे हद्दीत बनवण्यात आलेल्या उड्डाण पुलाच्या भिंटीला टाकण्यात आलेल्या लोखंडी सळया ५ते ६ इंच बाहेर निघाल्याने सदर सळया अपघाताला निमंत्रण देणाऱ्या ठरू शकतात,असे चित्र दिसून येत आहे. त्यामुळे संभाव्य अपघाताचा धोका लक्षात घेता सदर लोखंडी सळया हटवून अपघात टाळावा अशी मागणी स्थानिकांसह वाहन चालकांकडून होत आहे.0
0
Report
टिहरी के लामगांव हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
New Tehri, Uttarakhand:Tehri में लंबगांव थाने में दलित युवक हत्या कांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से दो अभियुक्त आज गिरफ्तार किए गए हैं। दस जून को फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। आठ जून को लंबगांव के खोलगड गांव में दलित युवक की हत्या हुई थी, जिससे परिवार में आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर करैलपुरी में जला शव: हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के करैलपुरी गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार सुबह जंगल क्षेत्र में 30 वर्षीय गुरदास का शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसका भतीजा ईश्वर सिंह गुरदास के साथ मजदूरी करने गया था, देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय चिकित्सक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने के लिए पांच से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।0
0
Report
पटना में योग प्रशिक्षकों का धरना: पांच मांगें और योग आयोग की मांग
Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार राज्य योग प्रशिक्षक संघ के बैनर तले योग प्रशिक्षक अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में योग आयोग का गठन, योग प्रशिक्षकों का स्थायीकरण, स्वास्थ्य विभाग में पार्ट-टाइम के बजाय फुल-टाइम नियुक्ति के साथ सम्मानजनक वेतन, आयुष विभाग में योग प्रशिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करना तथा सभी शिक्षण संस्थानों में योग विषय को अनिवार्य करना शामिल है। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन योग को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षकों की स्थिति बेहद खराब है। उनका आरोप है कि सरकार योग के प्रचार-प्रसार की बात तो करती है, लेकिन प्रशिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई प्रशिक्षक पूरे महीने काम करने के बावजूद मात्र 7 हजार रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को योग आयोग का गठन कर योग प्रशिक्षकों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। संघ ने सरकार से अपनी सभी पांच मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है。0
0
Report
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव : मानसून एवं संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए गुरुवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद घाट पर प्रशासन द्वारा व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में बाढ़ में फंसे लोगों को किस तरह से मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए और मोटरबोट व आधुनिक उपकरणों की सहायता से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। वहीं नाव पलटने की काल्पनिक घटना में नदी में डूब रहे लोगों को तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बचाव कार्य के बाद प्रभावित लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। मिश्रा कॉलोनी में बनाए गए राहत शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था दिखाई गई। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी सफल प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
Advertisement
दीपक प्रकाश के MLA/MLC चुनाव न मिलने से भाजपा-रालोमो में खींचतान, वायरल पत्र चर्चा में
Patna, Bihar:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी चुनाव में एनडीए की ओर से जगह नहीं मिली, अब 15 अक्टूबर 2025 का तब के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का लिखा पत्र वायरल हो रहा है जिसमें छह सीट विधानसभा के और एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा को बीजेपी कोटे से दिये जाने की बात लिखी है, इस पत्र को लेकर अब राजनीति हो रही है बाइट 1 डॉ दिलीप जायसवाल,मंत्री बिहार सरकार तब प्रदेश अध्यक्ष थे इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष से हट गए और बिहार सरकार में मंत्री बन गए..इनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से हटने के बाद राजनैतिक परिदृष्ट बदला और उसके बाद क्या बाते हुई इसके जानकारी उन्हें नहीं है.. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता का कहना है कि एक सीट एमएलसी का देने की बात हुई थी यह पत्र से भी जाहिर है .. लेकिन इसे वायरल करके गठबंधन में असहज स्थिति करने की कोशिश की जा रही है जबकि सबकुछ तय अनुसार ठीक है और उनके नेता उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में पीएम से भी मिले हैं बाइट 2 नितिन भारती,प्रवक्ता रालोमो तब कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मसले पर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी का झूठ बोलने और ठगने का इतिहास है..नीतीश जी को भी इन्होंने ठगा है और अब उपेंद्र कुशवाहा की बारी है। बाइट 3 राजेश राठौर,कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वी/ओ 4 आरजेडी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने के अपने मिशन के तहत काम कर रही है और उसीनका परिणाम है कि उपेंद्र कुशवाहा को संकेत दे दिया गया है। बाइट 4 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता अब बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी की आगे क्या दिशा और दशा होगी यह उपेंद्र कुशवाहा को तय करना है और दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटक रहे संवैधानिक संकट से रालोमो कैसे निपटेगी या एनडीए कैसे कोई रास्ता निकलेगी या दीपक प्रकाश मंत्रिमंडल में कैसे बने रहेंगे या बाहर होंगे यह बड़ा सवाल बना हुआ है0
0
Report
जैसलमेर के होटलों में फायर सेफ्टी चेकिंग: सुरक्षा न होने पर सीलिंग की चेतावनी
Jaisalmer, Rajasthan:दिल्ली अग्निकांड के बाद जैसलमेर में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, दर्जनों होटलों को नोटिस जैसलमेर देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में करीब 20 से 25 लोगों की असमय मौत के बाद अब पर्यटन नगरी जैसलमेर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा शहर के होटलों और वाणिजयCG mast प्रतिष्ठानों में एक विशेष फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्ण पाल सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद की टीम शहर के विभिन्न होटलों में जाकर उनके फायर सेफ्टी सिस्टम की गहनता से जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। टीम ने लगभग 2 से 3 दर्जन होटलों का निरीक्षण कर उन्हें नोटिस जारी किया है। इनमें से महज 5 से 7 होटल ही ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास वैध फायर NOC है और वहाँ आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम मौजूद हैं। बाकी के अन्य होटलों में सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।अग्निशमन अधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जिन होटलों में फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर एग्जिट और अलार्म सिस्टम नहीं हैं, उन्हें नोटिस देकर तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि विभाग की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय नोटिस दिए जाने का प्रावधान है। यदि तीन बार नोटिस मिलने के बाद भी होटल संचालकों द्वारा लापरवाही बरती गई और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए, तो राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार होटलों को तुरंत सील करने की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाईट- कृष्णपाल सिंह राठौड़, अग्निशमन अधिकारी, नगर परिषद जैसलमेर0
0
Report
Barabanki: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे: बाराबंकी के फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हवन-पूजन का आयोजन किया। महादेव तालाब परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस हवन-पूजन में देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए आहटियां अर्पित की गईं। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक ग्रीष्मता, किसानों की खुशहाली और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इसमें जनकल्याणकारी योजनाएं, आधारभूत संरचना का विस्तार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सुशासन जैसे विषय शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उनके अनुसार, देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिल मिश्रा, दीपचंद जैन, राकेश गुप्ता, सुमेर श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, संतोष कश्यप, विजय गुप्ता और नानक शरण श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को एकजुट किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया l0
0
Report
Advertisement
यमुना बाढ़ खतरे के बीच कालपी में NDRF-SDRF की मॉकड्रिल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी में बारिश के मौसम में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कालपी के पीला घाट पर व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर अपनी तैयारी को परखा। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। टीमों ने नावों, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय समेत आधुनिक बचाव उपकरणों का उपयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। साथ ही राहत सामग्री वितरण, घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की कार्यप्रणाली भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राजीव राज, उपजिलाधिकारी अमित शेखर, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता और चिकित्सा टीम ने आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि यह मॉकड्रिल संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इसके माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सभी विभाग किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।0
0
Report
आशूष पांडे के खिलाफ बृजवासियों में फूटा संतों का गुस्सा, 'कालनेमि' बताकर एनकाउंटर और जेल की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । सनातन धर्म के संतों और हिंदू देवी-देवताओं पर लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले आशूष पांडे के खिलाफ ब्रज के संतों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मथुरा में संतों ने आशूष पांडे को 'कालनेमि' (संत के भेष में असुर) करार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय संतों का कहना है कि आशूष पांडे कोई संत नहीं, बल्कि एक पेशेवर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है, जिसने हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों को अपमानित करने का काम किया है। संतों के अनुसार, आशूष पांडे का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी नामजद रह चुका है। आरोप है कि उसने शामली में लगभग 100 निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए, जिसके कारण कई लोगों को वहां से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। उसने शामली में रामलीला कमेटी की जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके अलावा, वृंदावन में भी एक आश्रम को हड़प लिया और अब उसकी नजर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के आश्रम को हथियाने पर है। उसने शामली में रामलीला कमेटी की जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके अलावा, वृंदावन में भी एक आश्रम को हड़प लिया और अब उसकी नजर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के आश्रम को हथियाने पर है। संतों ने याद दिलाया कि आशूष पांडे पर मथुरा के मनीष चतुर्वेदी की गाड़ी चुराकर भागने का भी मामला दर्ज है। संतों ने रोष जताते हुए कहा कि आशूष पांडे ने हिंदुओं के सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्य भगवान पर यौन शोषण जैसे बेहद घिनौने और फर्जी आरोप लगाए थे। बाद में उसने खुद यह स्वीकार भी किया था कि उसके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे थे। संत समाज ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह तथाकथित संत ब्रजभूमि (मथुरा-वृंदावन) की सीमा में कदम रखता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। "संत के भेष में यह व्यक्ति पूरी तरह से व्यभिचारी है। अगर यह ब्रज में घुसा, तो इसका मुंह काला किया जाएगा, जूतों-चप्पलों की माला पहनाई जाएगी और गधे पर बैठाकर घुमाया जाएगा। यह समाज में रहने लायक नहीं है।" मामले की गंभीरता को देखते हुए संतों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। आशूष पांडे को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसे अपराधियों और सनातन धर्म के दुश्मनों का पुलिस द्वारा 'एनकाउंटर' किया जाना चाहिए। उसके और उसके भाई (जो कि खुद एक हिस्ट्रीशीटर है) के खिलाफ कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएं।0
0
Report
ग्राउंड रिपोर्टर: ताजा स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, प्रशासन का ताबड़तोड़ अभियान
Noida, Uttar Pradesh:अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, प्रशासन का ताबड़तोड़ अभियान0
0
Report
लखनऊ में बुलडोजर एक्शन, हनुमान मंदिर सामने सड़क चौड़ीकरण कब्जे हटाने की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुआ बुलडोजर एक्शन अलीगंज में नया हनुमान मंदिर से नीरा नर्सिंग होम के बीच की सड़क चौड़ी करने में अवैध कब्जे बाधक बन रहे हैं। कब्जेदारों को नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर लोक निर्माण विभाग ने मुनादी कराई थी कि कब्जा न हटने पर विभाग खुद उन्हें तोड़ देगा。 नया हनुमान मंदिर से पहले तो सड़क फोरलेन है, मगर मंदिर के सामने करीब 250 मीटर में सिंगल लेन से कुछ अधिक ही रह जाती है। इस रोड पर आवागमन अधिक रहता है, जिससे जाम लगता है। मंदिर के सामने वाली पट्टी पर सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी की जानी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना भी बनाई थी, लेकिन यहां पर करीब 15 से 20 पक्की दुकानें और मकान भी हैं, जिनके कारण काम अटका है।0
0
Report
दिल्ली पुलिस का सेल्फ डिफेन्स कैंप: 1000 छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल सीखा
Delhi, Delhi:दिल्ली साउथ वेस्ट जिले में दिल्ली पुलिस स्पेशल महिला इकाई ने 1000 लड़कियों के आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। सेल डिफेन्स समर कैंप के समापन में पहुंचे एडिशनल CP लड़कियों से अपील की कि आगे अपने पड़ोस की 10 महिलाओं को जागरूक करें। पालम सेक्टर-2 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सेल्फ डिफेन्स समर कैंप का समापन हुआ, जहां करीब 1000 छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मविश्वास बढ़ाया। आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस कैंप में छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में 1000 से अधिक छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीखीं। बाइट: देवतोष कुमार सुरेंद्र सिंह, IPS, एडिशनल CP; प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़ या असामाजिक तत्वों का सामना किस प्रकार साहस और सूझबूझ के साथ किया जा सकता है। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
