241401
Hardoi - लड्डू ना बन पाने की बात को लेकर गर्भवती महिला की ले ली गई जान
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में लड्डू ना बन पाने को लेकर गर्भवती महिला को पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की पूरी जानकारी के लिए ,वीडियो देखे -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीजा की हत्या: 12 बीघा जमीन विवाद में चचेरे साले का खुलासा
Bokaro Steel City, Jharkhand:थाना में जीजा की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करनेवाला साला ही निकला जीजा का कातिल। बोकारो पुलिस ने जब हत्या की वारदात पर से उठाया पर्दा तो लोग भी हो गए अचंभित। 12 बीघा जमीन विवाद को लेकर चचेरे साला ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अपने चचेरे जीजा का किया हत्या। घटना बोकारो के चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र का। ये मामला चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र की जहां 12 सितंबर को गुम हुआ एक व्यक्ति की 14 सितंबर को चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आती है जहां पुलिस को 17 सितंबर को एक सड़ी गली लाश की सूचना मिलती है। पुलिस त्वरित करवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच करती है तो पाया जाता है कि ये वही कोका गोप का शव है जो पिछले 12 सितंबर को मिसिंग हुआ था और मिसिंग का सनहा 14 तारीख को बरमसिया ओपी में दर्ज हुआ था। पुलिस ने जैसे जैसे अनुसंधान आगे किया और मृतक अंतिम बार किसके साथ देखा गया तो पता चला कि जिसने थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था वही चचेरा साला भगीरथ गोप के साथ अंतिम रूप से देखा गया था। पुलिस ने जब भगीरथ गोप से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारे राज उगल दिया और अपने एक साथी भूदेव गोप के साथ अपने चचेरे जीजा कोका गोप की हत्या की बात कबूल ली। हत्या का कारण बोकारो के चास ASP वेदांत शंकर ने कहा कि ये हत्या लगभग 12 बीघा जमीन के बंटवारे के विवाद के चलते हुआ जहां मृतक कोका गोप के ससुर की अभी 2 हफ्ते पहले ही मौत हुई थी जहां मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के ससुर की तीन बेटी है और कोई बेटा नहीं है ऐसे में दामाद कोका ससुर की जमीन को बटवारा कराना चाह रहा था, जिसको लेकर आरोपी चचेरा साला भगीरथ गोप के साथ मनमुटाव चल रहा था। चचेरा साला जमीन में कोई हक देना नहीं चाह रहा था और इसी को लेकर विवाद गहराया। ASP ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 सितम्बर को जीजा कोका गोप बाजार में खरीदारी करने निकला था उसी दौरान उसे आरोपियों ने बरमसिया ओपी के खासी नदी किनारे ले गया और गमछे से दोनों आरोपियों ने गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बड़े ही आराम से घर वापस आ गए। जब मृतक की खोजबीन परिवार के लोगों के द्वारा करना शुरू किया गया तो आरोपी ने बड़े ही चालाकी से खुद थाना में गुशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया ताकि लोगो को उसपर शक न हो। लेकिन कहते है न कानून के हाथ लंबे होते है। आरोपी की चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 17 सितंबर को शव मिलते ही मृतक का लास्ट लोकेशन देखा गया जहां आरोपी चचेरे साला भगीरथ गोप से साथ निकला। पुलिस ने अनुसंधान में कोई चूक न हो इसलिए तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड का सहारा लिया जहां पुलिस का शक और मजबूत हो गया। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारे राज उगल दिया जहां हत्या की बात कबूल करते हुए अपने एक और सहयोगी भूदेव गोप का नाम लिया। आरोपियों ने कहा कि उसे चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी के खासी नदी के पास ले जाकर गमछा से गला दबाकर 12 सितंबर को ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। ASP वेदांत शंकर ने कहा कि मृतक पिंडराजोड़ा के काशीझरिया का रहनेवाला था और चन्दनक्यारी अपने ससुराल आया हुआ था।0
0
Report
बरेली सुभाषनगर पुलिस ने 1 किलो 34 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना सुभाषनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 34 ग्राम अवैध अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने करेली अंडरपास के आगे बुखारा रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलजीत उर्फ अमरजीत निवासी ग्राम जगतपुर, थाना कैंट, बरेली के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी कमलजीत ने बताया कि वह यह अफीम अपने मामा धर्मवीर (पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम कांधरपुर, थाना कैंट, बरेली) से लेकर आया था। उसने स्वीकार किया कि वह अपने मामा के साथ मिलकर अफीम की खरीद-फरोख्त का काम करता है और बरामद अफीम को राह चलते लोगों को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
खूंटी में जेएमएम का धरना: केंद्र के खनन विधेयक को वापस लेने की मांग
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज खनन नियमावली के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया, जिसमें जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और खान एवं खनिज विधेयक को वापस लेने की मांग की। इस दौरान खूँटी प्रखंड मुख्यालय के सामने सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य स्नेहलता कंडुलना और जिला संगठन सचिव शंकर मुण्डा की अगुवाई में किया गया, जिसमें झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अधिनियम वापस लेने की मांग की। प्रदेश केंद्रीय समिति सदस्य लता कंदूला ने बताया कि जल जंगल जमीन पर केंद्र सरकार की नजर है जो कि यहां के फल पेड़ पौधे से लोगों का जीवन निर्भर करता है वहीं खूंटी जिले में सोना और लोहा का खनिज है, और हम चाहते हैं कि हमारा यह खनिज संपदा हमारे राज्य की संपत्ति है इस पर हमारा अधिकार होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संकष्टी मुंडा ने कहा कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग कर रहे हैं कि अधिनियम को केंद्र सरकार वापस ले और यह अधिकार राज्य सरकार को दे।0
0
Report
Advertisement
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
Noida, Uttar Pradesh:डबल इंजन सरकार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएं आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान दे रही हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विभागों में नवचयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन से जोड़ने वाली अभिनव पहल हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
ग्वालियर: आपसी रंजिश के चलते युवक ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी
Morena, Madhya Pradesh:Gwalior आपसी रंजिश के चलते युवक द्वारा कार में आग लगाई आरोपी बाल्टी में पेट्रोल भरकर लाया और कार पर छिड़ककर आग लगाई घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद,सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश सरस्वती नगर निवासी रेलवे कर्मचारी रामकुमार सिंह की EcoSport कार में लगाई आग 14 सितंबर की घटना का वीडियो आया सामने कार से लपटें उठती देख परिजन ने पानी डालकर आग बुझाई आरोपी की पहचान सिद्धांत घुरैया के रूप में हुई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
दीपेश्वर तालाब में युवक की लाश मिली, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दीपेश्वर तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अहीर मोहल्ला निवासी हेमंत पिता रामचंद्र कुमावत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हेमंत 18 सितंबर की देर रात रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह उसका शव दीपेश्वर तालाब में मिला। हेमंत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तालाब पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक के पुत्र हिमांशु कुमावत की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर से बाबा रामदेव के पैदल जत्थे पोकरण पहुँचे, नगर में फिर चहल-पहल
Jaisalmer, Rajasthan:जोधपुर के पदयात्री जत्थे पहुंचे पोकरण 8 दिन में पहुंचा पोकरण जोधपुर से बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शनों के लिए निकले श्रद्धालु, गुलाल से सराबोर हुआ शहर रामदेवजी के मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने से जहां मेला लगभग समाप्ति की ओर नजर आ रहा था, वहीं शनिवार को सांसी समाज के साथ ही सोजती गेट, 36 कौम के पदयात्री संघ के करीब 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पैदल यात्री जत्थे पोकरण पहुंचने से शहर में एक बार फिर रौनक लौट आई। जोधपुर से रवाना हुए ये विशाल पैदल जत्थे करीब 8 दिन की यात्रा पूरी कर पोकरण पहुंचे। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए और गुलाल उड़ाते हुए शहर में प्रवेश किए। जत्थे के पहुंचने से सड़कों और बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई। मेले में यात्रियों की घटती संख्या के चलते व्यापारियों में मायूसी छाई हुई थी, लेकिन जोधपुर से आये बड़े जत्थों और हजारों श्रद्धालुओं ने माहौल को फिर से भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। गुलाल और बाबा के जयकारों से पूरा पोकरण भक्तिमय नजर आया।0
0
Report
जलभराव से बालेसर क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ी; ठोस जल निकासी की मांग
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के आगोलाई के पास टीकमगढ़ रोड पर जलभराव ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर करीब चार फीट तक पानी भरा होने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से गोल्ड मेडल विजेता रवीना डउकिया सहित अन्य खिलाड़ियों को खेल मैदान तक पहुंचने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण खिलाड़ियों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी लंबे समय तक नहीं निकलता और करीब एक माह तक लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और खिलाड़ियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल पानी निकालने की अस्थायी व्यवस्था से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रशासन को जलभराव के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाकर काम करना चाहिए, ताकि हर वर्ष स्कूली बच्चों, आमजन और खिलाड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
21 सितम्बर नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव, कांग्रेस भाजपा कर रही अपनी जीत का दावा, अब सभी की निगाहें 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव पर, कांग्रेस पार्टी के पास 11 और भाजपा के पास भी 11 पार्षद, वही दोनों पार्टियों एक-एक निर्दलीय के समर्थन का दावा कर रही, ऐसे में 25 वार्डों के नगर पालिका में किसका बोर्ड बनेगा ? कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद अबरार खान के निधन के बाद मामला और पेचीदा हो गया, जैसे कि दोनों ही दलों के पार्षद है बाड़ेबंदी में, जिसके पत्ते खुलेंगे 21 सितम्बर के।0
0
Report
Advertisement
नवा रायपुर में कैंसर कॉन्क्लेव 2026: विशेषज्ञों की बैठक, चार ब्लॉकों को कैंसर मुक्त लक्ष्य
Begun, Rajasthan:राजधानी के नवा रायपुर में कैंसर के इलाज और आधुनिक चिकित्सा को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे हैं.. बीएमसी की ओर से तीन दिवसीय चौथा वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव 2026 आयोजित किया जा रहा है.. इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए.. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर मुक्त योजना का भी शुभारंभ किया... मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर आज छत्तीसगढ़ के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है और बीमारी का नाम सुनते ही मरीज और परिवार हताश हो जाते हैं.. इसी को देखते हुए आयोजित इस तीन दिवसीय कैंसर कॉन्क्लेव में देशभर से करीब 200 विशेषज्ञ शामिल हुए हैं, वहीं 11 विदेशों मेहमान भी शामिल हुए हैं... जहां कैंसर की रोकथाम, इलाज और मरीजों से संवाद को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आरंग, अभनपुर, तिल्दा और धरसीवा ब्लॉक पर विशेष फोकस किया जा रहा है और आने वाले तीन वर्षों में इन चारों ब्लॉकों को कैंसर मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
कांग्रेस पार्षद कृष्ण बेनीवल के लापता होने पर हलचल: रोड जाम और धरना जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद कृष्ण बेनीवाल के लापता होने का मामला, पिछले 1 घंटे से कर रखी है रोड जाम, DSP कार्यालय के आगे चल रहा है धरना धरने पर सैकड़ो की संख्या में बैठे हैं लोग, लापता पार्षद व भाई की तलाश की कर रहे हैं मांग0
0
Report
पोकरण में बाबा रामदेवजी के घोड़े मेले की रौनक बन गए
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर, पोकरण में लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले के चलते पोकरण शहर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल है। मेले के दौरान जयनारायण व्यास सर्किल और अम्बेडकर सर्किल पर बाबा रामदेवजी के छोटे-बड़े घोड़े सजाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। घोड़ों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी है और खासकर बच्चे व युवा इन रंग-बिरंगे घोड़ों के साथ फोटो खिंचवाते दिखते हैं। मेले की रौनक ตลาดों और प्रमुख मार्गों पर भी दिख रही है, जिससे शहर में चहल-पहल है। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के साथ मेले के विविध आकर्षणों का आनंद ले रहे हैं, वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है ताकि आवाजाही सुगम बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में बाइक भिड़ंत: सीने में बोल्ट घुसा, दो युवक गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक के सीने में बाइक पर लदी नई साइकिल के पैडल का बोल्ट घुस गया। सीने में गहरा छेद होने के बाद वहां से खून निकलने लगा और घाव के स्थान पर दिल की धड़कन दिखाई दे रही थी। गंभीर हालत में युवक को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल आदेश को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे में घायल दूसरे युवक माजिद का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
भोपाल में डीपीआई के बाहर अभ्यर्थियों का धरना जारी, पद वृद्धि की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल; वर्ग 2-वर्ग 3 अभ्यर्थियों का डीपीआई के बाहर धरना जारी। एक महीने से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिया नोटिस। पुलिस इन्हें हटाने का कर रही प्रयास। पिछले 5 दिनों से डीपीआई के बाहर डटे अभ्यर्थी। पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन। एक अभ्यर्थी 9 दिनों से निर्जला उपवास पर।0
0
Report
आगर मालवा के नलखेड़ा में बरसाती नाले में कार डूबे से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा: नलखेड़ा में बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत आगर मालवा - जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप बीती रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के समीप बरसाती नाला तेज बहाव में था। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार को नाले से बाहर निकाला गया और उसमें फंसे सभी 8 शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली और लोगों ने मौके पर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात तेज बारिश के दौरान हुआ, जिसके चलते बरसाती नाला उफान पर आ गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि कार चालक के बड़ौद निवासी होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
