210301
फूलन देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हमीरपुर में आक्रोश, निषाद समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में पूर्व सांसद फूलन देवी पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से निषाद समाज और अन्य पिछड़े समाज के लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर समाज के लोग सड़कों पर उतर आए, नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग हाईवे पर भारी वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान: चालान व हटाव
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। गलत तरीके से खड़े वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है, इसी को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। 50 हजार का बड़े वाहनों से चालान काटा गया। दरअसल टोल प्लाजा के आसपास ट्रक और अन्य भारी वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही कहीं भी खड़ी कर देते हैं। इसी को देखते हुए आज हजारीबाग पुलिस, MVI और रोड सेफ्टी मैनेजर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान खड़े सभी वाहनों का चालान किया गया और उन्हें वहां से हटवाया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद; नवरात्रि मेले के कारण सुरक्षा उपाय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आमेर महल में 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए लिया गया फैसला शिलामाता मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान रहेगी आवाजाही जलेब चौक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रहेगी आवाजाही दर्शनीय स्थल और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी का संचालन पूरी तरह बंद आमेर महल पर्यटकों के लिए सुबह 8 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा पर्यटकों के लिए महल प्रवेश की व्यवस्था सिंहोपोल द्वार से की गई नवरात्रि मेले के दौरान भी आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश जारी रहेगा आमेर महल अधीक्षक डॉ राजेश छोलक ने जारी किया0
0
Report
वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत: पुलिस हाथ खाली, परिवार न्याय की मांग में
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं...पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन FIR तक दर्ज नहीं की गई है..वहीं संत समाज ने प्रेमानंद जी महाराज की सुरक्षा को लेकर सीधे सीएम योगी से गुहार लगाई है इस बीच आश्रम के सेवादारों का दो गुटों में बंटना... और लापता लोगों के पोस्टरों का गायब होना... कई गंभीर सवाल खड़े करता है.0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र सरकार ने विपक्ष पर संविधान के खिलाफ अराजकता फैलाने का आरोप लगाया
Mumbai, Maharashtra:दिल्ली विपक्ष के आज के आंदोलन पर: विपक्ष संविधान को नहीं मानता और देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहा है। विपक्ष के तमाम नेता अल्ट्रा-लेफ़्टिस्ट सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। ये देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने और झूठा नैरेटिव फैलाने का काम कर रहे हैं। पहले संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता खत्म करो, फिर लोगों में यह कहो कि संविधान न्याय नहीं दे सकता और इसे बदलना चाहिए। इस तरह विपक्ष संविधान के खिलाफ काम कर रहा है और देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहा है。 आदिवासी छात्रों के आंदोलन पर: आदिवासी छात्रों का आंदोलन नहीं हो रहा है। कांग्रेस अपनी छात्र विंग NSUI को आगे करके इस आंदोलन को आदिवासी आंदोलन का रूप देने की कोशिश कर रही है। हमने आदिवासी छात्रों की सभी मांगें पूरी कर दी हैं और छात्रों ने कल नासिक में जश्न भी मनाया कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। अब कांग्रेस अपनी स्टूडेंट विंग को आगे करके इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है。 MPSC छात्र आंदोलन पर: पुणे में जो आंदोलन चल रहा है, वह छात्रों के लिए नहीं हो रहा है। कुछ लोग अपने राजनीतिक अस्तित्व और अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। MPSC छात्रों की जो जेनुइन मांगें हैं, उस पर सरकार ने कदम उठाए हैं। अब उनकी प्रमुख मांग MPSC चेयरमैन के इस्तीफे की है। राज्य सरकार MPSC के चेयरमैन का इस्तीफा नहीं ले सकती। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति उन्हें पद से हटा सकते हैं। फिर भी किसी के मन में कोई शंका न रहे, इसलिए राज्य सरकार ने राज्यपाल से इस मामले में दखल देने का अनुरोध किया है。 सरकार ने एक कमेटी भी बनाई है। अगर कमेटी की रिपोर्ट में यह पाया जाता है कि मौजूदा चेयरमैन ने कोई गलती की है, तो राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास कार्रवाई के लिए सरकार कदम उठाएगी। लेकिन मौजूदा MPSC चेयरमैन के कार्यकाल में कोई परीक्षा घोटाला नहीं हुआ है। जो गड़बड़ियां हुई हैं, वे इससे पहले के चेयरमैन के कार्यकाल में हुई थीं। इसलिए मौजूदा चेयरमैन को उस गलती के लिए हटाने की मांग करना कितना उचित है, यह विपक्ष को भी समझना चाहिए। विपक्ष इस पूरे मुद्दे पर राजनीति कर रहा है。 पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर महायुति में बगावत: पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट कौन लड़ेगा, इस पर सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए महायुति ने तय किया है कि बीजेपी और शिंदे गुट, दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन करेंगे। साथ ही बातचीत चलती रहेगी, ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके。 सूखे के मामले पर: आज की कैबिनेट बैठक में भी सूखे के मामले पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है कि अगस्त 2027 तक पीने का पानी उपलब्ध रहे। इसके लिए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं। केंद्र सरकार की टीम भी आने वाले सप्ताह में महाराष्ट्र आएगी और अपनी ग्राउंड रिपोर्ट पेश करेगी。0
0
Report
हरिणघाट के विधायक असিম सरकार कृष्णनगर जिला अदालत में पेशी के लिए पहुँचे
Krishnanagar, West Bengal: নদীয়ার হরিণঘাটার বিধায়ক অসীম সরকার কৃষ্ণনগর জেলা আদালতের হাজিরা দিতে এলেন আজ, তৃনমূলের করা মামলা, ২০২২ সালে অভিযোগ জনগণ এবং তৎকালীন সরকারকে কুরুক্ষিকর মন্তব্য, ভাইরাল হয় সেই মন্তব্য, তার বিরুদ্ধে মামলা হয়েছিল,তারই হাজিরা দিতে এলেন হরিণঘাটার বিধায়ক অসীম সরকারের।0
0
Report
भरतपुर के बांसी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में दीक्षांत समारोह और शानदार परेड
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बांसी में आज पुलिस परेड एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आरक्षी बैच संख्या 10 के प्रशिक्षित जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत की। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बांसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में एडीजी एवं आरपीए निदेशक संजीव नार्जरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संजीव नार्जरी भरतपुर रेंज के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। समारोह में रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा और एसपी राजेश मीणा भी मौजूद रहे। इस दौरान जवानों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बांसी के कमांडेंट हरिराम मीणा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और पुलिस सेवा में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पसमांदा मुस्लिम समाज के हालात और समाधान के लिए यूपी में पहल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम समाज का हालत, समस्या समाधान,को लेकर कार्यक्रम, आज लखनऊ में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच की तरफ से पसमांदा मुस्लिम समाज को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पसमांदा मुस्लिम समाज के हालात, समस्या समाधान को लेकर आने वाले मुसलमान से एक फॉर्म भराया गया उसे फॉर्म में इतनी भी समस्याएं हैं मुसलमान की उसमें इसका जिक्र किया इस फॉर्म को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और जो भी समस्या है उनकी है उसका समाधान किया जाए इस फॉर्म में लिखा गया है कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री दानिश आजाद अंसारी राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम मंच के की कार्यकर्ता अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हज कमेटी के सदस्य शामिल हुए, उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में मुसलमान को जागरूक करने का काम इस कार्यक्रम में किया गया मुसलमान का कहना है कि भाजपा सरकार लगातार मुसलमान के लिए काम कर रही है पसमांदा मुसलमान को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है बाकी सरकारों से मुसलमान का वोट लिया और काम कुछ नहींv किया है बाइट.. रिजवान (मुस्लिम) सिंगल आईडी पर बाइट है (दाढ़ी है) बाइट.. अहमद (मुस्लिम) सिंगल आईडी पर बाइट है, वाइट कुर्ते में है कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच जावेद मलिक ने बताया कार्यक्रम के जरिए मुसलमान की समस्याओं को सरकार को अवगत कराया जायेगा मुसलमान को जागरूक किया जा रहा है भाजपा सरकार वालों के लिए काम कर रही है और हम लोग आप अपने हकदारी की बात सरकार में करेंगे TT..जावेद मलिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच ) खड़े होकर मंच पर TT कर रहे हैं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा सरकार मुसलमान के हित में काम कर रही है अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ने का काम हमें सरकार ने किया है तमाम योजनाओं का लाभ हमारी सरकार ने दिया है चाहे कौशल विकास योजना हो, मुसलमान को पक्के घर दिए, पेंशन दी जा रही है सिलेंडर मुफ्त में दिए जा रहा है इस सरकार ने मैं खुद अंसारी हूं मुझको मंत्री बनाया आगे भी सरकार लगातार अल्पसंख्यकों के लिए काम करेगी बाइट... दानिश आजाद अंसारी (उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक राज्य मंत्री) WKT.... कार्यक्रम को बताते हुए WKT.... फॉर्म को दिखाते हुए इस फार्म के जरिए अपनी समस्याओं को मुसलमान भरकर केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी0
0
Report
दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का सट्टेबाजी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक: 13 गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:दीपावली के पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का सट्टेबाजी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, छापेमारी के दौरान मौके से 1 लाख 72 हजार कैश के साथ 13 सट्टेबाज गिरफ्तार. मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध सट्टेबाजी और जुआ के खिलाफ विशेष अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में मिठनपुरा थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में मिठनपुरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकबासू मोहल्ला में देर रात छापेमारी करते हुए 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से लगभग 1 लाख 72 हजार रुपए कैश बरामद किए गए. गिरफ्तार सभी सट्टेबाजों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सट्टा जुआ लॉटरी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाई जा रही है. इसी दौरान देर रात तकरीबन 12 बजे मिठनपुरा थाना पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के चकवासु मोहल्ला में सट्टेबाजी चल रही है. मामले में सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे के अड्डा पर छापेमारी कर मौके से 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तकरीबन 1 लाख 72 हजार रूपए कैश बरामद किया है. जिसके बाद गिरफ्तार सभी सट्टेबाजों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाइट - मोहिबुल्लाह अंसारी, सीटी एसपी0
0
Report
BA प्रथम वर्ष में सप्लीमेंट्री के कारण छात्राओं का धरना
Sagar, Madhya Pradesh:गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बाहर छात्राओं का हंगामा, 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई सप्लीमेंट्री... एंकर/ सागर के गर्ल डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के बाद छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए धरना दिया। छात्राओं का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को एक साथ सप्लीमेंट्री आने से परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल बीए प्रथम वर्ष की करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने की जानकारी मिलते ही छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठकर मामले की जांच कराने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से वे परेशान हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से परिणाम की दोबारा जांच कराने और यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे क्या कारण रहा। बाइट/ आनंद तिवारी (प्राचार्य, गर्ल्स डिग्री कॉलेज सागर)0
0
Report
Advertisement
उमरिया के गिठौरी में FIR विरोध: आदिवासी SP कार्यालय घेराव, FIR मांग
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के ग्राम गिठौरी में 19 आदिवासियों पर FIR के विरोध में पीड़ित आदिवासियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव, कोयला खनन कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की थी FIR, छावनी में तब्दील हुआ SP कार्यालय, सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद, बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के ऊपर FIR की मांग。0
0
Report
नक्सलियों के पोस्टर से दहशत, जमीन कारोबारी को मौत की धमकी; IG जाँच के आदेश
Gaya, Bihar:नक्सलियों ने जमीन कारोबारी को दिया धमकी, परचा चिपका कर दिया धमकी, परचा में सजाए मौत का फरमान किया जारी,नक्सलियों के द्वारा जारी किया गया फरमान पर आईजी ने दिए जाँच के आदेश।\n\nबिहार के गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के मरदुआ गांव निवासी व जमीन कारोबारी अजय यादव को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से कथित तौर पर मौत की सजा सुनाए जाने का मामला सामने आया है। जँहा नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर अजय यादव के साथ उनके सहयोगी और रिश्तेदार वीरेंद्र यादव के खिलाफ भी कार्रवाई का फरमान जारी किए जाने की बात कही है।\n\nदरसअल नक्सलियों के द्वारा अजय यादव के पैतृक गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में दुल्हा बिगहा नहर के पास पीएनबी बैंक के समीप नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया। वंही पोस्टर में अजय यादव पर जमींदारी की परती जमीन को बेचने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में कथित तौर पर माओवादी नेता संकेत जी और आजाद जी के नाम से यह फरमान जारी किए जाने की बात सामने आई है। वंही नक्सलियों के द्वारा चिपकाए गए पोस्टर सामने आने के बाद अजय यादव और उनका परिवार दहशत में है।\n\nइस संबंध में अजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मामले की गंभीरता से निगरानी करने और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।\n\nअजय यादव का कहना है कि वह कोई बड़े जमीन कारोबारी नहीं हैं, बल्कि छोटी-मोटी जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं।\n\nइस संबंध में मगध रेज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस को 3 अक्टूबर को सुबह में सूचना मिली कि एक पोस्टर चिपकाया गया है।जिसमें कुछ बातें लिखी गई है और उग्रवादी संगठन का भी नाम बताया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है और पुलिस पूरी जाँच करेंगी। अभी आम तौर पर वँहा कोई नक्सल गतिविधि नही है। किसने लगाया क्यों लगाया इन सभी बिंदुओं पर जाँच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।\n\nबरहाल अब देखना यह है कि पोस्टर वास्तव में किसने चिपकाए और उसमें लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर और उन से जुड़े नामों की जाँच शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया।अब देखना यह होगा कि नक्सलियों के द्वारा जारी इस फरमान पर पुलिस को क्या सफलता प्राप्त होता है।0
0
Report
गंगा-दमोदर एक्सप्रेस से शराब के साथ एक यात्री गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार की देर रात आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की सभी बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY अंकित था। धनबाद की स्पेशल टास्क टीम और सीआईबी/डीएचएन के जवान सोमवार की देर रात स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रहे थे।इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी।जांच के दौरान एसी कोच के बर्थ नंबर 30 पर बैठा एक यात्री आरपीएफ टीम को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर जवानों ने जब उससे पूछताछ की तो यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बिहार नालंदा का रहने वाला बताया।यात्री के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं. सभी बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY लिखा पाया गया।जिसकी किमत 6940 रुपया बतलाया जा रहा है इसके बाद शराब की तस्करी के आरोप में अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के द्वारा लिखित शिकायत के साथ उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा के शिष्य ने प्रेमानंद महाराज पर चौंकाने वाले खुलासे, आश्रम में दो धड़े
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा-प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले एक शिष्य ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजकुमार जी जो अभी वृंदावन में रह रहे हैं उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। उन्होंने आश्रम में रह रहे भक्तों के 2 धड़े होने और जमीनी कारोबार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं0
0
Report
छत्तीसगढ़ में विपक्ष एक जुट, लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने की तैयारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में इंडिया गठबंधन के प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य दलों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुए. दिल्ली की तर्ज में सभी विपक्षी दलों की ओर से छत्तीसगढ़ में भी लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा हुई, बैलट पेपर से वोटिंग और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सभी विपक्षी दल मिलकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे बाईट- श्रीकुमार मेनन, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस बाईट- धर्मराज महापात्रा, नेता, इंडिया गठबंधन वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं के बैठक मामले को लेकर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का बयान, साधा निशाना, कहा- अपनी दुर्गति पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस तरह की नाटक-नौटंकी कर रहे हैं. इस देश में लोकतंत्र, संविधान और व्यवस्था है. कोर्ट के निर्णय को सरकार और निर्वाचन आयोग मान रही है. जिस दल के नेताओं की आपस में नहीं बन रही, उनके घर की दीवारें ढह रही वो इस तरह की बात करते हैं बाईट- संजय श्रीवास्तव, नेता, भाजपा0
0
Report
रीवा में 13 वर्षीय रवि सेन की मौत: हत्या की आशंका, चक्काजाम जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां गजरी नदी में 13 वर्षीय किशोर रवि सेन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर के शव की सूचना मिलते ही पनवार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किशोर की मौत को हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर रामबाग चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
