icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समरानियां में यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्धों का बड़ा झुंड दिखा—पर्यावरण प्रेमियों में खुशी

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:समरानियां क्षेत्र में यूरेशियन ग्रिफोन गिद्धों का झुंड दिखा। रातई गांव में गिद्धों का बड़ा झुंड दिखाई दिया है जिससे पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। जानकारी के अनुसार रातई गांव में बिजली निगम के फीडर के पास गिद्धों ने डेरा डाला हुआ है। ग्रामीणों ने फीडर के आसपास बैठे गिद्ध देखे तो खबर तेजी से फैल गई। लोग इस दुर्लभ नजारे को कैमरों में कैद करने पहुंचे। कुछ आसमान में मंडराते नजर आए तो कई गिद्ध जमीन पर भी बैठे दिखे। प्रदूषण, कीटनाशक, मवेशियों को दी जाने वाली डाइक्लोफेनाक दवा का ज्यादा इस्तेमाल इनकी विलुप्ति का कारण बताया जाता है। रेड डाटा बुक में गिद्धों को अति संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है।
0
0
Report
Advertisement

डुमरी पावर स्टेशन के सामने प्रदर्शन; ग्रामीणों का बिजली व्यवस्था पर उग्र आक्रोश

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बदहाल विद्युत व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं ने डुमरीकला पावर स्टेशन पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो महीनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 24 घंटे में महज 3 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। खासकर शाम के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली की आंख-मिचौली के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो तीसरे दिन प्रखंडवासी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने बताया कि डाडा-चोरकारी पावर ग्रिड चालू नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में बिजली का लोड शानदार बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि क्लीयरेंस मिलते ही 22 टावर लगाए जाएंगे, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सकेगी।
0
0
Report

गोंडा में आंधी-बारिश से रेल-सड़क मार्ग बाधित, मालगाड़ी आठ घंटे खड़ी

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में सोमवार देर रात करीब 12 बजे आई तेज आंधी और बारिश के चलते रेलमार्ग व सड़क मार्ग दोनों बाधित हो गए। मनकापुर की तरफ से अयोध्या धाम की ओर जा रही मालगाड़ी 12सी के पास जैसे ही नवाबगंज की तरफ आगे बढ़ी। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण किशुनदासपुर व पर्वती गांव के सामने खड़ी हो गई। मंगलवार सुबह 8 बजे तक यानी करीब 8 घंटे से अधिक समय तक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी रही और आगे नहीं बढ़ सकी है। तो वही 1 घंटे से मनकापुर अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन भी 1 घंटे से मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी हुई है आगे पेड़ गिरने के कारण ट्रेन को रवाना नहीं किया जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन बाधित होने के चलते समय से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या मनकापुर रेलवे ट्रैक पर किस जगह पेड़ गिरा है इसकी जानकारी अभी रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं हो पाई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अयोध्या की सीमा में यह पेड़ किसी स्थान पर गिरा है जहां पर पेड़ को कट करके हटाने का कार्य भी रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कटरा रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष त्रिपाठी ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 12 बजे से मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी है। तेज आंधी के चलते रेलवे लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

Barabanki: विधायक साकेंद्र वर्मा की अस्पताल में मदद फोटो से बहस छिड़ी

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: फतेहपुर हादसे की पीड़ित के पास अस्पताल पहुंचे कुर्सी विधायक, बेसुध महिला के बेड के पास सहायता राशि दिखाने पर छिड़ी बहस बाराबंकी: फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों- पिता नीरज और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी आरती लखनऊ के लोहिया अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। सोमवार को जिले की कुर्सी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक साकेंद्र वर्मा पीड़ित महिला का हालचाल जानने और सरकारी सहायता पहुंचाने अस्पताल पहुंचे। लेकिन इस दौरान अस्पताल के बेड से सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल जब विधायक साकेंद्र वर्मा अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत 5 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता का एक प्रारूप चेक पीड़ित महिला के बेड के पास ले जाकर कैमरों के सामने प्रदर्शित किया। इस दौरान सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अपने पति और तीन बच्चों को खो चुकी पीड़ित महिला आरती उस समय पूरी तरह बेसुध और बेहोशी की हालत में लेटी हुई थी। वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि उसके आसपास क्या चल रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे गंभीर संकट की इस घड़ी में संवेदनशीलता के तौर-तरीकों से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इसे प्रशासनिक औपचारिकता के रूप में भी देख रहा है। समर्थकों का कहना है कि पीड़ित परिवार तक सरकारी मदद पहुंचाने की जानकारी को पारदर्शी तरीके से सामने लाना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी का हिस्सा है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित के साथ खड़ी है। हालांकि, महिला की इस हालत में हुए फोटो सेशन ने जनप्रतिनिधियों की औपचारिकता पर एक मूक बहस जरूर छेड़ दी है।
0
0
Report

भूमि राजस्व विभाग के लंबित आवेदनों का दो माह में निपटान: मंत्री ने दिया कड़ा निर्देश

Patna, Bihar:भूमि राजस्व विभाग मे पिछले 2 महीने से लंबित आवेदन के निपटारा को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने समीक्षा बैठक की... दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक दिन तीन जिलों के भूमि राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं और अब तक जो आवेदन पेंडिंग है उसे जल्द से जल्द निपटाने का भी निर्देश दिया गया है ताकि जनता की समस्या लंबे समय तक पेंडिंग ना रहे जल्द से जल्द काम हो जाए साथ ही जो नए आवेदन हो रहे हैं उसको भी समय पर निपटाया जाए छुट्टी के दिन भी और ऑफिस के समय के बाद भी अधिकारियों को काम करके इसे खत्म करने का निर्देश दिया गया है जो समय सीमा है उसके अंदर आने वाले दिनों में सारे काम सुचारू रूप से कर लिए जाएंगे पुराने सभी लंबित आवेदन अगले दो महीने में निपटा दिए जाएंगे.... राजस्व विभाग कैसे भ्रष्टाचार मुक्त रहे इसको लेकर भी हम प्रयास कर रहे हैं और जिलावार समीक्षा के जरिए निर्देश दिया जा रहा है.... Iv : दिलीप जायसवाल मंत्री बिहार....
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद खोड़ा में हिंदू युवक की मुस्लिम प्रेमिका से शादी पर परिवार हमला; दो घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक साथ में तेज धार हथियार लिया हुआ दिखाई दे रहा है। खोड़ा निवासी हिन्दू युवक कुणाल ने मुस्लिम युवती रोशनी से हिंदू धर्म के अनुसार शादी की थी। शादी से आहत होकर युवती के परिजन कुणाल के घर पहुंचे और तेज धार हथियार से उसके परिवार को ऊपर हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए और कुणाल के परिवार की जान बचाने में जुट गए। इस प्रकरण में दो लोग घायल हुए हैं। वही खोड़ा पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वायरल वीडियो
0
0
Report

सिमडेगा की युवती 3 लाख में बेचने के आरोप: पुलिस बच्ची समेत सुरक्षित लौटाई

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- राजस्थान के बाड़मेर में ₹300000 बेस्ट बेची गई सिमडेगा की युवती को उसके बच्चे सहित सिमडेगा पुलिस ने वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। कुरडेग थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को उसके ही पड़ोसी के द्वारा काम दिलाने के बहाने महानगरों में ले जाया गया था। किंतु उसे महानगरों में यहां वहां घूमने के बाद राजस्थान के बाड़मेर में ₹300000 में बेच दिया गया। इस दौरान उसके साथ काफी मार पिटाई की घटना को भी अंजाम दिया गया। उसके साथ गलत काम भी किया गया। किसी प्रकार वह अपने परिवार से संपर्क में आई। परिवार के लोग एसपी से मिले इसके बाद पूरे मामले की प्राथमिक की एएचटीयू थाना में दर्ज कराया गया। पुलिस टीम बनाकर बाड़मेर से युवती को उसके बच्चे समेत सुरक्षित सिमडेगा वापस लाया गया। इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-1 डीएसपी- रनवीर सिंहबाइट- 2- पीड़िता युवती
0
0
Report

दरियापुर में कारोबारी ने कार में आत्महत्या से इलाके में सनसनी

Danapur, Bihar:नौबतपुर के दरियापुर में व्यवसायी ने कार में गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी नौबतपुर। पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में सोमवार को एक व्यवसायी द्वारा कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। वह बेऊर थाना क्षेत्र निवासी जयजनम राय के पुत्र बताए जाते हैं। विकास कुमार दरियापुर स्थित देवप्रसाद ट्रेडर्स सीमेंट, छड़ एवं गिट्टी दुकान के मालिक थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को विकास कुमार अपनी कार में दरियापुर स्थित दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े तो देखा कि विकास कुमार कार के अंदर गंभीर अवस्था में पड़े हुए हैं। घटना की सूचना तत्काल नौबतपुर थाना police को दी गई। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को कार से बाहर निकालकर जांच-पड़ताल की। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मृतक के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top