271002
गोंडा में CM डैशबोर्ड पर योजनाओं की समीक्षा, खराब रैंकिंग वाले विभागों को फटकार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में CM डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की रैंकिंग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिए विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने NRLM विभाग की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए BMM कटरा बाजार, वजीरगंज और बभनजोत के कर्मचारियों की सैलरी रोकने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाझा में द्वारपहाड़ी थाने के खुलने से ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों में अमन-चैन कायम रखने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। झाझा प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायत को केंद्र में रखते हुए बिहार सरकार ने द्वारपहड़ी थाना की स्थापना की है। इसके साथ ही जिले में थानों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में थाना खुलने से स्थानीय लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस से जुड़ी सुविधाएं अब अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। द्वारपहड़ी थाना का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जिलाधिकारी श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। वर्ष 2026 में थाना भवन तैयार होने के बाद यहां थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारीय और जवानों की तैनाती कर दी गई है। थाना खुलने से पांच पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब किसी घटना या विवाद की स्थिति में झाझा थाना जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। पहले झाझा से पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में भी काफी समय लगता था। नए थाना के बाद पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होने की उम्मीद है। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता रही है। ग्रामीणों को किसी भी मामले को लेकर झाझा थाना तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। थाना खोलने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। अब पांच पंचायत के लिए द्वारपहड़ी थाना खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और पुलिस की पहुंच भी ग्रामीणों तक बेहतर तरीके से होगी। थाना प्रभारी समेत पुलिस बल की हुई तैनाती : एसपी एसपी जमुई विश्वजीत दयाल ने कहा कि द्वारपहड़ी थाना में थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डायल-112 की टीम भी यहां उपलब्ध रहेगी। पहले झाझा से पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगता था, लेकिन नए थाना के खुलने से पुलिस की प्रतिक्रिया और कार्रवाई पहले की तुलना में तेज होगी। इससे ग्रामीणों को भी काफी राहत मिलेगी। छोटी समस्याओं को आपसी सहमति से करें दूर : डीएम जिलाधिकारी श्री नवीन ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर सीधे थाना नहीं पहुंचें। गांव स्तर पर आपस में बैठकर ऐसी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। यदि कोई ऐसा मामला हो, जिसे ग्रामीण स्तर पर सुलझाना संभव नहीं है, तभी थाना से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि थाना में सभी आवश्यक पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। किसी भी गंभीर समस्या या घटना की स्थिति में क्षेत्र के लोग द्वारपहड़ी थाना से संपर्क कर सकते हैं।0
0
Report
किशनगंज के छतरगाछ में 202 एकड़ जमीन के बंटवारे पर तनाव
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के छतरगाछ ओपी थाना क्षेत्र के कोल्था पंचायत स्थित सिंघिमारी गांव में आज सरकारी भूमि 202 एकड़ जमीन को आपस में बंटवारे को लेकर दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि पोथिया प्रखंड के रसियाडांगी मौजा स्थित गैर-मजरुआ बिहार सरकार की जमीन के बंटवारे को लेकर आदिवासी और शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद छत्तरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी शैलेश कुमार, अंचलाधिकारी मोहित राज एवं एसडीपीओ मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित में किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दोनों समुदाय से पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अंचलाधिकारी मोहित राज ने बताया कि उक्त भूमि बिहार सरकार की संपत्ति है और वर्तमान में किसी व्यक्ति विशेष का उस पर अधिकार नहीं हो सकता। भूमिहीन या बंदोबस्ती के पात्र व्यक्तियों की जांच के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मौके पर प्रशासन की सतर्कता से स्थिति सामान्य बनी हुई है।0
0
Report
बोकारो थर्मल में ओवरलोड डम्फरों पर कार्रवाई, सात डम्फर जप्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में जी मीडिया की खबर के असर से बोकारो जिला परिवहन विभाग ने बोकारो थर्मल में ओवरलोड छाई लदा हुआ हाइवा डम्फरों की जांच की। सात हाइवा जप्त किए गए। गुरुवार रात दो हाइवा डम्फरों के टक्कर में एक ड्राइवर फंस गया जिसे स्थानीय लोग और थर्मल थाना पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड गाड़ियों की कड़ाई से जांच की मांग की थी। जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी। बताई गया कि बोकारो थर्मल गोविंदपुर नईबस्ती समीप मुख्य सड़क पर छाई लदा हाइवा डम्फर के बीच भिड़ंत के बाद जिला परिवहन विभाग की टीम शुक्रवार को बोकारो थर्मल नईबस्ती समीप पहुंची और ओवरलोडेड डम्फर की जांच कर सात डम्फर जप्त किए। गुरुवार रात्रि की टक्कर के बाद लोगों ने गोविंदपुर नईबस्ती मुख्य सड़क को ओवरलोड के खिलाफ जाम कर दिया था। हाइवा डम्फर डीवीसी के बोकारो थर्मल स्टेशन से छाई लोड कर गोविंदपुर नईबस्ती होते हुए हजारीबाग की ओर जा रहे थे। एक हाइवा डंफर ने दूसरे डंफर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद में भाइयों ने मिलकर 50 वर्षीय भाई की हत्या, थाना भरतकूप क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र भरतकूप के ग्राम भरथौल में हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह. विश्वक्रर्मा परिवार में उसी में 5 भाई है मृतक की एक भाई यहां रहता है... एक भाई की सम्पति ले ली है ... दूसरे भाई ने इस मृतक को अपनी सम्पति दे दिया है.... पाँचवाँ भाई अपना अलग बना लिया है... मृतक ने अपना कुछ अलग खेत बाड़ी खरीद रखी है... जिस भाई ने हत्या की है.. उसने लगातार दबाब बनाया कि ये घर छोड़ दो .. जहां तुम लिये हो.. वहां जा कर अपना घर बनाओ ..... इसी बात का विवाद चल रहा था... मजतक कहीं बाहर गया हुआ ता... जह आया तो देखा कि बरसात के पानी से वहां दिक्कत थी... उसकी साफ सफाई करके उसे ठीक करने लगा... सगे भाई ने अपनी पच्चनी और बेटे के साथ इस तरह से मारपीट की कि लहूलूहान हो गया... पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची । पुलिस इनको अस्पताल पहुंचाया.. जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई... बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गई है...0
0
Report
विपक्ष के हंगामे से विधानसभा मानसून सत्र बदला, जल समस्या पर बहस सीमित
Rewari, Haryana:विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा विधानसभा का मानसून सत्र, जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं विपक्ष - विधायक लक्ष्मण सिंह यादव गीता भुक्कल के बयान पर किया कटाक्ष बोले: अंग्रेजों की 'फूट डालो-राज करो' नीति पर चल रही कांग्रेस, 36 बिरादरी से चलता है प्रजातंत्र.... दूषित पानी के स्थायी समाधान पर विपक्ष ने डाला अड़ंगा, धारूहेड़ा और मसानी बैराज के मुद्दे पर सरकार थी सकारात्मक...... रेवाड़ी मैराथन में युवाओं संग दौड़ेंगे सीएम; नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का दिया संदेश....... सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या पर अधिकारियों को दो टूक: जिम्मेदारी से काम करें तो जल्द बनेगा 'कैटल फ्री' रेवाड़ी......0
0
Report
भाजपा में फूट, कांग्रेस में एकता की लहर; इंद्रजीत का बयान गरमा गया
Bhiwani, Haryana:भिवानी पूर्व सांसद बृजन्दर सिंह का बड़ा बयान अब कांग्रेस में एकता और भाजपा में फूट शुरू हो चुकी है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का दिया उदाहरण कहा, अब भाजपा में पद की लालसा में टांग खिंचाई और विरोध चरम पर बोले, भले भाजपा ने सरकार बना ली, पर लोगों में अब भी भारी रोष है भाजपा शिक्षा के साथ हर सरकारी संस्थान का निजीकरण करने में लगी है सरकारी स्कूलों में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी पर भी साधा निशाना हरियाणा में सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी भी हरियाणवी बच्चे भर्ती नहीं होते भाजपा सरकार की बिना पर्ची व खर्चा पर किया कटाक्ष कहा, जब नौकरियां ही नहीं होंगी तो पर्ची खर्चा होंगी कहा, ये एक जुमला था जो चल चुका भाजपा का नेरेटिव नकली व फर्जी था, युवाओं के दिल्ली आंदोलन ने लोगों का डर भी खत्म कर दिया0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में मौदहा SDM की टीम की डेयरी छापेमारी, दूषित पदार्थ नष्ट
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: मौदहा SDM के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने डेयरी प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, डेयरी प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की गई जाँच, छापेमारी के दौरान डेयरी से मक्खन,खोया,दूध,पनीर का लिया गया सैंपल, जाँच में दूषित घी,दूध,क्रीम,मावा,पनीर मिलने पर कराया गया नष्ट, करीब 64 हजार रुपये के दूषित डेयरी उत्पादों को टीम ने कराया नष्ट, जाँच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई, टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों के कारोबारियों को गुणवत्ता स्वच्छता और मानकों का पालन करने दिये निर्देश, संयुक्त टीम में एसडीएम मौदहा, सीओ मौदहा, सहायक आयुक्त खाद्य एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे, मौदहा कोतवाली कस्बे के बड़ा चौराहे इलाके का मामला.0
0
Report
नारायणी नदी के कटान से कुशीनगर में किसान चिंतित, सुरक्षा उपायों की मांग
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर, नारायणी नदी का रौद्र रूप: नारायणी नदी का बढ़ते जलस्तर की वजह से कटान की रफ्तार पकड़ ली है, खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली के ठोकर नंबर-2 पर नदी तेजी से जमीन को अपने आगोश में ले रही है. कटान की चपेट में आया पीपल का पेड़ और कई ब्लॉक नदी में समा चुके हैं. हालात देखकर किसानों और ग्रामीणों में दहशत है. तस्वीरें खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-2 की हैं, जहां नारायणी नदी का रौद्र रूप साफ दिखाई दे रहा है. तेज बहाव के साथ नदी लगातार किनारे की जमीन को काट रही है, कटान इतना तेज है कि ठोकर नंबर-2 पर लगा पीपल का पेड़ नदी में समा गया. इसके साथ ही चार-पांच ब्लॉक भी नदी की धारा में बह चुके हैं, नदी का बढ़ता जलस्तर और लगातार हो रहा कटान आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. नारायणी की धारा सिर्फ मिट्टी नहीं काट रही बल्कि किसानों की उम्मीदों पर भी चोट कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान नदी खेतों को काटकर अपने साथ ले जाती है. कई किसानों की जमीन पहले ही नदी में विलीन हो चुकी है, जिसकी जमीन पर किसान फसल उगाकर परिवार का पेट पालते हैं, वही जमीन जब नदी में समा जाती है तो आर्थिक संकट बढ़ता है. किसानों का आरोप है कि भूमि कटान से होने वाले नुकसान का उचित मुआवजा भी उन्हें नहीं मिल पाता. ग्रामीण कहते हैं कि प्रशासन को पहले से पता है कि ये इलाका कटान के लिहाज से संवेदनशील है. इसके बावजूद स्थायी कटानरोधी इंतजाम क्यों नहीं किए जाते, लोगों की मांग है कि कमजोर ठोकरों को समय रहते मजबूत किया जाए. बोल्डर और अन्य सुरक्षा उपाय लगाए जाएं ताकि नदी की धारा आबादी और खेतों की तरफ बढ़ने से रोका जा सके. फिलहाल नारायणी का जलस्तर बढ़ रहा है, कटान जारी है, और नदी लगातार जमीन को निगलती जा रही है. ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की तरफ है.0
0
Report
लाहौर में भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन अध्यक्ष का कथित अपहरण, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:लाहौर में 'भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन' के अध्यक्ष का अपहरण और उत्पीड़न, बोले- 'डरूंगा नहीं, मिशन जारी रहेगा' 'भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान' के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि बीती रात लाहौर में 3 से 4 अज्ञात बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ गंभीर मारपीट की। कई घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद हमलावरों ने उन्हें शाहदरा के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए कुरैशी ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे जब वे जैन मंदिर के पास अपने घर लौट रहे थे, तभी एक कार ने उनका रास्ता रोका। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें जबरन गाड़ी में खींचा, आंखों पर पट्टी बांधी और बेरहमी से पीटा। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और शरीर पर कई जगह हिंसा के निशान हैं। 'भारत का एजेंट' बताकर दी जान से मारने की धमकी कुरैशी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज की और सीधे तौर पर चेतावनी दी। हमलावरों ने कहा: "तुम्हें भगत सिंह पर काम करने का मजा चखाएंगे। तुम भारत के एजेंट हो, पाकिस्तान के दुश्मन हो और तुम्हें भारत से फंडिंग मिलती है।" हमलावरों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने भगत सिंह से जुड़ा काम बंद नहीं किया, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। देर रात करीब कई घंटों के उत्पीड़न के बाद उन्हें शाहदरा के पास फेंक दिया गया। "राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार, पर पीछे नहीं हटूंगा" इस घटना को "राज्य प्रायोजित आतंकवाद" (State Terrorism) करार देते हुए इम्तियाज कुरैशी ने कहा कि यह हमला उन्हें डराने और भगत सिंह के विचारों, शांति, मानवता और भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों के लिए काम करने से रोकने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया: "हम भगत सिंह का मिशन जारी रखेंगे, क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति या संस्था का काम नहीं है। यह शांति, मानवता और प्यार की आवाज है। एक दिन भारत और पाकिस्तान में स्थायी शांति कायम होगी। मैं धमकियों से डरकर देश नहीं छोड़ूंगा। भले ही मेरी जान चली जाए, लेकिन शांति और भगत सिंह के अधूरे मिशन के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।"0
0
Report
Advertisement
रेलवे स्टेशन के पास पान की गुमटी से चोरी, भूरा उर्फ राज वंशकार गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के नजदीक पान की गुमटी से सिगरेट और नगदी हुई थी चोरी. करैयाखेड़ा रोड निवासी युवक को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार चोरी गया सामान भी हुआ जप्त. कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि पिछले दिन स्टेशन के नजदीक एक पान की दुकान के संचालक द्वारा दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी शिकायत में बताया गया था कि आरोपी वहाँ रखी करीब ढाई हजार रुपए की सिगरेट और कुछ नकदी चुरा ले गया है. मामला दर्ज होने के बाद टीम गठित की गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें आरोपी के रूप में भूरा उर्फ राज वंशकार को गिरफ्तार किया, उसके पास से चोरी का सामान जप्त किया गया है.0
0
Report
गोपाल मंदिर हथुआ में कृष्ण जन्माष्टमी धूम, 6 दिन का सांस्कृतिक महोत्सव
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है सभी मंदिरों में सजावट की गई है पूजा की तैयारी की जा रही है वही जिले के प्राचीन गोपाल मंदिर हथुआ में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है आज रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद आरती होगा जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्थानीय कलाकार शामिल होंगे हथुआ स्थित गोपाल मंदिर 3 सौ साल पुराना है मंदिर अपनी नक्कासी को लेकर जाना जाता है मंदिर में इटालियन पथर व बेल्जियम से आया सीसा लगा है जिसमे भगवान की आकृति पेंट की गई है वही ठाकुर जी का विग्रह भी कई सौ बर्ष पुराना है गोपाल मंदिर हथुआ में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है 6 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है वही 6 वे दिन भगवान का छठियार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है भगवान को 56 भोग लगाया जाता है वही मेला का अयोजन किया जाता है0
0
Report
भीम में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 55 लाख मूल्य की शराब जब्त
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भीम पुलिस ने अवैध शराब से भरे कंटेनर से 490 पेटी शराब को किया ज़ब्त रिफाइंड तेल की आड़ में ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, अवैध शराब की कीमत करीब 55 लाख से ज्यादा बताई जा रहा है भीम थाना इलाके के हामेला की वेर, रातिया थाक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम तस्कर कंटेनर से शराब कटिंग करके अलग-अलग गाड़ियों में भरकर सप्लाई करने जाने से पहले दी दबिश पुलिस ने 1 ट्रक कंटेनर, 2 पिकअप और स्विफ्ट कार को जब्त करके एक आरोपी को किया गिरफ़्तार शराब तस्कर ब्यावर जिले के फतेहपुरिया दोयम निवासी सुखदेव सिंह राव को किया गिरफ़्तार राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन और थाना अधिकारी दिलीप कुमार खदाव ने कार्रवाई को दिया अंजाम0
0
Report
Advertisement
गढ़वा: हथियार दिखाकर धमकी, देसी कट्टा और 8 एमएम की गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:Slug - हथियार के साथ गिरफ्तार Anchor -हथियार दिखाकर धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद मोबाइल सिम को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र मे हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में चिनिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकबाल अंसारी और अफजल अंसारी दोनों निवासी चिनिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लोहे का बना एक देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है। मamil के जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे चिनिया निवासी पप्पू शाह के किराए के मकान में रह रहे राजबांस गांव निवासी अवधेश यादव, पिता हिरामन यादव के पास दोनों आरोपी पहुंचे थे। आरोप है कि अफजान अंसारी अपने सहयोगी एकबाल अंसारी के साथ देसी कट्टा और गोली लेकर वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर अवधेश यादव को धमकी दी कि अगर मोबाइल सिम वापस नहीं किया तो उसे उठा लेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर 3 सितंबर को चिनिया थाना क्षेत्र के कपिल साव की बाउंड्री वॉल के पीछे से दोनों आरोपियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
नवादा में अन्नपूर्णा देवी ने महिला बाल विकास योजनाओं की समीक्षा; पुल देरी पर निर्देश
Nawada, Bihar:केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नवादा में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, बिहार-झारखंड पुल निर्माण में देरी पर जल्द सुविधा का भरोसा दिया। बाइट केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी नवादा में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नवादा पहुँचे तब अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निरुपमा शंकर ने विभाग की प्रगति और चल रही योजनाओं की जानकारी मंत्री को दी। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशक भी दिए। इसके बाद गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर प्रस्तावित पुल के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। जल्द ही लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।0
0
Report
नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर में जलस्तर घटा, बाढ़ नियंत्रण सतर्क
Bagaha, Bihar:नेपाल में हुईं त्रासदी के बाद सैलाब को लेकर अलर्ट के बीच फिलहाल राहत भरी खबर है। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शुक्रवार को अधिकतम 1 लाख 26 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गंडक किनारे हॉटस्पॉट बने मंगलपुर में नदी की धारा बदलने से दबाव की स्थिति अब बिल्कुल सामान्य हो गई है। हालांकi जलस्तर में कमी आने के बाद फिलहाल राहत है और स्थिति सामान्य होने का भी दावा किया जा रहा है। दरअसल पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों हुई त्रासदी के बाद हाई अलर्ट के बीच अब जलस्तर में थोड़ी कमी आने के बाद राहत महसूस किया जा रहा है बावजूद इसके सरकार ने सभी अधिकारीयों और कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दीं हैं। लिहाजा नदी के जलस्तर और बांधों की सुरक्षा को लेकर अभियंताओं की टीम 24 घंटे निगरानी में जुटी है। बताया जा रहा है कि जलस्तर में गिरावट दर्ज होने के मद्देनज़र कटावरोधी सामग्री का स्टॉक तैयार रखा गया है, जबकि अलग-अलग बांधों पर अभियंताओं और कर्मियों के साथ जवानों की तैनाती की गई है। यही वजह है कि वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा तक अधिकारी और जवान रात-दिन मुस्तैद हैं। हालांकि डियारा के निचले इलाकों में पानी का दबाव अभी भी बरकरार है। जिसपर अभियंता नजर बनाए हुए राहत बचाव में जुटे हैं। खास बात यह है कि गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से 36 फाटक उठा कर ऑटोमेटिक और मैनुअल तरीकों से प्रॉपर निगरानी जारी है। बता दें कि जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर अपडेट की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है। कैंप में मौजूद अधिकारी फिलहाल राहत महसूस कर रहे हैं और स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने की जानकारी दे रहे हैं। जिस तरह सैलाब को लेकर अलर्ट है लिहाजा बाढ़ के बाद अब कटाव की चिंता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं निचले इलाकों के लोगों को लगातार सतर्क रहने की भी अपील की जा रही है। हॉट स्पॉट बने गंडक नदी के ग्राउंड जीरो से मौजूदा हालात की जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता WT इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा. बाइट - शम्भू सुमन, अभियंता, जल संसाधन विभाग0
0
Report
Advertisement
