icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow18h ago

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न,विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर किया किया सम्मानित

Gonda, Uttar Pradesh:तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न,विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर किया किया सम्मानित गोंडा।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय हॉकी,हैंडबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्रों से 108 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक ने शानदार खेल कौशल, तकनीक एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज द्वारा किया गया। उन्होंने सभी ताइक्वांडो प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सार्थक सिंह, दीपांकुर सिंह, प्रणय प्रजापति, पलक तिवारी, अनन्या सिंह एवं जिया सिंह सहित अन्य निर्णायकों द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में, आर्या , रुद्रमा उपाध्याय,आदर्श कुमार, निर्भय, मंशा एवं अक्षिता प्रमुख रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर मोबिन, तेजस, आदित्य पांडे, ,अभ्युदय प्रताप सिंह,विधि सिंह,आदित्य आनंद , आध्या सिंह एवं खुशी,के सी आई टी के विराट पांडेय , मो. अर्श ,प्राची तिवारी ने स्थान बनाया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में श्रवण अग्रवाल, विनायक, आर्यन रमेश, अभय आनंद,कुशाग्र पटेल, काशवी तेजस्विनी, आँचल मौर्या एवं आयुष कुमार के सी आई टी के आयुष शर्मा,उज्ज्वल शर्मा,कुशाग्र पटेल,आयुष यादव शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा रहे,कार्यक्रम में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, रेलवे गांधी के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी, के.सी.आई.टी. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमलेश पटेल सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow4d ago

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर नगर में पैदल गश्त कर लिया जायजा

Gonda, Uttar Pradesh:नवागत पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर नगर में पैदल गश्त कर लिया जायजा गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। गुरुनानक चौराहा से पीपल तिराहा होते हुए एकता चौक एवं भरत मिलाप चौराहा तक पैदल गश्त कर पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया। इस दौरान सर्राफा बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। व्यापारियों, दुकानदारों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया गया। पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सर्राफा बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, बाजारों में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा त्योहारों के दौरान महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह सहित थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow5d ago

महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Gonda, Uttar Pradesh:आज मेडिकल कॉलेज गोंडा के सभागार में खेलो इंडिया के छात्र छात्राओं से केंद्रीय मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने संवाद किया और प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण देखा,इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में खेलो इंडिया पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम बहुत ही लोकप्रिय है जो शहर से लेकर गांव तक इसकी प्रशंसा की जा रही है उन्होंने कहा जहां गांव में जमीन है वहां स्टेडियम बनाकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा,जिससे गोंडा के लड़के भी खेलो इंडिया का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर 1857 में अंग्रेजों से 30 राजाओं का नेतृत्व कर मुकाबला करने वाले गोंडा के राजा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराज देवी बक्श सिंह की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया और कहा मेडिकल कॉलेज का नाम मुख्यमंत्री द्वारा महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम से नामकरण किया जाएगा,उन्होंने महाराजा देवी बक्श सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का जिक्र किया कहा राजा देवी बक्श सिंह अंग्रेजों के हाथ नहीं नेपाल चले गए जहां उनकी आज भी समाधी बनी हुई है पत्रकारों के सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री ने नेपाल में आए भीषण बाढ़ और तबाही जिसमें कई भारतीयों की जान गई हैं मंत्री ने कहा भारत हमेशा नेपाल के साथ रहा है और रहेगा हर संभव मदद भी करेगा, मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज के गेट पर विशाल महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्होंने कहा यह गोंडा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है इनका गोंडा वासी सम्मान करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top