Back
राजा भैया के गोन्डा दौरे पर समर्थकों का भारी स्वागत, AI समिट पर बयान
AKAtul Kumar Yadav
Feb 22, 2026 14:31:38
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है. गोंडा जिले के दौरे पर आज विदेश राज्यमंत्री व गोंडा बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का उनके समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया है. विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए AI समिट में Youth Congress द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर कहा कि यहाँ खोखले वादों की बात नहीं है, यहाँ डिस्टर्ब करने की बात नहीं है. यहाँ सिर्फ अपनी राजनीति जैसी कुछ पार्टियां लगीं हैं कि देश की नाक कटाने की कोशिश जाए. नाक काटने की कोशिश भी की गई वहाँ जाकर चार-पाँच लोग गए, एक बहुत बेहूदे ढंग से उन्होंने प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कोई AI को लेकर नहीं था, कोई देश के भविष्य को लेकर नहीं था, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए भेजे गए. ये सब लोग जानते हैं, यह भी दुखद बात है कि जहाँ मोदी जी दिन-रात इस देश को आगे ले आने की बात कर रहे हैं वहाँ कुछ लोग जो समझते हैं कि उनका ये पुराना हक है इस देश पे राज करना, और किया भी है राज सालों-साल तक किया है. उन्हीं अंग्रेजों के तर्ज पे किया है, और आज वो लोग बड़े बौखलाए हुए हैं तो इस तरह की गंदी हरकतों में भी लगे हैं. चाहे विकास की बात हो, चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, चाहे माओवाद से लड़ना हो और चाहे बाहरी घुसपैठियों से और बाहरी विदेश की ताकतों से लड़ना हो, कहीं भी हम लोग पीछे नहीं हटे हैं. इस देश को मजबूत करने में जो-जो मजबूत कदम थे चाहे धारा 370 हटाने की बात हो वो सब लागू किया गया है. AI के महत्व को बताते हुए कहा कि आज समाज को कैसे मजबूत किया जाए, हमारे ये बच्चों का फ्यूचर कैसे मजबूत हो. आज इतनी बड़ी AI समिट हुई है पिछली कुछ दिनों में, किसके लिए हुई है हमारे जो नवयुवक हैं, हमारी जो लड़कियां हैं, बच्चियां हैं, जो हमारे यंगस्टर्स हैं, उनके लिए बेहद बढ़िया अवसर है और उसको सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए इतनी बड़ी समिट कराई गई. कई देशों से बीसों देश के_heads_ आए, प्रेसिडेंट आए, प्रधानमंत्री आए और मंत्रियों आए, बड़ी-बड़ी कंपनियों के_heads_ आए, सब देखा गया. बाइट- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया- विदेश राज्यमंत्री भारत सरकार.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report