Back
बाराबंकी में सांड ने किसान को पटक-पटककर मारा, मौतः रोजा खोलने जा रहे थे घर l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत शहरी में रविवार शाम एक सांड के हमले में 60 वर्षीय किसान रमजान की मौत हो गई। इस घटना में उनका 40 वर्षीय पुत्र सब्बू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब किसान अपने खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, रमजान रविवार शाम करीब 6 बजे अपने गेहूं के खेत से रोजा खोलने के लिए घर जा रहे थे। तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने किसान को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे सब्बू पर भी सांड ने हमला किया, जिससे वह भी चोटिल हो गया। नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड को एकजुट होकर भगाया और पिता-पुत्र को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान रमजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुत्र सब्बू का उपचार जारी है।
मृतक के बेटे घायल सब्बू ने बताया कि हमारे अब्बू खेत से घर आ रहे थे रास्ते मे सांड ने उठाकर पटक दिया उसने बहुत जोर मारा पटक पटक कर मारा उस समय कई लोग थे लेकिन वह भाग नहीं रहा था। हम जब पहुंचे और भगाने लगे तो हमको भी उठाकर पटक दिया जबकि हम लाठी डंडा लिए थे हमारे गर्दन में काफी चोट आई है जिससे गर्दन उठ नहीं रही है। पेट में भी दर्द हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली बदोसराय पुलिस और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में इस घटना से चीख-पुकार मच गई है। खेत से घर आने के दौरान सांड ने मारा
मृतक रमजान अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी का निधन लगभग दो साल पहले हो चुका था। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों और दो बेटों की शादी की शादी हो चुकी है और एक बेटे की शादी अभी बाकी थी। रमजान के भाई दस्तगीर ने बताया कि भाई गेहूं की फसल बचाने के लिए खेत में थे और रोजा खोलने के समय घर आ रहे थे, तभी सांड़ ने बड़े भाई को पटक-पटक मार डाला। आस पास मौजूद लोगों ने भतीजे को बचाया।
कोतवाली बदोसराय के कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowFeb 22, 2026 18:31:060
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 22, 2026 18:30:190
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:01:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:00:130
Report
0
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 22, 2026 17:45:130
Report