Back
राजा भैया की अध्यक्षता: गोंडा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों पर सख्त जांच
AKAtul Kumar Yadav
Jan 22, 2026 13:34:06
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के जिला पंचायत सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई थी। जहां बैठक की अध्यक्षता विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा की गई है। इस बैठक के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दोनों बेटे सांसद करण भूषण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह दूर रहे लेकिन करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि संजीव सिंह इस बैठक के दौरान मौजूद थे। बैठक के दौरान जिला महिला अस्पताल में कराए गए रिनोवेशन को लेकर की विदेश राज्य मंत्री ने पूरी मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ वहां पर कराए गए एक-एक कार्यों को लेकर के विस्तार से डिटेल भी मांगी गई है। जल जीवन मिशन के तहत समीक्षा करते हुए गंभीर लापरवाही मिलने पर फटकार लगाते हुए नगरीय अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन के खिलाफ जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि ने सवाल उठाया कि नगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत जितना भी कार्य किया जा रहा है खोद करके सड़कों को खराब कर दिया जा रहा है। वहीं बैठक के दौरान करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह ने सवाल उठाया की गोंडा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनिल तिवारी को मैंने 4 घण्टे में चार बार फोन किया। लेकिन उनके द्वारा मेरा एक भी फोन नहीं उठाया गया ना उन्होंने मुझे कॉल बैक किया है। जिस पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया नाराज दिखे और उन्होंने सीएमओ से पूरे मामले को देखने को कहा है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मैं अपने दूसरे पदाधिकारी से फोन मिलवाया उन्होंने कहा कि अपने विधायक का फोन नहीं उठाया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी विधायक का फोन उठाने के लिए नौकर हूं भाजपा विधायक ने आगे कहा कि मैं इस मुद्दे को विधानसभा में विशेषाधिकार करने जा रहा हूँ। लेकिन मैं चाह रहा हूं की बैठक में सभी समिति के सदस्यों के माध्यम से उनके खिलाफ लिखित रूप में कार्रवाई को लेकर के किया जाए इस पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही गलत है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 02:48:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 02:48:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 02:48:100
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report