Itia thok - पंचायत भवन बदहाल,व्यवस्था पर सवाल
इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनवरिया के मजरा गांव अमराडीहा में वर्ष 2020-21 में लाखों की लागत से बना पंचायत भवन जर्जर होने के कगार पर है।भवन में लगे फर्श टूटने लगे हैं,दीवारों में दरार आने लगी है।ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों ने भवन के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया।गांव निवासी सचिन मिश्रा बताते हैं,कि यहां कभी ग्राम पंचायत की बैठक या अन्य कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए।ग्राम पंचायत अधिकारी भी कभी इस भवन पर नहीं पहुंचे।अधिकारियों की अनदेखी से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|