icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow31 Dec 2024, 12:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोलापुर के सांगोला में गंभीर सूखा, टैंकरों से ही लोगों को पानी मिल रहा

Pandharpur, Maharashtra:सोलापूर जिल्ह्यातील सांगोला तालुक्यामध्ये दुष्काळी परिस्थिती नवीन नाही. यावर्षी ऑक्टोबर मध्येच या दुष्काळी परिस्थितीने हात पाय पसरायला सुरुवात केल्याचं भीषण वास्तव सांगोल्यातल्या अनेक भागांमध्ये स्पष्टपणे दिसते. तलाव कोरडे पडलेत. शेतातील पीक करपून चालले आहे. टँकरचे पाणी आठ दिवसातून एकदा मिळते अशा परिस्थितीमध्ये अजून काही महिने काढण्याची वेळ घेतल्या जनते वर आली आहे. सोलापूर जिल्ह्यामध्ये यावर्षी मागील 50 वर्षांच्या सरासरीपेक्षा कमी पाऊस झाल्याची नोंद आहे. पाऊस नसल्यामुळे अनेक ठिकाणचे तलाव कोरडे पडले आहेत. पावसाळ्याच्या सुरुवातीला चिंचोली तलावात पाणी सोडण्याची शेतकऱ्यांनी मागणी केली होती. मात्र अतिरिक्त पाणी वाहून जात असतानाही हे पाणी सोडण्याकडे दुर्लक्ष केल्यामुळे चिंचोली चा तलाव कोरडा पडला आहे. या तलावावर 800 एकर शेती हजारो पशुधन अवलंबून आहे. सांगोल्या तालुक्यातील अनेक वाड्यावस्त्यावर ऑक्टोबर महिन्यापासूनच पाण्याचे टँकर सुरू झाले आहेत. सध्या 22 वाड्या वस्त्या आणि गावांमध्ये टँकरने पाणीपुरवठा केला जातो. या नागरिकांना पाणीपुरवठा करण्यासाठी पाणी आणणे हा सुद्धा एक मोठा प्रश्न प्रशासना समोर उभा राहिलेला आहे. पिण्याचे पाणी आणणारा टँकर आठ दिवसातून एकदा येत असल्यामुळे आठ दिवस पुरेल इतकं पाणी ग्रामस्थांना त्यांच्या घरासमोर साठवून ठेवावे लागते. पाऊस पडला नसल्यामुळे अनेक ठिकाणी पेरलेलं उगवलं नाही तर जे उगवलेला आहे ते करपून चालेल आहे त्यामुळे येणाऱ्या काळामध्ये शेळ्या मेंढ्या गाई म्हशी यांच्या चाऱ्याचा प्रश्न गंभीर होणार आहे सोबत जनावरांच्या पाण्याची सुद्धा चिंता येथील शेतकऱ्यांना लागून राहीलेली आहे त्यामुळे पशुधन कसं सांभाळायचं हा प्रश्न त्याच्यासमोर या दुष्काळाने तयार केला आहे. सांगोल्या तालुक्यातील जनतेला दुष्काळ हा नवीन नसला तरी यावर्षी ऑक्टोबर महिन्यापासूनच सुरू झालेली ही दुष्काळाची परिस्थिती येणाऱ्या काही महिन्यांमध्ये अधिक भीषण होणार आहे. पुढच्या पावसाळ्यापर्यंत तग धरण्यासाठी प्रशासनाकडून पिण्यासाठी पाणी आणि जनावरांसाठी चारा या दोन गोष्टी उपलब्ध व्हाव्यात एवढीच या लोकांची अपेक्षा आहे.
0
0
Report

828 नव आरक्षी महिलाओं की दीक्षांत परेड से राजस्थान पुलिस में नई टीम का आगाज

Kishanganj, Bihar:अनुशासित कदमताल के बीच सलामी और पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के बीच किशनगढ़ में सोमवार को राजस्थान पुलिस को 828 प्रशिक्षित महिला आरक्षियों की नई खेप मिल गई। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी) किशनगढ़ और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सिलोरा में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सोमवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। 36 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद दोनों संस्थानों के बैच संख्या 75 और बैच संख्या 3 की कुल 828 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने समारोह में शपथ ली। अब ये नव आरक्षी प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात होकर पुलिस सेवा की जिम्मेदारियां संभालेंगी। समारोह में पुलिस महानिदेशक यातायात मालिनी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासित और आकर्षक परेड के साथ हुई। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने एकसमान कदमताल, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर अपनी प्रशिक्षण क्षमता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक यातायात मालिनी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और आमजन के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास कायम रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। दीक्षांत समारोह में महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। खाली हाथ ड्रिल, हथियारों के साथ ड्रिल, बलवा परेड, आधुनिक हथियारों के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), योग-प्राणायाम और जर्मन ड्रिल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आरपीटीसी किशनगढ़ के नव आरक्षक बैच संख्या 75 में राजस्थान पुलिस के 14 जिलों से 533 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सिलोरा के बैच संख्या 3 में राजस्थान पुलिस दूरसंचार के 295 नव आरक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रकार दोनों संस्थानों से कुल 828 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के दौरान नव आरक्षकों को नए कानूनों, अपराध अनुसंधान, विधि विज्ञान, साइबर अपराध, आर्थिक अपराधों की जांच, व्यक्तित्व विकास, पुलिस प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, फायरिंग, परेड, योग, पुलिस कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन और बलवा नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। समारोह में राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य राजन दुष्यंत, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सिलोरा के कमांडेंट राजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य अतिथि और नव आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे। अपनी बेटियों को पुलिस की वर्दी में अनुशासित परेड करते देख परिजनों के चेहरों पर गर्व और खुशी के भाव दिखाई दिए。
0
0
Report

कोटपूतली में महाराजा अग्रसेन जयंती: भव्य शोभायात्रा के साथ कवि सम्मेलन देशभक्ति गूंज

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली: कोटपूतली शहर में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की श्रृंखला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर भक्ति और उत्साह के रंगों में डूबा नजर आया, जहाँ एक ओर पारंपरिक शोभायात्रा ने सबका मन मोहा, वहीं दूसरी ओर रातभर चले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को बांधे रखा। जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण अग्रसेन भवन से आरंभ हुई भव्य शोभायात्रा रही। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के बंधुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जगह-जगह महाराजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा कोटपूतली शहर गूंज उठा। जहाँ रात्रि कालीन हुये कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें समारोह के दूसरे बड़े आकर्षण के रूप में रात्रि 9 बजे से देर रात तक एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विख्यात कवि कमल मनोहर के सान्निध्य में आयोजित इस सत्र ने शहरवासियों को रातभर ठहाके लगाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन में देश और प्रदेश के दूर-दूर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने मंच संभाला और एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कविताओं से महफिल में चार चांद लगा दिए। हास्य कवियों ने अपनी अनूठी शैली और चुटीले अंदाज से श्रोताओं को गुदगुदाया, जिससे देर रात तक पंडाल ठहाकों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान रसगान कवि ने अपनी रचनाओं के साथ-साथ देश की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर एक तीखा और स्पष्ट वक्तव्य दिया। उन्होंने देश के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए बड़े मंच से कहा अगर इस बार देश हिन्दू राष्ट्र नहीं बना, तो कभी नहीं बनेगा। इस वक्तव्य ने श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का एक अलग ही जोश भर दिया। वही इस समय जो हालात चल रहे हैं, उनमें कवियों ने कहा (Gen-Z) युवाओं के बताए आधुनिकता की दौड़ में दौड़ती नई पीढ़ी को सचेत करते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से जेनजी युवाओं को अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के दायरे में रहने की बड़ी सलाह दी। कवियों ने अपने वक्तव्य में बल देकर कहा कि भारत देश हमेशा से ऋषि-मुनियों का देश रहा है, और इसकी मूल पहचान इसकी गौरवशाली संस्कृति व सभ्यता ही है। जिसे युवाओं को नहीं भूलना चाहिए। कोटपूतली अग्रवाल समाज के बैनर तले आयोजित इस विशाल महोत्सव को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवाओं ने पूरी तन्मयता से योगदान दिया। चेयरमैन ओमप्रकाश बंसल जिला युवा अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता जिला मंत्री डॉ. अरविन्द मित्तल जिला उपाध्यक्ष योगेश शरण जिला युवा उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के तमाम गणमान्य बंधु, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच: विधायक बलहा सरोज सोनकर ने पूजन आरती के साथ मिहींपुरवा रामलीला मेले का किया शुभारंभ

MLMadan lalFollow3m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रामलीला मेला का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार को विधायक बलहा द्वारा पूजन आरती के साथ शुभारंभ किया गया, विधायक बलहा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को दशहरा एवं नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा 76 साल से लगातार मिहींपुरवा नगर में रामलीला कमेटी की तरफ से मंचन एवं दशहरे का कार्यक्रम किया जा रहा है समिति ने 76 सालों से चली रही परंपराओं को पूरी तरह निष्ठा पूर्वक निभाया व जीवंत रखा है सभी बधाई के पात्र है। साथ ही उन्होंने भगवान राम का स्मरण कर उन्होंने कहा विजयदशमी के दिन भगवान राम द्वारा रावण दहन कार्यक्रम अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है वहीं मंच से विधायक ने जय श्री राम के नारो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के जुगल किशोर पोरवाल मदन पोरवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया अरविंद चौधरी गिरीश त्रिपाठी निकुंज अग्रवाल सुनील मास्टर कमल सोनी व पत्रकार साथी मनोज तिवारी पिंटू मौर्य तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

इटावा: भरथना में विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow4m ago
Bharthana, Uttar Pradesh:

इटावा जनपद के भरथना कस्बे से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी शिल्पी पोरवाल ने अपने पति गोविन्द पोरवाल और देवर गोपाल पोरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिलने पर उनके पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति और देवर ने उनके मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow5m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। 

 

बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव

0
0
Report
Advertisement

देर रात टो टो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Katihar, Bihar:देर रात टो टो एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोगों की मौत हुई. घटना कटिहार जिला मुख्यालय से लगभग 54 किलोमीटर दूर अमदाबाद थाना क्षेत्र के रोशना एवं अमदाबाद महानंदा बांध सड़क पर रघुनाथपुर ढाला के पास घटित हुई. अमदाबाद पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमदाबाद लाया गया. चिकित्सीय जांच में चिकित्सक द्वारा दोनों की मौत की पुष्टि हुई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रघुनाथपुर ढाला के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. मृतक मनोज यादव (35) और अनिल यादव (25) की पहचान की गई. एक टोटो चालक को हिरासत में लिया गया है. शव पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजे गए हैं.
0
0
Report
Advertisement

संगमेश्वर में भंगार गोदाम में भीषण आग, दमकल से आसपास की दुकाने सुरक्षित

Ratnagiri, Maharashtra:संगमेश्वरमें भंगार गोदामाला भीषण आग; अग्निशमन दलाच्या सतर्कतेमुळे लगतची दुकाने बचावली.. रत्नागिरी जिल्ह्यातील संगमेश्वर येथील मारुती मंदिरासमोरील एका भंगार गोदामाला भीषण आग लागली.. गोदामात मोठ्या प्रमाणावर साठा असल्याने आगीने काही वेळातच रौद्ररूप धारण केले.. घटनेचे गांभीर्य ओळखून देवरुख,चिपळूण,रत्नागिरी नगरपरिषद आणि एमआयडीसीचे अग्निशमन बंब तात्काळ पाचारण करण्यात आले.. या दुर्घटनेत गोदामातील लाखो रुपयांचे साहित्य जळून खाक झाले असले,तरी अग्निशमन दलाच्या तत्परतेमुळे आग लगतच्या घरांमध्ये व दुकानांच्या गाळ्यांमध्ये पसरण्यापासून रोखण्यात यश आले,ज्यामुळे संभाव्य मोठा अनर्थ टळला.. आगीचे नेमके कारण अद्याप समजू शकलेले नाही..
0
0
Report

11 दिन बाद भी जालौन लूटकांड: लुटेरे अभी फरार, CCTV नहीं लगा सके सुराग

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दंपति से लूटकांड मामले में 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पुलिस की पांच टीमें नहीं खोज सकीं लुटेरों का सुराग, तमंचे के बल पर दंपति से जेवरात और नकदी लूटने वाले बदमाश अब तक फरार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने पहाड़गांव चौकी के पास दंपति को बनाया था निशाना, वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र भर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन इसके बावजूद लुटेरों का नहीं लगा पाई कोई ठोस सुराग, चौकी के चंद कदम दूर हुई लूटपाट की वारदात से पहाड़गांव चौकी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, CALिया थाना क्षेत्र में पहाड़गांव पुलिस चौकी के पास हुई थी लूट की वारदात।
0
0
Report
Advertisement

माण्डलगढ़ में श्यूज स्टोर और गोदाम में भीषण आग, करीब दो करोड़ का नुकसान

Jaipur, Rajasthan:District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ के त्रिवेणी चौराहे पर अल सुबह एक श्यूज स्टोर (जूते चप्पल) की दुकान ओर गोदाम में भीषण आग लगी हैं, आग की घटना को लेकर त्रिवेणी चौराहे के बाजार में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर आग पर काबू पाने में जुटे, आग की घटना से महज 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पम्प होने से लोग दहशत में आ गए, गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने से आग की लपटें आगे नहीं बढ़ी, दुकान व गोदाम में प्लास्टिक ओर अन्य मनिहारी सामग्री भी होने से आग बेकाबू हो गई, ओर सारा सामान जल कर राख हो गया, सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंचीं हैं, पुलिस के जवान,ग्रामीणों ओर दमकल के 3 वाहनों से 4 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हैं, बताया जा रहा हैं कि आग की घटना में करीब 2 करोड़ रुपए की सामग्री जल कर राख हो गई हैं, फिलहाल अभी मौक़े पर दुकान ओर गोदाम में रुक रुक कर धुंआ उठ रहा हैं पुलिस और दमकल वाहन मुस्तेदी से डटे हुए है
0
0
Report

रतलाम में दीनदयाल नगर थाना के बाहर बवाल, दो बहनों समेत चेतन टांक पर कार्रवाई

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में दीनदयाल नगर थाना के बाहर दो बहनों द्वारा मचाया गया बवाल के बारे में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दोनो बहनों ने थाने के बाहर ज्वालिनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। ऐसा करने से रोकने वाले पुलिस कर्मियों के साथ झूमझामकी की थी, और साथ में अन्य साथियो के साथ पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास भी किया था। ऐसे में अब दोनों बहनों के साथ साथ आये और वीडियो बनाने वाले चेतन टांक पर भी कार्रवाई की जा रही है। बतादे कि चेतन टांक पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं - हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य 15 प्रकरण चेतन टांक पर दर्ज हैं। चेतन टांक भेजपा से जुड़ा पदाधिकारी भी है।
0
0
Report

हांसी के 400 साल पुराने श्री काली देवी मंदिर में नवरात्र आस्था चरम पर

Hansi, Haryana:हांसी हांसी के 400 साल पुराने श्री काली देवी मंदिर में मां के शीतल स्वरूप के दर्शन, नवरात्र में उमड़ रही श्रद्धा अन्य स्थानों पर मां काली के रौद्र रूप के दर्शन, हांसी में शीतल स्वरूप में विराजमान हैं माता; मुंबई सहित दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु हांसी। नवरात्र के पावन दिनों में हांसी के ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। करीब 400 साल पुराने इस प्रसिद्ध मंदिर में मां काली के दर्शन के लिए दूर-दूर के क्षेत्रों से भक्त पहुंच रहे हैं। काली देवी चौक स्थित इस मंदिर की मान्यता केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी मंदिर के प्रति गहरी आस्था है。 आपको बता दे कि मंदिर की सबसे खास बात यहां मां काली का स्वरूप है। आमतौर पर अन्य मंदिरों में मां काली के रौद्र रूप के दर्शन होते हैं, जहां माता की जीभ बाहर निकली हुई दिखाई देती है। वहीं हांसी के इस ऐतिहासिक मंदिर में मां काली शीतल स्वरूप में विराजमान हैं। यही विशेषता मंदिर को अलग पहचान देती है और श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा करती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त मां के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो वर्षों से लगातार नवरात्र में मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी श्याम पांडे ने बताया कि मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर मां काली की प्रतिमा में जीभ बाहर दिखाई देती है, जबकि हांसी के मंदिर में माता का स्वरूप अलग है और वह शीतल रूप में विराजमान हैं। भक्त भारत भूषण भयाना ने बताया कि उन्हें मां काली के प्रति गहरी आस्था है और वह लगातार कई वर्षों से माता के दर्शन करने आ रहे हैं। नवरात्र के दौरान मां के दरबार में आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। वही अन्य भक्तजन रामावतार बंसल ने बताया कि वह मुंबई से विशेष रूप से मां काली के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माता के प्रति गहरी श्रद्धा है और वह हर साल नवरात्र के अवसर पर मां के दर्शन करने आते हैं। हांसी का श्री काली देवी मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक पहचान और मां काली के अनूठे शीतल स्वरूप के लिए भी प्रसिद्ध है। नवरात्र के दिनों में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top