Back
कनाडा में उज्जैन युवक गुरकीरत मनोचा की हत्या, परिवार ने कठोर कार्रवाई की मांग
ASANIMESH SINGH
Mar 15, 2026 18:30:22
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
उज्जैन के 25 वर्षीय युवक गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या,
गुरकीरत पढ़ाई करने सवा साल पहले उज्जैन से कनाडा पहुंचा था,
परिजनों की सरकार से गुहार शव जल्द मिले, दोषियों पर हो सख्त कर्यवाही,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विधानसभा उज्जैन दक्षिण के पार्श्वनाथ सिटी में रहते हैं परिजन,
मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा का भारतीय समय अनुसार 14 मार्च 2026 को कनाडा के Fort Saint John, British Columbia में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कनाडा में उनकी हत्या की गई है। गुरकीरत सिंह मनोचा लगभग सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, जहां वे Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे थे।
परिजनों के अनुसार 14 मार्च को वहां कुछ युवकों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना कनाडा में रह रहे उनके एक मित्र द्वारा देर रात उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा जो कि रायपुर में रहते है को फोन पर दी गई।
गुरकीरत सिंह मनोचा के माता-पिता श्री गुरजीत सिंह मनोचा C-86 पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड, उज्जैन में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं।
परिवार द्वारा इस दुखद घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दी गई,। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विधानसभा में ही परिजन निवास करते है।
पड़ोसी अभिलाष जैन में बताया कि घटना के संबंध में कनाडा में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। करीब तीन सप्ताह में शव मिलने की बात कही जा रही है। परिजन चाहते हैं कि उन्हें शव जल्द मिले या फिर किसी भी माध्यम से वे जल्द那里 पहुंच सके । हत्या का कारण यह बताया जा रहा है कि कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था। इलेक्शन की गुटबाजी के विवाद में वह शिकार हुआ है। वह बहुत सरल और सहज स्वभाव का था।
मृतक के भाई प्रबकीरत का कहना है कि हमे विश्वास ही नहीं है कि गुरुकीरत अब नहीं रहा। उसने जीवन में कभी विवाद नहीं किया। उसने कभी अप शब्दों का प्रयोग ही नहीं किया। कुछ परिजन कनाडा में रहते हैं जो वहां पहुंचे हैं। कनाडा के पुलिस प्रशासन ने मदद की है। सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण करवाई धीरे चल रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिजनों की मोजुदगी में अंतिम संस्कार करवाया जाए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
वहीं मृतक के पिता गुरजीत सिंह का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई करने कनाडा गया था अभी उसे सवा साल ही हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है जिस कारण उसकी मौत हुई है। बेटा अपने काम से मतलब रखता था। बहुत ही सरल स्वभाव का था। वहां जॉब के साथ पढ़ाई भी करता था। वह वहां पर मास्टर डिग्री कर रहा था। उज्जैन से उसने बीकॉम किया था । उससे आखिरी बातचीत 2 दिन पहले शाम को हुई थी। सब कुछ बढ़िया था। सरकार से गुहार लगाई गई है कि जितना अच्छा हो सके किया जाए। या तो जल्द हमे शव सौंपा जाए या फिर हमें वहां पहुंचाया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 18:45:56209
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 18:45:36284
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 18:45:25269
Report
मैनपुरी-करहल के नानमई गांव की बेटी अदिति ने यूपीएससी में 859वीं रैंक हासिल कर जनपद का किया नाम रोशन.
191
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 18:31:0685
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 18:30:54157
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 15, 2026 18:30:43149
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 15, 2026 18:30:33179
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 15, 2026 18:15:22173
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 18:15:09177
Report
113
Report
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर बेल्दी में निकाली जाएगी विशाल चुनरी यात्रा-कान्हा चतुर्वेदी प्रदेशसंयोजक
156
Report
दो माह से वेतन न मिलने पर बहादुरगंज नगर पंचायत के कर्मियों की हड़ताल पर ADM ने कहा- जल्द होगा भुगतान
181
Report
TCTanya chugh
FollowMar 15, 2026 18:01:11162
Report