271122
गोण्डाः उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में की बैठक
Usraina, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को मंडल स्तरीय की बैठक पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद रहे। प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं, प्राद्धोन्नति और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बारामुड़ी खटाल पर बड़ी कार्रवाई
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। धनबाद अंचल के बारामुड़ी खटाल को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। 2005 में खटाल के सेकड़ो परिवारों को बेकारबांध से हटाकर बसाया गया था। अस्थाई रूप से बसने का आदेश दिया गया। अब जिला प्रशासन सरकारी जमीन को खाली कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के कार्रवाई से खटाल परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। हजारों परिवारों के बेघर होने की स्थिति बन गई है। बारामुड़ी खटाल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान और सीमांकन को लेकर जिला प्रशासन ने की सख्त रुख दिख रहा है। धनबाद अंचल अधिकारी की मौजूदगी में जमीन की नापी का काम जारी है। अभियान की शुरुआत बारामूड़ी खटाल से हुई है जहां प्रशासन के अनुसार करीब 20 एकड़ सरकारी जमीन है। नापी के दौरान कई घरों और वेडिंग वेल्स का कुछ हिस्सा भी सरकारी जमीन के दायरे में आने की बात सामने आई है। अब संबंधित लोगों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बारामूड़ी खटाल में रहने वाले करीब 200 परिवारों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। वर्षों से यहाँ रह रहे लोगों को आशंका है कि जमीन चिह्नित होने के बाद उन्हें दोबारा विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। धनबाद के अंचल अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि फिलहाल सरकारी जमीन की पहचान करने के लिए नापी कराई जा रही है। पहले बारामूड़ी खटाल की जमीन चिह्नित करने का निर्देश मिला है। नापी के दौरान कई घरों और वेडिंग वेल्स का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन के दायरे में आने की बात सामने आई है। संबंधित लोगों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। लगभग 20 एकड़ सरकारी जमीन है। शहर में खटाल रखने का नियम नहीं है। जमीन की मापी शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की है। स्थानीय निवासी लोगन ने कहा कि वर्ष 2005 में बेकारबांध तालाब के पीछे से लाकर दर्जनों परिवारों को बारामूड़ी खटाल क्षेत्र में बसाया गया था। तब से कई परिवार यहाँ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस इलाके में रहने के कारण उनकी जिंदगी यहीं बस गई है। ऐसे में दोबारा विस्थापन की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। बारामुड़ी खटाल के लोगों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे। वे प्रशासन के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वर्षों से यहाँ रह रहे परिवारों के भविष्य और पुनर्वास के सवाल पर भी विचार किया जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार उपायुक्त से मुलाकात और उनका पक्ष रखने के बाद ही वे आगे की रणनीति तय करेंगे।0
0
Report
फतेहपुर से तेल दान मुहिम शुरू, अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां तेज
Fatehpur, Uttar Pradesh:अमित शाह के जन्मदिवस के मौके पर अयोध्या के दीपोत्सव के लिए रवाना किया गया रथ खास तरह की मुहीम शुरू करने वाला पहला जिला बना फतेहपुर, घर-घर जाकर होगा तेज का कलेक्शन अयोध्या दीपोत्सव के लिए तेल का किया जाएगा कलेक्शन पांच नवंबर को अयोध्या डीएम को भेजा जाएगा तेल कलेक्शन करने के लिए एक मुहिम के तहत शुरू किया जाएगा काम तेल दान करके विक्रम सिंह ने की मुहिम की शुरुआत0
0
Report
आगरा में साइबर अपराध नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश: 221 सिम कार्ड के साथ कई उपकरण बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराध में किए जाने का शक है। पुलिस ने एक ही ठिकाने से 221 सिम कार्ड, 8 सिम बॉक्स और दर्जनों नेटवर्किंग उपकरण बरामद किये हैं। साइबर क्राइम, एसओजी, सर्विलांस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इस नेटवर्क की पूरी कुंडली खंगाल रही है, क्योंकि जांच में दूसरे जनपद में भी कार्यालय संचालित होने की जानकारी सामने आई है। आगरा में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कथित अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, बीवी एंटरप्राइजेज के परिसर में हुई छापेमारी में ऐसा सामान मिला, जिसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। पुलिस ने मौके से 8 सिम बॉक्स, 221 सिम कार्ड और 96 रेडियो एंटीना बरामद हुए हैं। 5 लैपटॉप, एक डेल सर्वर और नेटवर्किंग उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इस पूरे ऑपरेशन को साइबर क्राइम, एसओजी, सर्विलांस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया, पुलिस ने मौके से आमिर सैफी और मनीष को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 31 संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए, वहीं एक सिम बॉक्स में 32 सिम स्लॉट मिलने से नेटवर्क के काम करने के तरीके को लेकर जांच तेज हो गई है। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क के तार लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों तक पहुंच सकते हैं, अब इन आरोपों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच में दूसरे जनपद में भी कार्यालय संचालित होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क का दायरा आखिर कितना बड़ा है। बरामद उपकरणों और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में हुआ और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है, आगरा में हुई इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
शिंदे गुट पर आरोप: निष्पक्ष जांच जरूरी, बदनामी की साजिश?
Satara, Maharashtra:सातारा: मराठा आरक्षणाचे नेते मनोज जरांगे पाटील यांनी केलेल्या आरोपांनंतर शिवसेना शिंदे गट नेते शंभूराज देसाई यांनी पत्रकार परिषद घेऊन पक्षाची भूमिका स्पष्ट केली आहे. मनोज जरांगे पाटील यांनी केलेले सर्व आरोप तथ्यहीन आणि बेछूट आहेत. मात्र, या प्रकरणाची पारदर्शक आणि निष्पक्ष चौकशी झाली पाहिजे, अशी मागणी शिवसेनेच्या वतीने शंभूराज देसाई यांनी केली आहे. व्हायरल झालेल्या आडिओ किंवा कॉल क्लिपमधील आवाज कोणाचा आहे, याची खातरजमा करण्यासाठी त्यांची 'फॉरेंसिक लॅब' द्वारे तपासणी केली जावी. केवळ कोणाचे नाव घेतल्याने आरोप सिद्ध होत नाहीत. जरांगे पाटील यांच्याकडे काही पुरावे किंवा ऑडिओ क्लिप्स असतील, तर त्यांनी ते थेट राज्याच्या पोलीस महासंचालकांकडे सोपवावेत जेणेकरून योग्य ती कायदेशीर चौकशी होईल. केवळ प्रसिद्धी मिळवण्यासाठी आणि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांची प्रतिमा मलीन बदनाम करण्यासाठी असे बिनबुडाचे आरोप केले जात असल्याचे देसाई म्हणाले. अशा आरोपांमुळे एकनाथ शिंदे यांची वाटचाल थांबणार नाही. शिवसेनेचा प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपल्या पक्षाची ताकद वाढवत असून एकनाथ शिंदे यांनी पुन्हा राज्याच्या सर्वोच्च मुख्यमंत्री पदावर विराजमान व्हावे, हीच सर्वांची इच्छा आहे, एकनाथ शिंदे यांच्याविषयी होत असलेल्या बदनामीमागे कोणती सदुष्य किंवा अदृश्य शक्ती काम करत आहे आणि कोण कोणाला रिमोट कंट्रोलद्वारे चालवत आहे, याची सखोल चौकशी झाली पाहिजे. एकनाथ शिंदे यांनी स्वच्छ चारित्र्याच्या नेत्यावर विनाकारण शिंतोडे उडवून त्यांना बदनाम करण्याचे मोठे षडयंत्र आहे. एकनाथ शिंदे हे मुख्यमंत्री असताना त्यांनी मराठा समाजाला टिकणारे १०% आरक्षण दिले होते. मराठा समाजाला इतर कोणाच्याही ताटातले न काढता आरक्षण देणारे ते नेते आहेत. मनोज जरांगे पाटील यांनी एकनाथ शिंदे यांच्याबद्दल बोलताना काळजी घ्यावी, कारण ते सुद्धा मराठा समाजाचेच आहेत आणि या समाजाने नेहमीच मराठा हितासाठी काम केले आहे. कुठलाही ठोस पुरावा किंवा तथ्य असल्याशिवाय राज्याचे नेतृत्व करणाऱ्या नेत्यावर विनाकारण टीका किंवा आरोप करणे योग्य नाही, असे आवाहन शंभूराज देसाई यांनी केले आहे.0
0
Report
टिहरी भाजपा महामंत्री ने दलेर मेहंदी–सुबोध उनियाल प्रकरण पर मंत्री का समर्थन किया
New Tehri, Uttarakhand:Tehri टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रेसवार्ता के दौरान सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल प्रकरण पर पूछे गए सवाल में मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन किया और कहा कि जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कहा कि जब आपको बुलाया है तो लिप्सिंग क्यों कर रहे है आपको लाइव परफॉर्मेंस देनी चाहिए तो इस प्रकरण को इसी तरह देखना चाहिए।0
0
Report
उत्तराखंड SDRF ISO सर्टिफाइड, देश की पहली ऐसी डिजास्टर रिस्पांस फोर्स
Dehradun, Uttarakhand:एक्सक्लूसिव उत्तराखंड SDRF यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स अब ISO सर्टिफाइड हो गई है। देश में SDRF पहला ऐसा डिजास्टर रिस्पांस फोर्स है जिसे सर्टिफाइड किया गया है। SDRF के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने ज़ी मीडिया से इस मुद्दे पर खास बातचीत की। कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि विश्व स्तर पर सर्टिफिकेशन SDRF की कार्य क्षमता और गुणवत्ता को और बेहतर करेगा। SDRF को हाईटेक करने की ओर और वर्ल्ड बैंक के स्तर पर फंडिंग के मामले में भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। SDRF कमांडेंट का कहना है कि उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म के लिए बड़े पैमाने पर पर्वतारोही ठंड के समय कई जगह हाई एल्टीट्यूड में एडवेंचर टूरिज्म के लिए आते हैं। ऐसे में SDRF इन सभी क्षेत्र के लिए भी तैयार है।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुत्तों के हमलों के हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, प्रयागराज और लखनऊ में कुत्तों को हमलों को लेकर हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने शहरी इलाकों से कुत्तो के काटने के हॉटस्पॉट चिन्हित करने के दिए निर्देश, लखनऊ और प्रयागराज नगर निगम को कुत्तों के काटने के हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश, शहरी इलाकों से हमलावर कुत्तों की पहचान कर पकड़ने के भी दिए निर्देश, अस्पताल, स्कूल, रेलवे स्टेशन, बाजार, पार्क और आने जाने वाले मार्गों पर रहने वाले कुत्तों के व्यवहार की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश, हाईकोर्ट ने पिछले तीन सालों का दोनों नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों के काटने का ब्यौरा भी तलब किया, साल और इलाकों के हिसाब से कुत्तों के काटने का ब्यौरा देना होगा, साथ ही नगर निगम की तरफ से कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने उठाए गए कदम की भी जानकारी मांगी, हाईकोर्ट ने कहा एक महीने के अंदर संबंधित विभाग जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कदम उठाए, 5 नवंबर को हाईकोर्ट में अब अगली सुनवाई होगी, जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की डिविजन बेंच ने मामले में सुनवाई की।0
0
Report
गिरिडीह में पचंबा थाना: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 लाख कीमत का सामान बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना पुलिस ने बाजार समिति में खड़ी गाड़ियों, घरों, दुकानों, ऑफिस, टोटो और ऑटो से बैटरी व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 24 पीस बड़ी बैटरी, 4 एसी, कुर्सी, पंखा सहित कई कीमती सामान बरामद किए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. ये गिरोह चोरी के बाद सामान को घूम-घूम कर बेचने का काम करता था. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर प्रेसवार्ता की जाएगी.0
0
Report
इंदौर में कन्या भोज के बहाने सात बच्चियों पर मारपीट, रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ मामला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के बीआरटीएस MR9 चौराहा के एक फ्लैट में सात बच्चियों को कन्या भोज के लिए बुला कर चोरी की शंका में रिटायर्ड शिक्षिका द्वारा जमकर मारपीट की गई उसके बाद कमरे में बंद कर दिया गया । जिसके बाद एमआईजी पुलिस ने मारपीट कर कमरे में बंद की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । दरअसल पूरी घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के बीआरटीएस MR9 चौराहा की है जहां शहनाई रेसिडेंसी में दशहरे के उपलक्ष्य में रिटायर्ड शिक्षिका द्वारा बच्चियों को कन्या भोज के लिए बुलाया गया था पूजा के दौरान एक पांच सौ रुपये का लिफाफा यहाँ रखा गया था जो गायब हो गया था जिसके बाद आरोप लगे कि रिटायर्ड शिक्षिका का पारा सातवे आसमान पर पहुंच गया और सातों बच्चियों के साथ जमकर मारपीट कर घंटों कमरे में बंद ताला लगा दिया वही बच्चियों के परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन एमआईजी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई जहाँ पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षिका पर मारपीट और कमरे में बंद करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है ।0
0
Report
Advertisement
जरनेल सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए आवाज उठाई; पुलिस सुरक्षा पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के विधायक जरनेल सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए हक में आगे आए कहां सुरक्षा देना पुलिस का काम है यह गलत किया है पंजाबी बीजेपी को कभी माफ नहीं करेेंगे0
0
Report
वाराणसी: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा में लगी आग, मचा हड़कंप
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। Z MEDIA, वाराणसी0
0
Report
संभल । मुस्लिम युवतियों को 'रील ' के लिए हिजाब जरूरी ..मौलाना के बयान के समर्थन में मुस्लिम छात्राएं
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । मौलाना वसी अशरफ के बयान ..मुस्लिम युवतियां सोशल मीडिया रील वे पर्दा होकर न बनाए ...हिजाब पहनकर बनाए .. मौलाना के इस बयान पर मुस्लिम छात्राओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब में रील पर मौलाना के बयान का पुरजोर समर्थन किया है , मुस्लिम छात्राओं का कहना है मौलाना की बात सही है, हिजाब में रील बनाना सही है.. टैलेंट दिखाने के लिए जरूरी नहीं है कि चेहरा दिखाया जाए या हिजाब उतारा जाए टैलेंट अलग चीज है। मौलाना के बयान ..हिजाब न होने से रेप जैसी घटनाएं होती है ....इस व्यान पर मुस्लिम छात्राओं का कहना था ..ऐसा कुछ नहीं है...यह सिर्फ इंसान की सोच पर डिपेंड करता है, सिर्फ हमारे चेहरे की वजह से रेप जैसी घटनाएं नहीं होतीं। टेलेंट दिखाने के लिए रील के अलावा भी अन्य तमाम क्षेत्र है ... जंहा पर मुस्लिम लड़किया हिजाब के साथ अपना टेलेंट का इस्तेमाल कर रही है ।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: मकबूल आलम रोड पर मारपीट, एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र अंतर्गत मकबूल आलम रोड पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Z MEDIA, वाराणसी0
0
Report
झाबुआ के चुरी ग्राम में तीन बच्चों के शव कुएं में, जांच जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के राणापुर छेत्र के चुरी ग्राम इलाके में तीन बच्चों के शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। शव के कान, नाक और होंठ पर कटे हुए चोट से ग्रामीणों में अलग आशंकाएं गहराती हैं। कोई इसे नरबली से जोड़ रहे हैं। पुलिस हत्या और दुर्घटना को लेकर तफ्तीश में जुटी है.0
0
Report
Indore NSG की धमाकेदार सुरक्षा तैयारी: तीन जगहों पर मॉक ड्रिल
Indore, Madhya Pradesh:त्योहारों से पहले इंदौर में NSG का सुरक्षा अभ्यास तीन अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल की। एयरपोर्ट, डेली कॉलेज और राजवाड़ा पर हुए इस अभ्यास में आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीति का परीक्षण किया गया। डेली कॉलेज में आतंकियों और बंधकों से जुड़ी काल्पनिक स्थिति बनाकर करीब 5 से 6 घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया। इंदौर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसजी कमांडो ने सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवादी घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए विशेष मॉक ड्रिल की। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की रणनीति के तहत एयरपोर्ट, डेली कॉलेज और राजवाड़ा सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास किया गया। डेली कॉलेज परिसर में मॉक ड्रिल के दौरान 5 से 6 आतंकियों के मौजूद होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही एनएसजी कमांडो ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया। मुख्य भवन में प्रवेश करने से पहले कमांडो ने स्मोक बम का इस्तेमाल किया और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से परिसर में प्रवेश किया। अभ्यास के दौरान आतंकियों को निष्क्रिय करने और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया को परखा गया। करीब 5 से 6 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में अलग-अलग आपात परिस्थितियां बनाकर कमांडो की प्रतिक्रिया, रणनीति और समन्वय का परीक्षण किया गया। वहीं, इंदौर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा से जुड़े अभ्यास की जानकारी सामने आई है। देर रात राजवाड़ा क्षेत्र में भी मॉक ड्रिल की गई। इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे के समय सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है।0
0
Report
Advertisement
