Gonda - पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, उमरीबेगमगंज पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार. कब्जे से एक पिस्टल , सोने चांदी के आभूषण व एक प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद. पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व उमरीबेगमगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुर्गापुर मोड़ के पास बड़ी कार्यवाही की गई है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान बृजेश उर्फ छोटू पासी,पल्लू पासी,नानमुन्ना लोध को गिरफ्तार किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
