271202
गोंडाः जर्जर हाल में मौहरिया से जगतापुर को जाने वाली सड़क
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के मजरा गांव मौहरिया से जगतापुर को जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। राहगीर हर दिन इस बदहाल और जर्जर सड़क का दंश झेल रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्र मेले की धूम: विंध्याचल धाम में भोर से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़े
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के विंध्याचल धाम से इस वक्त की बड़ी खबर है। मां विंध्यवासिनी के भोर के दर्शन-श्रृंगार और मंगला आरती के साथ ही शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब विंध्यधाम पहुंचने लगा। मां के जयकारों से पूरा विंध्याचल धाम भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों और घाटों तक पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने पर प्रशासन का विशेष जोर है。0
0
Report
पंचकूला रामलीला में चाची ताड़का की एंट्री बनी आकर्षण का केंद्र
Panchkula, Haryana:पंचकूला की रामलीला में ‘चाची ताड़का’ की एंट्री बनी आकर्षण का केंद्र, हवा में उड़कर होता है ताड़का वध क्रेन और हाइड्रोलिक लिफ्ट के सहारे दिखाया जाता है रोमांचक दृश्य, हास्य और मनोरंजन का भी मिलता है तड़का पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका टाउन पार्क (यवनिका गार्डन) अथवा शालीमार ग्राउंड में आयोजित होने वाली मशहूर रामलीला में ‘चाची ताड़का’ का किरदार दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहता है। रामलीला में ताड़का की अनोखी एंट्री और हवा में उड़ते हुए ताड़का वध का दृश्य दर्शकों को रोमांचित करता है। इस दृश्य को प्रभावशाली बनाने के लिए क्रेन या हाइड्रोलिक लिफ्ट जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया जाता है। इन्हीं प्रसंगों में ताड़का वध का दृश्य भी खास महत्व रखता है। पारंपरिक अंदाज के साथ इसमें हास्य और मनोरंजन का रंग जोड़ने के लिए ताड़का के किरदार को मजाकिया अंदाज में ‘चACHI तारका’ के नाम से पेश किया जाता है। उनकी नाटकीय एंट्री और हवा में उड़ने वाला दृश्य बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कौतूहल का विषय बनता है। इस प्रस्तुति में धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक मंच तकनीक और मनोरंजन का मेल देखने को मिलता है। ताड़का वध के दौरान कलाकार की विशेष एंट्री और मंच पर दिखाए जाने वाले प्रभाव दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। यही वजह है कि ‘चाची ताड़का’ का यह अंदाज पंचकूला की रामलीला की चर्चित प्रस्तुतियों में गिना जाता है।0
0
Report
तेज़ रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवक मौत, बाइक में भीषण आग
Dhar, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद बाइक में लगी भीषण आग धार जिले के कुक्षी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौक़े पर मौत हो गई। हादसा मनावर रोड पर सिंघाना मार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टिका पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क से करीब 10 फीट दूर जा गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान घटगांव निवासी 20 वर्षीय दशरथ पुत्र दिलीप डोड़वे और जयनगर निवासी 19 वर्षीय काशीराम पुत्र कैलाश मुझल्दा के रूप में हुई है। दोनों युवक सुसारी स्थित एक दूध प्लांट में काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर दिनेश बघेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के गानीपुर में पशुशाला में आग, गोवंश झुलसा; पुलिस जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी, अज्ञात कारणों से घर के बाहर बने पशुशाला में लगी आग. आग लगने से छप्पर जलकर हुआ राख वहीं एक गोवंश भी झुलसा. आग की लपटे देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. रामगंज थाना क्षेत्र के गानीपुर गांव का है मामला0
0
Report
अलीगढ़ के छर्रा में व्यापारी से 14 लाख लूट; CCTV से आरोपियों की जांच शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में देर रात व्यापारी से 14 लाख रुपये की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। व्यापारी छर्रा मंडी से अपने गांव परौरा गुली जा रहा था। बाईं इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया और बाइक की डिक्की में रखे 14 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। महेश कुमार मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था; इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बदमाशों के आने-जाने के रास्तों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, व्यापारी से इतनी बड़ी रकम लूटे जाने की खबर के बाद मंडी के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घटना की पूरी जानकारी और लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
अमेठी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में आस्था का उमड़ा जन सैलाब。 जिले के प्रसिद्ध कालिकन धाम, अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता और दुर्गन भवानी सहित तमाम सिद्धपीठों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मां के भक्त मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कर रहे कामना。 वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क。 मंदिर परिसरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की कि गई तैनाती। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कालका मंदिर में एंकर दिव्या तिवारी का वॉकथ्रू; श्रद्धालुओं की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के कालका मंदिर से एंकर दिव्या तिवारी का वॉक थ्रू मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की लगी भीड़0
0
Report
थरा नगर पालिका चुनाव: आज 24 सीटों के लिए मतदान, 59 उम्मीदवार मैदान में
Palanpur, Gujarat:થરા નગરપાલિકાની ચૂંટણીને લઈને આજે મતદાન થરા નગરપાલિકાના 6 વોર્ડની 24 બેઠકો માટે મતદાન શરૂ થરા નગરપાલિકામાં ભાજપ ,કોંગ્રેસ ,આમ આદમી પાર્ટી અને અપક્ષ સહિત 59 ઉમેદવારો ચૂંટણી મેદાને ભાજપ 24, કોંગ્રેસ 24 ,આમ આદમી પાર્ટી 11 તેમજ અન્ય પાર્ટી અને અપક્ષ ઉમેદવારો મેદાને થરા નગરપાલિકાની ચૂંટણીમાં 18 મતદાન મથકો ઉપર 12,905 મતદારો કરશે મતાધિકારનો ઉપયોગ 6603 પુરુષ તથા 6613 મહિલા મતદાતા ઉમેદવારોનું કરશે ભાવિ નક્કી મતદાનને લઇને 2 ઝોનલ અધિકારી,પોલિંગ સ્ટાફ سمیت 90 કર્મચારીઓ કામગીરીમાં જોડાયા મતદાનને લઈને 1 DYSP , 4 પીએઇ ,11 પીએસઆઇ સહિત 278 પોલીસ,એસઆરપી,હોમગાર્ડ અને જીઆરડી જવાનો કરાયા તૈનાત સવારે 7 વાગ્યાથી સાંજે 6 વાગ્યા દરમિયાન યોજાશે મતદાન પ્રક્રિયા 2021માં થરા નગરપાલિકાની ચૂંટણીમાં ભાજપને 20 બેઠકો અને કોંગ્રેસને 4 બેઠકો મળતાં પાલિકા ઉપર ભાજપનું હતું સાષન0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में दो नाबालिग भाइयों को परिजनों से मिलवाया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने दो नाबालिग सगे भाइयों को तलाश कर उनके माता-पिता से मिलवाया है। दोनों बालक 9 अगस्त को गुजरात के जामनगर स्थित हापा रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिले थे। इसके बाद उन्हें बाल गृह में आश्रय दिया गया। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन, ओछड़ी, प्रतापनगर, निजी बस स्टैंड और डंपिंग यार्ड सहित विभिन्न इलाकों में तलाश की। पूछताछ के दौरान दोनों के माता-पिता के राजसमंद जिले के कांकरोली में होने का पता चला। प्रभारी सुनीता गुर्जर की टीम ने दोनों भाइयों को उनके परिवार से मिलवाया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर शक्ति नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, युवक पकड़ा गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के शक्ति नगर कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात उस समय हंगामा हो गया जब क्षेत्र में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेतों से आए तीन बदमाश एक मकान में चोरी करने की नीयत से घुसने की कोशिश कर रहे थे। तीनों करीब तीन से चार मंजिल की ऊंचाई तक दीवार पर चढ़ चुके थे और घर में प्रवेश करने ही वाले थे, तभी घर में मौजूद युवती की नजर उन पर पड़ गई। युवती ने जैसे ही संदिग्ध युवकों को देखा, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर क्षेत्र के महिला-पुरुष अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों बदमाश नीचे उतरकर भागने लगे। इस दौरान शक्ति नगर कॉलोनी के युवाओं ने उनका पीछा किया। दो बदमाश भागने में सफल रहे, जबकि एक को लोगो ने पकड़ लिया। युवाओं ने पकड़ में आए बदमाश को सुरक्षित बाबा रामदेव मंदिर में बैठाया। युवक ने खुद को ओगणा गांव का निवासी बताया। इसके बाद सूरजपोल थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को अपने साथ थाने ले गई। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
14 पीढ़ियों से मुस्लिम पुजारी मातााजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सेवा
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ के बागोरिया गांव में स्थित माताजी का मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल है, जहां पिछले 14 पीढ़ियों से एक सिंधी मुस्लिम परिवार पुजारी बनकर देवी मां की सेवा कर रहा है। 500-600 साल पुरानी यह परंपरा आज भी कायम है, जहां पूजा के साथ नमाज भी अदा की जाती है. मंदिर पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इसी पहाड़ी पर माता का अवतार हुआ था। दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. मंदिर से जुड़ी कहानी है कि कई सौ साल पहले इस मुस्लिम परिवार के पूर्वज मालवा की ओर जा रहे थे; एक रात देवी मां ने सपने में दर्शन देकर पहाड़ी की बावड़ी से उनकी मूर्ति निकालने और उसकी पूजा करने का आदेश दिया। तब से यह परिवार देवी की सेवा कर रहा है. इस परिवार की खास बात यह है कि वे पुजारी के रूप में पूजा-अर्चना करने के साथ मस्जिद जाकर नमाज भी अदा करते हैं और हिन्दू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए क्षेत्र के लोगों को सभी धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं. गांव में इस परंपरा को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है; हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती है. यह मंदिर आस्था और मानवता का संदेश देता है। पुजारी के अनुसार उनकी 14वीं पीढ़ी के पिता जमालुद्दीन खान सेवा करते आये, अब उनके निधन के बाद उनका उत्तराधिकारी पूजा कर रहा है. नवरात्रि के स्वागत के साथ हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे. समंदर खान, भोपाजी, बागोरिया माताजी मंदिर.0
0
Report
भूसे से भरे ट्रक ने ट्रोल से भिड़ा, चालक दो घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर भूसे से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रोल से टकराया, केबिन में फंसे चालक को दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला डूंगरपुर शहर में एसबीपी कॉलेज के सामने बीती रात बांसवाड़ा से पशुओं के चारे का परिवहन कर रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रोले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । बॉडी - मामले के अनुसार ट्रक चालक गुजरात भुज निवासी वरधा भूसे से भरा ट्रक लेकर बांसवाड़ा से भुज जा रहा था। इस दौरान डूंगरपुर शहर से गुजरते समय ट्रक एसबीपी कॉलेज के पास आगे जा रहे ट्रोले से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस का जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचा । वही मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने अनुकरणीय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। युवकों ने बिना समय गंवाए जेसीबी और कटर मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन और सीट को काटा। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रॉयल जैन ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में ट्रक चालक का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बाइट - महेंद्र सिंह एएसआई थाना कोतवाली अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्त कामाख्या मंदिर पहुंच पूजा में लीन
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।0
0
Report
वीरपुर-भीमनगर में दुर्गापूजा के लिए सुरक्षा कायम रखने को फ्लैग मार्च
Bihar:स्लग - दुर्गापूजा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर भीमनगर में निकाला गया फ्लैग मार्च. शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में दुर्गापूजा संपन्न हो इसे लेकर प्रसाशन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुपौल जिले के विरपुर और भीमनगर इलाके में वीरपुर अनुमंडल प्रशासन और पुलिस और SSB की ओर से देर रात फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ साथ SSB के जवान शामिल हुए। इसका उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था. फ्लैग मार्च का नेतृत्व वीरपुर एसडीएम विनय कुमार एवं एसडीपीओ पवन कुमार ने किया। मौके पर बसंतपुर के CO ब्रजेश कुमार सिंह, वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार तथा भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च वीरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भीमनगर बाजार तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों को निर्भीक होकर त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करना था. वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव बनाए रखते हुए दुर्गापूजा मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी. फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.0
0
Report
नवरात्र के पहले दिन रतलाम में माता के भक्तों का आस्था सैलाब
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम नवरात्र के पहले दिन रतलाम में सुबह से ही मातारानी के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। प्राचीन कालिका माता मंदिर से लेकर सतरुंडा की पहाड़ी पर स्थित कवलका माता मंदिर और माही नदी किनारे पहाड़ी व जंगलों से घिरे गड़खंगाई माता मंदिर तक, हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे। खास बात यह है कि गड़खंगाई माता और सतरुंडा की पहाड़ी स्थित कवलका माता मंदिर तक श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। करीब 35 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मंदिरों से ज्योत लेकर श्रद्धालु अपने घरों और गरबा पंडालों तक पहुंचते हैं। नवरात्र के साथ ही अब नौ दिनों तक माता की आराधना और भक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है।0
0
Report
Advertisement
