icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271122
RTRahul TiwariFollow15 Jan 2025, 06:03 pm

गोंडाः मोटरसाइकिल में टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

Usraina, Uttar Pradesh:

मल्लापुर हनुमान मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही टेंपो ने ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी और बच्चा रमन (5) और बेटी (7) चारो लोग सड़क पर गिर गए। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर घायल को उपचार के लिए एक निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के ना होने के चलते उसे 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोंडा ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सकों ने पति को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Nasha Virodhi Rally: From Kurukshetra to Gujarat, Alerting Youth

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “Fight Against Drugs” थीम के तहत निकाली जा रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार रैली के स्वागत एवं आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए, ताकि मोटरसाइकिल रैली सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ सके। रैली के पड़ाव के दौरान सैक्टर 2/3 कट के पास हरमन सिटी कुरुक्षेत्र के प्रवेश द्बारा पर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में राजकीय स्कूल उमरी, देवीदास पुरा,बिहौली तथा सिरसमा के विद्धार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जहां मनोरजन किया वहीं बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में “Say No to Drugs” अर्थात नशे को ना कहें ka संदेश प्रमुखता से दिया गया। रैली के प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों के बीच संवाद के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहजाद अहमद के नेतृत्व में 12 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर से नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली यह बाइक रैली विभिन्न शहरों और कस्बों से होते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता प्रतिमा पर सम्पन्न होगी। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है。
0
0
Report

उत्तराखंड में Akshay Kumar से मुलाकात के बाद फिल्म नीति ने ली नई दिशा

Noida, Uttar Pradesh:आज शासकीय आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री akshay kumar जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के दशहरा कवि सम्मेलन में एसपी ने अपराध पर संदेशपूर्ण कविता सुनाई

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में 186 वां दशहरा महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। झालरापाटन नगरपालिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का कार्यक्रम द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में रखा गया, जिसमें देशभर के नामचीन कवियों ने कविता पाठ किया। खास बात यह रही कि झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने भी इस दौरान अपराध और उसके दुष्परिणामों से जुड़ी खुद के द्वारा लिखी गई संदेशात्मक कविताओं का पाठ किया। कवि सम्मेलन के दौरान एसपी अमित बुडानिया ने अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों पर लिखी कविता सुनाई, तो प्रांगण तालियों से गूंज उठा। कविता पाठ के माध्यम से उन्होंने बताने का प्रयास किया कि किस तरह जब कोई व्यक्ति अपराध के दलदल में घुस जाता है तो उसकी पीड़ा से उसका परिवार भी अछूता नहीं रहता। ऐसे में पुलिस द्वारा इनके पुनरुत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में कविता पाठ के माध्यम से श्रोताओं को अवगत कराया। बाद में कवि सम्मेलन में मौजूद हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस के कवियों ने भी दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु गुप्ता सहित सभी पार्षद गण व बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report

अलवर के गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत शव, वन्यजीव हमला संभावित, जांच शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान धवाला निवासी सूबेसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि सूबेसिंह की मौत टाइगर या पैंथर के हमले में हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सरपंच महेश पटेल के अनुसार, सूबेसिंह गुर्जर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह घर से गरवाजी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीर्थ स्थल पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूबेसिंह गुर्जर के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और अकबरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूबेसिंह की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं, गरवाजी तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा होगा और लोग यहां दर्शन करने आने से कतराएंगे। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रामनगर में पॉलिथिन मुक्त बनाने के लिए क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लॉन्च; 10 रुपये में मजबूत थैला

Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पॉलिथिन के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाने और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका ने एक अनूठी पहल शुरू की है, नगर पालिका की ओर से नगरपालिका के प्रवेश द्वार पर क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जहां महज 10 रुपये डालकर लोग कपड़े का मजबूत थैला प्राप्त कर सकते हैं, इस पहल से जहां लोगों को जरूरत के समय आसानी से बैग उपलब्ध होगा, वहीं सिंगल यूज पॉलिथिन पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी, नगर पालिका ने फिलहाल इस मशीन को ट्रायल के तौर पर लगाया है। इसके परिणाम बेहतर रहने पर शहर के अन्य स्थानों पर भी ایسی मशीनیں स्थापित की जाएंगी. रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखकर शुरू की गई है, अक्सर बाजार में खरीदारी के दौरान लोग घर से थैला लाना भूल जाते हैं, जिसके चलते उन्हें पॉलिथिन की थैलियों का इस्तेमाल करना पड़ता है, अब ऐसी स्थिति में लोग नगर पालिका परिसर में लगी क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन में 10 रुपये का नोट या सिक्का डालकर कपड़े का थैला निकाल सकते हैं. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि यह पहल रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, फिलहाल मशीन को ट्रायल बेस पर लगाया गया है, मशीन में एक बार में करीब 100 कपड़े के बैग रखे जा सकते हैं, प्रत्येक बैग लगभग पांच किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है, यह क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन की कीमत करीब एक लाख 50 हज़ार रुपये की है, लोगों को इस मशीन के माध्यम से बैग मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने बताया कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो रामनगर के अलग-अलग स्थानों पर भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी, इसके साथ ही भविष्य में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को कपड़े के थैले बनाने का काम देने की योजना है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि इस मशीन को लगाने का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधा देना और पॉलिथिन की थैलों के इस्तेमाल को कम करना है. उन्होंने कहा कि मशीन से मिलने वाला कपड़े का थैला मजबूत और उपयोगी है, लोग 10 रुपये देकर इसे प्राप्त कर सकते हैं और खरीदारी का सामान सुरक्षित घर ले जा सकते हैं. कुल मिलाकर, रामनगर नगर पालिका की यह पहल शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है, अब इस प्रयोग की सफलता और लोगों की भागीदारी पर नजर रहेगी। यदि जनता कपड़े के थैलों को अपनी आदत में शामिल करती है, तो यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय महिला समूहों को रोजगार देने में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
0
0
Report

ऋषिकेश के होटल में हाई-प्रोफाइल जुआ छापा; 10 गिरफ्तार, नकद-ताश बरामद

Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : ऋषिकेश में होटल के कमरे में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से ज्यादा कैश बरामद देवभूमि में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन होटल सदमार्ग परिवार के कमरे से ₹2,80,130 नकद और ताश के साथ 10 गिरफ्तार एंकर : उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक होटल के कमरे से जुआ खेल रहे 10 रईसजादों और आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। मौके से पुलिस ने लाखों की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वीओ : मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम श्यामपुर के गुमानीवाला स्थित 'होटल सदमार्ग परिवार' में औचक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 से तेज शोरगुल सुनाई दिया। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा, तो वहां 10 लोग गोल घेरा बनाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से रविंद्र सिंह रावत, अभिषेक रौतेला, मनोज, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, अजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, मोहित, ऋषि और सुल्तान सिंह नाम के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ से 2 लाख 80 हजार 130 रुपये नकद, 208 ताश के पत्ते (4 सेट) और आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फाइनल वी.ओ : : बहरहाल, होटल के कमरों में इस तरह चल रहे अवैध जुए के खेल ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं, फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
0
0
Report

नौतनवा के मां बनैलिया देवी मंदिर में नवरात्रि श्रद्धा का उफान, नेपाल विधायक ने किया दर्शन

Maharajganj, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व है और आज अष्टमी के दिन मां के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब देखने को मिल रहा है । महराजगंज के नौतनवा स्थित प्राचीन मां बनैलीया देवी मंदिर में महागौरी पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास बात ये है कि मां के दर्शन के लिए भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इसी बीच नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंदिर से अपने पुराने जुड़ाव और नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। यह है महराजगंज के नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया देवी का पावन दरबार जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महागौरी पूजन के दिन मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक स्थित इस मंदिर में दोनों देशों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मां बनैलिया देवी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता भी शामिल हैं। नेपाल के विधायक ने बताया कि उनका इस मंदिर से पुराना नाता है। वह पिछले 20 वर्षों से नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और बचपन से ही मां के दर्शन के लिए यहां आते रहे हैं। उनके मुताबिक भारत से नेपाल जाने वाले और नेपाल से भारत आने वाले कई पर्यटक और श्रद्धालु मां बनैलिया देवी के दर्शन करना अपनी आस्था का हिस्सा मानते हैं。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के मुरहू में कूड़ा प्रबंधन केंद्र से महिलाओं के लिए आय का नया स्रोत

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए कूड़ा और प्लास्टिक आमदनी का स्रोत बनेगा। उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में कूड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया और फीता काटकर इसे विकसित करने के लिए चर्चाएं कीं। जिसे स्मॉल इंडस्ट्री के रूप में मुरहू प्रखंड की महिलाएं संचालित करेंगी और गाँव के फैलते कूड़े से आय का स्रोत जेनरेट करेंगी। मौके पर उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं समाज में आगे बढ़कर अच्छा कार्य कर रही हैं; निश्चित ही यह स्वच्छ भारत योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा और कूड़ा व गंदगी फैलने से मिट्टी पर होने वाले कुप्रभाव से निजात मिलेगी।
0
0
Report

भागलपुर में ब्राउन शुगर के बड़े जाल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रह्मदेव होटल के पास छापेमारी कर पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 50 लाख से 80 लाख रुपये तक बताई जा रही है। पुलिस को इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है। भागलपुर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में दो किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, स्मैक की खरीद-बिक्री और सेवन करने वाले आधे दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर केंद्र-राज्य में तकरार, बीजेपी-झामुमो के आरोप-प्रत्यारोप

Ranchi, Jharkhand:बोकारो विस्थापितों के आंदोलन मामले में बीजेपी ने राज्य सरकार पर हमला बोला और प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया तो कांग्रेस और झामुमो ने निशाना साधते हुए कहा ये मामला केंद्र सरकार का है। बीजेपी झूठ बोलना और दिग्भ्रमित करना बंद करे। बोकारो मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा,ये मामला पूरी तरह से केंद्र का है और बीजेपी नेता अमर बाउरी ,झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। बोकारो में विस्थापितों का जो मामला चल रहा है, विधायक भी बैठे हैं। राज्य सरकार ने अपने वरिष्ठ मंत्री राधा कृष्ण किशोर को भेजा , बातचीत भी हुई पर ये मामला तो केंद्र का है। बीजेपी के सांसद केंद्र सरकार से इस मामले को शॉर्ट आउट करने की मांग क्यों नहीं करते हैं। बीजेपी के लोग झूठ बोलना और लोगो को दिग्भ्रमित करना बंद करें झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो मांग है विस्थापितों की उन मांगों को बीजेपी के नेता पूरी क्यों नहीं करवा देते हैं, बड़बोले बने हुए हैं बीजेपी के लोग। जो लोग अपनी मांग को लेकर बैठे हैं क्या उनकी मांग नाजायज है, और अगर जायज है तो फिर क्यों नहीं पूरी हो जाती है। एसपी ,डीसी इसमें क्या करेगें। पूरी तरह से केंद्रीय उपक्रमों की दादागिरी है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top