Gonda - आंगनबाड़ी चयन में धांधली,11 लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई
Gonda, Uttar Pradesh:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन प्रक्रिया में इस्तेमाल किए गए गलत आय व निवास प्रमाण पत्र को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 11 लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच में कुल 12 प्रकरण सामने आए, जिनमें संबंधित लेखपालों की संलिप्तता प्रमाणित हुई है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे कार्यवाही की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जा सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर के चिलुआताल में अज्ञात महिला शव, पहचान अभी शेष
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में चिलुआताल नदी के किनारे झाड़ियों के बीच एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शव औंधे मुंह पानी की तरफ पड़ा था और उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की हालत देखकर पुलिस ने उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति समझ में आएगी। आसपास के गांवों से पहचान कराने के प्रयास तेज किए गए हैं, तस्वीरें थानों और इंटरनेट पर शेयर की जा रही हैं ताकि गुमशुदगी से मिलान हो सके। घटना के पीछे की वजह और महिला चिलुआताल नदी तक कैसे पहुंची, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।शाही मस्जिद मामले में 35 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 9 जेल भेजे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, शाही मस्जिद मामले में एसपी ने दी अब तक कि अपडेट, पूरे क्षेत्र में शांति का माहौल, अब तक 8 fir दर्ज, 35 से ज्यादा आरोपी बनाए गए, 20 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, 9 आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा, गिरफ्तार कुछ आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड भी मिले, मस्जिद का हिस्सा मस्जिद कमेटी के सदस्य व मुस्लिम धर्म गुरुओं के द्वारा ही हटाया जा रहा है, फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च लगातार जारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व कंटेंट पर नजर रखी जा रही है, भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, शहर भर में बाजार खुला हुआ है, सभी स्कूल नियमित संचालित हो रहे, महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों को भी कोई दिक्कत नहीं आ रही, ............... एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा सिंहस्थ 2028 को लेकर सभी समाज और संगठनों द्वारा अपनी स्वेच्छा से चौड़ीकरण के लिए रास्ता दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शाही मस्जिद मामले में मस्जिद कमेटी और मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा ही कार्रवाई लगातार की जा रही है। यह कार्रवाई लगातार जारी है। रात और दिन कार्रवाई चल रही है । जल्द से जल्द इसे पूर्ण किया जाएगा। मस्जिद की बिल्डिंग ऊंची है मलबा गिरने को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से खाली रखा गया है। पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस द्वारा 24 घंटे नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार के भ्रामक व गलत कंटेंट को हटाया जा रहा है व ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार की भ्रामक पोस्ट डाली थी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है। पत्थर बाजी , नारेबाजी और शहर काजी के घर पर उपद्रव करने वाले आरोपियों में से कुछ आरोपियों को न्यायालय पेश किया । कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य चिन्हित 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। सभी स्कूल नियमित तौर पर चल रहे हैं। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। शहर के आंतरिक एवं बाहरी सभी रास्ते खुले हुए हैं। पुलिस द्वारा सुबह दोपहर शाम व रात्रि को लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। मामले में 35 से अधिक आरोपी बनाए गए हैं। 20 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं । गिरफ्तार 9 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था । जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार बाकी आरोपियों से पूछताछ कर जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार कुछ आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं । अन्य जिलों से भी आपराधिक रिकॉर्ड पता किए जा रहे हैं । हालांकि इन आरोपीयों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड में दंगों के रिकार्ड नहीं मिले है। यदि इस प्रकार के रिकॉर्ड मिलते हैं तो उनकी पूर्व की जमानत खारिज करवाई जाएगी। बाइट - एसपी प्रदीप शर्माछत्तीसगढ़ में मॉनसून विदाई: अगले 2-3 दिन शुष्क मौसम, कहीं बारिश नहीं
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ से मॉनसून की बिदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो जाएगा. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की है. अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है. रायपुर में भी आसमान साफ रहेगाराजीव रंजन के बयानों पर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:Kotkapura में गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के लिए ड्रोन शो
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ’ਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਡਾ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਸੇਵਕ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੈਂਕੜੇ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ। ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਆਸਮਾਨ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਝਾਕੀਆਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤ ਨੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਰਸਾਏ ਸੱਚ, ਸਮਾਨਤਾ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੰਕਲਪ ਲਿਆ。 ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਵੜਿੰਗ ਸਮੇਤ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਕਈ ਅਹਿਮ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਰਾਹੀਂ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ, ਵਿਚਾਰਾਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਤਕਨੀਕ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਵੀ ਇਸੇ ਲੜੀ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ。रोहतक कांग्रेस भवन के बाहर गोलीकांड: पूर्व पार्षद के पति की हत्या
Noida, Uttar Pradesh:रोहतक कांग्रेस भवन ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में मिला शव पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने इलाका सील किया पूर्व पार्षद दीपिका नारा जनता कालोनी के पति को मारी गोलीहाईकमन ही तय करेगा गठबंधन में सीट बंटवारा—राजीव शुक्ला का स्पष्ट बयान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला आज कानपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। सपा और कांग्रेस के सांसदों व विधायकों द्वारा एक-दूसरे पर टिप्पणी किए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि गठबंधन में कोई किसी पर हमलावर नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी में अनुशासन कायम है और फैसले केंद्रीय स्तर पर ही तय होंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर राजीव शुक्ला ने बताया कि सीट शेयरिंग का विषय भी पार्टी हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। मीडिया में चल रही विभिन्न संख्याओं और आंकड़ों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जो बातें मीडिया में दिखाई जा रही हैं, उनके बजाय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व आपस में बैठकर ही सीट शेयरिंग का अंतिम प्रारूप तय करेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच दोनों दलों के तालमेल को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में राजीव शुक्ला का यह वक्तव्य दर्शाता है कि गठबंधन की कमान पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है और स्थानीय स्तर पर होने वाली बयानबाजी का आधिकारिक निर्णयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।Ganderbal जिले के Sonamarg टनल में निजी वाहन धधका, दमकल ने आग पर काबू पाया
Aram Pora, Ganderbal, A private vehicle caught fire inside the Sonamarg Tunnel in Ganderbal district on Wednesday. Fire and Emergency Services personnel reached the spot and fire was brought under control. No injuries or loss of life were reported in the incident, officials confirmed.जोधपुर में पुलिस कार्रवाई से युवक ने तीन मंजिल से छलांग, मौत की खबर से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर उदयमंदिर थाना क्षेत्र का मामला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप एक युवक को पकड़ने घर पहुंची थी पुलिस की टीम पुलिस को देखकर युवक ने तीन मंजिल से लगाई छलांग नीचे गिरते समय बिजली के तारों में फंसा युवक बिजली के तारों की चपेट में आने से लगा करंट करंट लगने के बाद युवक नीचे गिरकर हुआ घायल हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को संभाला घायल युवक को एमजीएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान हुई युवक की मौतराष्ट्रीय आविष्कार अभियान: छात्राओं ने विज्ञान मेले में चमत्कारी मॉडल बनाकर दिखाया हुनर
Dholpur, Rajasthan:राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में छात्राओं ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर, विज्ञान मेले में प्रस्तुत किए उपयोगी मॉडल सरमथुरा (धौलपुर) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मेले एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन तथा विज्ञान प्रभारी सौरव मीणा के संयोजन में आयोजित हुआ। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में छात्राओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट अलार्म, स्मार्ट प्रोजेक्टर एवं एग्रीकल्चर सेफ्टी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने निर्णायकों को मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया। क्विज प्रतियोगिता में राजवीर सिंह मीणा ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। मॉडल प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह मीणा एवं राजू सैन ने निर्णायक के रूप में मॉडलों का मूल्यांकन किया।प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। विज्ञान प्रभारी सौरव मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है.Technorazz 2026: प्रतिभा का महोत्सव शुरू जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में वार्षिक मेगा इवेंट Technorazz 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात 29 सितंबर से हुई 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में टेक्नोलॉजी, टैलेंट और कल्चर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। SADTM कैंपस के सेंट्रल लॉन में होने वाले इस मेगा इवेंट में तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एंटरटेनमेंट इवेंट भी होंगे। कैंपस में आज म्यूजिकल बैंड कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और DJ नाइट का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के टॉपर्स और मेधावी विद्यार्थियों को ₹2 करोड़ के चेक प्रदान किए गए, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. संदीप बख्शी ने कहा टेक्नोरैज़ केवल प्रतिभा का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वयं को अभिव्यक्त करने, अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमताओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की प्रतिभागी टीमों सहित 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने टेक्नोरैज़ 2026 के भव्य आयोजनों में शामिल हुए।खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
