icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow26 Jan 2025, 06:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल में फरार शारिक साठा के मकान पर कुर्की की कार्रवाई तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा के मामले में फरार चल रहे शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्रवाई तेज। पुलिस ने शारिक साठा के दीपासराय इलाके के पजाया मोहल्ले में मकान पर कोर्ट के आदेश पर BNS की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया। नोटिस में भगोड़े शारिक साठा को कोर्ट में पेश होने के लिए 30 दिन का वक्त दिया गया। 30 दिन में कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस BNS की धारा 85 के तहत मकान को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। संभल हिंसा के दौरान हुई 4 हत्याओं के मामले में आरोपी है शारिक साठा…50 से अधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस पूर्व में भी शारिक साठा की करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है। नखासा थाना इलाके के दीपा सराय का मामला。
0
0
Report

कानपुर: हुक्का नहीं मिलने पर दो पुलिसकर्मी ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मारपीट कर निलंबित

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, –रेस्टोरेंट में हुक्का न मिलने पर पुलिसकर्मियों ने किया था हंगामा –एसीपी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर डीसीपी सेंट्रल ने किया सस्पेंड कानपुर। स्वरूप नगर इलाके में देर रात नशे में धुत एक दरोगा और एसीपी के हमराही ने जमकर हंगामा किया। एक रेस्टोरेंट में हुक्का मिलने पर इन पुलिसकर्मियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों से मारपीट की, उनके कपड़े फाड़े और सड़क पर बवाल काटा। यह घटना डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के पास हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दरसल दरोगा और सिपाही और उसके दो अन्य रात करीब ढाई बजे स्वरूप नगर स्थित टर्नऑन रेस्टोरेंट पहुंचे थे और वहां कर्मचारियों से हुक्का मांगा। जब रेस्टोरेंट वालों ने हुक्का देने से मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। यह हंगामा सड़क तक आ गया और रात करीब तीन बजे तक चलता रहा。 हंगामे के दौरान वहां कुछ युवतियां अपना मोबाइल लेने आई थीं, जिन पर आरोपियों ने छींटाकशी की। आरोप है कि हंगामा करने वालों में एक दरोगा सेंट्रल जोन के थाने में तैनात है, जबकि दूसरा एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का हमराह है जो साढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ये दोनों सादे कपड़ों में थे। हंगामे के दौरान एसीपी का हमराह खुद फोन करके स्वरूप नगर चौकी प्रभारी को बुलाने लगा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सिपाही आदित्य यादव और दरोगा रजनीश भाठी को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही आदित्य यादव एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का हमराही है, जबकि दरोगा रजनीश भाठी बेगमगंज थाने में तैनात है। डीसीपी अतुल कुमार का कहना है, कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाइट-अतुल श्रीवास्तव-DCP सेन्ट्रल
0
0
Report

उत्तरकाशी में DPC चुनाव: सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के जिला पंचायत में नियोजन समिति (DPC) के चुनाव में पहली बार नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला नियोजन समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए; 14 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना है। इससे जनपद के विकास में गति मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरवपूर्ण पल है क्योंकि पहली जिला पंचायत में सभी DPC सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं पूर्व में देखा जाता था कि नियोजन समिति के चुनाव में गुटबाजी काफी रहती थी, जिस कारण निर्वाचन की प्रक्रिया वोटों के माध्यम से की जाती थी यह जिला पंचायत सदस्यों की एक जुटता के कारण ही हो पाया है। बाइट - रमेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी
0
0
Report
Advertisement

बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलें बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:बरसठी पुलिस की कार्रवाई 24 चोरी की साइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की साइकिलों की बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 24 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया。 पुलिस के मुताबिक, जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह के निर्देश पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं में बरसठी थाना पुलिस सक्रिय थी。 प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रमेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद हुईं। इस मामले में बरसठी थाने में मुकदमा के तहत भारतीय न्याय संहिता की में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
0
0
Report

महराजगंज में नवरात्रि सुरक्षा चाकचौबंद, DM ने लेहड़ा मंदिर का निरीक्षण किया

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आयोजकों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भारत के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि नवरात्रि के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि में कोसगाई मंदिर में आस्था का सैलाब, सफेद ध्वज का अनोखा रिवाज

Korba, Chhattisgarh:एंकर - शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिले के प्रसिद्ध कोसगाई पहाड़ पर स्थित मां कोसगाई के दरबार में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरी-भरी वादियों और नैसर्गिक सौंदर्य के बीच स्थित यह पावन धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने समृद्ध ऐतिहासिक महत्व के लिए भी पूरे प्रदेश में विख्यात है। खड़ी चढ़ाई पर भी अटूट आस्था पहाड़ की चढ़ाई बेहद खड़ी और दुर्गम है, लेकिन मां के दर्शन की ललक भक्तों की हर थकान मिटा देती है। श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार में शीश नवाते हैं और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा है इतिहास 16वीं शताब्दी से पूजित मां कोसगाई मंदिर का इतिहास छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में शुमार छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा हुआ है। रियासत काल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी पूर्व राजघराने के सदस्य यहां विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सफेद ध्वज और खुले आसमान की अनूठी पहचान आमतौर पर सभी शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में लाल रंग का ध्वज चढ़ाने की परंपरा होती है, लेकिन कोसगाई धाम की परंपरा सर्वथा भिन्न है। यहां मां खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं और मंदिर प्रांगण में केवल सफेद ध्वज ही अर्पित किया जाता है। जनश्रुति के अनुसार, मां भगवती यहां कुंवारी स्वरूप में विद्यमान हैं, जिसके चलते शांति और पवित्रता के प्रतीक स्वरूप सफेद ध्वज चढ़ाया जाता है। नामकरण के पीछे 'खजाने' का रहस्य 'कोसगाई' नाम के उद्भव को लेकर एक ऐतिहासिक मान्यता प्रचलित है। ‘कोष’ का अर्थ धन तथा ‘गाई’ का अर्थ सुरक्षित स्थान माना जाता है। इतिहासविदों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, 16वीं शताब्दी में हैहयवंशी राजा अपने शाही खजाने के साथ इस सुरक्षित पहाड़ी पर पहुंचे थे और यहां खजाना सुरक्षित रखा गया था। इसी कोष के संरक्षण के आधार पर इस स्थल का नाम 'कोसगाई' पड़ा।
0
0
Report

बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों सड़कों पर उतर आये। खरगौन मार्ग पर किया चक्कााजाम किया गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। ग्रामीणों ने चक्काजाम के दौरान सड़क पर लेटकर विद्युत मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का गुस्सा नवरात्रि में भी शाम छह बजे से कटौती के कारण विद्युत मंडल के अधिकारियों से दो बार चर्चा के बाद भी यही स्थिति है। आखिर सड़क पर उतरे ग्रामीण। सोमवार रात्रि जैसा नजारा अब प्रतिदिन जिले के गांवों में बन जाता है। बालसमुद में स्थिति को बढ़ते देख एसडीओपी श्वेता शुक्ला और टीआई इंद्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाइश भी दी, मगर ग्रामीण आपा खोते जा रहे थे। कुछ समय बाद आई हुई बिजली भी बंद करवाकर आक्रोश जताता। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। त्योहारों पर कटौती को लेकर दो मर्तबा विद्युत मंडल अधिकारियों से चर्चा के बाद नवरात्रा में कटौती नहीं करने का आश्वासन देने के बाद भी कटौती का क्रम जारी होने से ग्रामीण अधिक आक्रोशित हैं। यही मुद्दा अब ऊपर तक गहरा रहा है। वही क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री ने भी स्वीकारा कि कटौती ऊपर से प्रदेशभर में हो रही है, हम क्या करें।
0
0
Report
Advertisement

प्रॉपर्टी के झगड़े में गोलीबारी, 28 वर्षीय अर्जुन राठोड अस्पताल में भर्ती

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरातील विवेकानंद नगर परिसरात प्रॉपर्टीच्या जुन्या वादातून २८ वर्षीय तरुणावर गोळीबार झाल्याची खळबळजनक घटना घडली. अर्जुन रोहिदास राठोड जखमी तरुणाचे नाव असून, त्याच्या उजव्या कानाखाली गोळी लागली आहे. त्याच्यावर शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. जखमी अर्जुनच्या माहितीनुसार, प्रॉपर्टीच्या वादासंदर्भात न्यायालयात दावा दाखल आहे. याच वादातून जिल्हा पेठ पोलीस ठाण्याच्या हद्दीतील एका रुग्णालयाजवळ रात्री त्याची हल्लेखोरांसोबत बाचाबाची झाली. त्यानंतर दुचाकीवरून आलेल्या हल्लेखोरांनी त्याच्यावर गोळीबार केल्याचे सांगण्यात आले. आपल्यावर हल्ल्यासाठी दोन जणांनी हल्लेखोरांना पैसे दिल्याचा आरोपही अर्जुनने केला आहे. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी रुग्णालयात धाव घेत जखमीची विचारपूस केली. अज्ञात हल्लेखोरांचा शोध सुरू असून, या प्रकरणी गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे.
0
0
Report

चंद्रपुर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहळे के प्रचारार्थ स्नातक मेळावों का आयोजन; अनिल सोले की नाराजगी दूर

Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपुर में भाजपा के पक्ष से सुधाकर कोहळे के प्रचारार्थ पदवीधर मेळावों का आयोजन किया गया है। नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर कोहळे भाजपा उम्मीदवार हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के एड. अभिजीत वंजारी ने यह क्षेत्र भाजपा से छीना था। इस बार बगावत कर रहे भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनिल सोले मैदान में थे, पर मुख्यमंत्री फडणवीस के मिलने से सोले की नाराजगी दूर हो गई और उन्होंने मैदान से हटने का निर्णय किया। कोहळे ने कहा कि सोले उनके गुरु हैं और मुख्यमंत्री के प्रयासों से संतुष्ट हैं।
0
0
Report

विलवडे स्टेशन पर एक्सप्रेस थामबंदी के लिए यात्री संघ ने पवार-लंके से मुलाकात

Ratnagiri, Maharashtra:कोकण रेल्वे मार्गावरील विलवडे स्थानकात पायाभूत सुविधांच्या कामांना प्रशासनाकडून मंजुरी मिळाली असली, तरी महत्त्वाच्या एक्सप्रेस गाड्यांच्या थांब्याबाबत अद्याप कोणताही ठोस निर्णय झालेला नाही. त्यामुळे विलवडे रेल्वे प्रवासी संघटनेने पुन्हा एकदा आक्रमक पवित्रा घेत जनशताब्दी, नेत्रावती, मत्स्यगंधा, मांडवी व कोचुवेली या गाड्यांच्या थांब्यासाठी ज्येष्ठ खासदार शरद पवार आणि खासदार निलेश लंके यांची भेट घेऊन निवेदन दिले आहे. मागण्या पूर्ण होईपर्यंत सातत्याने लढा सुरूच ठेवण्याचा निर्धार संघटनेने व्यक्त केला आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top