271312
Gonda - किसानों का सब्र का बांध टूटा , प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे
Gazipur, Uttar Pradesh:बभनजोत ब्लॉक अन्तर्गत पिपरा आनंदपुर माइनर नहर की अधूरी खुदाई हुई है, फिर भी इस नहर में पानी बार-बार छोड़ा जा रहा है. इस बार लगातार पानी छोड़ने से राघोपुर, गौरा बुजुर्ग, चांदपुर, के किसानों का सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है.सभी ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाए और कार्रवाई की मांग करते हुए अपने फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की है l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिरोजाबाद चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चोरी का आरोपी गोली लगने से घायल रामगढ़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में जाकिर हुसैन के पैर में लगी गोली जाटवपुरी से कैंटर चोरी के मामले में वांछित था आरोपी साती रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण और 12,100 रुपये बरामद घायल आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती0
0
Report
लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों से संस्कृति जोड़े रहने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Along With Cabinet Minister (U.P) Jaiveer Singh And Uttarakhand Tourism Minister Satpal Maharaj Attend Uttarakhand Mahotsav / Visuals उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री (यूपी) जयवीर सिंह और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए / दृश्य मंगलवार रात को कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन, लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं, लोकभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और विशिष्ट जीवनशैली में निहित है। भौगोलिक रूप से हम कहीं भी रहें, लेकिन अपनी मातृभूमि, अपनी बोली-भाषा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जुड़ाव सदैव बनाए रखना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़कर रहना हमारी भावी पीढ़ियों को अपनी पहचान और विरासत से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, ज्ञान, कौशल, निवेश और सामर्थ्य का लाभ प्रदेश के विकास में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। वे जहां भी रहते हैं, अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यकुशलता से उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे अपने गांवों, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के आपसी संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश हमारा सहोदर भाई है। दोनों राज्यों के बीच केवल भौगोलिक और प्रशासनिक संबंध ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध किया है, ताकि इसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सके और दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिले। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों और विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में लगभग 38 हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक संभावनाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट, निवेश अनुकूल नीतियों और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड मिलकर पर्यटन, धार्मिक यात्रा, व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में विकास की अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में भव्य पुनर्निर्माण कार्य और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आध्यात्मिक वातावरण और आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित इन परियोजनाओं से उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।0
0
Report
फरीदाबाद अस्पताल में युवक कपिल की मौत के पीछे अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ने वाले युवक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान दिल्ली शाहदरा के रहने वाले 33 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो 7 नवंबर से लापता था। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. अस्पताल के बेड पर जिस युवक के हाथ पांव बंधे हुए है यह वही युवक कपिल है जिसे इलाज के नाम पर बादशाह खान सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में लगभग 8 दिनों तक बेड से बांध कर रखा गया । आरोप है कि इलाज और खाने पीने के अभाव में कपिल की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक कपिल रैपिडो बाइक चलाता था और 7 नवंबर की शाम मां से आखिरी बार बात कर फरीदाबाद से लौटते वक्त लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदाग Shahdara थाने में दर्ज थी। उसी रात कपिल को बीके अस्पताल लाया गया था । अब उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसके हाथ-पैर बेड से बंधे नजर आ रहे हैं। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । 16 तारीख को मृतक के परिजन कपिल को खोजते हुए अस्पताल पहुंचे तब उन्हें पता चला की कपिल की मौत हो चुकी है। मृतक के पिता अतुल कपूर का आरोप है कि उनका बेटा 7 नवंबर को फरीदाबाद के लिए निकला था और उसी रात अस्पताल में भर्ती हो गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को 15 तारीख को इसकी सूचना दी, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है । मृतक कपिल के पिता ने अपने बेटे की मौत के पीछे अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन उनके बेटे की इलाज के नाम पर हत्या की है । वहीं इस मामले में फरीदाबाद के सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने खाना-दवाइयां नहीं देने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भर्ती करते वक्त उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेगी और जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जायेगा ,उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नेवादा में जमीन के विवाद से हिंसक हमला: 6 घायल, एक की मौत
Nawada, Bihar:नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कोशी-रुक्खी पंचायत में जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में धान काट रहे परिवार पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और गंडासा से हमला कर दिया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़िहारी गांव निवासी बुंदी यादव के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार सभी लोग अपने खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान करीब 15 से 20 लोग पहुंचे और अचानक हमला कर दिया और लाठी और लोहे के गंडासे से वार कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कई सालों से दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसमें एक पक्ष के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर मारपीट हुई और एक युवक की हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
काली पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा मंच पर हथियार से फायरिंग, आरोपी फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में काली पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक युवक ने खुलेआम मंच पर चढ़कर पिस्तौल लहराया और फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, वह डांसर के करीब पहुंचकर भी हथियार लहराने लगता है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर वासुदेवपुर गांव निवासी अंकुश कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी अंकुश कुमार पर पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है।0
0
Report
जिला प्रमुख चुनाव: मंदिरों में पूजन, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भिड़
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) हर तरफ एक ही चर्चा कौन बनेगा जिला प्रमुख और कौन बनेगा प्रधान... परिणाम का दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है चर्चाएं तेज हो गई है। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है पंचायतीराज चुनावों को। दोनों नेताओं की मॉनिटरिंग में कांग्रेस और भाजपा के के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है। प्रत्याशियों ने मंदिरों में ली शरण, भाजपा का बोर्ड बनाने की कामना को लेकर प्रत्याशी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के हवन कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी भी मंदिरों में जाकर मुराद मांगते आ रहें हैं नजर।0
0
Report
Advertisement
राहगीरो की सुरक्षा के लियें खाकी ने हाथों से भरे सड़क के गड्ढे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। नगराम से गंगागंज मार्ग पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई थी सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी खासकर रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई न देने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, राहगीरों की शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो रही थी। राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को सराहनीय पहल की उन्होंने पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों की मदद से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मुहिम शुरू कर दी और जनसहयोग से सड़क के टूटे हिस्सों में बने गहरे गड्ढों को भरवाया गया। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे राहगीरों को राहत मिली है। यातायात माह के दौरान नगराम पुलिस की यह पहल खास चर्चा में है पुलिस ने महज यातायात नियमों के पालन की अपील और जागरूकता अभियान तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि दुर्घटनाओं की वजह बन रही सड़क की समस्या को पुलिस और जनता के सामूहिक प्रयास से सड़क की मरम्मत होने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। लखनऊ कमिश्नरेट की नगराम पुलिस की इस जनहितकारी पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है ।0
0
Report
नीम करोरी के पास पत्थर लगने से यात्री गंभीर घायल, सैफई रेफर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:गोरखपुर-बड़ोदरा एक्सप्रेस में सवार यात्री के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यात्री नीम करोरी स्टेशन के पास था. फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया. हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति लखीमपुर खीरी जिले के दुर्गा गौड़ी गांव निवासी हरिशंकर राजस्थान में नौकरी करते हैं और बड़ोदरा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से घर लौट रहे थे. पत्थर कैसे लगा, यह संभव नहीं हो सका. घायल के अनुसार वह ट्रेन की खिड़की के पास बैठे थे. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. घायल की बहन भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी हैं; अस्पताल में यूनियन के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी ने भी हालचाल लिया. पत्थर लगने के कारणों की जांच जारी है.0
0
Report
कुलगाम के जंगलपोरा में नया एनकाउंटर: सुरक्षा बलों ने घेर लिया
Noida, Uttar Pradesh:कुलगाम के जंगलपोरा में एक और एनकाउंटर शुरू श्रीनगर, 18 नवंबर बुधवार को दक्षिण क Kashmir के कुलगाम जिले के जंगलपोरा इलाके में आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक जॉइंट पार्टी के बीच एक नया एनकाउंटर शुरू हो गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से संपर्क हो गया है और गोलीबारी जारी है। अधिकारी ने कहा कि आज आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खास इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम ने जंगलपोरा इलाके को घेर लिया। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम संदिग्ध जगह के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एनकाउंटर शुरू हो गया। यह एनकाउंटर 16 नवंबर को लारू में हुए एनकाउंटर के बाद कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन के बीच हुआ है, जिसमें आतंकवादी उमर निसार डार मारा गया था, जबकि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी थी। जब यह रिपोर्ट फाइल की जा रही थी तब गोलीबारी चल रही थी। यह बताना ज़रूरी है कि अखरान कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले के बाद पिछले सात दिनों से कुलगाम के अलग-अलग गांवों में एंटी-टेरर ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।0
0
Report
Advertisement
गोदड़ी गांव में पुरानी रंजीश से हत्या, 40 वर्षीय युवक की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गोदड़ी गांव में पुरानी रंजीश के चलते खूनी वारदात सामने आई है। धारदार हथियार से किए गए हमले में 40 वर्षीय राकेश यदुवंशी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक पिता-पुत्र पर दराती से हमला कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद को लेकर मामला चल रहा था। इसी रंजीश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करताना चौकी क्षेत्र के गोदड़ी में राकेश यदुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मृतक के भाई मोहन सहित अन्य परिजनों ने गांव के लाल सिंह और उसके बेटे जितेंद्र पर दराती से हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद के कारण कानूनी मामला चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन का विवाह भी आरोपी परिवार में हुआ था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। परिजनों ने इसी पुरानी रंजिश को हत्या की वजह होने की आशंका जताई है। घटना के बाद घायल राकेश को जिला अस्पताल हरदा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस के लिए फोन किया गया पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, काफी समय इंतजार के बाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, करताना चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी का कहना है कि गोदड़ी में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। राकेश यदुवंशी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक, फरियादी ने पुरानी रंजिश के चलते घटना होने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
BHU ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा गार्ड से महिला की मारपीट का वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला के साथ सुरक्षा गार्ड की मारपीट का वीडियो वायरल। करीब 20 से 27 सेकेंड के वीडियो में गार्ड महिला को धक्का देकर बाल पकड़कर घसीटता और जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारता दिखाई दे रहा है। घटना 16 नवंबर की बताई जा रही है, जबकि वीडियो 17 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। BHU प्रशासन के मुताबिक, विवाद ऑर्थोपेडिक OPD में मरीज को जल्दी दिखाने और कतार तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया के अनुसार, महिला पहले पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा मरीज दिखाने पहुंची थी। सुरक्षाकर्मी की आपत्ति के बाद विवाद बढ़ा, जिसके बाद महिला को नगवा पुलिस चौकी ले जाया गया था। प्रशासन का दावा है कि महिला की तबीयत खराब होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। आरोप है कि इसके बाद महिला दोबारा ट्रॉमा सेंटर पहुंची और सुरक्षाकर्मी से विवाद एवं हाथापाई हुई। सुरक्षाकर्मी मोहम्मद हैदर खान ने वाराणसी की निवासी महिला जूली के खिलाफ लंका थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। BHU चीफ प्रॉक्टर ने मामले में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगा। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो में पूरी घटना नहीं दिखाई गई है, जबकि वीडियो में महिला के साथ सुरक्षाकर्मी की मारपीट स्पष्ट नजर आ रही है।0
0
Report
आजम खान को अंतरिम जमानत मिला, अदालत की प्रक्रिया पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दिए जाने पर, बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जमानत एक कानूनी प्रक्रिया है। हत्या के आरोपियों को भी जमानत मिल जाती है। इसके बाद अदालत में मामला आगे बढ़ता है और फिर सजा सुनाने की प्रक्रिया होती है। जहां तक जमानत का सवाल है, तो सुप्रीम कोर्ट जाने वाले वही वकील हैं जिन्होंने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का विरोध किया था और जो लगातार आतंकवादियों की जमानत के लिए भी पैरवी करते रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
20 नवंबर को मतगणना: बारां 29 जिला परिषद सदस्य, 168 पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे
Baran, Rajasthan:मतगणना 20 नवंबर को, जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा 29 जिला परिषद सदस्य और 168 पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का होगा फैसला बारां पंचायती राज आम चुनाव के तहत 20 नवंबर को मांगरोल स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में मतगणना होगी। इस मतगणना में जिले के कुल 29 जिला परिषद सदस्य और 168 पंचायत समिति सदस्य के भाग्य का फैसला होगा। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने मंगलवार शाम मतगणना केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्षों तक सुरक्षित लाने-ले जाने, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश, पेयजल, भोजन, बैरिकेटिंग, पार्किंग, सुरक्षा, मीडिया सेन्टर, नेटवर्क कनेक्टिविटी, लाउडस्पीकर व टेंट सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मतगणना प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। प्रथम पारी में पंचायत समिति सदस्यों और द्वितीय पारी में जिला परिषद सदस्यों की मतगणना होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। पंचायत समिति की मतगणना 10 कक्षों में होगी। हर कक्ष में 15 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच टेबल निर्धारित हैं। इस प्रकार एक राउंड में तीन वार्डों के पांच-पांच मतदान केन्द्रों की गणना एक साथ हो सकेगी। द्वितीय पारी में इन्हीं कक्षों में जिला परिषद सदस्य की मतगणना होगी। मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन व धूम्रपान सामग्री का प्रवेश वर्जित रहेगा। पहचान पत्र धारक ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।0
0
Report
महिला थाना प्रभारी आशा सिंह ने जाम में एंबुलेंस बचाकर दिखा दिया चमत्कार
Baran, Rajasthan:बारां शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े ट्रेलर और भारी वाहनों के प्रवेश के कारण मंगलवार शाम को जाम के हालात बन गए। चारमूर्ति से कोटा रोड ओवरब्रिज तक तीनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटा तक यातायात ठप रहा。 जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज के परिजनों में चिंता बढ़ गई। मौके पर यातायात पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। ऐसे में लोग खुद ही जाम हटाने का प्रयास करते नजर आए。 इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला थाना प्रभारी आशा सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने में जुटकर महज 2 मिनट में एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया और उसे सुरक्षित निकलवाया। इसके बाद करीब 15 मिनट में पूरा जाम खुलवा दिया。 उल्लेखनीय है कि आशा सिंह पूर्व में यातायात प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। यातायात व्यवस्था पर उनकी पकड़ और त्वरित निर्णय क्षमता एक बार फिर देखने को मिली। शहरवासियों ने उनके इस कार्य की सराहना की है, साथ ही प्रशासन से भारी वाहनों के प्रवेश पर समय निर्धारित करने की मांग की है।0
0
Report
बीएल वर्मा बोले: 2017 जैसा गठबंधन, 2027 में भाजपा का प्रचंड बहुमत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और विपक्ष के बीच सीट-बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ऐसा ही गठबंधन इनका 2017 में हुआ था। उस समय तो बहुत कह रहे थे कि 2 लड़कों की जोड़ी कमाल करेगी लेकिन 2017 में आपने परिणाम देखा होगा। सीटों की शेयरिंग का मामला उनका आंतरिक है? लेकिन जब 182 सीटों की बात की कांग्रेस करती है? तो कांग्रेस का जनाधार क्या है? मुझे लगता है? कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को डुबाने में कसर छोड़ी नहीं है... आधी सीटें भी उनको मिलने वाली नहीं है? लेकिन सीट शेयरिंग में किसको क्या मिलता हैं, यह उनका काम है? लेकिन चुनाव के परिणाम जब सामने आएंगे तो 2017 की तरह भारत जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार 2027 में बनाएगी।0
0
Report
Advertisement
