icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow12 Jan 2025, 09:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

3.65 लाख पीएम आवास स्वीकृति, सुशासन का दावा छत्तीसगढ़ में

Begun, Rajasthan:रायपुर पीएम आवास को लेकर सियासत जारी छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया में कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन का दिखाया फर्क पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथ में आवास रद्द का पर्चा सीएम विष्णुदेव साय देते नजर आ रहे आवास की चाबी, कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के जरूरतमंद परिवार मन के हक ला छीन ले गे रिहिस, फेर आज सुशासन के सरकार म गरीब परिवार मन के सपना साकार होवत हे। माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के प्रयास ले प्रदेश ला 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवास के स्वीकृति मिलिस। अब गांव-गांव म बनत हे पक्का घर, बढ़त हे रोजगार अउ मजबूत होवत हे परिवार मन के भविष्य。 इही तो फर्क हे... कांग्रेस के कुशासन अउ भाजापा के सुशासन म。
0
0
Report

कोरबा थाने में रील बनाकर वायरल, कानून का उल्लंघन पर महिला पर कार्रवाई

Korba, Chhattisgarh:एंकर- तस्वीरें और वीडियो बनाने का जुनून आज सोशल मीडिया की दुनिया में आम है... लेकिन कई बार एक वायरल रील कुछ सेकंड में ऐसी मुसीबत खड़ी कर देती है, जिसकी कीमत लंबे समय तक चुकानी पड़ सकती है। कोरबा में भी एक महिला को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक, वायरल होने की चाह और लाइक्स-कमेंट्स की ऐसी सनक चढ़ी की वो ये तक भूल भूल गई कि वो कहां रील बना रही है. जिस थाने में कानून का राज चलता है, उस थाना परिसर को उसने रील का सेट बना डाला और —“आज जेल होई... कल बेल होई...” गाने पर थाना परिसर में बैक टू बैक रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील वायरल हुई तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो लाइक्स और व्यूज का नशा उतर गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर महिला को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगनी पड़ी। मामला कोरबा की कोतवाली थाना परिसर का है. बताया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर पहले महिला किसी प्रकरण के सिलसिले में कोतवाली पहुंची थी। इसी दौरान उसने थाना परिसर में फिल्मी गाने “आज जेल होई, कल बेल होई” पर बैक टू बैक वीडियो बनाए। उस वक्त शायद महिला को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि कुछ सेकंड की ये रील आगे चलकर उसके लिए परेशानी का सबब बन जाएगी। शुक्रवार की शाम महिला ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। फिर शुरू हुआ कमेंट्स का सिलसिला... किसि ने इसे पुलिस और कानून व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठाए, तो किसी ने थाना परिसर में रील बनाने को लेकर आपत्ति जताई। कमैंट्स में लोगों का कहना था कि जिस थाना परिसर में लोगों की शिकायतें दर्ज होती हैं, जहां कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होती है, उसी जगह को रील बनाने के लिए इस्तेमाल करना आखिर कितना उचित है؟ वायरल वीडियो की चर्चा पुलिस तक भी पहुंची। मामले को कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। दरअसल ये सिर्फ एक महिला की रील की कहानी नहीं है, ये उस रील कल्चर की तस्वीर है, जहां कुछ सेकंड का वीडियो बनाने के लिए लोग कभी-कभी जगह, परिस्थिति और उसकी गंभीरता तक भूल जाते हैं। वायरल होने की चाह में बनाई गई रील कुछ पल के लिए भले ही व्यूज और कमेंट्स दिला दे लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले यह सोचना जरूरी है कि कैमरा बंद होने के बाद उस रील का असर आपकी असली जिंदगी पर क्या पड़ेगा। क्योंकि रील में भले ही “आज जेल होई, कल बेल होई” के बोल हों...लेकिन असली जिंदगी में कानून कोई रील नहीं, बल्कि हकीकत है।
0
0
Report

भलुअनी हत्याकांड:दो गिरफ्तार ,पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली एक घायल

ASAmit SinghFollow10m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में हुए मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या के मामले में आरोपी चाइना अंसारी की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दरोगा का रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मनीष सिंह हत्याकांड में चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ के बाद पुलिस टीम लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान चाइना अंसारी ने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पहले ही बरामद किया जा चुका था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी द्वारा छीना गया दरोगा का रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि भलुअनी कस्बे में मनीष सिंह उर्फ मोनू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि मृतक ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report
Advertisement

BRICS Summit: वैश्विक विकास के लिए सहयोग पर चर्चा शुरू

Noida, Uttar Pradesh:BRICS Summit कार्यक्रम 9:55 AM — BRICS सदस्य देशों, पार्टनर देशों और Outreach Invitees के नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना. 10:35 AM — सभी नेताओं का Official Group Photograph. 10:50 AM — मुख्य Open Session शुरू। मुख्य विषय: "Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth"। इस सत्र में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा और सतत विकास पर चर्चा होगी। PM मोदी — 13 सितंबर Bilateral Schedule 2:30 PM कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव 3:00 PM फ़िलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 3:30 PM मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 4:10 PM दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 4:40 PM बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये 5:10 PM नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा 5:40 PM यूगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो
0
0
Report

भिवंडी: सीसीटीव्ही में कैद कार चालक ने किया हिट-एंड-रन, दो घायल

Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या कामतघर भाग्यनगर परिसरात हिट अँड रनची धक्कादायक घटना घडली आहे. शुक्रवारी मध्यरात्री भरधाव कारने दुचाकीला उडवल्याने दोन तरुण जखमी झाले असून कार चालक पसार झाला आहे. ही घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे. भाग्यनगर गेटसमोर एका भरधाव कारने दुचाकीस्वाराला जोरदार धडक दिली. या धडकेत दुचाकीवरील राजू गोलर आणि सोहेल शेख हे दोघे जखमी झाले आहेत. सोहेलची प्रकृती गंभीर असल्याची माहिती आहे. अपघातानंतर कार चालकाने घटनास्थळावरून पळ काढला. स्थानिकांनी जखमींना हॉस्पिटलमध्ये दाखल केले. या प्रकरणी शहर पोलिसांनी कार चालकाविरोधात गुन्हा दाखल केला असून सीसीटीव्हीच्या आधारे आरोपीचा शोध सुरू आहे.
0
0
Report

कुरुक्षेत्र भाजपा की नई जिला टीम का सम्मान, 23 पदाधिकारी शामिल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र::- कुरुक्षेत्र जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त जिला भाजपा टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया, जila भाजपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई टीम का गठन किया गया है। जिला टीम में कुल 23 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का प्रावधान है और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम में महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। इसके साथ ही संगठन में युवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन की मुख्यधारा में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह प्रदेश यूथ प्रधान के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अब जिला भाजपा की मेन बॉडी में जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी या आदेश दिया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने ओबीसी के लिए अलग कोड की मांग पर आंदोलन की घोषणा

Ranchi, Jharkhand:जातिगत जनगणना में OBC की स्पष्ट पहचान और अलग कोड की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। 16 सितंबर को कांग्रेस का OBC मोर्चा लोक भवन तक मार्च कर प्रदर्शन करेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा जनगणना प्रक्रिया में OBC के लिए अलग कॉलम और स्पष्ट पहचान का प्रावधान नहीं होने से जातिगत आंकड़ों की सटीकता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। पार्टी की मांग है कि SC और ST की तर्ज पर OBC के लिए भी अलग कोड और राज्यों में मान्य पिछड़ी जातियों को दर्ज करने की व्यवस्था की जाए, ताकि OBC की वास्तविक आबादी का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आए और सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने में मदद मिले।
0
0
Report

भिवंडी के टेमघर में गणेश विसर्जन घाट का उद्घाटन, भक्तों को दूरी से राहत

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील टेमघरमध्ये विसर्जन घाटाचे लोकार्पण, ३ KM ची पायपीट थांबणार - भाविकांमध्ये आनंद... भिवंडीतील टेमघर गावातील गणेशभक्तांसाठी आनंदाची बातमी आहे. वर्षानुवर्षे विसर्जनासाठी ३ किलोमीटरची पायपीट कराव्या लागणाऱ्या भक्तांसाठी आता गावातच भव्य विसर्जन घाट उभारण्यात आला आहे. या घाटाचे लोकार्पण मोठ्या उत्साहात करण्यात आले. टेमघर गावातील गुरुचरण जागेवरील अतिक्रमण काढून उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या निधीतून तलावाची निर्मिती करण्यात आली आहे. त्याच तलावावर गणेश विसर्जन घाटाचे लोकार्पण शिवसेना गटनेते मनोज काटेकर, सुंदर नाईक, बाळाराम चौधरी, रोहित चौधरी और ग्रामस्थांच्या उपस्थितीत जलपूजन करून करण्यात आले. या घाटामुळे आता टेमघरच्या भाविकांना लांबवर जावे लागणार नाही.
0
0
Report

खगड़िया में फ्लोटिंग स्वास्थ्य केंद्र से बाढ़ पीड़ितों को राहत: इलाज आसान

Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और बूढ़ी गंडक नदी से आये बाढ़ से भीषण तबाही हुई है ऐसे में बाढ़ पीड़ितो के मदद में सरकार और जिला प्रशासन लगी हुई है। आगे जानकारी में कहा गया है कि गंगा घाट पर बाढ़ पीड़ित के लिए बिहार का पहला फ्लोटिंग स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध कराया गया है। खगड़िया डीएम विक्रम वीरकर ने इस पहल की शुरुआत की है, इस फ्लोटिंग स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह की दवाई के साथ जाँच और इलाज का समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही गर्भवती महिला के लिए प्रसव की सुविधा के लिए दो बेड का एक रुम भी बनाया गया है जिसमें सभी तरह की सुविधा मुहैया कराई गयी है। वहीं इसके अंदर से पूरी व्यवस्था देखने से यह महसूस नहीं होगा कि यह नदी में तैरते हुआ स्वास्थ्य केंद्र है। अनुभवी डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद है। बाढ़ के दौरांनलगभग एक हजार तीन सौ से ज्यादा मरीज का इलाज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि बाढ़ के समय लोग बांध या ऊँचे स्थल पर रहते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल दूर होने के कारण गर्भवती महिला सहित अन्य बिमार मरीज को इलाज समय से नहीं हो पाता है। बीच में इस फ्लोटिंग अस्पताल के खुल जाने से बाढ़ पीड़ित आसानी से पहूंच कर अपना इलाज करा सकते हैं वहीं बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि फ्लोटिंग स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत से हम लोगों को नजदीक में ही इलाज कराना संभव हो रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फ्लोटिंग स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सुविधा को लेकर काफी तत्पर्य दिखा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा की चार्जिंग में करंट से 55 वर्षीय जगतपाल सिंह की मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ई-रिक्शा में उतर करंट की चपेट में आने से 55 साल के अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव का है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय जगतपाल सिंह का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। नहाने के बाद जगतपाल सिंह अपने भीगे कपड़े ई-रिक्शा पर सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में जगतपाल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे। लेकिन शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
0
0
Report

कौशांबी में व्यापारी से 1.10 लाख की टप्पेबाजी, बदमाश फरार

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मवेशी खरीदने आए एक व्यापारी के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोरविलर सवार टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर उसके पास रखे एक लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी फतेहपुर जिले का रहने वाला है। घटना सैनी थाना क्षेत्र के सौराई गांव के पास की बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल फतेहपुर जिले के सनगांव का रहने वाला व्यापारी शमशेर मवेशी खरीदने के लिए कौशांबी आया था। शमशेर फतेहपुर से बस के जरिए कौशांबी पहुंचा था। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के सौराई गांव के पास फोरविलर सवार कुछ लोगों ने उससे रास्ता पूछा। आरोप है कि रास्ता पूछने के बहाने टप्पेबाजों ने शमशेर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी पंचर होने का बहना बनाकर उसको गाड़ी से नीचे उतार दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में शराब माफिया के घर से विदेशी शराब बरामद; SSP के निर्देश तेज

Hajipur, Bihar:वैशाली में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने अब अभियान तेज कर दिया है। क्राइम मीटिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने साफ कहा था कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। SSP के इस सख्त निर्देश के बाद बेलसर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात शराब कारोबारी मनोज राय के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है।मामला वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव का है। देर रात पुलिस को शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली, जिसके बाद बेलसर थाना पुलिस ने मौना गांव में छापेमारी की। पुलिस सीधे उस ठिकाने तक पहुंची, जिसे शराब के अवैध कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आ रही थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया मनोज राय के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक मनोज राय लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय बताया जा रहा है। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।खास बात ये है कि एक दिन पहले ही वैशाली के SSP शुभांक मिश्रा ने क्राइम मीटिंग में शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। SSP ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया था कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।बेलसर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। यानी वैशाली में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान अब और तेज होता दिख रहा है।
0
0
Report

कटनी में किशोर की मौत: वन विभाग के काम से असमंजस, परिवार करे सवाल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के रामपुर कुंडम परियोजना वन परिक्षेत्र के अमराडाँड़ गांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर हादसे को बकरी चराने के दौरान खाई में गिरने से हुई मौत बताया जा रहा है, वहीं परिजनों ने मामले में गंभीर सवाल उठाते हुए वन विभाग के काम के दौरान हादसा होने की संभावना जताई है। मृतक युवक की मां रीना बाई ने बताया, मेरा बेटा कृष्णा शनिवार को कुंडम परियोजना वन परिक्षेत्र में तार फेंसिंग (तार बिछाने) के काम पर गया हुआ था। शाम को अचानक सूचना मिली कि उसके साथ कोई हादसा हो गया है। परिजनों की आशंका है कि वन विभाग में ही कोई दुर्घटना हुई है जिससे उसकी जान चली गई… लोग जबरन ही बकरी चराने की बात कर रहे हैं हमारे घर में बकरिया नहीं है।
0
0
Report

चिचोलि के गांवों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी सख्त कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में जी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। बीते दिनों जी न्यूज़ ने चिचोली क्षेत्र में गांव-गांव खुलेआम बिक रही अवैध शराब का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद अब पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम एक्शन मोड में नजर आई। टीम ने चिचोली क्षेत्र के कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त दल की कार्रवाई में कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं,जबकि बड़ी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब भी जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 76 हजार रुपये बताई जा रही है। टीम ने चिचोली,पाटाखेड़ा,चिरापाटला सहित आसपास के कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी और अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा। यानी जिस अवैध शराब के कारोबार को लेकर जी न्यूज़ ने सवाल उठाए थे,उस पर अब पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top