271504
गोंडाः सड़क पटरी पर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासन ने दी चेतावनी, न हटाने की दशा में लगेगा जुर्माना
Paraspur, Uttar Pradesh:चेयरमैन वासुदेव सिंह ने कहा कि परसपुर नगर पंचायत में एसडीएम करनैलगंज के निर्देश पर सड़क पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है। दो दिन के भीतर सड़क पटरी के अतिक्रमण सामान हटाने की अपील की गई है। अवैध अतिक्रमण न हटाने की दशा में प्रशासन नेें जुर्माना शुल्क वसूल करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आराधना मिश्रा कहतीं- संविधान सभी राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: 'कॉकरोच पार्टी' विरोध प्रदर्शन पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा कहती हैं, \"हमारा संविधान हर राजनीतिक दल और संगठन को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार देता है। राजनीतिक दलों और संगठनों की यह नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वे अपनी राय रखें और सरकार को उसकी गलत नीतियों के लिए जवाबदेह ठहराएं...\"0
0
Report
प्रधानाचार्य पर छात्र से मारपीट के आरोप, ग्रामीणों ने किया विद्यालय के बाहर धरना
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) प्रधानाचार्य पर दसवीं के छात्र इंद्रजीत के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्य सुनील नोखवाल को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरने पर बैठे ग्रामीणों और विद्यार्थियों का कहना है कि मामले को लेकर पहले शिक्षा विभाग और संबंधित थाने में परिवाद सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण उन्हें धरना शुरू करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि छात्र के साथ कथित मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जांच के आधार पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाने की मांग भी उठाई गई है।0
0
Report
सुलताना में रामलीला का शुभारम्भ, भाईचारा और कौमी एकता का संदेश
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में रामलीला का हुआ विधिवत शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सोनिया जिंद ने गणेश पूजन कर उतारी आरती रामलीला परिषद के तत्वावधान में हुआ आयोजन पहले दिन नारद मोह की लीला का हुआ सजीव मंचन पालिकाध्यक्ष बोलीं- सभी समाजों को साथ लेकर चलना प्राथमिकता थानाधिकारी रामनिवास सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद झुंझुनूं के सुलाना कस्बे में रामलीला का शुभारंभ आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल के साथ हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और रामलीला का विधिवत आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। सभी समाजों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। रामलीला परिषद, सुलताना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और नारद मोह की लीला के मंचन के साथ हुई। निर्देशक आचार्य नरेश जोशी के सानिध्य में पंडित तनुज शर्मा ने गणेश पूजन करवाया। इससे पहले परिषद के संरक्षक केसर सिंह ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद और थानाधिकारी रामनिवास ने भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी।रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसमें नारद मुनि के मोहग्रस्त होने, भगवान विष्णु द्वारा उनके अहंकार का निवारण करने और नारद मुनि द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने के प्रसंगों का चित्रण किया गया। नारद के श्राप के कारण भगवान विष्णु के द्वारपाल जय-विजय का रावण और कुंभकर्ण के रूप में जन्म होने की कथा भी प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही रावण के अत्याचारों से जुड़ी लीलाओं का मंचन हुआ।0
0
Report
Advertisement
खैरथल में विकास कार्यों की समीक्षा; समय पर पूरा करने के निर्देश
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने भिवाड़ी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, एसटीपी, जिला अस्पताल, बीड़ा स्टेडियम, साइकिल ट्रैक एवं फूड कोर्ट के कार्यों की समीक्षा कर them जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
झुंझुनूं के अग्र उड़ान मंच पर AI-Google उलझे, महिलाएं तेज जवाब देीं
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में अग्र उड़ान कार्यक्रम के प्रश्न मंच में Google और AI भी उलझे! पेचीदा सवालों के सटीक जवाब देने में Google और AI भी नाकाम। पार्षद हरिश तुलस्यान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में किया संचालन। महिलाओं ने रामायण सहित धार्मिक सवालों के जवाब सेकंडों में देकर जीता दिल। अग्रवाल समाज समिति के प्रश्न मंच में ज्ञान और मनोरंजन का अनूठा संगम। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही किया गया पुरस्कृत। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष गणेश हलवाई सहित समाज के गणमान्यजन रहे मौजूद।0
0
Report
पनवाड़ में एक रात चार घरों से नकदी-गहने चोरी, दहशत पसरी
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के पखराना गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और दो मोटरसाइकिलें चुरा लीं। वारदात के बाद गाँव में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने मांगीलाल गुर्जर के घर से अटैची में रखे करीब ढाई लाख रुपए नगदी, लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए. वहीं शिवप्रसाद मेहरा के घर से करीब 50 हजार रुपए नगदी और लगभग 300 ग्राम वजनी चांदी के चार छत्र चोरी कर लिए. इसके अलावा महावीर मेहता और जगदीश मेहता के घर से भी 2 मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गए. पीड़ित मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि रात करीब दो बजे पानी पीने के लिए उठने पर मुख्य गेट की कुंडी बाहर से लगी मिली. कुंडी तोड़कर गेट खोला, तो घर में सामान बिखरा मिला और नकदी व आभूषण गायब थे. सूचना पर पनवाड़ थानाधिकारी संपतराज वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. झालावाड़ से पहुंची मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर ग्रामीणों ने चोरों का जल्द सुराग लगाकर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
गंगा घाटों पर पितृ विसर्जन के दिन भारी भीड़, पुलिस तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से पूर्वजों को याद करते हुए तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए घाटों पर पुलिस तैनात की गई है।0
0
Report
विकासनगर में अवैध खनन: खनन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) एंकर: विकासनगर में खनन विभाग की टीम ने छापेमार कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया...जबकि खामिया पाए जाने पर एक उपखनिज भंडारण के ई-रवन्ने पोर्टल को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया...दरअसल जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिव नेगी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने विकासनगर यमुना नदी के किनारे छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया...छापेमारी के दौरान नदी से खुलेआम अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को खनन विभाग की टीम ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्राली को दौड़ा दिया...तस्वीरों में देखिए की अवैध खनन करने वाले इन लोगों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं कि पीछे खनन विभाग की टीम ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का इशारा कर रही है लेकिन ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली को दोड़ाए जा रहा है...काफी देर तक चोर पुलिस के इस खेल में आखिरकार खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन कर रहे इस ट्रैक्टर ट्राली को धर दबोचा...अवैध खनन में पकड़े गए इस ट्रैक्टर ट्राली को विकासनगर कोतवाली के सुपुर्द करते हुए 24 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है...इस दौरान खनन विभाग की टीम ने एक उपखनिज भण्डारण में अनियमितताएं पाए जाने पर भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उप खनिज भण्डारण के ई-रवन्ने पोर्टल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया...0
0
Report
हापुड़ में रुपयों के विवाद से जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष, 3 घायल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रुपयों के विवाद को लेकर जीजा और साले के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, लोहे के पाइप और ईंट-पत्थर चलने लगे. इस मारपीट में 3 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गांव असौड़ा में जीजा साले के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने कुछ ही देर में बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. पीड़ित महिला नगमा ने बताया कि विवाद के दौरान पहले बस में मारपीट की गई और फिर घर बुलाकर उनके बेटे पर हमला किया गया. नगमा के अनुसार, जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया गया. आरोप है कि हमले में लाठी-डंडों के अलावा लोहे के पाइप और ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया. साथ ही कान की बाली, जेब से 50 हजार रुपए और गले से चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है. इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल और मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच और उपचार के लिए भेजा है. बाइट - नगमा, पीड़ित महिला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली प्रदर्शनों में गांधी परिवार पर निशाना, नैतिकता और लोकतंत्र पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:नैतिक रूप से कमज़ोर शख़्स ही किसी व्यक्ति, एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों के चरित्र पर कीचड़ उछालने में तनिक भी नहीं हिचकिचाता। दिल्ली में हाल-फ़िलहाल के कथित शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में ऐसी ओछी हरकतें देश के साथ-साथ लोकतंत्र को भी खुलेआम शर्मिंदा कर रही हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि इस हलचल के केंद्र बिंदु में वह गांधी परिवार है, जो अपनी दशकों पुरानी राजनीति का दम भरता है।0
0
Report
हरियाणा के CM सैनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अंत्योदय लाभार्थियों को मासिक सहायता वितरित
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम कैबिनेट की बैठक के बाद करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे सीएम कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे इसके साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी अंत्योदय योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को मासिक आर्थिक सहायता राशि भी वितरित करेंगे0
0
Report
कालसी हत्या मामला: पति मनोज गिरफ्तार, अदालत में पेशी से जेल की राह साफ
Noida, Uttar Pradesh:कालसी के कचटा गांव में हुई 23 वर्षीय नीलम की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने कलयुगी हत्यारोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजे जाने की तैयारी हो रही है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को कालसी के कचटा गांव में एक महिला की उसके ही पति ने बड़ी ही निर्ममता से धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक के आधार पर आरोपी मनोज ने घर में रखी पाठल से गला रेत कर हत्या कर दी थी, और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसे कल देर रात गांव से राजस्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन से राजधानी छावनी जैसी सुरक्षा
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए बुलाए गए प्रदर्शन के आवाहन के बाद पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है नई दिल्ली इलाके में बीएस की धारा 163 लागू है जो कोई भी प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है उसकी डिटेन किया जा रहा है दिल्ली पुलिस की चौकसी न सिर्फ नई दिल्ली तक स्थित है बल्कि दूसरे इलाकों में भी पुलिस की मुस्तात देखने को मिल सकती है पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास ट्रैफिक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है जहां पर ट्रैफिक पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स लगातार वाहनों की जांच कर रही है वाहनों में यदि कोई प्रदर्शन की ओर जा रहा है या फिर वाहनों में कोई बैनर या स्लोगन मिलता है तो उसे तुरंत डिटेल किया जा रहा है इससे साफ है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस न सिर्फ नई दिल्ली के आसपास बल्कि हर उसे चप्पल पर तैनात है जहां से प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी हो सकती है0
0
Report
अभिजीत दीपके का वीडियो: दिल्ली पुलिस एयरो ब्रिज पर इंतज़ार क्यों कर रही है?
Noida, Uttar Pradesh:अभिजीत दीपके ने प्लेन के अंदर से लैंड होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डाला हैं, जिसमे उनका कहना हैं कि दिल्ली पुलिस एयरो ब्रिज पर उनका इंतज़ार कर रही हैं0
0
Report
झुंझुनूं में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नशामुक्ति रैली; बच्चों ने ली शपथ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं और सीकेआरडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन तुलसियान और डॉ. लालचंद ढाका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। डॉ ढाका ने बताया कि लायंस क्लब की ओर से वर्ष 1999 से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नशामुक्ति रैली और मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाने के साथ शपथ भी दिलाई गई।0
0
Report
Advertisement
