Gonda - प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को मिला स्वीकृत प्रमाणपत्र
इटियाथोक ब्लाॅक मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थीयों को स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरण किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष2024-25 में ब्लाक क्षेत्र के बीस पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल,लेखाकार पंचलाल,सचिव योगेश द्विवेदी,अभिषेक श्रीवास्तव,सचिव राम कुमार सिंह,कृष्ण कुमार राव,महेश्वरी नंदन,अशोक वर्मा मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|